RRB NTPC Exam Pattern 2026: CBT 1 & CBT 2 Full Details, Selection Process, Marking Scheme, Syllabus & Latest Update

RRB NTPC Exam Pattern 2026: Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा हर वर्ष Non-Technical Popular Categories (NTPC) के अंतर्गत हजारों पदों पर भर्ती आयोजित की जाती है, जिसमें देशभर के लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से CBT-1 और CBT-2 परीक्षाओं के माध्यम से किया जाता है, इसलिए परीक्षा पैटर्न की सही जानकारी होना बेहद आवश्यक है। यदि आप भी RRB NTPC 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको यह समझना जरूरी है कि Graduate Level और Undergraduate Level दोनों के लिए परीक्षा का स्वरूप क्या रहेगा।

BiharHelp App

RRB NTPC Exam Pattern 2026

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इसी को ध्यान में रखते हुए इस लेख में हम आपको RRB NTPC Exam Pattern 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं, जिससे आपकी तैयारी और भी मजबूत हो सके। यहां आपको CBT-1 और CBT-2 परीक्षा के पैटर्न, विषय, अंक वितरण और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलेगी। इसलिए अगर आप इस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

RRB NTPC Exam Pattern 2026: Overview

Examination Conducting Board Railway Recruitment Board (RRB)
Post Name Non-Technical Popular Categories (NTPC)
Level of Post Graduate Level and Undergraduate Level
Article Name RRB NTPC Exam Pattern 2026
Article Category Exam Pattern
Job Location All India
Examination Mode Online (Computer Based Test)
Stage of Exam CBT-1 and CBT-2
Selection Process CBT-1, CBT-2, Skill Test, Document Verification, Medical Test
Official Website indianrailways.gov.in

Railway NTPC Exam Pattern 2026 (CBT 1 and CBT 2)

आज के इस आर्टिकल में हम उन सभी अभ्यार्थी जो रेल्वे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाने वाले NTPC CBT 1 and CBT 2 परीक्षा में शामिल होंगे, उन सभी को इस लेख में बहुत-ही- बहुत हार्दिक स्वागत करते है। आज हम आप सभी को इस लेख के माध्यम से Railway NTPC Exam Pattern 2026 के बारे में बताएंगे। जिससे आप उम्मीदवारों को इस रेल्वे एनटीपीसी परीक्षा 2026 के पैटर्न से संबधित सभी जानकारी प्राप्त हो पाएगा।

Read Also…

यदि आप भी RRB NTPC CBT 1 And CBT 2 Exam Pattern के बारे में जानना चाहते है, तो आप आज के इस आर्टिकल को पूरे अंत तक और ध्यान पूर्वक पढ़ें। क्योंकि इस लेख में हम आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तृत में बताए हुए है। इसलिए आप इसे अंत तक पढ़ें।

RRB NTPC Selection Process 2026

RRB NTPC भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में चयन किया जाएगा। इस भर्ती के पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) आयोजित की जाएगी, इसके बाद इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को CBT-2 के लिए बुलाया जाएगा। फिर इसके बाद सीबीटी 2 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट (पद अनुसार) / योग्यता परीक्षण से गुजरना होगा। ऊसके बाद उन्हें डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस भर्ती के अंत में मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवार की शारीरिक और मानसिक स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा। सभी परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों का चयन अंत में मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

  1. CBT-1
  2. CBT-2
  3. Typing Test (Skill Test) / Aptitude Test
  4. Document Verification (DV)
  5. Medical Examination

RRB NTPC CBT 1 Exam Pattern 2026

RRB NTPC परीक्षा का पहले चरण का CBT-1 एक ऑनलाइन परीक्षा होगी, इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होते हैं, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित होते हैं। हर प्रश्न के लिए 1 अंक मिलता है, लेकिन गलत उत्तर देने पर ⅓ अंक की नकारात्मक अंक भी दिया जाएगा। वहीं इस परीक्षा की अवधि 90 मिनट होती है, जबकि PWD उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट की अवधि निर्धारित की गई है।

Railway NTPC CBT 1 Exam Pattern निम्न है-

  • Exam Type: Computer Based Test (CBT) 1
  • Total Questions: 100
  • Total Marks: 100
  • Duration: 90 minutes (120 minutes for PWD candidates)
  • Negative Marking: ⅓ marks for each wrong answer
Subject Number of Questions Maximum Marks
General Awareness 40 40
Mathematics 30 30
General Intelligence and Reasoning 30 30
Total 100 100

RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern 2026

RRB NTPC परीक्षा का दूसरा चरण CBT-2 उन सभी उम्मीदवारों के लिए आयोजित किए जाएंगे जो पहले चरण CBT-1 की परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए है। शॉर्टलिस्टिंग 1:20 के अनुपात में होती है, जो कि श्रेणी के अनुसार रिक्तियों की संख्या के आधार पर की जाती है। सीबीटी 2 परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होते हैं, जिनके लिए 120 अंक निर्धारित होते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक मिलेगा, और गलत उत्तर पर ⅓ अंक की नकारात्मक अंकन होगी। वहीं इस परीक्षा की अवधि 90 मिनट होती है, जबकि PWD उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट निर्धारित है।

Railway CBT 2 Exam Pattern निम्नलिखित है-

  • Exam Type: Computer Based Test (CBT) 2
  • Total Questions: 120
  • Total Marks: 120
  • Duration: 90 minutes (120 minutes for PWD candidates)
  • Negative Marking: ⅓ marks for each wrong answer
Subject Number of Questions Maximum Marks
General Awareness 50 50
Mathematics 35 35
General Intelligence and Reasoning 35 35
Total 120 120

Railway NTPC Marking Scheme 2026

रेलवे NTPC परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को +1 अंक मिलेगा। वहीं गलत उत्तर देने पर ⅓ अंक की नकारात्मक अंक काट लिए जाएंगे, आप सभी को बता दे की यह दोनों CBT 1 और CBT 2 के लिए लागू है। इसके अलावा बता दे की यह परीक्षा विभिन्न शिफ्ट्स में आयोजित की जाती है, इसलिए प्रत्येक सत्र के अंकों को सामान्यीकृत (Normalize) किया जाएगा, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता बनी रहे और सभी उम्मीदवारों के अंक बराबरी पर हों।

  • Correct Answer: +1 mark for each correct answer.
  • Incorrect Answer: -⅓ mark for each wrong answer.
  • Normalization: Marks will be normalized as the exam is conducted in multiple shifts to maintain fairness.

RRB NTPC Typing Skill Test 2026

RRB NTPC चयन प्रक्रिया का तीसरा चरण टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST) होता है। यह परीक्षा केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जिन्होंने CBT 1 और CBT 2 को पास किया है। आप सभी को बता दे की इस परीक्षा में 8 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है, जो कि रिक्तियों की संख्या के आधार पर होते हैं। टाइपिंग टेस्ट उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है, जिन्होंने निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन किया है:

  • Senior Clerk Cum Typist
  • Senior Time Keeper
  • Accounts Clerk
  • Junior Time Keeper
  • Junior Clerk Cum Typist

आप सभी को बता दे की यह परीक्षा क्वालिफाइंग नेचर की होती है, मतलब उम्मीदवार को केवल टाइपिंग स्पीड मानक को पूरा करना होता है। उम्मीदवार इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दे सकते हैं, और यह बिना किसी एडिटिंग टूल के किया जाता है।

Medium of Language Typing Speed
English 30 words per minute
Hindi 25 words per minute

Note:

  • उम्मीदवारों को अंग्रेजी में कम से कम 300 शब्द या हिंदी में 250 शब्द टाइप करना अनिवार्य होगा।
  • इस परीक्षा सत्र को 3 भागों में विभाजित किया जाएगा, जिसमें 1 मिनट की टाइपिंग प्रैक्टिस (कीबोर्ड से परिचित होने और वार्म-अप के लिए) ऊसके बाद 30 सेकंड का ब्रेक होगा, फिर 10 मिनट की टाइपिंग टेस्ट (जो मूल्यांकन के लिए लिया जाएगा)।
  • उम्मीदवारों को अंग्रेजी या हिंदी में से किसी एक भाषा में टाइप करना होगा, जैसा कि उन्होंने विकल्प के रूप में चुना हो।
  • जिन उम्मीदवारों ने हिंदी के लिए टाइपिंग टेस्ट चुना है, उन्हें कृत्तिदेव या मंगल फॉन्ट का उपयोग करना आना चाहिए।
  • रेलवे एनटीपीसी टाइपिंग टेस्ट की अवधि 10 मिनट होगी।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को RRB NTPC Exam Pattern 2026 से संबधित हर जानकारी को आप सभी के साथ में सही-सही और पूरे विस्तार में साझा किए है। आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया में CBT 1, CBT 2 और टाइपिंग स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यपान और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। आप सभी एनटीपीसी परीक्षा से संबधित अधिक जानकारी के लिए आरआरबी के आधिकारिक वेबसाईट विज़िट कर सकते है। जिसका लिंक नीचे के टेबल मे दिए गए है।

यदि आपको आज के यह लेख पसंद आया है तो आप इसे अपने सभी दोस्तों और परिजनों के साथ में शेयर अवश्य करें, ताकि वह भी रेलवे एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके। इस लेख से संबधित अन्य कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें नीचे के कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

Important Links

RRB NTPC Syllabus 2026 PDF Download Link Download Syllabus
Application Status
Check Now
Official Website Visit Website
Telegram Channel Join Here
Homepage BiharHelp

FAQs’ – RRB NTPC Exam 2026

RRB NTPC Exam Pattern 2026 क्या है और इसमें कौन-कौन से चरण शामिल हैं?

RRB NTPC Exam Pattern 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाता है जिसमें CBT-1, CBT-2, टाइपिंग/स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। आपको बता दे की यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और मेरिट आधारित होती है। इस भर्ती के सभी चरणों को पास करने के बाद ही उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाता है।

RRB NTPC CBT-1 Exam Pattern 2026 में कितने प्रश्न और अंक होते हैं?

रेलवे एनटीपीसी CBT-1 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जिनके लिए 100 अंक निर्धारित होते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है और गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होती है।

RRB NTPC CBT-2 Exam Pattern 2026 का पूरा विवरण क्या है?

CBT-2 में कुल 120 प्रश्न होते हैं और 120 अंक निर्धारित होते हैं जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। इसमें भी 1/3 नेगेटिव मार्किंग लागू होती है और समय सीमा 90 मिनट की होती है। यह परीक्षा CBT-1 में सफल उम्मीदवारों के लिए होती है।

RRB NTPC CBT-1 और CBT-2 में कौन-कौन से विषय शामिल होते हैं?

दोनों परीक्षाओं में General Awareness, Mathematics और General Intelligence and Reasoning विषय शामिल होते हैं। CBT-1 में प्रश्नों का स्तर आसान से मध्यम होता है जबकि CBT-2 में कठिनाई स्तर थोड़ा अधिक होता है। विषयों का वेटेज भी अलग-अलग होता है।

RRB NTPC परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग कैसे लागू होती है?

हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाते हैं जो कि CBT-1 और CBT-2 दोनों परीक्षाओं में लागू है। यह नियम उम्मीदवारों को सही उत्तर देने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए अनुमान से उत्तर देने से बचना चाहिए।

RRB NTPC परीक्षा की अवधि कितनी होती है?

CBT-1 और CBT-2 दोनों परीक्षाओं के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाता है। वहीं PWD उम्मीदवारों को 120 मिनट का अतिरिक्त समय मिलता है। समय प्रबंधन परीक्षा में सफलता के लिए महत्वपूर्ण होता है।

RRB NTPC CBT-2 के लिए उम्मीदवारों को कैसे शॉर्टलिस्ट किया जाता है?

CBT-1 में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। यह शॉर्टलिस्टिंग 1:20 के अनुपात में होती है। यह अनुपात रिक्तियों की संख्या के आधार पर तय किया जाता है।

RRB NTPC Typing Skill Test 2026 क्या है और किन पदों के लिए आवश्यक है?

Typing Skill Test केवल कुछ पदों जैसे Clerk और Typist के लिए आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा क्वालिफाइंग होती है जिसमें उम्मीदवार को निर्धारित टाइपिंग स्पीड पूरी करनी होती है। इसमें पास होना जरूरी है लेकिन इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ते।

RRB NTPC Typing Test में न्यूनतम टाइपिंग स्पीड कितनी होनी चाहिए?

अंग्रेजी के लिए न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी के लिए 25 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड आवश्यक है। उम्मीदवार को निर्धारित समय में शब्दों को सही ढंग से टाइप करना होता है। यह टेस्ट 10 मिनट का होता है।

RRB NTPC परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन क्या होता है?

परीक्षा कई शिफ्ट्स में होने के कारण नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू की जाती है। इससे अलग-अलग शिफ्ट्स के कठिनाई स्तर को संतुलित किया जाता है। इससे सभी उम्मीदवारों के अंक निष्पक्ष तरीके से तुलना किए जाते हैं।

RRB NTPC Graduate और Undergraduate Level में क्या अंतर होता है?

Graduate Level पदों के लिए स्नातक डिग्री आवश्यक होती है जबकि Undergraduate Level के लिए 12वीं पास योग्यता होती है। दोनों के परीक्षा पैटर्न लगभग समान होते हैं लेकिन पद और वेतन अलग होते हैं। चयन प्रक्रिया भी समान रहती है।

RRB NTPC परीक्षा का मोड क्या होता है?

RRB NTPC परीक्षा पूरी तरह Computer Based Test (CBT) के रूप में आयोजित की जाती है। इसमें सभी प्रश्न ऑनलाइन माध्यम से पूछे जाते हैं। उम्मीदवार को कंप्यूटर पर ही उत्तर देना होता है।

RRB NTPC परीक्षा में General Awareness से कितने प्रश्न आते हैं?

CBT-1 में General Awareness से 40 प्रश्न और CBT-2 में 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह सेक्शन सबसे अधिक स्कोरिंग माना जाता है। इसमें करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल आदि शामिल होते हैं।

RRB NTPC Mathematics सेक्शन में क्या शामिल होता है?

Mathematics सेक्शन में अंकगणित, बीजगणित, प्रतिशत, लाभ-हानि, समय और दूरी जैसे विषय शामिल होते हैं। CBT-1 में 30 और CBT-2 में 35 प्रश्न आते हैं। यह सेक्शन अभ्यास आधारित होता है।

RRB NTPC Reasoning सेक्शन में क्या पूछा जाता है?

Reasoning में Logical reasoning, Coding-Decoding, Puzzle, Series आदि शामिल होते हैं। CBT-1 में 30 और CBT-2 में 35 प्रश्न होते हैं। यह सेक्शन उम्मीदवार की सोचने की क्षमता को परखता है।

RRB NTPC परीक्षा के बाद Document Verification कब होता है?

CBT-2 और Skill Test पास करने के बाद उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाता है। इसमें सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाती है। सही दस्तावेज होने पर ही आगे चयन होता है।

RRB NTPC Medical Test में क्या जांच होती है?

मेडिकल टेस्ट में उम्मीदवार की शारीरिक और मानसिक फिटनेस की जांच की जाती है। इसमें दृष्टि, स्वास्थ्य और अन्य मेडिकल मानकों को देखा जाता है। यह अंतिम चरण होता है।

RRB NTPC परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे जरूरी क्या है?

उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की अच्छी समझ होनी चाहिए। नियमित अभ्यास और मॉक टेस्ट देना बहुत जरूरी है। समय प्रबंधन और सही रणनीति सफलता की कुंजी है।

RRB NTPC परीक्षा में मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होती है?

मेरिट लिस्ट CBT-2 के अंकों और अन्य चरणों के आधार पर बनाई जाती है। टाइपिंग टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होता है। अंतिम चयन कुल प्रदर्शन के आधार पर होता है।

RRB NTPC Exam Pattern 2026 को समझना क्यों जरूरी है?

परीक्षा पैटर्न को समझने से उम्मीदवार को तैयारी की सही दिशा मिलती है। इससे समय प्रबंधन और रणनीति बनाना आसान हो जाता है। यह सफलता की पहली सीढ़ी है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses. @iankitaman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *