SAI Performance Analyst Recruitment 2026 – Apply Online for 48 Posts, Salary & Eligibility

SAI Performance Analyst Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और स्पोर्ट्स सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने वर्ष 2026 के लिए परफॉर्मेंस एनालिस्ट पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत विभिन्न खेल विज्ञान विषयों में कुल 48 पदों को भरा जाएगा।

BiharHelp App

आपको बता दें कि SAI परफॉर्मेंस एनालिस्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 09 मार्च 2026 तक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिलेगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

SAI Performance Analyst Recruitment 2026

इस लेख में हम आपको SAI Performance Analyst Recruitment 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे, जैसे— विषयवार वैकेंसी, महत्वपूर्ण तिथियां, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया आदि। साथ ही लेख के अंत में आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी मिलेगा, जिससे आप आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

SAI Performance Analyst Recruitment 2026: Overview

Details
Information
Organization Name
Sports Authority of India (SAI)
Post Name
Performance Analyst (Physiotherapy, Physiology, Anthropometry, Psychology, Strength & Conditioning, Nutrition, Biomechanics)
Total Vacancies
48 Posts
Salary/Pay Scale
Pay Level-6: Rs. 35,400/- to Rs. 1,12,400/- per month (as per 7th CPC pay matrix)
Educational Qualification
Bachelors’ or Masters’ Degree in relevant Sports Science disciplines with desirable 1 year experience in respective sports science area
Application Start Date
10.02.2026 (10 A.M.)
Application End Date
09.03.2026 (5 P.M.)
Application Mode
Online through SAI website only
Official Website Click Here

Sports Authority of India Recruitment 2026

अगर आप भी SAI Performance Analyst Recruitment 2026 के तहत इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने परफॉर्मेंस एनालिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 48 रिक्त पदों को भरने के लिए 10 फरवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, और इच्छुक अभ्यर्थी 09 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार ये पद विभिन्न खेल विज्ञान विषयों के अंतर्गत भरे जाएंगे। यदि आपके पास संबंधित विषय में स्नातक या परास्नातक डिग्री है और आवश्यक योग्यता पूरी करते हैं, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी आपको आगे इस लेख में विस्तार से दी गई है। इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

SAI Performance Analyst Recruitment 2026

SAI Performance Analyst Recruitment 2026: Important Dates

Event Date / Time
Online Application Start Date 10.02.2026 (10 A.M.)
Online Application End Date 09.03.2026 (5 P.M.)

Sports Authority of India Vacancy Details 2026

विषय (Discipline)
कुल पद UR OBC SC ST EWS
एंथ्रोपोमेट्री (Anthropometry)
1 1 0 0 0 0
बायोमैकेनिक्स (Biomechanics)
1 1 0 0 0 0
न्यूट्रिशन (Nutrition)
4 3 1 0 0 0
फिजियोथेरेपी (Physiotherapy)
24 12 6 3 1 2
फिजियोलॉजी (Physiology)
4 3 1 0 0 0
साइकोलॉजी (Psychology)
4 3 1 0 0 0
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग
10 6 2 1 0 1
कुल (Total) 48 29 11 4 1 3

SAI Performance Analyst Recruitment 2026

SAI Performance Analyst Vacancy Eligibility Criteria 2026

SAI Performance Analyst Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नीचे दिए गए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के नियमों को पूरा करना अनिवार्य है।

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

परफॉर्मेंस एनालिस्ट (फिजियोथेरेपी):

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजियोथेरेपी में स्नातक/परास्नातक डिग्री।
  • स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी में 1 वर्ष का अनुभव वांछनीय।

परफॉर्मेंस एनालिस्ट (फिजियोलॉजी):

  • मेडिकल / ह्यूमन / स्पोर्ट्स फिजियोलॉजी या बायोलॉजिकल साइंस में स्नातक/परास्नातक डिग्री।
  • B.Sc. (CBZ) मान्य।
  • 1 वर्ष का अनुभव वांछनीय।

परफॉर्मेंस एनालिस्ट (एंथ्रोपोमेट्री):

  • एंथ्रोपोलॉजी या ह्यूमन बायोलॉजी में स्नातक/परास्नातक डिग्री।
  • खेल विज्ञान में अनुभव वांछनीय।

परफॉर्मेंस एनालिस्ट (साइकोलॉजी):

  • साइकोलॉजी / क्लिनिकल / एप्लाइड / स्पोर्ट्स साइकोलॉजी में डिग्री।
  • स्पोर्ट्स साइकोलॉजी में अनुभव वांछनीय।

परफॉर्मेंस एनालिस्ट (स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग):

  • स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग / स्पोर्ट्स साइंस में डिग्री
    या
    फिजिकल एजुकेशन / स्पोर्ट्स कोचिंग के साथ मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट (ACSM, NSCA, ASCA आदि)।
  • 1 वर्ष का अनुभव वांछनीय।

परफॉर्मेंस एनालिस्ट (न्यूट्रिशन):

  • न्यूट्रिशन / डाइटेटिक्स / फूड साइंस / होम साइंस में डिग्री।
  • स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन में अनुभव वांछनीय।

परफॉर्मेंस एनालिस्ट (बायोमैकेनिक्स):

  • बायोमैकेनिक्स / स्पोर्ट्स साइंस / काइनेसियोलॉजी / MPT में डिग्री।
  • समकक्ष डिग्री मान्य।
  • अनुभव वांछनीय।

2. आयु सीमा (Age Limit)

  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष (आवेदन की प्रारंभिक तिथि के अनुसार)

आयु में छूट (Age Relaxation)

  • SC / ST: 5 वर्ष
  • OBC (NCL): 3 वर्ष
  • पूर्व सैनिक: नियमों के अनुसार
  • SAI संविदा/विभागीय कर्मचारी: सेवा अवधि के अनुसार

जन्म तिथि प्रमाण

  • केवल मैट्रिक / सेकेंडरी या समकक्ष प्रमाण-पत्र में दर्ज जन्म तिथि ही मान्य होगी। अन्य कोई दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Application fee

वर्ग (Category)
आवेदन शुल्क (Fee) विवरण
सामान्य / EWS / OBC
₹2000/- बैंक शुल्क व सेवा कर सहित
SC / ST / पूर्व सैनिक / महिला
₹1500/- बैंक शुल्क व सेवा कर सहित

भुगतान माध्यम (Payment Mode)

उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं, जैसे:

  • NEFT / RTGS
  • नेट बैंकिंग
  • UPI
  • अन्य डिजिटल भुगतान विकल्प

रिफंड नीति (Refund Policy)

  • एक बार आवेदन शुल्क जमा करने के बाद, किसी भी स्थिति में शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

SAI Performance Analyst Recruitment Selection Process 2026

SAI Performance Analyst Recruitment 2026 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा पूरी तरह निगरानी (Proctored) वाले वातावरण में बायोमेट्रिक सत्यापन के साथ आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का प्रारूप (Exam Pattern)

  1. परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
  2. समय अवधि: 2 घंटे
  3. कुल प्रश्न: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
  4. नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती

CBT के सेक्शन (Sections of CBT)

सेक्शन A (सभी विषयों के लिए समान)

  • बेसिक स्पोर्ट्स साइंस नॉलेज (A1): 32 अंक
  • जनरल स्पोर्ट्स अवेयरनेस (A2): 8 अंक
  • कुल अंक: 40

सेक्शन B (विषय आधारित)

  • एप्लाइड स्पोर्ट्स साइंस नॉलेज
  • अंक: 40

सेक्शन C (विषय आधारित)

  • खेल से संबंधित केस स्टडी (एनालिटिकल/पैसेज आधारित)
  • अंक: 20

फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List)

अंतिम मेरिट लिस्ट केवल CBT में प्राप्त कुल अंकों (100 में से) के आधार पर तैयार की जाएगी। किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वेटेज या अन्य मूल्यांकन लागू नहीं होगा।

टाई-ब्रेक नियम (Tie-Breaking Rules)

यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो चयन निम्न क्रम के अनुसार किया जाएगा:

  1. सेक्शन C में अधिक अंक
  2. सेक्शन B में अधिक अंक
  3. सेक्शन A में अधिक अंक
  4. सेक्शन A1 में अधिक अंक
  5. सेक्शन A2 में अधिक अंक
  6. आयु (अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता)
  7. नाम के वर्णानुक्रम (Alphabetical Order) के अनुसार

SAI Performance Analyst Recruitment Salary & Benefits 2026

SAI Performance Analyst Recruitment 2026 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतन और भत्ते प्रदान किए जाएंगे।

  • पे लेवल: लेवल-6 (7th Pay Commission के अनुसार)
  • वेतनमान: ₹35,400/- से ₹1,12,400/- प्रतिमाह

भत्ते एवं सुविधाएं (Allowances & Benefits)

  • चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार निम्नलिखित लाभ मिलेंगे:
    • महंगाई भत्ता (DA)
    • मकान किराया भत्ता (HRA)
    • परिवहन भत्ता (TA)
    • अवकाश सुविधा
    • चिकित्सा लाभ
    • अन्य अनुमन्य सरकारी सुविधाएं

How to Apply for SAI Performance Analyst Recruitment 2026

SAI Performance Analyst Recruitment 2026 के लिए पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले SAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
    https://sportsauthorityofindia.nic.in/

How to Apply for SAI Performance Analyst Recruitment 2026

  • वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन से पहले सुनिश्चित करें कि आपके पास एक वैध ई-मेल आईडी हो, जो भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक सक्रिय रहे।
  • आवेदन करते समय निम्नलिखित स्कैन की गई फाइलें तैयार रखें:
    • हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (JPG/JPEG, अधिकतम 80 KB)
    • हस्ताक्षर (JPG/JPEG, अधिकतम 30 KB)
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें:
    • आयु प्रमाण पत्र
    • भारत सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र
    • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र
    • जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS/पूर्व सैनिक आदि, यदि लागू हो)
    • SAI में संविदा सेवा अवधि प्रमाण पत्र (यदि आयु छूट के लिए लागू हो)
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (NEFT/RTGS/नेट बैंकिंग/UPI) से करें।
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को अंतिम तिथि 09 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक) सबमिट करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद सिस्टम द्वारा जारी की गई रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Important Links

Direct Apply Link
Click Here (Apply Start on 10.02.2026)
Official Notification
Click Here
Official Website Click Here
Bihar Help Official Website Link
Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

SAI Performance Analyst Recruitment 2026: FAQs

Q1. SAI Performance Analyst Recruitment 2026 के लिए कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 48 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Q2. SAI Performance Analyst 2026 के लिए आवेदन का माध्यम क्या है?

उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं।

Q3. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक) है।

Q4. इस भर्ती के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Q5. चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?

चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा।

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Mayank kumar

मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) से जुड़ी जानकारी देने वाला लेखक हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों और युवाओं तक सरकारी भर्तियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, योजनाओं और शिक्षा से जुड़ी सही, सरल और अपडेटेड जानकारी पहुँचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *