Jharkhand TET (JTET) 2026 (Start Soon): Apply Online, Eligibility, Fee, Exam Pattern & Full Details Explained

Jharkhand TET (JTET) 2026: अगर आप भी झारखण्ड राज्य में प्राथमिक (primary) या उच्च प्राथमिक (Upper primary) स्कूल में टीचर बनना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आपको बता दें कि Jharkhand Academic Council (JAC), राँची ने झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि Jharkhand Teacher Eligibility Test (JTET) 2026 के लिए 28 मार्च 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जिसमें पूरे भारत के योग्य उम्मीदवार को आवेदन के लिए आमंत्रित किया है। जो झारखण्ड राज्य में Teacher Eligibility Test देना चाहते हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो भी उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 या 6 से 8 के लिए टीचर बनना चाहते हैं, उनके लिए JTET पास करना बहुत जरूरी है। इस JTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन अभी 21 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacjharkhand.gov.in पर जाकर 21 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

Jharkhand TET (JTET) 2026 Notification Out

इस लेख में हम आपको Jharkhand TET (JTET) 2026 की पूरी जानकारी देंगे। जैसे महत्वपूर्ण तारीखें, आवेदन फीस, योग्यता, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और आवेदन की पूरी प्रक्रिया आदि। साथ ही लेख के अंत में फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक भी देंगे जो 21 अप्रैल 2026 को एक्टिव होगा। तो इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Jharkhand TET (JTET) 2026: Overview

Particulars Details
Organization Jharkhand Academic Council (JAC), Ranchi
Exam Name Jharkhand Teacher Eligibility Test (JTET) 2026
Purpose
  • Eligibility for Primary (Classes I-V)
  • Upper Primary (Classes VI-VIII) Teachers
Application Start Date 21 April 2026
Last Date to Apply 21 May 2026
Exam Date To be notified later
Application Mode Online
Official Website www.jacjharkhand.gov.in
Who Can Apply All Indian Citizens (Preference to Jharkhand Domicile for reservation)

Jharkhand TET (JTET) 2026: Notification Details

अगर आप भी Jharkhand TET (JTET) 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इसकी पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि Jharkhand Academic Council, Ranchi ने JTET 2026 के लिए 28 मार्च 2026 को नोटिफिकेशन जारी की है। और इसके लिए अभी आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले हैं। और इसके लिए परीक्षा दो स्तरों पर होगी एक Primary Teacher के लिए जिसमें कक्षा 1-5 तक के अनुसार उम्मीदवारों का टेस्ट होगा। और उसके बाद उच्च प्राथमिक जिसमें कक्षा 6-8 तक के लिए टेस्ट होगा।

यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो झारखण्ड के सरकारी या निजी स्कूलों में टीचर बनना चाहते हैं। JTET पास करने से आपको टीचर की नौकरी पाने में आसानी मिलती है। इसकी पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी, इसलिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Notification image of Jharkhand TET (JTET) 2026

Also Read…

JTET Exam क्या है?

JTET का पूरा नाम Jharkhand Teacher Eligibility Test (JTET) है। यह एक राज्य स्तर की परीक्षा होती है, जिसे Jharkhand Academic Council (JAC) द्वारा आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है, जो झारखंड राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं।

JTET परीक्षा के माध्यम से यह जांच की जाती है कि उम्मीदवार शिक्षक बनने के लिए योग्य हैं या नहीं। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही उम्मीदवार प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के शिक्षक बनने के लिए पात्र होते हैं।

JTET किनके लिए होती है?

JTET परीक्षा मुख्य रूप से उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो:

  • कक्षा 1 से 5 (Primary Teacher) बनना चाहते हैं।
  • कक्षा 6 से 8 (Upper Primary Teacher) बनना चाहते हैं।
  • झारखंड के सरकारी स्कूलों में नौकरी करना चाहते हैं।

इसमें दो पेपर होते हैं:

  • Paper 1: कक्षा 1 से 5 के लिए (Primary Level)
  • Paper 2: कक्षा 6 से 8 के लिए (Upper Primary Level)

Important Dates of Jharkhand TET (JTET) 2026

Events Dates
Notification Release Date 28 March 2026
Online Application Start Date 21 April 2026
Last Date to Apply 21 May 2026
Admit Card Release To be notified later
Exam Date To be notified later
Result Declaration To be notified later

Jharkhand TET (JTET) 2026 Application Fee

Category Only One Level (Paper 1 या Paper 2) Both Levels (Paper 1 + Paper 2)
General / EWS ₹1,300/- ₹1,500/-
SC / ST / PVTG ₹700/- ₹800/-
Backward Class-1 / Backward Class-2 ₹1,300/- ₹1,500/-
PwD (Divyang) ₹700/- ₹800/-
नोट: फीस ऑनलाइन ही जमा करनी होगी। एक बार जमा होने पर वापस नहीं होगी।

Eligibility Criteria for Jharkhand TET (JTET) 2026

JTET 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) और अन्य पात्रता मानदंड पूरे करने होते हैं।

Educational Qualification

Level Required Qualification
Primary (Classes I–V)
  • 12वीं (50% marks) + 2-year D.El.Ed OR
  • 12वीं (50%) + 4-year B.El.Ed OR
  • Graduation + 2-year D.El.Ed OR
  • 12वीं + Special Education Diploma
Upper Primary (Classes VI–VIII)
  • Graduation + 2-year D.El.Ed OR
  • Graduation (50%) + B.Ed OR
  • 12वीं (50%) + 4-year B.A/B.Sc.Ed OR
  • Post Graduation (55%) + B.Ed-M.Ed

Note: 

  • SC/ST/OBC/PwD उम्मीदवारों को 5% मार्क्स की छूट दी जाती है।
  • उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रशिक्षण (D.El.Ed / B.Ed) होना जरूरी है

Age Limit (as on 01 August 2026)

Criteria Age Details
Minimum Age 21 वर्ष
Maximum Age Jharkhand Government service rules के अनुसार

Age Relaxation

Category / Condition Age Relaxation
Para Teachers (सहायक अध्यापक) सेवा अवधि के बराबर छूट (अधिकतम 58 वर्ष तक)
Exam Gap Relaxation पिछली JTET और नई JTET के बीच के अंतर के अनुसार (One-Time relaxation)
Reserved Categories सरकारी नियमों के अनुसार (percentage नहीं, rule-based)

Jharkhand TET (JTET) 2026 Exam Pattern

परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में होगी। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं।

Level Duration Total Questions Total Marks
Primary (I-V) 2 hours 30 min 150 150
Upper Primary (VI-VIII) 2 hours 30 min 150 150

Qualifying Marks

Category Minimum Percentage
General / EWS 60%
Backward Class (BC-1 / BC-2) 55%
SC / ST / PVTG / PwD 52%

Jharkhand TET (JTET) 2026 Syllabus

Primary Level (Class I–V) Syllabus

Subject Topics
Child Development & Pedagogy बाल विकास, सीखने के सिद्धांत, शिक्षण विधियां
Language I हिंदी / अंग्रेजी / संस्कृत / उर्दू (व्याकरण, समझ)
Language II दूसरी भाषा (रीडिंग, राइटिंग, ग्रामर)
Mathematics बेसिक गणित, संख्या पद्धति, जोड़-घटाव, गुणा-भाग
Environmental Studies पर्यावरण, विज्ञान के बेसिक कॉन्सेप्ट, सामाजिक अध्ययन

Upper Primary Level (Class VI–VIII) Syllabus

Subject Topics
Child Development & Pedagogy शिक्षण विधियां, बाल मनोविज्ञान
Language I भाषा ज्ञान, व्याकरण, समझ
Language II दूसरी भाषा (ग्रामर, कॉम्प्रिहेंशन)
Mathematics & Science गणित + विज्ञान (Physics, Chemistry, Biology बेसिक)
Social Studies इतिहास, भूगोल, राजनीति

How to Apply for Jharkhand TET (JTET) 2026?

JHARKHAND TET EXAM -2026 के लिए सिर्फ आप ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

Jharkhand academic council for Jharkhand TET (JTET) 2026

  • होमपेज पर “Exam Form Portal” या “Recent Announcements” में अप्लाई का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें। (आवेदन अभी 21 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे)

Recent announcements for Jharkhand TET (JTET) 2026

  • नया पेज ओपन होगा यहाँ पर नई रजिस्ट्रेशन के लिए “New Registration” पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा, इसमें अपना नाम, मोबाइल, ईमेल भरें और OTP से वेरीफाई करें।
  • फिर Login ऑप्शन पर क्लिक करें। ID और Password डालकर लॉगिन करें।
  • और अपना फॉर्म अच्छे से भरें। फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, एड्रेस आदि चीज़े डालें।
  • फिर अपना फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • कैटेगरी चुनें और फीस ऑनलाइन जमा करें।
  • सब कुछ चेक करें, सबमिट करें। एप्लीकेशन नंबर नोट करें और प्रिंटआउट लें।

क्विक लिंक्स

Direct Apply Click Here (Apply Start Form 21.04.2026)
Official Website Click Here || Click Here
Press Notice Download Now
Official Notification Download Now
Syllabus Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – Jharkhand TET (JTET) 2026

JTET 2026 में कुल कितने स्तर की परीक्षा होगी?

JTET 2026 में दो स्तर की परीक्षा होगी – प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8)। उम्मीदवार दोनों स्तरों में अलग-अलग या एक साथ आवेदन कर सकते हैं।

JTET के लिए योग्यता क्या है?

प्राथमिक स्तर के लिए +2 के साथ 2 साल D.El.Ed या ग्रेजुएशन के साथ D.El.Ed। उच्च प्राथमिक स्तर के लिए ग्रेजुएशन के साथ B.Ed या D.El.Ed। आरक्षित वर्ग को 5% छूट मिलेगी।

JTET आवेदन फीस कितनी है?

जनरल के लिए एक स्तर 1300 रुपये और दोनों स्तर 1500 रुपये। SC/ST/PwD के लिए एक स्तर 700 रुपये और दोनों स्तर 800 रुपये। फीस ऑनलाइन ही जमा करनी होगी।

JTET में उत्तीर्णता के लिए कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

जनरल/EWS को 60%, पिछड़ा वर्ग को 55% और SC/ST/PwD को 52% अंक लाने होंगे। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

क्या दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई विशेष सुविधा मिलेगी?

हां, दिव्यांग उम्मीदवारों को 52% क्वालिफाइंग अंक, एक्स्ट्रा 30 मिनट समय और स्क्राइब की सुविधा मिलेगी। 40% से ज्यादा दिव्यांगता का प्रमाण पत्र जरूरी है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *