Passport: आपने देखा होगा, जब लोग विदेश जाने की तैयारी करते हैं, तो सबसे पहले वे अपना पासपोर्ट (Passport) बनवाते हैं। साथ ही, कुछ और कार्यों में भी लोग Passport बनवाते हैं। लेकिन आखिर यह पासपोर्ट होता क्या है? इसे क्यों बनाया जाता है? इससे जुड़ी सभी जानकारी आपको इस लेख में मिलने वाली है। तो यदि आप अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहते हैं और Passport के बारे में विस्तार से पढ़ना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़िए। लेख के अंत में, मैं आपको पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया के बारे में भी बताऊंगा, जिसे समझकर आप भी अपना Passport बना सकेंगे।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

Passport Banwane Ki Jankari: Overview
लेख का नाम | Passport Banwane Ki Jankari |
दस्तावेज का नाम | पासपोर्ट (Passport) |
उद्देश्य | अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए पहचान पत्र |
पासपोर्ट के प्रकार | सामान्य (Ordinary), आधिकारिक (Official), कूटनीतिक (Diplomatic) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आवश्यक दस्तावेज | आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ, फोटो आदि |
प्रोसेसिंग समय | सामान्य – 30-40 दिन, तत्काल – 1-7 दिन |
फीस | सामान्य – ₹1500 (36 पेज), ₹2000 (60 पेज), तत्काल – ₹3000 से ₹5000 |
पासपोर्ट क्या होता हैं?
सरल भाषा में समझा जाए तो Passport एक आधार कार्ड की तरह पहचान पत्र है, लेकिन Passport एक अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज होता है, जिसका उपयोग अन्य देशों में भी किया जा सकता है, जबकि आधार कार्ड का उपयोग सिर्फ भारत में किया जा सकता है। Passport के अंदर आपकी पूरी जानकारी दी रहती है और साथ ही, आप किस देश के नागरिक हैं, इसका प्रमाण भी रहता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने के लिए Passport होना अनिवार्य होता है।
पासपोर्ट कौन बनबा सकते हैं?
भारत का कोई भी व्यक्ति, जो भविष्य में विदेश यात्रा करना चाहता है, वह इस पहचान पत्र को बनवा सकता है। सामान्य तौर पर, Passport बनने में 30 से 40 दिनों तक का समय लग जाता है और इसे डाकघर के द्वारा आपके घर तक भेज दिया जाता है। Passport को आप Online भी बनवा सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया आगे इस लेख में मैं आपको बताने वाला हूं।
Types Of Passport
पासपोर्ट का प्रकार | रंग | उपयोग |
सामान्य पासपोर्ट (Ordinary Passport) | नीला | आम नागरिकों के लिए, यात्रा, शिक्षा, बिज़नेस |
आधिकारिक पासपोर्ट (Official Passport) | सफेद | सरकारी अधिकारियों की आधिकारिक यात्राओं के लिए |
कूटनीतिक पासपोर्ट (Diplomatic Passport) | गहरा लाल (मैरून) | राजनयिकों, सांसदों और उच्च सरकारी अधिकारियों के लिए |
वीजा और पासपोर्ट में क्या अंतर होता है?
जब विदेश जाना होता है, तो हमें Visa और Passport दोनों की आवश्यकता होती है। लेकिन Visa और Passport में क्या अंतर होता है, यह कई लोगों को नहीं पता। तुम्हें बता दूं कि Visa उस देश के द्वारा दिया जाता है, जहां पर आप जाना चाहते हैं। यह एक Permission Letter की तरह होता है, जिसमें यह जानकारी होती है कि आप दूसरे देश में क्यों जाना चाहते हैं और कितने दिनों के लिए जा रहे हैं। वहीं, Passport आपके देश की सरकार के द्वारा बनाया जाता है, जो एक अंतरराष्ट्रीय पहचान पत्र होता है।
पासपोर्ट आवेदन की फीस कितनी होती है?
जो सामान्य पासपोर्ट (Ordinary Passport) होता है, उसे बनवाने में आपको ₹1500 का चार्ज देना होता है, और इसमें 30 पन्ने होते हैं। लेकिन अगर आपके Passport में 60 पन्ने हैं या उसमें कोई अन्य विशेषताएँ हैं, या फिर कोई Terms & Conditions लागू होती हैं, तो आपको इससे अधिक रुपये देने पड़ सकते हैं।
तत्काल पासपोर्ट क्या होता है?
कई लोगों को तत्काल (Tatkal) में Passport की आवश्यकता होती है, और ऐसी स्थिति में उन्हें 1 से 2 दिनों के अंदर अपना पासपोर्ट बनवाना पड़ता है। हालांकि, तत्काल पासपोर्ट बनाने में उन्हें ₹3000 से ₹5000 तक का खर्च आ सकता है, लेकिन इसका फायदा यह होता है कि उन्हें 1 से 2 दिनों में ही Passport मिल जाता है। आपको Passport Seva Portal पर तत्काल पासपोर्ट बनाने का भी Option मिलता है, जिसे Select करके आप आसानी से Tatkal Passport बनवा सकते हैं।
Documents Required For Passport
1. पहचान प्रमाण (Identity Proof – Any one)
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- पैन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- सरकारी नौकरी का पहचान पत्र
2. पते का प्रमाण (Address Proof- Any one)
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- बैंक पासबुक या स्टेटमेंट (पिछले 12 महीनों की)
- बिजली/पानी/गैस बिल (पिछले 12 महीनों का)
- रेंट एग्रीमेंट (यदि किराए पर रहते हैं)
3. जन्म प्रमाण पत्र (Date of Birth Proof – Any one)
- जन्म प्रमाण पत्र
- 10वीं की मार्कशीट
- पैन कार्ड
4. नागरिकता प्रमाण पत्र (Citizenship Proof )
- भारत सरकार द्वारा जारी कोई प्रमाण पत्र
5. फोटो और सिग्नेचर
- पासपोर्ट साइज फोटो (ऑनलाइन आवेदन में अपलोड नहीं करना पड़ता)
- आवेदन पत्र पर सही हस्ताक्षर
6. अतिरिक्त दस्तावेज
- सरकारी कर्मचारी के लिए NOC
- नाबालिग के लिए माता-पिता का पहचान प्रमाण
- नाम बदलने पर गजट नोटिफिकेशन
How to Apply for Passport
- Passport बनाने के लिए आपको Government Portal – Passport Seva पर जाना होगा।
- आपको New Registration का Option मिलेगा, उस पर Click करना होगा।
- आपके सामने एक Form खुलेगा, जिसमें आपको अपनी Personal Details भरनी हैं और Email ID व Mobile Number को Verify करके अपना User ID और Password बना लेना है।
- फिर Portal के Home Page पर आकर Login के Option में अपना User ID भरकर Login कर लेना है।
- आपके सामने Dashboard ओपन हो जाएगा, जिसमें आपको Passport से संबंधित सभी जानकारी दिख जाएगी।
- अब आपको Apply for Fresh Passport पर Click करना होगा।
- मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक Fill करनी है, Documents Upload करने हैं और Submit करके Print निकाल लेना है।
- इसके बाद आपके सामने Pay & Schedule Appointment का Option आएगा, उस पर Click करना होगा।
- अब आपको अपना Appointment बुक करना होगा। आपको एक Date मिलेगी, जिसमें आप Appointment बुक कर सकते हैं।
- आपके सामने कई Passport Offices के Options आएंगे, उनमें से एक Select करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी Fees Payment करनी होगी, जो कि लगभग ₹1500 होगी।
- Payment के बाद आपके सामने Receipt आ जाएगी, जिसमें आपकी Appointment Date & Time की पूरी जानकारी होगी।
- इसे Print कर लेना है और बताए गए दिन पर Passport Office जाकर Verification करवा लेना है।
निष्कर्ष
इस लेख के माध्यम से मैंने आपको Passport क्या होता है, इसे कौन बना सकता है और इसकी क्या आवश्यकता होती है, यह सभी जानकारी दी है। साथ ही, मैंने आपको Passport बनाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी है। जो लोग Passport के बारे में समझना और जानना चाहते थे, उनके लिए यह लेख बहुत महत्वपूर्ण है।
मुझे उम्मीद है कि आपको यह लेख उपयोगी लगा होगा और आपने इसे पढ़कर Passport के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की होगी। यदि आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों से भी Share करें।
क्विक लिंक्स
Passport Seva Portal Official Website | Website |
Our Telegram Channel | Join For Latest Update |
FAQs – Passport Banwane Ki Jankari
पासपोर्ट बनवाने में कितना समय लगता है?
Passport बनवाने में आपको 25 से 40 दिनों तक का समय लग जाता है। वहीं, यदि आपको अर्जेंट में Passport की आवश्यकता होती है, तो आप तत्काल पासपोर्ट सुविधा के तहत 1 से 2 दिनों के अंदर Passport बनवा सकते हैं।
पासपोर्ट बनवाने के लिए उम्र क्या होनी चाहिए?
Passport कोई भी व्यक्ति बनवा सकता है। यदि व्यक्ति Minor होता है, तो उसके Parents के Documents की आवश्यकता होती है।
BiharHelp App :
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।