MP Free Laptop Yojana: अब 75 फीसदी से कम अंक वाले छात्रों को भी मिलेगा फ्री लैपटॉप, सरकार का बड़ा एलान! 

MP Free Laptop Yojana: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप योजना चलाई जा रही है जिसके तहत बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्रों को 75% अंक लाने पर फ्री लैपटॉप की सुविधा प्रदान की जाती है। 

BiharHelp App

फिलहाल सरकार ने अपने इस क्राइटेरिया को बदलकर 60% कर दिया है यानी कि अब 60 फीसदी अंक लाने वाले छात्र भी आसानी से फ्री लैपटॉप का लाभ उठा सकेंगे। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा खुद इस बात का ऐलान किया गया है। 

MP Free Laptop Yojana

MP Free Laptop Yojana 2023 – Overview

राज्य का नाममध्य प्रदेश
योजना का नाममध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना 
आर्टिकल का नामMP Free Laptop Yojana
आर्टिकल का प्रकारसरकारी योजना
12वीं में कितने परसेंट पर लैपटॉप मिलेगा 2024?65% अंक प्राप्त करने पर
MP Free Laptop Yojana के तहत कितने रुपयो की लाभार्थी राशि प्राप्त होगी?
₹ 25,000 रुपय
MP Free Laptop Yojana की लाभार्थी राशि कब जारी होगी?जून, 2023 में 
Detailed InformationPlease Read The Article Completely.



MP Free Laptop Yojana 2023 क्या है? 

मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के तहत 12वीं कक्षा में अच्छे अंकों से पास होने वाले छात्रों को फ्री में लैपटॉप उपलब्ध करवाए जाते है।

छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए उचित राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाती है इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ट्विटर के जरिए की गई थी।

फिलहाल सरकार ने इस योजना में कुछ बड़े बदलाव किए हैं और कुछ दिन पहले ही “Ladli Behna Yojana” के कार्यक्रम में सरकार ने इस योजना के क्राइटेरिया को 75 अंक से बदलकर 65 अंक कर दिया है। 

यानी कि अब 12वीं कक्षा में 65% अंक लाने पर छात्रों को ₹25000 की राशि प्रोत्साहन हेतु दी जाएगी जिससे कि वह अपना फ्री लैपटॉप खरीद सकें

Read Also –

MP Free Laptop Yojana 2023 उद्देश्य क्या है? 

 फ्री लैपटॉप योजना का उद्देश्य मुख्य रूप से छात्रों को शिक्षा हेतु प्रोत्साहन प्रदान करना है और अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को फ्री में लैपटॉप उपलब्ध करवाना है

इस योजना के तहत छात्र 12वीं कक्षा में मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और अच्छे अंक लाने का प्रयास करेंगे जिससे कि वह शिक्षा हेतु प्रोत्साहित होंगे।

फ्री लैपटॉप के जरिए उन्हें पढ़ाई करने में भी आसानी होगी और वह शिक्षा में और अधिक रूची ले पाएंगे साथ ही रोजगार के अवसर भी प्राप्त कर पाएंगे।

MP Free Laptop Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  •  मध्य प्रदेश की फ्री लैपटॉप योजना का लाभ केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी उठा पाएंगे।
  • 12वीं कक्षा में 65 अंक लाने वाले छात्रों को ₹25000 की राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है।
  • इस योजना का लाभ केवल माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश के छात्र ही उठा सकेंगे।
  • लैपटॉप के जरिए छात्रों को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा और वे पढ़ाई में और अधिक मन लगा सकेंगे। 
  • योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई है।
  • योजना के तहत सभी छात्र अच्छे नम्बर लाने के लिए प्रोत्साहित होंगे और समय पर अपना रोजगार भी प्राप्त कर पाएंगे।
  • इस योजना के तहत उन छात्रों को भी फायदा होगा जो आर्थिक समस्या के चलते लैपटॉप नहीं खरीद पाते है



MP Free Laptop Yojana 2023 में पात्रता

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र का मध्यप्रदेश का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक परिवार की वार्षिक आय ₹600000 से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • योजना के अंतर्गत छात्रों को 12वीं कक्षा में 65 फीसदी अंक से पास होना आवश्यक है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों का माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश का छात्र होना आवश्यक है।

MP Free Laptop Yojana महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदक छात्र का आधार कार्ड 
  •  स्थाई निवासी प्रमाण पत्र
  •  जाति प्रमाण पत्र
  •  शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  •  आय प्रमाण पत्र
  •  बैंक संबंधित विवरण
  •  पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि।



MP Free Laptop Yojana में आवेदन कैसे करें?

सरकार के द्वारा फ्री लैपटॉप जून महीने में वितरण किया गया था अभी फिलहाल इसका कोई आवेदन का अपडेट नहीं है ! जैसे कुछ अपडेट आएगा तो हम वेबसाइट पर अपडेट कर देंगे ऐसे आप ऑफलाइन के माध्यम से विद्यालय में पता कर सकते हैं !

  • MP Free Laptop Yojana के लिए सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वेबसाइट पर आने के बाद आपको सीधा होमपेज पर चले आना है। 
  • होम पेज पर आपको “शिक्षापोर्टल” का लिंक दिखाई देता है।
  • आपको इस लिंक पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपके सामने एक और नया पेज खुल कर आ जाता है।
  • इस पेज पर आपको लैपटॉप का विकल्प दिखाई देता है आपको इस विकल्प का चयन कर लेना है।
  • चयन कर लेने के बाद आपको “अपनी पात्रता जाने” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • लिंक पर क्लिक कर देने के बाद आपके सामने एक और नया पेज खुल कर आ जाता है। इस पेज पर आपको अपना 12वीं कक्षा का रोल नंबर भरना होगा।
  • रोल नंबर डालने के बाद आपको Get Details of Meritorious Student के बटन को दबा देना है।
  • इसके बाद आपके सामने आपकी पात्रता खुलकर आ जाएगी। अगर आप फ्री लैपटॉप योजना के लिए पात्र हैं तब आप आसानी से आवेदन पत्र को यहां से भर सकते है।
  • इसके अलावा आप अपने स्कूल के माध्यम से टीचर को भी अपने दस्तावेज दे कर योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

उपरोक्त बताई गई जानकारी के माध्यम से आप आसानी से योजना हेतु आवेदन कर सकेंगे और फ्री लैपटॉप योजना का लाभ सकेंगे। 

सारांश

इस लेख के माध्यम से हमने आप को मध्यप्रदेश की फ्री लैपटॉप योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदान की है। लेख के माध्यम से आप फ्री लैपटॉप योजना पात्रता जान सकते हैं और फ्री लैपटॉप योजना में आवेदन कर सकते है। योजना में आवेदन करने के लिए छात्र का 12वीं कक्षा में 65 फीसदी अंक लाना आवश्यक है।

 

BiharHelp App :

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ajit Kumar

मेरा नाम अजीत कुमार है (Digital Creator: Blogger | YouTuber (2 Lakh+ Sub.), founder and CEO:- Www.BiharHelp.iN ) और मैं बिहार का रहने वाला हूं | मेरा सिर्फ एक ही मकसद है | लोगों को इंटरनेट से संबंधित सभी प्रकार के ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराना 'धन्यवाद'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *