SBI Youth for India Fellowship 2026: Apply for the 13-Month Youth for India Program to Drive Change in Rural Communities – Applications Open Now

SBI Youth for India Fellowship 2026: अगर आप भी देश के ग्रामीण इलाकों में जाकर कुछ अच्छा काम करके लोगों की मदद करना चाहते हैं और SBI की फ़ेलोशिप में इंटर्नशिप करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। State Bank of India (SBI) ने SBI Youth for India Fellowship 2026-27 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह फेलोशिप उन युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है, जो भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में एनजीओ के साथ रहकर विकास कार्य करना चाहते हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फेलोशिप 13 महीने की होने वाली है। और इस फेलोशिप प्रोग्राम में आपको गांव में रहकर एनजीओ के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं को रोजगार, पर्यावरण, जल संरक्षण, आजीविका जैसे क्षेत्रों में काम करना होगा। जो भी इच्छुक और योग्य युवा हैं, वे change.youthforindia.org पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुरू हो गए है और आवेदन करने की आखिरी तारीख भी जल्द ही घोषित होगी। इस फेलोशिप प्रोग्राम के दौरान आपको स्टाइपेंड भी मिलेगा।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

SBI Youth for India Fellowship 2026

इस लेख में हम आपको SBI Youth for India Fellowship 2026 की सारी जानकारी देंगे। जैसे फेलोशिप क्या है, योग्यता, लाभ, आवेदन कैसे करें, जरूरी दस्तावेज और महत्वपूर्ण तिथियां आदि। तो आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप सीधे अप्लाई कर पाएंगे।

SBI Youth for India Fellowship 2026: Overview

Particulars Details
Name of the Program SBI Youth for India Fellowship 2026-27
Organizing Body State Bank of India (SBI) through SBI Foundation
Who Can Apply Indian youth (Indian citizens, Nepal/Bhutan citizens, OCI)
Duration 13 Months
Stipend ₹16,000 per month + Travel Allowance + Project Funds
Mode of Application Online
Application Start Date Started (Apply Now)
Last Date of Online Application 30 April 2026
Contact Details [email protected]
Official Website change.youthforindia.org
How Can Apply All India

SBI Youth for India Fellowship 2026: Details

अगर आपने भी हालही में अपनी बैचलर डिग्री पूरी की है या इस साल अक्टूबर तक पूरी करने वाले हैं और भारत के Rural Area यानि ग्रामीण क्षेत्रों को डेवेलोप करने में NGO’s की मदद करना चाहते हैं। तो यह लेख आपके लिए ही है। आपको बता दें कि State Bank of India इन इस साल 2026-27 के लिए SBI Youth for India Fellowship 2026-27 शुरू कर दी है। यह फेलोशिप पहली बार 2011 में शुरू की थी। अब तक 700+ फेलो इस प्रोग्राम से गुजर चुके हैं और उन्होंने 250+ गांवों में 2 लाख से ज्यादा लोगों की मदद करके उनकी जिंदगी को बदला है।

यह फेलोशिप प्रोग्राम उन युवाओं के लिए है, जो ग्रामीण इलाकों में रहकर NGO के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो को शिक्षा देकर नई टेक्नॉलजी के साथ काम सीखना चाहते हैं। इस दौरान आपको गांव में ही रहना होगा, स्थानीय लोगों से जुड़ना होगा और उनके साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिलाओं को जागरूक करके अपनी इंटर्नशिप पूरी करनी होगी। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गई है। लड़कियों और ग्रामीण बैकग्राउंड वाले युवाओं को पहले प्राथमिकता मिलेगी। नीचे हम आपको योग्यता, लाभ, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देंगे, तो लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Also Read…

Important Dates of SBI Youth for India Fellowship 2026

Events Dates
Notification Release Date Feburary 2026
Online Apply Start Date Started
Online Apply Last Date 30 April 2026
Interview Rounds To be notified
Fellowship Start Date To be notified

SBI Youth for India Fellowship Benefits

अगर आप SBI Youth for India Fellowship में जाना चाहते हैं और इसके बेनिफिट के बारे में जानकारी चाहते हैं तो नीचे पॉइंट्स में इसके कुछ बेनिफिट्स दिए हैं।

  • मासिक स्टाइपेंड: आपको फ़ेलोशिप के दौरान हर महीने ₹16,000 रुपए का स्टाइपेंड मिलेगा।
  • यात्रा भत्ता: NGO किसी भी गावं में अपना प्रोजेक्ट रखे वहां तक का किराया आपको अलग से मिलेगा।
  • प्रोजेक्ट फंड: गांव में जो भी आप काम करेंगे उन प्रोजेक्ट्स के लिए आपको फंड मिलेगा।
  • स्वास्थ्य बीमा: फ़ेलोशिप के दौरान आपका एक स्वास्थ्य बीमा भी होगा।
  • मेंटरशिप और ट्रेनिंग: फ़ेलोशिप एक इंटर्नशिप है जिसमे आपकी ट्रेनिंग भी होगी।
  • 13 महीने का अनुभव सर्टिफिकेट: यह फ़ेलोशिप प्रोग्राम 13 मिहले का होने वाला है जिसके बाद आपको 13 महीने का अनुभव सर्टिफिकेट मिलेगा।
  • फेलोशिप पूरी होने पर नेटवर्किंग और करियर सपोर्ट भी मिलेगा।

SBI Youth for India Fellowship Eligibility Criteria 2026

Category Eligibility Criteria
Nationality भारतीय नागरिक, नेपाल/भूटान के नागरिक या OCI
Educational Qualification बैचलर डिग्री पूरी हो चुकी हो या 4 अक्टूबर 2026 तक पूरी हो जाएगी
Age Limit 21 से 32 साल (जन्म 4 अगस्त 1994 से 5 अक्टूबर 2005 के बीच)
Domicile भारत में रहने वाले
Note लड़कियां, ग्रामीण बैकग्राउंड और विविधता वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता

SBI Youth for India Fellowship Thematic Areas (कार्य क्षेत्र)

आप सभी उम्मीदवारों को फुलोशिप के दौरान इनमें से किसी एक एरिया में प्रोजेक्ट करने का मौका मिलेगा:

Thematic Area Hindi Meaning (कार्य क्षेत्र)
Rural Livelihood ग्रामीण आजीविका
Women Empowerment महिला सशक्तिकरण
Education शिक्षा
Environmental Protection पर्यावरण संरक्षण
Technology तकनीक
Social Entrepreneurship सामाजिक उद्यमिता
Water जल प्रबंधन
Food Security खाद्य सुरक्षा
Traditional Craft पारंपरिक शिल्प
Health स्वास्थ्य
Self Governance स्वशासन
Alternate Energy वैकल्पिक ऊर्जा

SBI Youth for India Fellowship Documents for Apply

आवेदन के समय ये दस्तावेज तैयार रखें:

  • आधार कार्ड / पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ग्रेजुएशन मार्कशीट / डिग्री
  • जन्मतिथि प्रूफ
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • अगर लागू हो तो जाति/दिव्यांग प्रमाणपत्र

How to Apply Online for SBI Youth for India Fellowship 2026?

अगर आप भी SBI Youth for India Fellowship 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले youth for india की आधिकारिक वेबसाइट youthforindia.org पर जाएं।

Youth for india website homepage for SBI Youth for India Fellowship 2026

  • होमपेज पर सबसे ऊपर ‘Apply Now’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब change.youthforindia.org का एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा। सबसे पहले Introduction Video देखें और Next पर क्लिक करें।

Apply introduction video for SBI Youth for India Fellowship 2026

  • इसके बाद Eligibility Questions का जवाब दें:
  • जैसे आपकी Educational Qualification (Bachelor’s degree complete या 4 Oct 2026 तक complete होगी )
  • फिर आप कहाँ से Citizen हैं Indian / Nepal / Bhutan / OCI, फिर आपकी Age 21 से 32 साल के बीच होनी चाहिए।

Eligibility question for SBI Youth for India Fellowship 2026

  • अगर एलिजिबल हुए तो Proceed पर क्लिक करें।
  • Profile बनाएं: नाम, मोबाइल, ईमेल, जेंडर, जन्मतिथि, मैरिटल स्टेटस आदि भरें। ईमेल को वेरीफाई करें।

Application form for SBI Youth for India Fellowship 2026

  • सोशल मीडिया प्रोफाइल (LinkedIn, Twitter आदि) डालें (अगर नहीं तो NA)। आपको आवेदन के लिए 7 steps को भरना होगा।
  • प्रेफर्ड कम्युनिकेशन लैंग्वेज चुनें (Speak, Read, Write में कम से कम एक)।
  • फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म चेक करें और Submit करें।
  • एप्लीकेशन नंबर नोट करें और प्रिंटआउट ले लें।

क्विक लिंक्स

Direct Link Apply Now
Official Website Click Here
Bihar Help Click Here
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – SBI Youth for India Fellowship 2026

SBI Youth for India Fellowship 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

आवेदन की आखिरी तारीख जल्द घोषित होगी। अभी प्रक्रिया शुरू है। ऑफिशियल वेबसाइट change.youthforindia.org पर चेक करते रहें और जल्दी अप्लाई करें।

SBI Youth for India Fellowship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

भारतीय नागरिक, नेपाल/भूटान के नागरिक या OCI वाले युवा। बैचलर डिग्री पूरी हो या 4 अक्टूबर 2026 तक पूरी हो जाए। उम्र 21 से 32 साल। ग्रामीण बैकग्राउंड वाले और लड़कियों को प्राथमिकता।

SBI Youth for India Fellowship में कितना स्टाइपेंड मिलता है?

फेलोशिप में 16000Rs मासिक स्टाइपेंड मिलता है। साथ ही गांव में रहने-खाने की व्यवस्था, ट्रेनिंग और मेंटरिंग भी दी जाती है। पूरा विवरण फुल नोटिफिकेशन में मिलेगा।

फेलोशिप में मासिक स्टाइपेंड मिलता है। साथ ही गांव में रहने-खाने की व्यवस्था, ट्रेनिंग और मेंटरिंग भी दी जाती है। पूरा विवरण फुल नोटिफिकेशन में मिलेगा।

ऑनलाइन change.youthforindia.org पर जाएं। Introduction video देखें, Eligibility के सवालों का जवाब दें, फिर Personal details और दस्तावेज भरकर Submit करें।

SBI Youth India Fellowship 2026 में थीमेटिक एरिया क्या हैं?

इसमें 12 क्षेत्र हैं जैसे Rural Livelihood, Women Empowerment, Education, Health, Water, Food Security, Technology, Social Entrepreneurship आदि। आप इन्हीं में से चुनकर काम करेंगे।

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *