B.A. (Hons.) in Sociology Course: Bachelor of Arts (Hons.) in Sociology यह एक 3 साल का अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है, जिसे कुछ कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत 4 सालों की अवधि में भी करवाया जाता है। आप इस कोर्स को 12वीं के बाद कर सकते हैं। और 4-वर्षीय कोर्स में रिसर्च और विशेषज्ञता शामिल होती है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
यह course ख़ासतौर पर उन छात्रों के लिए बनाया गया है, जो सामाजिक संरचनाओं, मानवीय व्यवहार, सामाजिक मुद्दों और सांस्कृतिक बदलावों के क्षेत्र में बिशेषता हासिल करना चाहते हैं। मतलब अगर आप समाज को सुरक्षित रखने वाली नीतियों, कम्युनिटी डेवलपमेंट, या इंसानों को मिले सामाजिक अधिकारों पर रिसर्च करके अपना करियर बनाने चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

इस आर्टिकल में हम आपको B.A. (Hons.) in Sociology से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देंगे, जैसे eligibility, admission process, fees, syllabus, top colleges, career scope और future opportunities आदि। अगर आप इस course को करने का सोच रहे हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
B.A. (Hons.) in Sociology Course – Overview
|
Parameter |
Details |
|---|---|
|
Course Name |
Bachelor of Arts (Hons.) in Sociology |
|
Course Level |
Undergraduate |
|
Course Duration |
3 Years (6 Semesters); 4 Years under NEP 2020 in select institutions |
|
Minimum Eligibility |
Class 12th passed in any stream (Arts, Commerce, Science) with at least 50% marks (45% for SC/ST/OBC in some colleges) |
|
Admission Process |
Merit-based or Entrance Exam-based (CUET UG, university-specific tests like BHU UET) |
|
Age Limit |
Minimum 17 years in most cases; no upper limit in majority of colleges |
|
Main Subjects |
Introduction to Sociology, Sociological Theories, Indian Society, Research Methods, Social Stratification |
|
Average Course Fees |
Government Institutions: ₹5,000–₹50,000 per year |
|
Average Starting Salary |
₹3 LPA – ₹8 LPA |
|
Top Job Profiles |
Social Researcher, Community Development Officer, Policy Advisor, HR Specialist, Counselor |
|
Top Recruiters |
NGOs like Oxfam, Government Ministries, UNICEF, Tata Institute of Social Sciences, Corporate HR Departments |
Also Read…
- B.Des. in Graphic Design Course 2025: Fees, Eligibility, Admission Process, Syllabus & Career Scope – A Complete Guide in Hindi
- B.A. (Hons.) in Economics Course 2025: Eligibility, Fees, Top Colleges & Jobs after Graduation – कोर्स की पूरी गाइड हिंदी में
- M.Tech in Electronics and Communication Engineering 2025: Complete Guide to Career, Eligibility, Admission Process, Syllabus Scope & Salary
- BFA in Digital Art: The Ultimate Guide to Course Details, Admission Process, Fees, Top Colleges & Scope (2025)
- B.Sc (Hons.) Forestry Course 2025: Full Guide to Eligibility, Colleges & Career Scope – Perfect Degree for Nature & Environment Lovers
इस कोर्स के प्रमुख लक्ष्य:
- समाज की संरचना, बदलाव और समस्याओं को समझने के लिए बेसिक और एडवांस्ड थ्योरी सिखाना
- रिसर्च और डेटा एनालिसिस स्किल्स विकसित करना
- क्रिटिकल थिंकिंग और नैतिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना
- सामाजिक न्याय और पॉलिसी मेकिंग में योगदान के लिए तैयार करना
- NGOs, सरकारी सेवाओं, शिक्षा और CSR सेक्टर में करियर के लिए स्किल्स देना

Subjects and Syllabus Overview
|
Year |
Semester |
Subjects |
Practical/Lab Work |
Project Work |
|---|---|---|---|---|
|
1st Year |
Semester 1 |
Introduction to Sociology, Sociological Thinkers, Society in India |
Group Discussions, Field Observations |
Basic Society Analysis Report |
|
1st Year |
Semester 2 |
Sociological Theories, Research Methodology, Social Institutions |
Data Collection Exercises, Surveys |
Case Studies on Social Issues |
|
2nd Year |
Semester 3 |
Social Stratification, Gender and Society, Urban Sociology |
Qualitative Research Tools, Interviews |
Group Project on Inequality Trends |
|
2nd Year |
Semester 4 |
Rural Sociology, Environmental Sociology, Criminology |
Policy Debates, Community Visits |
Theme-Based Social Paper |
|
3rd Year |
Semester 5 |
Globalization and Society, Media and Culture, Political Sociology |
Internships in NGOs, Fieldwork |
Research Outline |
|
3rd Year |
Semester 6 |
Applied Sociology, Social Movements, Advanced Research |
Thesis Preparation |
Major Dissertation Project |
B.A. (Hons.) in Sociology में दाखिला कैसे लें? (Eligibility & Admission Process)
इस कोर्स में admission लेने के लिए छात्रों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12वीं किसी भी स्ट्रीम (Arts, Commerce, या Science) से पास होनी चाहिए। एडमिशन के लिए अधिकतर colleges में कम से कम 50% उत्तीर्ण अंक मांगे जाते हैं, और आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए 45% अंक होने चाहिए। और कुछ कॉलेज की इंग्लिश या सोशल साइंस विषय जैसे specific requirements भी होती है, एडमिशन से पहले कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट जरूर देख लें।
ज्यादातर कॉलेजों में मेरिट बेस्ड यानि 12वीं के अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बना कर एडमिशन दी जाती है, पर कुछ टॉप के कॉलेजों में admission के लिए CUET UG, BHU UET या कॉलेज-स्तरीय प्रवेश परीक्षाएँ से एडमिशन होती है। आयु सीमा की बात करें, तो कुछ कॉलेजों और इंस्टीटूट्स में न्यूनतम 17 साल की उम्र ज़रूरी होती है। लेकिन अधिकांश कॉलेजों में ऊपरी आयु सीमा नहीं होती है।
Admission Process
B.A. (Hons.) in Sociology कोर्स में एडमिशन के लिए प्रोसेस इंस्टिट्यूट या कॉलेजों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। अक्सर colleges merit-based या entrance exam-based एडमिशन देते हैं। नीचे admission का सारा प्रोसेस step-by-step दिया गया है:
- Application Form भरें: अपने कॉलेज में पता करें कि एडमिशन मेरिट के आधार पर हो रही है या प्रवेश परीक्षा के आधार पर। फिर उसी हिसाब से आवेदन पत्र भरें।
- Entrance Exam: अगर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा जरुरी है, तो CUET UG, BHU UET या कॉलेज-स्तरीय परीक्षाओं में शामिल होना होगा।
- Merit List या Cut-off: Entrance exam के परिणाम या 12वीं के अंकों के आधार पर cut-off list या merit list जारी की जाती है।
- Document Verification: मेरिट के बाद चयन किये छात्रों के दस्तावेज़ (12वीं की मार्कशीट, caste certificate, ID proof, आदि) चेक किए जायेंगे।
- Fee Submission: उसके बाद कॉलेज में फीस जमा करनी होगी। कुछ विश्वविद्यालयों में SC/ST/OBC वर्ग के लिए फीस में छूट भी दी जाती है।
Fees Structure: Government vs Private Institutions
|
Type of Institution |
Annual Fee |
|---|---|
|
Government College/University |
₹5,000 – ₹50,000 per year |
|
Private College/University |
₹50,000 – ₹3,00,000 per year |
प्रमुख कॉलेज/यूनिवर्सिटी
|
कॉलेज/यूनिवर्सिटी |
वार्षिक फीस रेंज |
|---|---|
| ₹20,000–₹40,000 | |
| ₹5,000–₹10,000 | |
| ₹6,000–₹15,000 | |
| ₹80,000–₹1,50,000 | |
| ₹15,000–₹30,000 | |
| ₹50,000–₹1,00,000 | |
| ₹10,000–₹20,000 |
कुछ कॉलेज SC/ST/OBC/EWS/PwD students के लिए scholarships या fee में छूट भी देते हैं। इसके लिए कॉलेज की official website या prospectus अवश्य जांचें।
Course Duration and Pattern
यह कोर्स 3 वर्ष (6 सेमेस्टर) या NEP 2020 के तहत 4 वर्ष (8 सेमेस्टर) का होता है। प्रत्येक सेमेस्टर 6 महीने का होता है, जिसमें 4–6 subjects होते हैं, जिनमें सैद्धांतिक (थ्योरी) और research दोनों शामिल होते हैं। कोर्स के दौरानअसाइनमेंट्स, फील्डवर्क, प्रेजेंटेशन्स और फाइनल ईयर में रिसर्च पेपर (थीसिस) तैयार करना होता है। कुछ कॉलेजों में इंटर्नशिप भी कोर्स का हिस्सा होती है।
B.A. (Hons.) in Sociology: Regular vs Distance Mode – कौन सा बेहतर?
इस कोर्स को आप दो तरह से कर सकते है या तोह आप रोज कॉलेज जा कर Regular mode में इस कोर्स को कर सकते हैं या फिर Distance Mode से भी कर सकते है। कुछ ऐसे विश्वविद्यालय है जो इस कोर्स में Distance Learning भी उपलब्ध करवाते हैं, जैसे भारत का प्रसिद्ध Indira Gandhi National Open University (IGNOU), Delhi University School of Open Learning (DU SOL), और Annamalai University यह कोर्स ऑफर करते हैं।
-
रेगुलर मोड: गहन पढ़ाई, प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस और फील्डवर्क के लिए बेस्ट।
-
डिस्टेंस मोड: उन लोगों के लिए अच्छा जो जॉब के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं।
भविष्य की संभावनाएं (Career Opportunities)
|
जॉब पोजिशन |
कार्य विवरण |
औसत सैलरी (LPA) |
|---|---|---|
|
Social Researcher |
सामाजिक ट्रेंड्स का अध्ययन और डेटा विश्लेषण |
₹3–8 |
|
Community Development Officer |
कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को लीड करना |
₹3.5–7 |
|
Policy Advisor |
सामाजिक नीतियों पर सलाह और रिसर्च |
₹4–10 |
|
HR Specialist |
कॉर्पोरेट में डायवर्सिटी और इन्क्लूजन मैनेजमेंट |
₹3–9 |
|
Counselor |
मेंटल हेल्थ या फैमिली काउंसलिंग |
₹3–6 |
Also Read…
- Diploma in Biomedical Engineering Course 2025: All Details, Colleges, Fees & Career Scope – A Complete Guide After 10th
- Complete Guide to M.Tech in Computer Science and Engineering (CSE) – Career, Scope & Admission Process
Top Recruiters
-
गवर्नमेंट: Ministry of Social Justice, NITI Aayog, Indian Civil Services
-
प्राइवेट: Deloitte, KPMG, Google (CSR), Azim Premji Foundation
-
इंटरनेशनल: UNICEF, WHO, Amnesty International
-
एजुकेशन: Delhi University, JNU, TISS
-
NGOs: CRY, Save the Children, Oxfam
उच्च शिक्षा के विकल्प
-
M.A. in Sociology
-
Master of Social Work (MSW)
-
MBA in Social Entrepreneurship
-
Ph.D. in Sociology
-
UPSC/Civil Services Preparation
निष्कर्ष
अगर आप सामाजिक बदलाव, रिसर्च या कम्युनिटी वर्क में करियर बनाना चाहते हैं, तो B.A. (Hons.) in Sociology आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस लेख में हमने आपको कोर्स की पूरी जानकारी दी है, जैसे eligibility, admission process, fees, syllabus, top colleges, career scope और future opportunities आदि। जो आपको अच्छा कोर्स चुनने में बहुत मदद करेगा।

B.A. (Hons.) in Sociology – Frequently Asked Questions
B.A. (Hons.) in Sociology का फुल फॉर्म क्या है?
बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) इन सोशियोलॉजी। यह 3-वर्षीय अंडरग्रेजुएट कोर्स है, जो NEP 2020 के तहत कुछ कॉलेजों में 4-वर्षीय हो सकता है।
इस कोर्स की योग्यता क्या है?
12वीं में कम से कम 50% अंक (SC/ST/OBC के लिए 45%) किसी भी स्ट्रीम से। कुछ कॉलेजों में इंग्लिश या सोशल साइंस सब्जेक्ट्स अनिवार्य हो सकते हैं।
कोर्स की फीस कितनी है?
गवर्नमेंट कॉलेजों में ₹5,000–₹50,000 प्रति वर्ष, और प्राइवेट कॉलेजों में ₹50,000–₹3,00,000 प्रति वर्ष।
इस कोर्स के बाद करियर ऑप्शंस क्या हैं?
आप सोशल रिसर्चर, कम्युनिटी डेवलपमेंट ऑफिसर, पॉलिसी एडवाइजर, HR स्पेशलिस्ट या काउंसलर बन सकते हैं। इसके अलावा M.A., Ph.D., या UPSC की तैयारी भी कर सकते हैं।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

