UPSC CDS 2 Previous Year Cut-Off (2016-2024): Expected Cut-Off 2025, Exam Pattern और Complete Success Guide

UPSC CDS 2 Previous Year Cut-Off: Union Public Service Commission के द्वारा आयोजित होने वाला Combined Defence Services Examination भारत के प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। यह एग्जाम उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो भारतीय सशस्त्र बलों में ऑफिसर के रूप में सेवा करना चाहते हैं। इस परीक्षा में Indian Military Academy (IMA), Indian Naval Academy (INA), Air Force Academy (AFA) और Officers Training Academy (OTA) के लिए योग्य उम्मीदवार को चुना जाता है। अगर आप भी UPSC CDS 2 2025 की की तैयारी कर रहे हैं तो ये लेख आपके लिए ही है।

BiharHelp App

इस लेख में हम आपको UPSC CDS 2 के लिए हुए पिछले कुछ सालों 2016 से 2024 तक हुई परीक्षाओं के कट-ऑफ की जानकारी देंगे। इसके साथ ही, हम आपको 2025 की अपेक्षित(expected) कट-ऑफ और इस एग्जाम से जुड़ी जरुरी जानकारी भी देंगें। UPSC CDS 2 2025 का एग्जाम 14 सितंबर 2025 (रविवार) को होने वाला है। इस साल कुल 453 रिक्तियां के लिए ये परीक्षा होगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

UPSC CDS 2 Previous Year Cut-Off

परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है:

  • English: 2 घंटे, 100 अंक
  • General Knowledge: 2 घंटे, 100 अंक
  • Elementary Mathematics: 2 घंटे, 100 अंक (IMA, INA, और AFA के लिए)
  • OTA (पुरुष और महिला): केवल English और General Knowledge, प्रत्येक 2 घंटे और 100 अंक

UPSC CDS 2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 04 सितंबर 2025 से UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। ये परीक्षा हर साल दो बार Union Public Service Commission (UPSC) द्वारा आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू (Intelligence and Personality Test) शामिल है।

UPSC CDS 2 Previous Year Cut-Off Overview

Parameter

Details

Name of the Exam

Combined Defence Services Examination (II)

Conducting Body

Union Public Service Commission (UPSC)

Type of Article

Cut-Off Information

Exam Level

National

Eligibility

Bachelor’s Degree Holders

Exam Date (2025)

14th September 2025

Cut-Off Release Status

Released with Results

Cut-Off Availability

Official UPSC Website (upsc.gov.in)

Years Covered

2016 to 2024

Detailed Information

Please Read the Article Completely

UPSC CDS 2 कट-ऑफ क्या है?

UPSC CDS 2 कट-ऑफ यानि वह न्यूनतम अंक हैं, किसी भी उम्मीदवार को जिस भी स्कोर के साथ आखिर में भर्ती के लिए चुना जाता है या अगले चरण जैसे SSB इंटरव्यू में जाने के लिए प्राप्त अंक को कट ऑफ कहते हैं।

UPSC CDS में लिखित परीक्षा IMA, INA, और AFA के लिए 300 अंकों की होती है और OTA के लिए 200 अंकों की होती है। और लास्ट मेरिट 600 अंकों (IMA, INA, AFA) के लिए है और 400 अंकों (OTA) के लिए बनती है, जिसमें SSB इंटरव्यू के अंक भी शामिल होते हैं। हर साल कट ऑफ अलग-अलग होती है, कट-ऑफ अलग-अलग कारणों के साथ कम या ज्यादा बन सकता है, जैसे:

  • परीक्षा की कठिनाई: अगर पेपर कठिन होता है, तो कट-ऑफ कम हो सकती है।
  • रिक्तियों की संख्या: ज्यादा रिक्तियां होने पर कट-ऑफ कम रह सकती है।
  • उम्मीदवारों की संख्या: ज्यादा उम्मीदवारों के कारण कट-ऑफ बढ़ सकती है।
  • अकादमी: IMA, INA, AFA, और OTA के लिए कट-ऑफ अलग-अलग होती है।

पिछले वर्षों की कट-ऑफ को जानना बहुत जरुरी है, यह आपकी तैयारी में बहुत मदद करता है, पिछली परीक्षाओं के कट-ऑफ से आप अपने लिए एक लक्ष्य स्कोर सेट कर सकते हैं और इस परीक्षा के लिए अच्छी सी रणनीति सकते हैं। आइए अब साल-दर-साल कट-ऑफ देखते हैं।

Also Read…

UPSC CDS 2 Expected Cut-Off 2025

2025 में 453 रिक्तियां हैं, और परीक्षा का स्तर नार्मल हो सकता है। पिछले वर्षों की कट-ऑफ और रिक्तियों की संख्या को देखते हुए, नीचे अपेक्षित कट-ऑफ दी गई है:

S.No.

Name of the Academy

Minimum Qualifying Marks in Each Subject

Expected Written Result Aggregate Marks

Expected Final Result Marks

1.

IMA

20%

120-125 (out of 300)

245-255 (out of 600)

2.

INA

20%

95-100 (out of 300)

225-235 (out of 600)

3.

AFA

20%

130-135 (out of 300)

250-260 (out of 600)

4.

OTA (Men)

20%

85-90 (out of 200)

165-175 (out of 400)

5.

OTA (Women)

20%

85-90 (out of 200)

165-175 (out of 400)

नोट: यह अपेक्षित कट-ऑफ पिछले रुझानों और रिक्तियों की संख्या पर आधारित है। वास्तविक कट-ऑफ परीक्षा के स्तर और उम्मीदवारों पर निर्भर करेगी।

UPSC CDS 2 Cut-Off 2024

2024 में कुल 459 रिक्तियां थीं। परीक्षा का स्तर मध्यम था, और कट-ऑफ पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ी कम रही।

S.No.

Name of the Academy

Minimum Qualifying Marks in Each Subject

Written Result Aggregate Marks of Last Qualified Candidate

Final Result Marks of Last Recommended Candidate

1.

IMA

20%

117 (out of 300)

241 (out of 600)

2.

INA

20%

90 (out of 300)

220 (out of 600)

3.

AFA

20%

126 (out of 300)

248 (out of 600)

4.

OTA (Men)

20%

81 (out of 200)

161 (out of 400)

5.

OTA (Women)

20%

81 (out of 200)

166 (out of 400)

CDS (II) Exam. 2024 Cut Off Image

UPSC CDS 2 Cut-Off 2023

2023 में कुल 349 रिक्तियां थीं। पेपर का स्तर मध्यम था, और कट-ऑफ पिछले वर्षों की तरह संतुलित रही।

S.No.

Name of the Academy

Minimum Qualifying Marks in Each Subject

Written Result Aggregate Marks of Last Qualified Candidate

Final Result Marks of Last Recommended Candidate

1.

IMA

20%

127 (out of 300)

250 (out of 600)

2.

INA

20%

110 (out of 300)

237 (out of 600)

3.

AFA

20%

136 (out of 300)

259 (out of 600)

4.

OTA (Men)

20%

104 (out of 200)

185 (out of 400)

5.

OTA (Women)

20%

104 (out of 200)

188 (out of 400)

CDS (II) Exam. 2023 Cut Off ImageUPSC CDS 2 Cut-Off 2022

2022 में कुल 339 रिक्तियां थीं। परीक्षा का स्तर मध्यम था, जिसके कारण कट-ऑफ 2021 की तुलना में थोड़ी कम रही।

S.No.

Name of the Academy

Minimum Qualifying Marks in Each Subject

Written Result Aggregate Marks of Last Qualified Candidate

Final Result Marks of Last Recommended Candidate

1.

IMA

20% 126 249
2.

INA

20% 118 248
3.

AFA

20% 136 258
4.

OTA (Men)

20% 98 180
5.

OTA (Women)

20% 98 179

UPSC CDS 2 Cut-Off 2021

2021 में कुल 169 रिक्तियां थीं। परीक्षा का स्तर मध्यम से कठिन था, जिसके कारण कट-ऑफ में थोड़ी वृद्धि देखी गई।

S.No.

Name of the Academy

Minimum Qualifying Marks in Each Subject

Written Result Aggregate Marks of Last Qualified Candidate

Final Result Marks of Last Recommended Candidate

1.

IMA

20% 138 258
2.

INA

20% 132 256
3.

AFA

20% 148 270
4.

OTA (Men)

20% 102 183
5.

OTA (Women)

20% 102 183

UPSC CDS 2 Cut-Off 2021

2021 में कुल 169 रिक्तियां थीं। परीक्षा का स्तर मध्यम से कठिन था, जिसके कारण कट-ऑफ में थोड़ी वृद्धि देखी गई।

S.No.

Name of the Academy

Minimum Qualifying Marks in Each Subject

Written Result Aggregate Marks of Last Qualified Candidate

Final Result Marks of Last Recommended Candidate

1.

IMA

20% 138 258
2.

INA

20% 132 256
3.

AFA

20% 148 270
4.

OTA (Men)

20% 102 183
5.

OTA (Women)

20% 102 183

UPSC CDS 2 Cut-Off 2020

2020 में UPSC CDS 2 में कुल 344 रिक्तियां थीं। इस साल पेपर का स्तर मध्यम था, जिसके कारण कट-ऑफ पिछले वर्षों की तुलना में संतुलित रही।

S.No.

Name of the Academy

Minimum Qualifying Marks in Each Subject

Written Result Aggregate Marks of Last Qualified Candidate

Final Result Marks of Last Recommended Candidate

1.

IMA

20 marks (20%)

139 (46.33%) 263
2.

INA

20 marks (20%)

134 (44.67%) 257
3.

AFA

20 marks (20%)

152 (50.67%) 279
4.

OTA (Men)

20 marks (20%)

97 (48.5%) 178
5.

OTA (Women)

20 marks (20%)

97 (48.5%) 178

CDS (II) Exam. 2020 Cut Off Image

UPSC CDS 2 Cut-Off (2016-2019)

2016 से 2019 तक की कट-ऑफ नीचे दी गई है। इस दौरान रिक्तियों और परीक्षा के स्तर में बदलाव के कारण कट-ऑफ में उतार-चढ़ाव देखा गया।

Category

CDS 2 2016

CDS 2 2017

CDS 2 2018

CDS 2 2019

IMA

105 120 116 134

INA

90 111 102 122

AFA

135 135 131 148

OTA (Men)

72 86 80 95

OTA (Women)

72 86 80 95

नोट: 2016 में कट-ऑफ अपेक्षाकृत कम थी, क्योंकि पेपर का स्तर कठिन था। 2019 तक कट-ऑफ में वृद्धि देखी गई, जो बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है।

UPSC CDS 2 Previous Year Cut-Off को कैसे चेक करें?

UPSC CDS 2 के पिछले सालों के एग्जाम के कट-ऑफ की PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आपको UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

UPSC home page website CDS 2 Previous Year Cut-Off

  • ‘Examination’ सेक्शन चुनें: जैसे ही आप वेबसाइट में जायेंगे होमपेज पर ‘Examination टैब दिखेगी उस पर क्लिक करें और Cut-Off Marks’ ढूढे।

  • CDS सेक्शन चुनें: ‘Cut-Off Marks’ पर क्लिक करें, जहां आपको Combined Defence Services Examination (II) के लिए साल-दर-साल कट-ऑफ मिलेगी।

UPSC CDS 2 Previous Year Cut-Off all years cutoff list

  • PDF डाउनलोड करें: जिस year का कट-ऑफ चाहिए उससे ढूढे और Download सेक्शन से डाउनलोड कर ले।

UPSC CDS 2 2025 की तैयारी के लिए टिप्स

पिछले वर्षों की कट-ऑफ को ध्यान में रखते हुए, कुछ महत्वपूर्ण टिप्स:

  • पिछले पेपर्स हल करें: CDS के पिछले वर्षों के पेपर्स से पेपर पैटर्न और सवालों के स्तर को समझें।

  • मॉक टेस्ट दें: नियमित मॉक टेस्ट से अपनी गति और सटीकता बढ़ाएं।

  • सिलेबस को कवर करें: English, General Knowledge, और Elementary Mathematics पर बराबर ध्यान दें।

  • करंट अफेयर्स: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, विशेष रूप से रक्षा और सुरक्षा से संबंधित अपडेट्स को फॉलो करें।

  • SSB इंटरव्यू की तैयारी: इंटरव्यू में आत्मविश्वास, लीडरशिप और कम्युनिकेशन स्किल्स पर ध्यान दें।

सारांश

इस आर्टिकल में हमने आपको UPSC CDS 2 Previous Year Cut-Off 2016 से 2024 तक की पूरी जानकारी दी है, जिसमें हर साल की कट-ऑफ और इसे कैसे डाउनलोड करें सब शामिल है। इसके साथ ही, 2025 की अपेक्षित कट-ऑफ भी साझा की गई है। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपकी UPSC CDS 2 2025 की तैयारी को और मजबूत करेगी।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और अपनी राय कमेंट में बताएं। आर्टिकल के अंत में कुछ FAQs भी दिए गए हैं, जो आपके सवालों को और स्पष्ट करेंगे।

UPSC CDS 2 Cut-Off – FAQs

UPSC CDS 2 की कट-ऑफ कैसे तय होती है?

कट-ऑफ कई कारकों पर निर्भर करती है, जैसे परीक्षा की कठिनाई, रिक्तियों की संख्या, उम्मीदवारों की संख्या, और अकादमी (IMA, INA, AFA, OTA)। लिखित परीक्षा के लिए न्यूनतम 20% अंक प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर निर्धारित कट-ऑफ अंक चाहिए। अंतिम मेरिट में SSB इंटरव्यू के अंक भी शामिल होते हैं।

कट-ऑफ कब और कहां जारी होती है?

कट-ऑफ रिजल्ट के साथ या थोड़े समय बाद UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर PDF फॉर्मेट में जारी होती है। इसे ‘Examinations’ सेक्शन में ‘Cut-Off Marks’ टैब में देख सकते हैं।

क्या प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग कट-ऑफ होती है?

हां, प्रत्येक विषय (English, General Knowledge, Mathematics) में न्यूनतम 20% अंक लाना जरूरी है। इसके बाद, कुल लिखित परीक्षा और अंतिम मेरिट के लिए अलग-अलग कट-ऑफ होती है।

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *