South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026 – Apply Online Now for 54 Sports Posts

South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026: अगर आप एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और भारतीय रेलवे जैसे प्रतिष्ठित गवर्नमेंट सेक्टर में नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। South Eastern Railway (SER) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत SER द्वारा योग्य भारतीय खेल खिलाड़ियों से Sports Quota (Open Advertisement) के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

BiharHelp App

आपको बता दें कि यह South Eastern Railway Sports Quota भर्ती 2026 कुल 54 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिनमें Group C (Level 4/5, Level 2/3) और Group D (Level 1) के पद शामिल हैं। इन पदों पर चयन पूरी तरह से खेल उपलब्धियों, स्पोर्ट्स ट्रायल और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और 09 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026 से संबंधित योग्यता, आयु सीमा, खेल मानदंड, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी सरल और विस्तार से देने वाले हैं, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना आवेदन कर सकें। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को RRC South Eastern Railway की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन से जुड़े सभी जरूरी निर्देश आगे लेख में दिए गए हैं, इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026

South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026: Overview

Company Name
South Eastern Railway (SER)
Post Name
Sports Persons (Group C & Group D Posts)
No of Posts
54
Salary
As per 7th CPC Pay Matrix
Qualification
10th Pass to University Degree (as per post applied)
Age Limit
18 to 25 years
Start Date for Apply
10/01/2026
Last Date for Apply
09/02/2026
Official Website  Click Here

South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026: Notification Detail

अगर आप भी South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026 के अंतर्गत जारी 54 Sports Quota पदों पर आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि South Eastern Railway (SER) भारतीय रेलवे के अंतर्गत एक प्रमुख रेलवे ज़ोन है, जो हर वर्ष योग्य और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को Sports Quota के माध्यम से सरकारी नौकरी का अवसर प्रदान करता है।

South Eastern Railway द्वारा वर्ष 2025–26 के लिए Sports Quota (Open Advertisement) के तहत आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें Group C (Level 4/5, Level 2/3) और Group D (Level 1) के कुल 54 पदों पर पात्र भारतीय खेल प्रतिभाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती केवल भारतीय नागरिकों के लिए है। यदि आप किसी मान्यता प्राप्त खेल संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय / राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में निर्धारित योग्यता प्राप्त कर चुके हैं और शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा को पूरा करते हैं, तो आप इस रेलवे स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन Railway Recruitment Cell (RRC), South Eastern Railway की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करना होगा।

इस लेख में आपको आवेदन प्रक्रिया, पदों का विवरण, खेल पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियों से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियाँ विस्तार से आगे उपलब्ध कराई जाएँगी।

South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026: Notification Detail

South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026: Important Dates

Event
Date
Date of Publication of Notification on Website
31/12/2025
Opening Date and Time of Online Applications
10/01/2026
Closing Date and Time of Online Applications
09/02/2026
Age Reckoning Date
01/01/2026
Sports Achievements Valid From 01/04/2023 onwards

South Eastern Railway Sports Quota Vacancy 2025 Details

Category
Pay Level (7th CPC) Total Posts
Group ‘C’ Posts
Level-4/Level-5 05
Group ‘C’ Posts
Level-2/Level-3 16
Group ‘D’ Posts
Level-1 33
Total Vacancies
  54

Level-4/5 (GP Rs. 2400/2800) – 05 Posts

Sports Discipline
Category/Playing Position Posts
Badminton (Men)
Singles 01
Athletics (Men)
Shot Put 01
Athletics (Men)
Cross-Country 01
Athletics (Men)
Pole Vault 01
Hockey (Women)
Forward 01
Total
  05

Level-2/3 (GP Rs. 1900/2000) – 16 Posts

Sports Discipline
Category/Playing Position Posts
Athletics (Men)
800 Mtr 01
Athletics (Men)
400 Mtr 01
Athletics (Men)
110 Mtr Hurdles 01
Athletics (Men)
Triple Jump 01
Hockey (Women)
Forward 01
Hockey (Men)
All Rounder 01
Cycling (Men)
Track: 1 Time Trial/Sprint 01
Cycling (Men)
4 KM Individual Pursuit 01
Cycling (Men)
Road 01
Chess (Men)
Individual 01
Archery (Men)
Recurve 03
Rifle Shooting (Men)
10 M AIR Pistol 01
Swimming (Men)
Freestyle 01
Water Polo (Men)
Winger 01
Total
  16

Level-1 (GP Rs. 1800) – 33 Posts

Sports Discipline
Category/Playing Position
Posts
Hockey (Women)
Goalkeeper 01
Hockey (Women)
Forward 01
Hockey (Men) Forward 02
Swimming (Men) Breast Stroke 01
Water Polo (Men) Winger 03
Diving (Women) 1 M & 3M Spring Board 01
Volley Ball (Women) Centre Blocker 01
Volley Ball (Women) Counter Attacker 01
Volley Ball (Women) Libero 01
Weight Lifting (Women) 45 KG 01
Weight Lifting (Women) 55 KG 01
Weight Lifting (Men) 67 KG 01
Weight Lifting (Men) 81 KG 01
Football (Men) Wing Back 01
Football (Men) Stricker 01
Football (Men) Central Midfielder  01
Cricket (Men) Batsman 01
Cricket (Men) Fast Bowler 01
Cricket (Men) Wicket Keeper with Batsman 01
Cricket (Men) Left Arm Spinner 01
Volley Ball (Men) Counter Attacker 01
Volley Ball (Men) Setter 01
Volley Ball (Men) Centre Blocker 02
Tennis (Men) Individual 01
Kho Kho (Men) Chaser 02
Kho Kho (Men) Defender 02
Golf (Men) Individual 01
Total   33

Eligibility Criteria, Age Limit & Sports Norms

South Eastern Railway ने Sports Quota Recruitment 2026 के अंतर्गत Group C (Level 4/5, Level 2/3) और Group D (Level 1) के कुल 54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नीचे दिए गए शैक्षणिक योग्यता, खेल उपलब्धियाँ और आयु सीमा के मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

Pay Level न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
Level-4 / Level-5 मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)
Level-2 / Level-3 मान्यता प्राप्त बोर्ड/काउंसिल से 12वीं (Plus-II)
Level-1 10वीं पास / ITI / समकक्ष / NCVT द्वारा प्रदत्त NAC

महत्वपूर्ण नोट:

  • शैक्षणिक योग्यता Recognized Institution से होनी चाहिए।
  • Final Result Awaiting/Appearing उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में कोई छूट नहीं।
  • Technician-III (Sports Quota): 10वीं पास योग्य; ITI न होने पर 3 वर्ष और ITI होने पर 6 माह की ट्रेनिंग।

Essential Sports Achievements (आवश्यक खेल उपलब्धियाँ)

Level-4 / Level-5 – Minimum Sports Norms

  • ओलंपिक खेल (Senior) में देश का प्रतिनिधित्व
    या
  • World Cup / World Championship / Asian Games / Commonwealth Games / Youth Olympics / Davis Cup / Champions Trophy / Thomas-Uber Cup में कम से कम तृतीय स्थान

Level-2 / Level-3 – Minimum Sports Norms

  • World Cup / World Championship / Asian Games / Commonwealth Games में देश का प्रतिनिधित्व
    या
  • Commonwealth Championship / Asian Championship / Asia Cup / SAF Games / USIC (Senior) में तृतीय स्थान
    या
  • Senior/Youth/Junior National Championship में तृतीय स्थान
    या
  • IOA द्वारा आयोजित National Games में तृतीय स्थान
    या
  • All India Inter University Championship में तृतीय स्थान
    या
  • Federation Cup (Senior) में प्रथम स्थान

Level-1 – Minimum Sports Norms

  • Commonwealth / Asian Championship / Asia Cup / SAF Games / USIC / World University Games में देश का प्रतिनिधित्व
    या
  • Federation Cup (Senior) में तृतीय स्थान
    या
  • Senior National Championship में राज्य/समकक्ष इकाई का प्रतिनिधित्व करते हुए कम से कम 8वां स्थान
    (Marathon और Cross Country को छोड़कर)

Sports Achievement Validity (महत्वपूर्ण शर्तें)

  • उपलब्धियाँ 01 अप्रैल 2023 या उसके बाद की हों।
  • इवेंट की Concluding Date मान्य होगी।
  • सभी प्रतियोगिताएँ MoYAS द्वारा मान्यता प्राप्त फेडरेशन के अंतर्गत आयोजित हों।
  • गैर-मान्यता प्राप्त फेडरेशन के प्रमाण-पत्र अमान्य होंगे।

Age Limit (आयु सीमा)

विवरण सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 25 वर्ष
जन्म-तिथि सीमा 02.01.2001 से 01.01.2008
  • आयु में छूट कोई नहीं (SC/ST/OBC सहित)
  • Age Proof: 10वीं प्रमाण-पत्र या Birth Certificate अनिवार्य।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणी (Category)
परीक्षा शुल्क ट्रायल में शामिल होने पर रिफंड राशि
सामान्य (UR) / OBC उम्मीदवार
₹500/- ₹400/-
SC / ST / भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) / दिव्यांग (PWD) / महिलाएँ / अल्पसंख्यक / आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC)
₹250/- ₹250/-

भुगतान का माध्यम एवं रिफंड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

  1. आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है
    (Internet Banking / Debit Card / Credit Card)
  2. भुगतान से संबंधित सर्विस चार्ज उम्मीदवार को स्वयं वहन करना होगा
  3. नकद / चेक / मनी ऑर्डर / डिमांड ड्राफ्ट / सेंट्रल रिक्रूटमेंट फी स्टैम्प स्वीकार नहीं किए जाएँगे
  4. केवल उन्हीं उम्मीदवारों को रिफंड दिया जाएगा, जो वास्तव में स्पोर्ट्स ट्रायल में उपस्थित होंगे
  5. रिफंड राशि बैंक चार्ज काटकर वापस की जाएगी
  6. उम्मीदवार आवेदन के समय यह सुनिश्चित करें कि
    • रिफंड उसी खाते में चाहिए जिससे भुगतान किया गया है या
    • किसी अन्य Beneficiary Bank Account (नाम, खाता संख्या, बैंक नाम, IFSC कोड) में
  7. UR/OBC उम्मीदवारों को ₹400/- तथा आरक्षित/अन्य पात्र श्रेणियों को ₹250/- की राशि रिफंड की जाएगी

South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026: आवेदन शुल्क (Application Fee)

South Eastern Railway Sports Quota Selection Process (चयन प्रक्रिया)-

South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित होगी। अभ्यर्थियों का चयन खेल प्रदर्शन, खेल उपलब्धियों और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया का विवरण

चयन चरण
विवरण
चरण 1
स्पोर्ट्स ट्रायल (Sports Trials) में प्रदर्शन
चरण 2
खेल एवं शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों का सत्यापन
चरण 3
चयन प्रक्रिया का संचालन रेलवे भर्ती समिति (Recruitment Committee) द्वारा
चरण 4
ट्रायल एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि व स्थान पात्र अभ्यर्थियों को बाद में सूचित किए जाएंगे

अंकों का वितरण (Total Marks: 100)

क्रमांक
चयन मानदंड अधिकतम अंक
1
निर्धारित मानकों के अनुसार मान्य खेल उपलब्धि 50
2
ट्रायल के दौरान खेल कौशल, शारीरिक फिटनेस एवं कोच का अवलोकन 40 (न्यूनतम क्वालिफाइंग: 25 अंक)
3
शैक्षणिक योग्यता 10
कुल अंक
  100

न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक (Minimum Qualifying Marks)

पे लेवल
ग्रेड पे न्यूनतम अंक (100 में से)
Level 4 / 5
₹2400 / ₹2800 70
Level 2 / 3
₹1900 / ₹2000 65
Level 1
₹1800 60

महत्वपूर्ण चयन नियम (Important Selection Rules)

  1. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित होगी
  2. समान अंक होने पर कम आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी
  3. किसी भी प्रकार की कैनवासिंग करने पर अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किया जाएगा
  4. रेलवे प्रशासन को ट्रायल की तिथि/स्थान बदलने या स्थगित करने का अधिकार होगा
  5. SC/ST अभ्यर्थियों को स्पोर्ट्स ट्रायल के लिए द्वितीय श्रेणी में निःशुल्क रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी
  6. चयन से पूर्व सभी अभ्यर्थियों को मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा
  7. चयनित उम्मीदवारों को रेलवे के साथ 5 वर्ष का सेवा बांड (Service Bond) भरना होगा

South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

जो उम्मीदवार South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026 के अंतर्गत 54 Sports Quota पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को Railway Recruitment Cell (RRC), South Eastern Railway की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcser.co.in पर जाना होगा। होमपेज पर उपलब्ध “Online/E-Application for Sports Quota (OA) / 2025-26” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद “New Registration” विकल्प चुनें और अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, वर्ग, ई-मेल आईडी एवं मोबाइल नंबर जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • रजिस्ट्रेशन सफल होने पर उम्मीदवार को उसके पंजीकृत ई-मेल आईडी एवं मोबाइल नंबर पर Registration Number और Password प्राप्त होगा। अब इन विवरणों की सहायता से लॉग-इन करें और आवेदन फॉर्म को स्टेप-बाय-स्टेप पूरा करें।
  • आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क रिफंड हेतु बैंक खाता विवरण भरना होगा। इसके साथ ही वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी) की जानकारी दर्ज कर उसकी स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • इसके बाद उम्मीदवार को पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और बाएँ हाथ के अंगूठे का निशान (LTI) अपलोड करना होगा। साथ ही केवल PDF फॉर्मेट में निम्न स्वप्रमाणित दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे –
    जन्मतिथि प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र (01 अप्रैल 2023 के बाद की प्रतियोगिताएँ)।
  • सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद उम्मीदवार डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फाइनल सबमिशन के बाद एक Unique Registration Number जनरेट होगा, जिसे भविष्य की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखना आवश्यक है।
  • अंत में भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर कम से कम दो प्रतियाँ सुरक्षित रखें। ध्यान रखें कि एक बार फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन में कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा, इसलिए अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Quick Links

Apply Link Click Here (Apply Start on 10-01-2026)
Download Notification Click Here
Official Website Click Here
Join Our Telegram Channel
Join Now
HomePage BiharHelp

South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026: FAQs

Q1. South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026 क्या है?

उत्तर: South Eastern Railway द्वारा वर्ष 2025–26 के लिए Sports Quota (Open Advertisement) के अंतर्गत Group C और Group D के कुल 54 पदों पर योग्य भारतीय खेल प्रतिभाओं की भर्ती की जा रही है।

Q2. South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026 के लिए कुल कितनी रिक्तियाँ हैं?

उत्तर: इस भर्ती के तहत कुल 54 पद जारी किए गए हैं, जिनमें Group C (Level 4/5 एवं Level 2/3) और Group D (Level 1) के पद शामिल हैं।

Q3. South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 09 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

Q4. South Eastern Railway Sports Quota Recruitment 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: केवल भारतीय नागरिक जिनके पास मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताओं में आवश्यक खेल उपलब्धियाँ हैं और जो आयु एवं शैक्षणिक योग्यता की शर्तें पूरी करते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।

Q5. इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर: उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2026 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती में किसी भी वर्ग को आयु में छूट नहीं दी जाएगी।

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Mayank kumar

मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) से जुड़ी जानकारी देने वाला लेखक हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों और युवाओं तक सरकारी भर्तियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, योजनाओं और शिक्षा से जुड़ी सही, सरल और अपडेटेड जानकारी पहुँचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *