RIICO Recruitment 2026: Apply Online For 98 Post, Notification, Vacancy, Eligibility, Salary

RIICO Recruitment 2026: Rajasthan State Industrial Development and Investment Corporation (RIICO) ने वर्ष 2026 में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती RIICO (Recruitment & Selection) Rules के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान सरकार के उपक्रम RIICO में कुल 98 पदों पर नियमित नियुक्ति की जाएगी।

BiharHelp App

जो अभ्यर्थी संबंधित पदों के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव रखते हैं और राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। RIICO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

आज के इस लेख में हम आप सभी को RIICO Recruitment 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं, जैसे – महत्वपूर्ण तिथियाँ, पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया। यदि आप भी RIICO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए इसे ध्यानपूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें।

RIICO Recruitment 2026

RIICO Recruitment 2026: Overview

Company Name
Rajasthan State Industrial Development and Investment Corporation Limited (RIICO)
Post Name
Company Secretary, Assistant Town Planner, Programmer, Assistant Accounts Officer Grade-II, Junior Legal Officer, Personal Assistant Grade-II, Draughtsman-cum-Tracer (Civil), Junior Assistant
No of Posts
98
Advt No
A.1(d)3781/212C/25
Salary
Rs.14,600/- to Rs.4,72,001/- (Fixed remuneration during probation period)
Qualification
Senior Secondary to Post Graduation (varies by post)
Start Date for Apply
21/01/2026
Last Date for Apply
20/02/2026 (11:59 PM)
Official Website  Click Here

RIICO Recruitment 2026 Notification Out

आज के इस लेख में हम उन सभी उम्मीदवारों का हार्दिक स्वागत करते हैं जो RIICO (Rajasthan State Industrial Development and Investment Corporation Limited) के अंतर्गत विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी कर अपना करियर बनाना चाहते हैं। आपको बता दें कि RIICO Recruitment 2026 के तहत अलग–अलग पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके माध्यम से राजस्थान सरकार के उपक्रम में कुल 96 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इस लेख में हम आपको RIICO Recruitment 2026 से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ विस्तार से उपलब्ध कराएंगे, ताकि आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकें।
यदि आप RIICO Vacancy 2026 Online Apply करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें, क्योंकि इसमें भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को सरल और स्पष्ट शब्दों में समझाया गया है, जिससे आवेदन करते समय आपको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

RIICO Recruitment 2026 Notification Out

RIICO Recruitment 2026: Important Dates

Event
Date
Notification Date
20/01/2026
Online Application Start Date
21/01/2026
Online Application Last Date  20/02/2026 (11:59 PM)

RIICO Recruitment 2026: Vacancy Details

S.No.
Post Name Total Posts
1
Company Secretary 01
2
Assistant Town Planner 01
3 Programmer
01
4 Assistant Accounts Officer Grade-II 21
5 Junior Legal Officer 04
6 Personal Assistant Grade-II 08
7 Draughtsman-cum-Tracer (Civil) 08
8 Junior Assistant 54
Total 98

RIICO Recruitment 2026: Application Fee

Category
Fee for Post 1-6 Fee for Post 7-8
Unreserved (General) category and Creamy Layer category of BC/MBC of Rajasthan
Rs.700/- Rs.1,000/-
Non-Creamy Layer category of BC/MBC of Rajasthan and EWS of Rajasthan
Rs.525/- Rs.750/-
All Specially Abled Persons and SC/ST of Rajasthan Rs.350/- Rs.500/-

Special Note

  • राजस्थान राज्य के अलावा किसी अन्य राज्य/संघ राज्य क्षेत्र से आवेदन करने वाले SC, ST, BC, MBC एवं EWS वर्ग के उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग (General Category) के अंतर्गत माना जाएगा। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को RIICO Recruitment 2026 परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग के अनुसार ही देना होगा।
  • इसके साथ ही, राजस्थान सरकार के 02 मई 2018 के परिपत्र के अनुसार, सभी वर्गों के वे उम्मीदवार जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से कम है, उनसे SC/ST वर्ग के बराबर आवेदन शुल्क लिया जाएगा।

RIICO Recruitment 2026 Eligibility Criteria

पद का नाम
शैक्षणिक योग्यता
कंपनी सेक्रेटरी (Company Secretary)
Institute of Company Secretaries of India (ICSI) के सदस्य।

कंपनी सेक्रेटेरियल कार्य, कंप्लायंस एवं कॉर्पोरेट कानूनों में प्रासंगिक अनुभव।

असिस्टेंट टाउन प्लानर (Assistant Town Planner)
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से टाउन प्लानिंग / अर्बन प्लानिंग / रीजनल प्लानिंग में डिग्री या मास्टर डिग्री।
प्रोग्रामर (Programmer)
B.E./B.Tech (Computer Science/IT) या MCA / M.Sc. (Computer Science/IT)।प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, डेटाबेस एवं सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का ज्ञान।
असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर–II
B.Com / M.Com या MBA (Finance) / CA (Inter) / ICWA (Inter)।
अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान।
जूनियर लॉ ऑफिसर (Junior Law Officer)
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB।
बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण।
कानूनी मामलों का अनुभव वरीयता योग्य।
पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड–II स्नातक (किसी भी विषय में)।
हिंदी व अंग्रेज़ी में शॉर्टहैंड एवं टाइपिंग दक्षता।
कंप्यूटर ज्ञान व कार्यालय प्रबंधन कौशल।
ड्राफ्ट्समैन (Draughtsman)
सिविल इंजीनियरिंग / आर्किटेक्चर / ड्राफ्ट्समैनशिप में डिप्लोमा।
AutoCAD या समान सॉफ्टवेयर का ज्ञान व अनुभव वरीयता।
जूनियर असिस्टेंट (Junior Assistant) किसी भी विषय में स्नातक।
कंप्यूटर एप्लीकेशन का कार्यसाधक ज्ञान।
हिंदी (देवनागरी लिपि) एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।

RIICO Recruitment 2026 Age Limit

RIICO Recruitment 2026 Age Limit आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार 20 फरवरी 2026 के आधार पर निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आयु सीमा व आयु में छूट की शर्तें अवश्य जांच लेनी चाहिए।

आयु सीमा (As on 20/02/2026)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष से कम

RIICO Recruitment 2026 Age Relaxation

  • राजस्थान राज्य के SC / ST / BC / MBC / EWS पुरुष उम्मीदवारों को: 5 वर्ष की आयु में छूट
  • सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को: 5 वर्ष की आयु में छूट
  • राजस्थान राज्य की SC / ST / BC / MBC / EWS महिला उम्मीदवारों को: 10 वर्ष की आयु में छूट
  • दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को: उपरोक्त श्रेणी अनुसार छूट के अतिरिक्त 5 वर्ष की अतिरिक्त आयु में छूट
  • विधवा एवं तलाकशुदा महिला उम्मीदवारों के लिए: कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं होगी, लेकिन नियुक्ति के समय उनकी आयु RIICO द्वारा निर्धारित सेवानिवृत्ति आयु से कम होनी अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण नोट:
RIICO भर्ती 2026 में आयु सीमा से संबंधित सभी छूटें Non-Cumulative हैं। यानी उम्मीदवार को केवल एक ही श्रेणी के अंतर्गत आयु में छूट का लाभ मिलेगा, एक से अधिक श्रेणियों की छूट एक साथ नहीं दी जाएगी।

RIICO Recruitment 2026 जूनियर असिस्टेंट, AAO व अन्य पदों का वेतन

RIICO Recruitment 2026 के अंतर्गत जारी संक्षिप्त सूचना के साथ सभी पदों का पे मैट्रिक्स और मासिक वेतन भी अधिसूचित किया गया है। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में संबंधित पद का वेतन ढांचा देख सकते हैं—

पद का नाम
पे मैट्रिक्स मासिक वेतन (₹)
कंपनी सेक्रेटरी
लेवल–16 ₹47,200
असिस्टेंट टाउन प्लानर
लेवल–14 ₹39,300
प्रोग्रामर
लेवल–12 ₹31,100
असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर–II
लेवल–11 ₹26,500
जूनियर लीगल ऑफिसर
लेवल–10 ₹23,700
पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड–II
लेवल–10 ₹23,700
ड्राफ्ट्समैन
लेवल–8 ₹18,500
जूनियर असिस्टेंट लेवल–5 ₹14,600

RIICO Recruitment 2026 Selection Process (चयन प्रक्रिया)

RIICO Recruitment 2026 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा (Online Competitive Examination) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type Questions) के होंगे।

RIICO Exam Pattern 2026 – Post Wise Marks Details

Company Secretary
भाग प्रथम (180 अंक) + भाग द्वितीय (270 अंक) + साक्षात्कार (50 अंक) = कुल 400 अंक

Assistant Town Planner
भाग प्रथम (180 अंक) + भाग द्वितीय (270 अंक) = कुल 450 अंक

Programmer
भाग प्रथम (180 अंक) + भाग द्वितीय (270 अंक) + प्रावीण्य परीक्षा (100 अंक) = कुल 550 अंक

Assistant Accounts Officer Grade-II
भाग प्रथम (180 अंक) + भाग द्वितीय (270 अंक) = कुल 450 अंक

Junior Legal Officer
भाग प्रथम (180 अंक) + भाग द्वितीय (270 अंक) = कुल 450 अंक

Personal Assistant Grade-II
भाग प्रथम (180 अंक) + भाग द्वितीय (270 अंक) + प्रावीण्य परीक्षा (100 अंक) = कुल 550 अंक

Draughtsman-cum-Tracer (Civil)
भाग प्रथम (180 अंक) + भाग द्वितीय (270 अंक) + प्रावीण्य परीक्षा (100 अंक) = कुल 550 अंक

Junior Assistant
भाग प्रथम (180 अंक) + भाग द्वितीय (270 अंक) + प्रावीण्य परीक्षा (100 अंक) = कुल 550 अंक

RIICO Recruitment 2026 Selection Process – Important Points

  • केवल वही अभ्यर्थी प्रावीण्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त किए हों।
  • प्रावीण्य परीक्षा के लिए संबंधित पद की कुल रिक्तियों के अधिकतम 5 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
  • Company Secretary पद के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को Interview के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
  • साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या विज्ञापित रिक्तियों की 5 गुना होगी।

How to Apply Online for RIICO Recruitment 2026

जो उम्मीदवार RIICO Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं—

  • सबसे पहले उम्मीदवार RIICO की आधिकारिक वेबसाइट www.riico.rajasthan.gov.in पर जाएँ और “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें।

How to Apply Online for RIICO Recruitment 2026

  • आवेदन पंजीकरण के लिए “Click here for New Registration” टैब का चयन करें और अपना नाम, संपर्क विवरण तथा ई-मेल आईडी दर्ज करें।

How to Apply Online for RIICO Recruitment 2026

  • पंजीकरण के बाद सिस्टम द्वारा एक प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट किया जाएगा, जिसे ई-मेल और SMS के माध्यम से भेज दिया जाएगा।
  • उम्मीदवार “SAVE & NEXT” टैब पर क्लिक करके भरी गई जानकारी को सेव कर सकते हैं और बाद में आवेदन पूरा कर सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करने से पहले Preview टैब पर क्लिक कर पूरे फॉर्म को ध्यानपूर्वक जाँच लें।
  • सभी विवरण सही पाए जाने पर “Complete Registration” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Payment” टैब पर क्लिक कर ऑनलाइन माध्यम (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट) से शुल्क का भुगतान करें।
  • भुगतान सफल होने पर ई-रसीद (e-Receipt) जनरेट होगी। ई-रसीद और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य लें।

अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज

  1. हालिया रंगीन फोटो (अधिकतम 1 माह पुरानी)
    • साइज: 20–50 KB | डायमेंशन: 200 × 230 पिक्सल
  2. स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
    • साइज: 10–20 KB | डायमेंशन: 140 × 60 पिक्सल
  3. बाएँ हाथ के अंगूठे का निशान
    • साइज: 20–50 KB | डायमेंशन: 240 × 240 पिक्सल
  4. हस्तलिखित घोषणा
    • साइज: 50–100 KB | डायमेंशन: 800 × 400 पिक्सल
  5. वेबकैम या मोबाइल फोन से ली गई Live Photograph
  6. सभी दस्तावेज केवल JPG/JPEG फॉर्मेट में ही अपलोड करें।

RIICO Recruitment 2026: Important Links

Direct Apply
Click Here
Official Website
Click Here
Full Notification
Download Now
Biharhelp Official Website Link
Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

RIICO Recruitment 2026 – FAQs

Q1. RIICO Recruitment 2026 क्या है?

उत्तर: RIICO Recruitment 2026 राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (RIICO) द्वारा विभिन्न पदों पर की जाने वाली सरकारी भर्ती है।

Q2. RIICO Recruitment 2026 के तहत कुल कितने पदों पर भर्ती होगी?

उत्तर: RIICO Recruitment 2026 के अंतर्गत कुल 98 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Q3. RIICO Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?

उत्तर: उम्मीदवारों को RIICO की आधिकारिक वेबसाइट riico.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Q4. RIICO Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: RIICO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक) किए जा सकते हैं।

Q5. RIICO Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उत्तर: पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग है। इसमें 10+2, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और प्रोफेशनल डिग्री शामिल हैं।

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Mayank kumar

मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) से जुड़ी जानकारी देने वाला लेखक हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों और युवाओं तक सरकारी भर्तियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, योजनाओं और शिक्षा से जुड़ी सही, सरल और अपडेटेड जानकारी पहुँचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *