Voter ID Card Correction Kaise Kare – नाम, पता, फोटो, जन्मतिथि इत्यादि अपने मोबाइल से सुधारिए, जानिए पूरी जानकारी

Voter Id Card Correction Kaise Kare: यदि आपके वोटर आईडी कार्ड में कोई जानकारी गलत है, जैसे कि नाम, पता, Date of Birth इत्यादि, तो इसे आप ऑनलाइन अपने मोबाइल के द्वारा भी सुधार सकते हैं।इस लेख में हम आपको Voter ID Card Correction Kaise Kare इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं। साथ ही, हम आपको बता दें कि वोटर कार्ड सुधारने में आपको कोई भी चार्ज नहीं देना होगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क होगी।

BiharHelp App

इसलिए, यदि आप वोटर आईडी में कोई Correction करना चाहते हैं, तो अभी ही ऑनलाइन वह तरीका फॉलो कीजिए, जिसे हम बताने वाले हैं।अगर आपके वोटर आईडी कार्ड में कोई त्रुटि है, तो उसे सुधारिए और अपने घर नया वोटर कार्ड मंगवा लीजिए।

Voter ID Card Correction Kaise Kare

Voter Id Card Correction Kaise Kare- OverView Table

लेख का नाम Voter Id Card Correction Kaise Kare
सुधार की प्रकिया ऑनलाइन
शुल्क कोई शुल्क नहीं
सुधार का माध्यम ऐप के द्वारा
ऐप का नाम Voter Helpline
Voter Id Card Correction Kaise Kare लेख में पढ़िए पूरी जानकारी दिया हैं

वोटर कार्ड में सुधार कैसे करें – Voter Id Card Correction Kaise Kare

यदि आपके वोटर आईडी कार्ड में कोई गलती हो गई है, जैसे कि नाम, Date of Birth, पता, या कोई अन्य त्रुटि, तो आप इसे ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।

  • आपको ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड करेक्शन करने के लिए Election Commission of India द्वारा Mobile App और Website लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से आप बिल्कुल मुफ्त में अपने वोटर आईडी कार्ड में Correction कर सकते हैं।
  • जब आपका वोटर आईडी कार्ड में सुधार हो जाता है, तो उसके बाद आपका नया वोटर आईडी कार्ड आपको डाकघर के माध्यम से आपके पते पर भेज दिया जाता है।
  • वोटर आईडी कार्ड करेक्शन के लिए आपको Election Commission of India की Website पर Registration करना होता है। इसके बाद आप अपने वोटर आईडी कार्ड को सुधार सकते हैं।

इस लेख में हम आपको वोटर आईडी कार्ड सुधारने की पूरी प्रक्रिया बताने वाले हैं, जिसे पढ़कर आप बहुत आसानी से अपने वोटर आईडी कार्ड में कोई भी सुधार कर सकेंगे।तो चलिए, अब हम आपको पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताते हैं।

Documents Required for Voter ID Name Change

मतदाता पहचान पत्र में नाम सुधार के लिए आवेदन भरते समय व्यक्तियों को निम्नलिखित में से किसी एक दस्तावेज का चयन करना होगा –

  • Aadhar Card
  • PAN Card
  • Passport
  • Driving License
  • Birth Certificate

voter id card correction kaise kare – Step By Step Guide 

  • सबसे पहले आपको Google Play Store से Voter Helpline App को Install कर लेना है।

Voter Id Card Correction Kaise Kare

  • जब आप पहली बार App को Open करेंगे, तो आपके सामने Login Page खुलेगा।
  • यदि आप पहली बार इस App का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपका Account नहीं होगा, इसलिए आपको New User पर क्लिक करना है।

Voter Id Card Correction Kaise Kare

  • अब आपको अपना Account Create कर लेना है। आप अपना Mobile Number और कुछ Information डालकर बहुत आसानी से Voter Helpline App में अपना Registration कर सकते हैं।

Voter Id Card Correction Kaise Kare

  • Registration हो जाने के बाद, आपको अपने Mobile Number और Password के द्वारा App में Login हो जाना है।
  • अब App का Dashboard Open हो जाएगा, जिसमें आपको Voter ID Card से संबंधित बहुत सारी Services दिखेंगी।

Voter Id Card Correction Kaise Kare

  • आपको New Registration का Option दिखेगा, उस पर क्लिक करना है।
  • अब नया पेज Open होगा, जिसमें आपको बहुत सारे Options दिखेंगे। आपको Form 8 – Correction of Entries वाले पर क्लिक करना है।

Voter Id Card Correction Kaise Kare

  • इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपका नाम दिखेगा और Let’s Start का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करना है।

Voter Id Card Correction Kaise Kare

  • अब Voter ID Card में सुधार करने की प्रक्रिया Start हो चुकी है। सबसे पहले आपसे पूछा जाएगा – Do you already have a Voter ID Number? इसमें आपको Yes सेलेक्ट करना है और Next पर क्लिक करना है।

Voter Id Card Correction Kaise Kare

  • अब दिए गए बॉक्स में आपको अपना Voter ID Number डालना है, फिर नीचे अपना State Select करना है और Fetch Details पर क्लिक करना है।

Voter Id Card Correction Kaise Kare

  • आपको नीचे पीले रंग में We have found your record का Message आ जाएगा। अब Proceed के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद, आपके सामने एक नया पेज Open होगा, जिसमें आपके Voter ID Card की सभी मौजूदा जानकारियां और आपका Polling Station दिखेगा।
  • अब Next बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • इसके बाद, एक नया Form Open होगा, जिसमें आपको अपनी Personal Information भरनी होगी और फिर Next पर क्लिक करना है।

Voter Id Card Correction Kaise Kare

  • अब नए पेज में आपको 4 Options दिखेंगे जिसमें यह दो महत्वपूर्ण हैं –

Voter Id Card Correction Kaise Kare

  • यदि आप अपना Polling Booth बदलना चाहते हैं, तो पहले Option को Select करना है।
  • यदि आप Name, Photo, Date of Birth आदि बदलना चाहते हैं, तो दूसरे Option को Select करना है और फिर Next पर क्लिक करना है।
  • अब आपको Voter ID Card में क्या-क्या सुधार सकते हैं, उसकी एक List दिखेगी।

Voter Id Card Correction Kaise Kare

  • जिस जानकारी को सुधारना चाहते हैं, उसे Select करिए। जैसे अगर मैं Photo सुधारना चाहता हूं, तो Photo को Select करूंगा और Next पर क्लिक कर दूंगा।
  • यदि आप Photo के अलावा कोई अन्य जानकारी बदलना चाहते हैं, तो उसे Select करना होगा।
  • सही जानकारी भरनी होगी और एक Supporting Document के रूप में Upload करना होगा, जिसमें वह जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए।
  • सारी जानकारी भरने और Document Upload करने के बाद Next बटन पर क्लिक करिए।
  • अब Declaration Page Open होगा, जिसमें आपको वह Place डालनी होगी, जहां से आप यह Form भर रहे हैं।

Voter Id Card Correction Kaise Kare

  • अंत में, Done वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • इस तरह आपका Voter ID Card Correction सफलतापूर्वक हो जाएगा और आपको एक Reference Number मिलेगा, जिसके जरिए आप Correction Status चेक कर सकते हैं।

voter id card correction Status Check 

  • Voter ID Card Correction Status चेक करने के लिए आपको Voter Helpline App को ओपन करना है।

Voter Id Card Correction Kaise Kare

  • फिर Voter Registration पर क्लिक करना है।

  • आपको Track Status of Your Form के सामने Check का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करना है।

Voter Id Card Correction Kaise Kare

  • इसके बाद नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको अपना Reference Number डालना है और State सेलेक्ट करना है।

  • अब Track Status पर क्लिक करिए, जिसके बाद आपका Status दिख जाएगा कि आपके Voter ID Card में Correction हुआ है या नहीं, या अभी कौन-सी प्रक्रिया बाकी है।

निष्कर्ष

वे सभी लोग जो अपने Voter ID Card में Correction करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं थी, उनके लिए यह लेख बहुत उपयोगी रहा होगा। क्योंकि इस लेख में हमने केवल Voter ID Correction की जानकारी ही नहीं दी, बल्कि Voter Card Correction करने की Step-by-Step Process भी बताई है।

मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह लेख पसंद आया होगा। यदि पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों से भी साझा कीजिए, ताकि उन्हें भी इस विषय में जानकारी प्राप्त हो सके।

Quick Links

Voter Helpline App Link
Join Our Telegram Group

FAQs

वोटर आईडी करेक्शन कितने दिनों में हो जाता है?

वोटर आईडी करेक्शन होने में आमतौर पर 15 से 30 दिनों का समय लग सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका सुधार जल्दी हो, तो अपने बीएलओ (Booth Level Officer) से संपर्क कीजिए। वे आपके आवेदन की प्रक्रिया को तेज कराने में मदद कर सकते हैं।

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Golioffical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *