RRB NTPC Under Graduate Admit Card 2026 (Out): Hall Ticket Released for June CBT-1 Exam, City Intimation Slip @ 3058 Posts

RRB NTPC Under Graduate Admit Card 2026: जिन भी उम्मीदवारों ने CEN 07/2025 के तहत रेलवे में Non-Technical Popular Categories (Under Graduate) के पदों के लिए आवेदन किया है और CBT-I परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। Railway Recruitment Boards (RRBs) ने RRB NTPC Under Graduate CBT-I Exam 2026 के लिए Admit Card जारी करना शुरू कर दिया है। 10 जून 2026 से आगामी परीक्षा तिथियों के लिए भी Admit Card डाउनलोड लिंक एक्टिव होने लगे हैं और परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आगे भी क्रमवार प्रवेश पत्र जारी किए जाते रहेंगे।

BiharHelp App

उम्मीदवार अपने Registration Number और Date of Birth की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा Exam City Intimation Slip परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले उपलब्ध कराई जा रही है तथा SC/ST उम्मीदवार अपना Travel Authority Pass भी डाउनलोड कर सकते हैं। RRB द्वारा CBT-I परीक्षा 13 जून, 14 जून, 15 जून, 16 जून एवं 20 जून 2026 को आयोजित की जानी है, जिसके लिए Admit Card परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जा रहा है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको RRB NTPC Under Graduate Admit Card 2026 की पूरी जानकारी देंगे जैसे कि आप अपना एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, परीक्षा तिथि क्या है, परीक्षा वाले दिन कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स ले जाने होंगे, एडमिट कार्ड पर कौन सी जानकारी आपको देखनी है, और परीक्षा पैटर्न कैसा रहेगा। लेख के अंत में आपको Admit Card डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा।

RRB NTPC Under Graduate Admit Card 2026

RRB NTPC Under Graduate Admit Card 2026: Overview

Particulars Details
Exam Conducting Body Railway Recruitment Boards (RRBs)
Exam Name RRB NTPC Under Graduate CBT-I Exam 2026
Posts Non-Technical Popular Categories (Under Graduate)
Vacancies 3058 (Under Graduate)
Mode of Admit Card Availability Online
Admit Card Release Date 10 June 2026 (Started)
RRB NTPC Under Graduate CBT Revised Exam Date 07, 08, 09 May 2026 (Conducted) & 13, 14, 15, 16-20 June 2026
City Intimation Slip 05 June 2026
Selection Process CBT-I, CBT-II, Skill Test/Typing Test, Document Verification, Medical Examination
Who Can Apply All Over India
हेल्पडेस्क नंबर 9513166169
Official Website indianrailways.gov.in / Regional RRB websites

RRB NTPC Under Graduate Admit Card And Exam 2026 – Details

अगर आप भी RRB NTPC Under Graduate Admit Card 2026 की जानकारी चाहते हैं और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि RRB NTPC Under Graduate की CBT-I परीक्षा मई और जून 2026 में होने जा रही है। इस परीक्षा में वही उम्मीदवार बैठेंगे जिन्होंने CEN 07/2025 के तहत आवेदन किया है। RRB ने Under Graduate Level के लिए कुल 3058 रिक्तियां निकाली हैं। यह परीक्षा CEN 07/2025 के तहत हो रही है और इसका एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

आपको बता दें कि आप इसके लिए एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस आपको आगे लेख में मिल जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना ‘Registration Number’ और DOB चाहिए होगी। और अगर आप एग्जाम डेट को चेक करना चाहते हैं तो official लिंक नीचे दिया गया है।

Revised Exam Notification image of RRB NTPC Under Graduate Admit Card 2026

Also Read…

Important Dates of RRB NTPC Under Graduate Admit Card 2026

Events Dates
Online Application Starts From 28 October 2025
Last Date of Online Application 04 December 2025
RRB NTPC Under Graduate CBT Exam Date 07, 08, 09 May 2026 (Conducted)
Revised CBT Exam Dates 13, 14, 15, 16-20 June 2026
Exam City & Date Intimation Link Exam Date से 10 दिन पहले
RRB NTPC Under Graduate Admit Card Release Exam Date से 4 दिन पहले (10 June 2026)

RRB NTPC Under Graduate Level Vacancy 2025

Post Name Vacancies
Trains Clerk 77
Commercial-cum-Ticket Clerk (CCTC) 2424
Accounts Clerk-cum-Typist 394
Junior Clerk-cum-Typist 163
Total 3058

RRB NTPC Under Graduate Exam Date and Time 2026 – Expected

RRB NTPC Under Graduate CBT-I की परीक्षा मई और जून 2026 में अलग-अलग शिफ्ट्स में होगी। पुरानी परीक्षाओं के अनुसार, यह परीक्षा एक दिन में अलग-अलग शिफ्ट्स में हो सकती है, लेकिन correct समय के लिए आप अपने एडमिट कार्ड पर ही देखें। और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।

Shift Reporting Time Gate Close Exam Start Time Exam End Time
1st Shift 7:30 AM 8:30 AM 9:00 AM 10:30 AM
2nd Shift 12:30 PM 1:30 PM 2:00 PM 3:30 PM

Documents Required at Exam Centre

परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित चीजें ले जानी होंगी:

  • Admit Card कॉपी — RRB NTPC Under Graduate Admit Card 2026
  • Valid Photo ID Proof — Aadhar Card (ओरिजिनल या ई-वेरिफाइड प्रिंटआउट), PAN Card, Passport, Voter ID, Driving License (कोई भी एक ID)
  • बायोमेट्रिक के लिए — Original आधार कार्ड अनिवार्य, क्योंकि एंट्री से पहले आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा।

नोट: अगर ये डॉक्यूमेंट नहीं होंगे तो एंट्री नहीं दी जाएगी। अगर आधार वेरिफाई नहीं किया तो www.rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके पहले वेरिफिकेशन कर लें।

Details Mentioned on RRB NTPC Under Graduate Admit Card 2026

एडमिट कार्ड पर इन सभी चीजों को चेक कर ले, अगर कुछ भी गलत हो तो, एडमिट कार्ड पर दिए नम्बर, ईमेल और official वेबसाइट पर दिए contacts से संपर्क करके इन डिटेल्स को ठीक करवाए।

Information Description
Candidate’s Name उम्मीदवार का पूरा नाम
Father’s Name पिता का नाम
Roll Number रोल नंबर
Exam Date & Time परीक्षा की तारीख और समय
Exam Centre परीक्षा सेंटर का नाम, कोड और पता
Reporting Time रिपोर्टिंग का समय
Candidate’s Photograph & Signature फोटो और सिग्नेचर
Exam Instructions परीक्षा के नियम

RRB NTPC Under Graduate Level Vacancy Selection process

सभी उम्मीदवार जो कि, इस भर्ती मे अप्लाई करना चाहते है उन्हें हम, कुछ बिंदुओं की मदद से चयन प्रक्रिया / सेलेक्शन प्रोसेस के बारे मे बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • CBT-1 (Preliminary Examination): यह एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है जिसमें सभी पंजीकृत उम्मीदवार शामिल होते हैं।
  • CBT-2 (Main Examination): CBT-1 में सफल उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। इसमें विषयों की गहराई से जांच की जाती है।
  • Typing Skill Test / Aptitude Test: पद के अनुसार उम्मीदवारों की टाइपिंग गति या तकनीकी योग्यता का परीक्षण किया जाता है।
  • Document Verification (DV): चयनित उम्मीदवारों के सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है।
  • Medical Examination: अंतिम चरण में उम्मीदवार की शारीरिक और मानसिक फिटनेस की जांच की जाती है।

RRB NTPC CBT 1 Exam Pattern 2025

RRB NTPC CBT-1 परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला चरण है, जिसे ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों की गणितीय क्षमता, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, और सामान्य जागरूकता का मूल्यांकन करना है। कुल 100 प्रश्नों पर आधारित यह परीक्षा उम्मीदवारों की बुनियादी योग्यता को परखती है।

  • परीक्षा का प्रकार: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1)
  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • परीक्षा अवधि: 90 मिनट (PWD उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट)
  • विषय शामिल: गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता
  • नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर पर ⅓ अंक काटे जाएंगे

नोट: CBT-1 में प्राप्त अंक केवल शॉर्टलिस्टिंग के लिए उपयोग किए जाते हैं, अंतिम चयन में इन अंकों को शामिल नहीं किया जाता।

Subject Number of Questions Maximum Marks
General Awareness 40 40
Mathematics 30 30
General Intelligence & Reasoning 30 30
Total 100 100

RRB NTPC Recruitment 2025 — Official Helpdesk Contact Details

Contact Type Details
Helpdesk Phone Numbers 9513166169, 9592-001-188 & 0172-565-3333
Helpdesk Email ID [email protected]
Support Timings 10:00 AM to 05:00 PM (Monday to Friday)
Official Website www.rrbapply.gov.in

How to Download RRB NTPC Under Graduate Admit Card 2026 Step By Step?

अगर आप RRB NTPC Under Graduate Admit Card 2026 को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप सिर्फ ऑनलाइन तरीके से ही डाउनलोड कर सकते हैं। जब भी एडमिट कार्ड जारी होगा, तब एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको indian railways की अधिकारी वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाना होगा। वहां अपने रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (जैसे rrbcdg.gov.in या rrbahmedabad.gov.in)।

indian railways website home page for RRB NTPC Under Graduate Admit Card 2026

  • फिर होम पेज पर आपको “CEN 07/2025 NTPC Under Graduate” की ऑप्शन दिखेगी, उस पर क्लिक करें।

RRB website homepagr image for RRB NTPC Under Graduate Admit Card 2026

  • क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा वहाँ “CBT : E-Call letter” का लिंक मिल जाएगा। उस पर क्लिक करें। या फिर होम पेज पर ही नीचे नोटिफिकेशन में भी “CEN 07/2025 NTPC Under Graduate E-Call Letter” के नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक मिल जाएगा, उस पर क्लिक करें।

RRB NTPC Under Graduate Admit Card 2026

  • क्लिक करते ही Candidate Login में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (पासवर्ड) डालें। कैप्चा कोड भरें और “Login” पर क्लिक करें।
  • लॉगिन के बाद “Download Admit Card” या “E-Call Letter” लिंक पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुलेगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

Important Links

Admit Card Download Link Click Here (Active Now)
Mock Test Link Click Here
City Intimation Check Link Click Here
Revised Exam Date Notice Download Now
City Intimation Slip Notice
English || Hindi
Official Website Visit Now
Admit Card Notice Download Now
Exam Date Notification Download Now English  || Hindi
Join Our Telegram Channel
Join Now

RRB NTPC Under Graduate Admit Card 2026 – FAQs

RRB NTPC Under Graduate Admit Card 2026 कब जारी होगा?

RRB NTPC Under Graduate Admit Card परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होगा। Exam City और Date का लिंक 10 दिन पहले आएगा। जैसे ही लिंक एक्टिव होता है, आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC Under Graduate Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

रीजनल RRB वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन करें। CEN 07/2025 NTPC Under Graduate E-Call Letter लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा?

एडमिट कार्ड, ओरिजिनल आधार कार्ड और एक वैलिड फोटो आईडी। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए आधार अनिवार्य है। बिना इनके एंट्री नहीं मिलेगी।

RRB NTPC Under Graduate CBT में नेगेटिव मार्किंग है?

हां, CBT-I और CBT-II दोनों में गलत जवाब पर 1/3 अंक कटेंगे। इसलिए सावधानी से जवाब दें।

RRB NTPC Under Graduate Admit Card में गलती हो तो क्या करें?

तुरंत अपने रीजनल RRB की हेल्पलाइन पर संपर्क करें या www.rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके सुधार करवाएं।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *