AFMS B.Sc Nursing Admission 2026: Apply Online After NEET UG Result for 220 Expected Seats, Check Eligibility, Age Limit, Selection Process, Fee, Interview, Medical Test & Full Apply Process

AFMS B.Sc Nursing Admission 2026: अगर आप भी एक महिला उम्मीदवार हैं और NEET 2026 के बाद नर्सिंग में अपना करियर बनाकर सैन्य नर्सिंग सेवा (Military Nursing Service) में अफसर बनना चाहती हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। Armed Forces Medical Services (AFMS) ने 25 मई 2026 को एक शार्ट नोटिस जारी किया है। जिसमें चार वर्षीय B.Sc. (Nursing) course 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू करने की घोषणा की है।

BiharHelp App

आपको बता दें कि यह कोर्स सिर्फ अविवाहित/तलाकशुदा/कानूनी रूप से अलग रह रही/विधवा महिला उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने NEET (UG) 2026 की परीक्षा पास की हो और इंडियन आर्मी में जाना चाहती हैं। इस Nursing course के बाद उम्मीदवारों को सैन्य नर्सिंग सेवा में Permanent/Short Service Commission के अनुसार पोस्टिंग दी जाएगी। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे NEET Exam 2026 के रिजल्ट के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। आवेदन की तिथियाँ फुल नोटिफिकेशन के साथ जल्द ही जारी होगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

AFMS B.Sc Nursing Admission 2026

इस लेख में हम आपको AFMS B.Sc Nursing Admission 2026 की पूरी जानकारी देंगे। जैसे महत्वपूर्ण तिथियाँ, कुल सीटें, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन का तरीका आदि। इसलिए इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

AFMS B.Sc Nursing Admission 2026: Overview

Particulars Details
Conducting Body Armed Forces Medical Services (AFMS)
Course Name B.Sc. (Nursing) – 4 Years
Total Seats 220 (Expected)
Gender Only Female Candidates
Application Mode Online
Application Start After NEET UG 2026 Result
Who Can Apply All Over India (Indian Citizens)
Selection Process NEET UG Score, CBT, Psychological Assessment, Interview, Medical Examination
Official Website www.joinindianarmy.nic.in

AFMS B.Sc Nursing Admission 2026: Notification Details

अगर आप भी Armed Forces Medical Services (AFMS) के नर्सिंग कॉलेज में दाखिला लेना चाहती हैं और इस एडमिशन की पूरी जानकारी लेना चाहती हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि AFMS ने 25 मई 2026 को एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करके B.Sc. (Nursing) course 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी है। इसमें बताया है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही NEET UG 2026 के रिजल्ट आने के बाद ही शुरू होगा।

नोटिफिकेशन के अनुसार इस कोर्स में दाखिला पूरी तरह से NEET (UG) 2026 के स्कोर और Computer-Based Test (CBT) के आधार पर होगा। जो भी उम्मीदवार सेलेक्ट होंगे, उनका B.Sc. (Nursing) course चलेगा उसके बाद सैन्य नर्सिंग सेवा में अधिकारी के रूप में Permanent या अल्पकालीन कमीशन दिया जाएगा। पूरी चयन प्रक्रिया, पात्रता और आवेदन की जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Short Notice image of AFMS B.Sc Nursing Admission 2026

Also Read…

AFMS B.Sc Nursing Admission 2026: Important Dates (Expected)

Events Dates
Short Notice Release Date 25 May 2026
Full Notificaiton Release Date June 2026
Online Application Start Date After NEET (UG) 2026 Result Declaration
Last Date to Apply To be notified soon
CBT / Interview Date To be notified after application

नोट: ऊपर दी गई तिथियां संभावित है, इसे फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा।

AFMS B.Sc Nursing Admission 2026: Vacancy Details

Post Name Total Seats (Expected)
B.Sc. (Nursing) Course 2026 220

नोट: सीटों की संख्या पिछली भर्तियों के अनुसार एक्सपेक्टेड लिखी हैं। फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा।

AFMS B.Sc Nursing Admission 2026: Application Fee

Category Fee Amount
General / OBC / EWS / Other Categories ₹200/-
SC / ST Nil (No Fee)
Payment Mode Online Only

AFMS B.Sc Nursing Admission 2026: Eligibility Criteria

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नीचे दी गई पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लेना चाहिए:

  • केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।
  • उम्मीदवार अविवाहित / तलाकशुदा / कानूनी रूप से अलग रह रही / विधवा (बिना किसी बंधन के) होनी चाहिए।
  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को NEET (UG) 2026 परीक्षा में शामिल होना एवं योग्य होना अनिवार्य है।
  • मेडिकल फिटनेस AFMS के निर्धारित मानकों के अनुसार जांची जाएगी।

Educational Qualification

Qualification Criteria Details
Minimum Qualification Passed 10+2 (12 Years Schooling) or equivalent examination in the first attempt only
Required Subjects Physics, Chemistry, Biology (Botany & Zoology) and English
Minimum Marks Minimum 50% aggregate marks
Recognized Board Examination must be passed from a Statutory / Recognized Board or University

Age Limit (as on 2026)

Criteria Details
Date of Birth Range 01 अक्टूबर 2001 से 30 सितंबर 2009 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच जन्मी हों।

AFMS B.Sc Nursing Admission 2026: Selection Process

AFMS B.Sc Nursing Admission 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सभी चरणों में सफल होना जरूरी होगा।

  1. NEET (UG) 2026 स्कोर के आधार पर मेरिट/शॉर्टलिस्टिंग: सबसे पहले उम्मीदवारों को NEET (UG) 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

  2. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Computer Based Test (CBT) देना होगा। यह परीक्षा General Intelligence और General English Subject पर होगी। CBT कुल 80 अंकों की होगी।

  3. मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन (Psychological Assessment): CBT के बाद उम्मीदवारों का Psychological Assessment किया जाएगा, जिसमें उनकी मानसिक क्षमता और व्यवहार का Test होगा।

  4. साक्षात्कार (Interview): इसके बाद चयन बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा।

  5. चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination): इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों की मेडिकल जांच की जाएगी। मेडिकल फिटनेस AFMS के निर्धारित नियमों के अनुसार जांची जाएगी।

  6. अंतिम चयन: NEET (UG) 2026 के स्कोर, CBT और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी और मेडिकल रूप से फिट उम्मीदवारों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

How to Apply Online for AFMS B.Sc Nursing Admission 2026?

AFMS B.Sc Nursing Course 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया NEET UG 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद ही शुरू होगी। इसके लिए आपको केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

homepage of joinindianarmy website for AFMS B.Sc Nursing Admission 2026

  • वेबसाइट पर “AFMS B.Sc Nursing Admission 2026” या “Officer Entry Apply/Login” के लिंक पर क्लिक करें।

  • अगर आप पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो लॉगिन करें। नहीं तो ‘Registration’ पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर और मैट्रिक सर्टिफिकेट की जानकारी अनिवार्य है।

Register and login option for AFMS B.Sc Nursing Admission 2026

  • फिर continue पर क्लिक करें, नए पेज पर Instruction को पढ़ कर Continue पर क्लिक करें।

rule for registration for AFMS B.Sc Nursing Admission 2026

  • आधार नंबर, मैट्रिक सर्टिफिकेट के साथ रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए आपका DigiLocker पर अकाउंट होना चाहिए।

need digiloker account and regisatration form for AFMS B.Sc Nursing Admission 2026

  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको ‘Username’ और Password मिलगा।
  • अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और NEET UG 2026 से संबंधित जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।

  • मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि) की स्कैन कॉपी निर्धारित साइज में अपलोड करें।

  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। SC/ST उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

  • सारी जानकारी और दस्तावेजों को एक बार अच्छी तरह चेक करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट अवश्य सुरक्षित रख लें।

क्विक लिंक्स

Direct Apply Click Here (Active Soon)
Official Website Click Here
Short Notice Download Link Download Now
Direct Link To Download Full Notification Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – AFMS B.Sc Nursing Admission 2026

AFMS B.Sc Nursing Admission 2026 के लिए कौन-कौन सी महिला उम्मीदवार आवेदन करने की पात्र हैं और इसमें कुल कितनी सीटें हैं?

केवल अविवाहित, तलाकशुदा, कानूनी रूप से अलग या विधवा भारतीय महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं, जिन्होंने NEET UG 2026 पास किया हो। इस कोर्स में कुल सीटों की संख्या 220 होने की उम्मीद है।

क्या AFMS B.Sc Nursing में प्रवेश के लिए NEET UG 2026 देना अनिवार्य है और चयन कैसे होगा?

जी हां, NEET (UG) 2026 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी, फिर CBT (80 अंक), मनोवैज्ञानिक परीक्षण, साक्षात्कार और मेडिकल जांच के बाद अंतिम मेरिट बनेगी।

AFMS B.Sc Nursing Course 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी?

इस कोर्स के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया NEET (UG) 2026 का परिणाम घोषित होने के पश्चात ही आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर शुरू की जाएगी।

इस कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या निर्धारित है?

आवेदक ने पहले प्रयास में 10+2 (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश) में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हों। आयु सीमा के अनुसार, उम्मीदवार का जन्म 01 अक्टूबर 2001 से 30 सितंबर 2009 के बीच हुआ होना चाहिए।

AFMS B.Sc Nursing आवेदन शुल्क कितना है और किन उम्मीदवारों को इसमें छूट दी गई है?

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं अन्य श्रेणियों की उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 निर्धारित है, जबकि अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) की उम्मीदवारों को इस शुल्क से पूर्ण छूट प्रदान की गई है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *