दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें? | 8 घंटे पढ़ने के 10 शानदार टिप्‍स

8 Ghante Kaise Padhai Kare: आज के समय में पढ़ाई का काफी महत्‍व है। इसलिए हर कोई चाहता है कि वो ज्‍यादा से ज्‍यादा पढ़ाई करे। ताकि आने वाले समय में उसकी नौकरी आसानी से लग जाए। लेकिन कई छात्रों के साथ समस्‍या ये रहती है कि वो लगातार पढ़ नहीं पाते हैं।

BiharHelp App

इसलिए अगर आप भी समझना चाहते हैं कि दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें तो हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें। अपने इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे कि 8 घंटे लगातार पढ़ने के लिए आपको क्‍या करना होगा। साथ ही 10 शानदार टिप्‍स कौन से हैं। जिनकी मदद से आप खूब सारी पढ़ाई कर सकते हैं।

दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें?

जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

क्‍या 8 घंटे पढ़ना संभव है?

दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें इसके बारे में हम आपका जानकारी दें उससे पहले आइए एक बार हम आपको जानकारी दें कि क्‍या आप दिन में वाकई में 8 घंटे लगातार पढ़ सकते हैं। तो हम आपको बता दें कि हॉ आज के समय में ऐसा संभव है।

इसलिए अगर आप चाहें तो बड़ी ही आसानी से रोजाना दिन में 8 घंटे तक पढ़ाई कर सकते हैं। 8 घंटे पढ़ने का फायदा ये होगा कि आप अपने विषय के अंदर काफी होशियार हो जाएंगे। साथ ही आपकी नौकरी भी काफी आसानी से और बहुत ही जल्दी लग जाएगी। जिसके बाद आपकी गिनती एक सफल इंसान में होगी।

इसे भी पढ़ें:

8 घंटे पढ़ने के फायदे?

अगर आप दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें के बारे में अच्‍छे से समझ जाते हैं तो इसका काफी फायदा मिलेगा। इसलिए इसके कई सारे फायदे हैं। आइए एक बार हम आपको उनके बारे में जानकारी देते हैं।

  • अगर आप दिन में 8 घंटे लगातार पढ़ते हैं आपका सारा दिन पढ़ाई में बड़े ही आराम से बीत जाएगा।
  • दिन में 8 घंटे पढ़ने से आप उन विषयों में भी होशियार हो जाएंगे। जिनके अंदर आप पहले काफी कमजोर थे।
  • अगर आपका लक्ष्‍य बड़ा है तो आप अगर 8 घंटै तक पढ़ाई करते हैं तो उसे आसानी से हासिल कर सकते हैं।
  • आज का समय कम्‍पीटीशन का दौर है। इसलिए ये कहना कि आप 2 घंटे पढ़ने के बाद भी कामयाब हो जाएंगे यह काफी गलत होगा।
  • अगर आप डॉक्‍टर या इंजीनियर की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपके लिए दिन में 8 घंटै पढ़ना बेहद ही जरूरी चीज है।

लोग 8 घंटे क्‍यों नहीं पढ़ पाते हैं?

दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें जानने से पहले आइए एक बार हम आपको उन कारणों के बारे में जानकारी दे दें। जिनकी वजह से अमतौर पर लोग लगातार रोजाना 8 घंटे नहीं पढ़ पाते हैं।

  • लोगों का असल में कोई लक्ष्‍य नहीं होता है। जिसकी वजह से उन्‍हें पता नहीं होता है कि वो क्‍या पढ़ें।
  • लोगों को पढ़ने का सही तरीका नहीं पता होता है। जिससे वो 2 घंटे पढ़ने के बाद ही बोर होने लगते हैं।
  • छात्रों का अपने मन पर नियंत्रण नहीं होता है। जिससे उनका ध्‍यान बार बार भटक जाता है।
  • लोग अपने दोस्‍तों के साथ घूमने फिरने में सारा दिन गंवा देते हैं। जिससे उन्‍हें पढ़ने का समय ही नहीं बचता है।
  • लोगों के अंदर मोटिवेशन की कमी होती है। जिससे वो लंबे समय तक पढ़ नहीं पाते हैं।

किन लोगों को 8 घंटे पढ़ना चाहिए?

दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें इसके बारे में जानने से पहले आपको इस बात का भी पता होना चाहिए कि आखिर में वो कौन से लोग हैं जिन्‍हें रोजान 8 घंटे पढ़ने की जरूरत है। तो हम आपको बता दें कि 8 घंटे केवल उन्‍हें ही पढ़ना चाहिए। जिनका जीवन में कोई मकसद है।

इसलिए अगर आपका जीवन में कोई मकसद है तो आप आज से ही पढ़ाई में जुट जाइए। क्‍योंकि अगर आप दिन में रोजाना 8 घंटे तक नहीं पढ़ाई करेंगे तो आप कभी उस मकसद तक नहीं पहुंच सकेंगे। जिसकी आपने जीवन में कल्‍पना की है।

दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें

8 घंटे पढ़ाई कैसे करें?

आइए अब हम आपको उन चीजों के बारे में जानकारी देते हैं जिनकी मदद से आप रोजाना 8 घंटे तक आसानी से पढ़ाई कर सकते हैं। 8 Hour Study Plan के बारे में हम आपको आगे जो जानकारी देंगे आप उसे जरूर फॉलो करें।

सुबह 6 से 8 बजे तक पढ़ें

दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें में हम आपको सबसे पहले इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आपको हमेशा सुबह सुबह उठना चाहिए। क्‍योंकि सुबह हर किसी का दिमाग फ्रैश रहता है। जिसकी वजह से वो लोग सुबह जो कुछ भी पढ़ते हैं उन्‍हें याद रहता है।

इसलिए आपको चाहिए कि आप सुबह 5 बजे उठे और 6 बजे तक पढ़ने बैठ जाएं। इसके बाद आप 6 बजे से लेकर 8 से 9 बजे तक आराम से पढ़ाई करें। क्‍योंकि सुबह का समय एकदम सुकून भरा होता है। इसलिए आपको सुबह पढ़ने में काफी मजा भी आएगा।

दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें

दोपहर 10 से 1 बजे तक पढ़ें

अगर आप सुबह पढ़ लेते हैं तो इसके बाद आपको चाहिए कि आप दोपहर का प्‍लान बनाएं। ताकि आप पूरे दिन में आराम से 8 घंटे तक पढा़ई कर सकें। क्‍योंकि ऐसा कभी संभव नहीं है कि एक बार किताब उठाएंगे और लगातार 8 घंटे तक पढ़ते चले जाएंगे।

इसलिए आपको चाहिए कि दोपहर को 10 बजे से फिर पढ़ने बैठ जाएं और उधर 12 से 1 बजे तक पढ़ते चले जाएं। इससे आप दोपहर में भी 2 से 3 घंटे पढ़ लेंगे। साथ ही ये समय भी ऐसा होता है कि दोपहर के दौरान आपको किसी तरह का काम नहीं होगा। इसके बाद आप चाहें तो सो जाएं।

शाम को 5 से 8 बजे तक पढ़ें

दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें में अब बारी शाम की आती है। क्‍योंकि शाम को मौसम ठंडा होता है। ऐसे में आपका पढ़ाई में काफी अच्‍छे से मन लग जाएगा। इसलिए आपको चाहिए कि आप शाम को 5 बजे फिर से पढ़ने बैठ जाएं। और उधर 7 बजे तक पढ़ते रहें।

हालांकि, अगर आप शााम को घूमने वगैरह जाते हैं तो आपको चाहिए कि आप शाम का प्‍लान बदल लें। फिर से रात को शिफ्ट कर दें। लेकिन अगर जरूरत ना हो तो आप रात से पहले ही अपनी पढ़ाई खत्‍म कर दें। ताकि आपको रात के समय केवल सोना हो।

दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें

रात को 9 से 10 बजे तक पढ़ें

अगर आप शाम को 7 बजे तक पढ़ाई करते हैं तो आपको चाहिए कि दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें के लिए रात को 9 से 10 बजे के बीच भी पढ़ाई करें। इस दौरान आप ये देख लें कि आपने आज दिन में क्‍या पढ़ा। साथ ही आप अब अगले दिन क्‍या पढ़ने वाले हैं। इसके अलावा कहां सुधार की जरूरत है। रात के समय कोई हार्ड पढ़ाई ना करें।

8 घंटे पढ़़ने के लिए अन्‍य चीजें?

दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें के लिए ऊपर आपने टाइम टेबल समझ लिया। लेकिन केवल टाइम टेबल से काम नहीं चलने वाला है। इसके लिए आपको हम कुछ और गुरूमंत्र देने वाले हैं। आपको उनका भी पालन करना होगा।

हप्‍ते में एक दिन छुट्टी करें

दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें के लिए जरूरी है कि आप हप्‍ते में कम से कम 1 दिन जरूर छुट्टी करें। क्‍यों‍कि अगर आप लगातार पढ़ते चले जाएंगे तो आप पढ़ाई से बोर हो जाएंगे। इसलिए आपको चाहिए कि आप 1 दिन छुट्टी करें।

उस दिन संभव हो तो घर के काम कर लें। अन्‍यथा आप चाहें तो कहीं पर उस दिन घूम आएं। जिससे आपका मन बदल जाएगा। हालांकि, जब आपके सामने परीक्षा आ जाए तो आप इस छुट्टी को खत्‍म कर सकते हैं। क्‍योंकि परीक्षा नजदीक आने पर केवल और केवल पढ़ाई होनी चाहिए।

दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें

दिनभर पढ़ाई में ना डूबे रहें

दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें को जानने के बाद कई छात्र ऐसे होते हैं जो कि दिनभर पढ़ाई में डूबे रहते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। क्‍योंकि किसी भी चीज की अति खराब होती है। इसलिए आपको हमेशा एक तय समय के अंदर ही पढ़ाई करनी है।

इसके बाद आपको अपने दूसरे कामों में लग जाना है। जैसे कि आपके घर के हों या दोस्‍तों के साथ घूमना फिरना हो। क्‍योंकि अगर आप लगातार पढ़ाई करते रहेंगे तो आपका मन खुद ही बोर हो जाएगा। इसलिए पढ़ाई को आनंद के साथ करें। ना कि बोझ समझकर।

सोशल मीडिया पर कम समय बिताएं

आज के समय में काफी सारे छात्र ऐसे होते हैं जो ज्‍यादातर समय सोशल मीडिया पर बिताने का काम करते हैं। तो हम आपको बता दें कि आपको ऐसी गलती नहीं करनी है। क्‍यों‍कि सोशल मीडिया केवल और केवल समय की बर्बादी है।

इसलिए संभव हो तो आप अपने फोन से फालतू के सभी ऐप हटा दें। इसके अलावा अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो उनका प्रयोग एक तय समय के लिए ही करें। ताकि आपकी समय की बर्बादी इन ऐप के जरिए ना हो। आज के समय में ज्‍यादातर छात्र रील और वीडियो देखने में समय खराब करते हैं।

दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें

खुद को मोटिवेट रखें

काफी सारे छात्र सोचते तो बहुत कुछ हैं। लेकिन उनके साथ समस्‍या ये रहती है कि वो खुद को कभी भी मोटिवेट नहीं कर पाते हैं। तो हम आपको कहेंगे कि आप आज के समय में मोटिवेशन के लिए किताबें पढ़ सकते हैं। यूट्यूब पर वीडियो देख सकते हैं।

इससे आपके अंदर मोटिवेशन आ जाएगा। जिसके बाद आप आसानी से रोजाना 8 घंटे तक लगातार पढ़ सकेंगे। हालांकि, आप इस बात का भी ध्‍यान रखें कि मोटिवेशन वीडियो देखने में ही अपना समय ना खराब कर दें।

सही डाइट लें

दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें के लिए जरूरी है कि आप सही डाइट लें। क्‍योंकि अगर आपका शरीर साथ नहीं देगा तो आप कैसे लगातार पढ़ाई करेंगे। इसलिए हमेशा इस बात का ध्‍यान रखें कि आपको दिन में हर टाइम खाना खाना है।

साथ ही कोशिश करनी है कि हमेशा घर का बना खाना ही खाएं। जिससे आपकी सेहत हमेशा सही रहे। अगर आप सेहत को लेकर ज्‍यादा फिक्र करते हैं तो आपको चाहिए कि आप कोई जिम वगैरह भी ज्‍वाइन कर लें। जिससे आप वाकई में हमेशा फिट रहें।

पढ़ने वालों को दोस्‍त बनाएं

दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें के लिए जरूरी है कि आपके जो भी दोस्‍त हों वो काफी अच्‍छे हों। साथ ही वो भी पढ़ाई से जुड़े हों। इसलिए जब भी आप दोस्‍त बनाएं तो इस बात का जरूर ध्‍यान रखें कि वो सभी पढ़ने वाले हों। अगर वो सभी पढ़ने वाले नहीं होंगे आपको पढाई के समय परेशान करेंगे। जिससे आपकी दोस्‍ती लंबी नहीं चल पाएगी।

तनाव ना लें

कई बार छात्र भविष्‍य की सोचकर तनाव ले लेते हैं। लेकिन अगर आप समझना चाहते हैं दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें तो आपको तनाव बिल्‍कुल भी नहीं लेना है। इसलिए आपको चाहिए कि आप बिना कुछ आगे का सोचे केवल और केवल पढ़ाई पर ध्‍यान दें।

इससे आपका पूरा फोकस पढ़ाई पर ही रहेगा। साथ ही आपका मन भी पढ़ाई में पूरी तरह से लगेगा। लेकिन अगर आप तनाव ले लेंगे। तो यकीन मानिए ना तो आप आगे ही कुछ कर पाएंगे। ना ही आज अच्‍छे से पढ़ पाएंगे। जो कि आपके लिए सही नहीं है।

FAQ

दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें?

दिन में 8 घंटे पढ़ने के लिए आपको एक सही टाइम टेबल और दिनचर्या बनानी होगी। ताकि आप दिन में 8 घंटे पढ़ाई कर सकें।

क्‍या रात में भी पढ़ना चाहिए?

यह बात हर इंसान पर निर्भर करती है। लेकिन हमारा सुझाव है कि अगर आपके पास दिन में पूरा समय है तो आप रात में पढ़ाई मत कीजिए।

8 घंटे पढ़ाई का स्‍लॉट कैसे बनाएं?

8 घंटे पढ़ाई के लिए आपको चाहिए कि आप 2 से 3 घंटे के स्‍लॉट तैयार कर लें। इसके बाद उसी हिसाब से पढ़ते जाएं।

क्‍या लगातार 8 घंटे पढ़ना चाहिए?

नहीं, अगर आप लगातार 8 घंटे पढ़ते हैं तो यह काफी गलत होगा। इससे आपका ध्‍यान भी भटकेगा और आप पढ़ाई से भी दूर भागने लगोगे।

नौकरी करने वाले 8 घंटे कैसे पढ़ें?

अगर आप पूरा दिन नौकरी करते हैं तो आपको चाहिए कि आप 8 घंटे की बजाय 3 से 4 घंटे तक ही पढें। क्‍योंकि आपको रात में आराम भी करना है और सोना भी है।

निष्‍कर्ष

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि दिन में 8 घंटे कैसे पढ़ाई करें। इसे जानने के बाद आप समझ सकते हैं कि वाकई अगर आप सही तरीके से पढ़ाई करें तो आप दिन में 8 घंटे पढ़ाई कर सकते हैं। लेकिन उसके लिए आपको एक नियम बनाना होगा। जिसके बाद उसका पालन करना होगा। क्‍योंकि बिना नियम कुछ भी काम संभव नहीं है।

BiharHelp App :

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Rohitkumaryadavv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *