NMPA Apprentice Recruitment 2025:- न्यू मैंगलोर पोर्ट अथॉरिटी (NMPA) ने 2025 के लिए अपनी नई अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए निकाली गई है जिनको भर्ती के तहत एक साल की ट्रेनिंग प्रदान की जाती है। यह कोई स्थायी नौकरी नहीं है, यानी एक साल बाद इसे बढ़ाया नहीं जाएगा और ना ही इसे पक्की नौकरी में बदला जाएगा। लेकिन यह फ्रेशर्स के लिए एक बेहतरीन मौका है कि वे एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्था में काम सीख सकें और अपना अनुभव बढ़ा सकें।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

इस भर्ती के तहत कुल 24 पदों पर अप्रेंटिस लिए जाएंगे। ग्रेजुएट लेवल पर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, बी.कॉम और बी.ए के लिए अवसर हैं। वहीं, डिप्लोमा होल्डर्स के लिए कंप्यूटर साइंस, सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कमर्शियल प्रैक्टिस में अप्रेंटिस की जगह निकाली गई है। इस भर्ती के दौरान ग्रेजुएट अप्रेंटिस को हर महीने ₹9,000 और डिप्लोमा अप्रेंटिस को ₹8,000 स्टाइपेंड मिलेगा।
जो भी उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं, उनके पास 2022, 2023 या 2024 में पास किया हुआ डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। अगर किसी की मार्कशीट या प्रोविजनल सर्टिफिकेट अभी नहीं मिला है, या कोई अपनी पढ़ाई का रिजल्ट का इंतजार कर रहा है, तो वे अप्लाई नहीं कर सकते। साथ ही, अगर कोई पहले से ही कहीं अप्रेंटिसशिप कर चुका है या कर रहा है, तो वह भी इस भर्ती के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।
अगर आप भी इस भर्ती के तहत अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के तहत अपने अनुभव को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इस भर्ती के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं। जिसकी प्रक्रिया हमने आपको नीचे अपने इस लेख में विस्तारपूर्वक प्रदान की हुई है अतः आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य ही पढ़ें।
NMPA Apprentice Notification Overview:-
Name of Article | NMPA Apprentice Recruitment 2025 |
Article Type | Apprentices Notification |
Organization Name | New Mangalore Port Authority (NMPA) |
Post Name | Apprentice Trainee |
Total Post | 24 |
Application Mode | Offline |
Applications Begins | 09 May 2025 |
Last Date for Application Submission | 26 May 2026 |
Official Notification | Download Now |
Official Website | https://newmangaloreport.gov.in/ |
NMPA Apprentice Vacancy 2025:-
न्यू मैंगलोर पोर्ट अथॉरिटी (NMPA) ने अप्रेंटिस भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें कुल 24 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती एक साल की ट्रेनिंग प्रदान करने के लिए की जाएगी और यह नौकरी स्थायी या पक्की नहीं होगी, यानी ट्रेनिंग के बाद आपको नौकरी की कोई गारंटी नहीं मिलेगी।
लेकिन यह अवसर उन युवाओं के लिए बहुत अच्छा है, जो हाल ही में इंजीनियरिंग (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल), बी.कॉम या बी.ए जैसी डिग्री या कंप्यूटर साइंस, सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कमर्शियल प्रैक्टिस जैसे डिप्लोमा कोर्स पूरे करके अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं।
इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट अप्रेंटिस को हर महीने ₹9,000 और डिप्लोमा अप्रेंटिस को ₹8,000 स्टाइपेंड दिया जाएगा। इस भर्ती में सिर्फ वही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने 2022, 2023 या 2024 में अपनी पढ़ाई पूरी की हो और उनके पास सभी सेमेस्टर की मार्कशीट और फाइनल या प्रोविजनल सर्टिफिकेट हो।
इस भर्ती के तहत पात्र उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा यानी आपके डिग्री या डिप्लोमा में आए अंकों के हिसाब से एक लिस्ट बनाई जाएगी उसमें जो पहले आएगा उसका चयन किया जाएगा।
NMPA Apprentice Post Details:-
Sl. No. | Post / Apprentice Field | No. of Slots | Monthly Stipend |
1 | Graduate Apprentice – Civil Engineering | 3 slots | ₹9,000 |
2 | Graduate Apprentice – Mechanical Engineering | 5 slots | ₹9,000 |
3 | Graduate Apprentice – Electrical Engineering | 4 slots | ₹9,000 |
4 | Graduate Apprentice – B.Com (Commerce) | 1 slot | ₹9,000 |
5 | Graduate Apprentice – B.A (Arts) | 2 slots | ₹9,000 |
6 | Diploma Apprentice – Computer Science | 1 slot | ₹8,000 |
7 | Diploma Apprentice – Civil Engineering | 1 slot | ₹8,000 |
8 | Diploma Apprentice – Mechanical Engineering | 1 slot | ₹8,000 |
9 | Diploma Apprentice – Electrical Engineering | 3 slots | ₹8,000 |
10 | Diploma Apprentice – Commercial Practice | 3 slots | ₹8,000 |
Total | 24 slots |
Eligibility Criteria:-
हमारे देश के जो भी इच्छुक युवा नागरिक इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको NMPA द्वारा निर्धारित की गई कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
Educational Qualification:-
Apprentice Type | Eligible Degrees/Diplomas | Passing Years Allowed |
Graduate Apprenticeship | B.E. / B.Tech in Mechanical, Civil, Electrical | 2022, 2023, 2024 |
Graduate Apprenticeship | B.Com (Bachelor of Commerce) | 2022, 2023, 2024 |
Graduate Apprenticeship | B.A (Bachelor of Arts) | 2022, 2023, 2024 |
Diploma Apprenticeship | Diploma in Computer Science | 2022, 2023, 2024 |
Diploma Apprenticeship | Diploma in Mechanical Engineering | 2022, 2023, 2024 |
Diploma Apprenticeship | Diploma in Civil Engineering | 2022, 2023, 2024 |
Diploma Apprenticeship | Diploma in Electrical Engineering | 2022, 2023, 2024 |
Diploma Apprenticeship | Diploma in Commercial Practice | 2022, 2023, 2024 |
Selection Procedure:-
इस भर्ती के तहत पात्र सभी उम्मीदवारों का चयन उनके मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा जिसका मतलब यह हैं की जिसके मेरिट लिस्ट में ज्यादा अंक होंगे उसका चयन पहले किया जाएगा।
How to Apply for the NMPA Apprentice Recruitment 2025:-
हमारे देश के जो भी इच्छुक युवा नागरिक इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं उनको जानकारी के लिए बता दें की वह इस भर्ती के तहत केवल और केवल ऑफलाइन माध्यम से ही अपना आवेदन कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है –
- भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक नोटिफ़िकेशन को डाउनलोड करना होगा जिसमें आपको आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा।
- यहाँ पर आप जिस भी ट्रेड के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके आवेदन फॉर्म की आपको प्रिंटआउट निकलवानी होगी।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक सही से भरना होगा और साथ ही में आवश्यक दस्तावेजों को भी अटैच करना होगा।
- अंत में आपको अपने इस आवेदन फॉर्म को आधिकारिक पते The Secretary, Administration Department, New Mangalore Port Authority, Panambur – 575010 पर भेज देना है।
Important Dates:-
Events | Dates |
Official Notification Released | 09 May 2025 |
Application Begins | 09 May 2025 |
Last Date for Application Submission | 26 May 2025 |
Important Links:-
Official Notification | Download Now |
Official Website | https://newmangaloreport.gov.in/ |
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।