South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026: Apply Online for Operations Posts, Check Eligibility, Salary, Selection Process, Age Limit & Full Notification Details

South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026: अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में जाना चाहते हैं और South Indian Bank में Junior Officer (Operations) के पदों पर अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि South Indian Bank Ltd. ने 06 मई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी की है। इस नोटिफिकेशन में South Indian Bank ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों के लिए Junior Officer (Operations) के पदों पर पुरे भारत के उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होने जा रही है। कॉन्ट्रैक्ट पहले 3 साल के लिए होगा और अच्छा प्रदर्शन करने पर आप बैंक में रेगुलर Assistant Manager (Scale I) के पद पर भी सेलेक्ट हो सकते हैं। इन पदों के लिए 6 मई 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे 13 मई 2026 तक South Indian Bank की आधिकारिक वेबसाइट recruit.southindianbank.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026

इस लेख में हम आपको South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026 की सारी जानकारी बताएंगे। जैसे पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, सैलरी और अन्य जरूरी जानकारी। और लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप सीधे इस भर्ती के लिए अप्लाई कर पाएंगे। तो इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization The South Indian Bank Ltd.
Post Name Junior Officer (Operations)
Advertisement No. Not Specified
Total Posts Not Disclosed (Based on requirement)
Who Can Apply Andhra Pradesh & Telangana
Application Start Date 06 May 2026
Last Date to Apply 13 May 2026
Application Mode Online
Selection Process Online Test, Group Discussion, Personal Interview
Official Website recruit.southindianbank.bank.in

South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी South Indian Bank में Junior Officer (Operations) के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख में आपका स्वागत है। आपको बता दें कि South Indian Bank ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें हैदराबाद और विजयवाड़ा रीजन के लिए 06 मई 2026 से आवेदन शुरू कर दिए हैं। नोटिफिकेशन में पदों की संख्या नहीं बताई है। और यह पद 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भरे जाने वाले हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार Junior Officer (Operations) के पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 मई 2026 तक की है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मीका है, जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं और आंध्र प्रदेश या तेलंगाना में काम करने के इच्छुक हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया और अपडेट के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

Notification of South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026

Events Dates
Notification Release Date 06 May 2026
Online Application Start Date 06 May 2026
Online Application Last Date 13 May 2026
Payment of Application Fee No Fee
Exam/Interview Date To be notified later

South Indian Bank Junior Officer Vacancy Details

South Indian Bank ने इस भर्ती के लिए अपनी नोटिफिकेशन में पदों की संख्या नहीं बताई है। यह भर्ती हैदराबाद और विजयवाड़ा रीजन के लिए निकाली गई है, पदों की जानकारी नीचे दी गई है:

Post Name Job Location Type of Employment
Junior Officer (Operations) Andhra Pradesh & Telangana (Transfer anywhere in India) Contract (3 Years)

South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।

Category Application Fee
General / OBC / EWS / SC / ST / PwBD NIL (कोई फीस नहीं)
Payment Mode Not Applicable

South Indian Bank Junior Officer Eligibility Criteria

South Indian Bank की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर Eligibility Criteria की पूरी जानकारी नीचे दी गई है। फॉर्म भरने से पहले इसे ध्यान से जरूर पढ़ लें। सभी पात्रता 31 मार्च 2026 के अनुसार मानी जाएगी।

Educational Qualification

Post Educational Qualification
Junior Officer (Operations) Graduation in any discipline with minimum 50% marks from a recognized University. Education must be completed in Regular Mode (10+2+Graduation).

Work Experience

Post Work Experience
Junior Officer (Operations) Minimum 1 year work experience in any Bank or NBFC is required.

Age Limit

Age की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी।

Criteria Age Limit
Maximum Age (General) 28 Years
Age Relaxation for SC/ST 5 Years (Max 33 Years)

नोट: जो उम्मीदवार पहले South Indian Bank की Junior Officer की भर्ती में Group Discussion या Personal Interview दे चुके हैं और फाइनल लिस्ट में शामिल नहीं हुए, वे इस बार आवेदन नहीं कर सकते।

South Indian Bank Junior Officer Salary & Benefits

South Indian Bank Junior Officer के पदों की सैलरी और सुविधाओं की पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है:

Particulars Details
Total CTC (Annual) ₹4.86 लाख से ₹5.04 लाख प्रति वर्ष
CTC Components NPS Contribution, Insurance Premium, Variable Pay
Increment परफॉरमेंस के आधार पर सालाना बढ़ोतरी
Insurance Group Medical, Group Accident, Group Life Insurance
Career Progression अच्छे प्रदर्शन पर 3 साल बाद Assistant Manager (Scale I) बनने का मौका

नोट: यह सैलरी और सुविधाएं कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए हैं। रेगुलर कर्मचारियों वाली दूसरी सुविधाएं जैसे स्टाफ लोन आदि इस पद पर लागू नहीं होंगी।

South Indian Bank Junior Officer Selection Process 2026

South Indian Bank Junior Officer भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी। जरूरत के हिसाब से बैंक किसी भी चरण को बदलने का अधिकार रखता है।

  • Online Test (ऑनलाइन परीक्षा): अगर आवेदनों की संख्या ज्यादा हुई तो सबसे पहले ऑनलाइन टेस्ट करवाया जाएगा। यह एक एलिमिनेशन स्टेज होगी, यानी इसमें अगर आप पास होते है तो ही अगले स्टेज में जाएंगे।

  • Group Discussion (सामूहिक चर्चा): ऑनलाइन टेस्ट में पास उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जाएगा। यह भी एक एलिमिनेशन राउंड होगा।

  • Personal Interview (व्यक्तिगत साक्षात्कार): Group Discussion में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को Personal Interview के लिए बुलाया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण होगा।

  • Medical Test & Document Verification: फाइनल चयन के बाद उम्मीदवारों का Medical Fitness Test, CIBIL/Credit History Check, Police Verification और Document Verification किया जाएगा।

नोट: सिर्फ एलिजिबल होने से इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने का अधिकार नहीं मिलता। बैंक के निर्णय सबसे ऊपर और आखिरी होंगे।

Documents Required for South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026

  • SSLC/10वीं की मार्कशीट (जिसमें जन्म तिथि लिखी हो) और HSC/12वीं की मार्कशीट

  • ग्रेजुएशन की सभी मार्कशीट और फाइनल डिग्री सर्टिफिकेट

  • जाति प्रमाण पत्र (केवल SC/ST उम्मीदवारों के लिए, अगर आयु में छूट चाहिए)

  • पिछली कंपनी का अनुभव प्रमाण पत्र (Work Experience Certificate)

  • पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड, नई) और हस्ताक्षर

  • रिज्यूम (PDF में, साइज 1 MB से कम)

  • सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की एक संयुक्त PDF (साइज 3 MB से कम)

  • वैध ईमेल ID और मोबाइल नंबर

How to Apply Online for South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026?

जो उम्मीदवार South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे South Indian Bank की वेबसाइट recruit.southindianbank.bank.in पर जाकर ऑनलाइन तरीके से ही फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको South Indian Bank की ऑफिशियल रिक्रूटमेंट वेबसाइट recruit.southindianbank.bank.in पर जाना होगा।

South Indian Bank website hoempage for South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026

  • होमपेज पर आने के बाद आपको ‘Junior Officer (Operations)’ का सेक्शन दिखेगा, उसमें ‘Apply Now’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।

Apply option for South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026

  • ‘Apply Now’ पर क्लिक ‘Application Form’ ओपन हो जाएगा, फिर यहाँ पर अपनी perferred location सेलेक्ट करके अपनी डिटेल भरें। और OTP वेरिफिकेशन कर लें।

Application form for South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026

  • फिर आवेदन फॉर्म को अच्छे से भरें। अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और एक्सपीरियंस की सारी डिटेल्स ध्यान से डालें, क्योंकि फॉर्म सबमिट करने के बाद कोई सुधार नहीं कर पाएंगे।

Application form for South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026

  • उसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट, फोटो, सिग्नेचर और एजुकेशन सर्टिफिकेट की PDF मांगे गए साइज में अपलोड करें।
  • इस भर्ती में कोई फीस नहीं है, इसलिए ‘Submit’ पर क्लिक करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक PDF आपके ईमेल पर आ जाएगा। उसे सेव कर लें और प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

क्विक लिंक्स

Direct Apply Link Click Here
Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Notification Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026

South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026 के लिए कौन-कौन से राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

यह भर्ती खासतौर पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों के लिए निकाली गई है। इसमें हैदराबाद और विजयवाड़ा रीजन को शामिल किया गया है और लोकल भाषा जानने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी, हालाँकि कहीं भी ट्रांसफर की शर्त रहेगी।

South Indian Bank Junior Officer के पद पर चयन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू पर आधारित होगी, लेकिन ज्यादा आवेदन आने पर ही टेस्ट लिया जाएगा, वरना सीधे जीडी-इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।

क्या South Indian Bank Junior Officer की जॉब परमानेंट है?

यह नौकरी शुरुआत में 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी। अगर आपका प्रदर्शन बैंक के हिसाब से बहुत अच्छा रहा तो आपको बाद में नियमित Assistant Manager (Scale I) बनने का मौका मिल सकता है।

इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख और शुल्क क्या है?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मई 2026 तक करने हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क बिल्कुल मुफ्त है, यानी एक भी रुपया नहीं देना है।

क्या इस नौकरी में सैलरी और बाकी सुविधाएं कैसी हैं?

शुरुआती कुल सालाना पैकेज 4.86 लाख से 5.04 लाख रुपये के बीच है, जिसमें एनपीएस, हेल्थ इंश्योरेंस, एक्सीडेंट इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं और अच्छे प्रदर्शन पर सालाना इंक्रीमेंट भी मिलेगा।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *