Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026 (Apply Start): Apply for 01/2027 & 02/2027 Batch, Apply Online, Eligibility, Selection Process and Salary Details

Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026: अगर आप भी भारतीय नौसेना में जाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। Indian Navy ने आज यानि 02 जून 2026 को Employment News (6-12 June 2026) के जरिए एक नोटिफिकेशन जारी की है जिसमें Agniveer (Apprentice) के 01/2027 और 02/2027 बैच के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार की भर्ती होने वाली है।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन अभी 05 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे) से शुरू होंगे। अगर आपने भी दसवीं पास करने के बाद AICTE से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा किया है तो आप इस अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं वे 29 जून 2026 (शाम 05:00 बजे) तक Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026 की पूरी जानकारी बताएंगे जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी बातें। इसलिए लेख को अंत जरूर पढ़ें और साथ ही लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जो 05 जून से एक्टिव हो जाएगा। जिससे आप इस भर्ती के लिए सीधे आवेदन कर सकेंगे।

Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026

Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization Indian Navy (Directorate of Manpower Planning & Recruitment)
Post Name Agniveer (Apprentice) – 01/2027 and 02/2027 Batch
Streams / Trades Engineering & Electrical
Total Vacancies To be decided based on service requirement
Who Can Apply Unmarried Male Candidates (All Over India)
Application Start Date 05 June 2026 (10:00 AM)
Last Date to Apply 29 June 2026 (05:00 PM)
Selection Process Stage-1: INET (CBT), Stage-2: PFT + Written Exam + Medical, Pre-Enrolment Medical
Application Mode Online
Official Website www.joinindiannavy.gov.in

Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026: Details

अगर आप भी Indian Navy में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेकर इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि Indian Navy ने 02 जून 2026 को Agniveer (Apprentice) के लिए एम्प्लॉयमेंट न्यूज़ के जरिए एक नोटिफिकेशन जारी की है, जिसमें इंजीनियरिंग के Mechanical, Marine, Production, Automobile, Refrigeration & Air Conditioning आदि ट्रेड्स और इलेक्ट्रिकल के Electrical, Electronics & Communication, Instrumentation Technology, Electronics आदि ट्रेड्स के डिप्लोमा धारकों से आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती Agnipath Scheme के तहत निकाली गई है, जो 4 साल की सेवा अवधि के लिए होगी।

इस भर्ती के लिए ट्रेनिंग INS Chilka, Odisha में होगी। 01/2027 बैच की ट्रेनिंग दिसंबर 2026 और 02/2027 बैच की ट्रेनिंग मई 2027 से शुरू होगी। सेवा के दौरान Agniveers को अच्छा वेतन, भत्ते और बीमा कवर मिलेगा। 4 साल की सेवा पूरी होने पर Seva Nidhi के रूप में लगभग ₹10.04 लाख का एकमुश्त पैकेज भी मिलेगा। और परफॉरमेंस के आधार पर 25% तक Agniveers को स्थायी नौसेना में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है। इसकी पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।

Official notification image of Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026

Events Dates
Notification Release Date 01 June 2026 (Employment News 6-12 June 2026)
Online Application Start Date 05 June 2026 (10:00 AM)
Online Application Last Date 29 June 2026 (05:00 PM)
Correction Window 06 July 2026
Stage-1 (INET) Exam Date August 2026
Result Declaration of Stage-1 End Aug / Early Sep 2026
Stage-II (01/2027 Batch) Oct 2026
Induction at INS Chilka (01/2027 Batch) Dec 2026
Stage-II (02/2027 Batch) Mar 2027
Induction at INS Chilka (02/2027 Batch) May 2027

Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026 Vacancy Details

वैकेंसी की सटीक संख्या सेवा की आवश्यकता के अनुसार तय की जाएगी। यह भर्ती इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल, दोनों स्ट्रीम के लिए निकाली गई है।

Stream-wise Vacancy Details

Stream Trade / Diploma Discipline Vacancies
Engineering  

  • Mechanical Engineering
  • Marine Engineering
  • Production Engineering
  • Automobile Engineering
  • Refrigeration & Air Conditioning
  • Metallurgy
  • Mechatronics
  • Instrumentation
  • Power Plant Engineering, etc.
To be notified based on service requirement
Electrical
  • Electrical Engineering
  • Electronics & Communication Engineering
  • Instrumentation Technology
  • Electronics Engineering
  • Electrical & Electronics Engineering
  • Electronics Instrumentation & Control Engineering, etc.
To be notified based on service requirement

Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026 Application Fee

Category Fee
All Candidates (Stage-1 INET) ₹ 550/- + 18% GST
Stage-II Process No Fee (कोई फीस नहीं)
Payment Mode Online (Net Banking / Credit Card / Debit Card / UPI)

नोट: Sponsor Candidates और NCC ‘C’ Certificate वाले उम्मीदवारों को Stage-1 INET परीक्षा से छूट दी जाएगी। लेकिन उन्हें फीस देनी होगी या नहीं, यह आवेदन के समय स्पष्ट होगा। एक बार जमा की गई फीस किसी भी हालत में वापस नहीं होगी।

Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026 Eligibility Criteria

इंडियन नेवी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

Educational Qualifications

Stream Educational Qualification
Engineering Stream Passed Matriculation (10th) with minimum 50% marks and completed a 3-Year Diploma with minimum 50% marks in Mechanical Engineering, Marine Engineering, Production Engineering, Automobile Engineering, Refrigeration & Air Conditioning Engineering, Metallurgy, Mechatronics, Instrumentation or Power Plant Engineering from an AICTE-recognized Polytechnic Institute.
Electrical Stream Passed Matriculation (10th) with minimum 50% marks and completed a 3-Year Diploma with minimum 50% marks in Electrical Engineering, Electronics & Communication Engineering, Instrumentation Technology, Electronics Engineering, Electrical & Electronics Engineering or Electronics Instrumentation & Control Engineering from an AICTE-recognized Polytechnic Institute.

Age Limit (as per Batch)

Batch Age Limit Birth Date Range
Agniveer (Apprentice) 01/2027 Batch 17.5 to 21 years 01 Dec 2004 – 31 May 2009
Agniveer (Apprentice) 02/2027 Batch 17.5 to 21 years 01 May 2005 – 31 Oct 2009

नोट:

Nationality: उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

Marital Status: केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। ट्रेनिंग और 4 साल की सेवा के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं है। शादी करने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

Gender: यह भर्ती केवल Male Candidates के लिए आयोजित की गई है। महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।

Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026 Selection Process

Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

Stage-1: INET (Indian Navy Entrance Test)

यह कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी, जो SSC के साथ मिलकर आयोजित की जाएगी। इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल के लिए अलग-अलग परीक्षा होगी।

कुल प्रश्न: 100 (प्रत्येक 1 अंक)

भाषा: हिंदी और अंग्रेजी (द्विभाषी)

खंड: English & General Awareness, Science, Mathematics, and Diploma (Trade Specific)

समय: 1 घंटा

नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेगा।

Particular Details
Exam Mode Computer Based Online Examination
Total Questions 100
Total Marks 100
Duration 60 Minutes
Language Hindi & English
Negative Marking 0.25 Marks
Sections English, General Awareness, Science, Mathematics, Relevant Diploma Subject

Stage-2: Physical Fitness Test (PFT)

INET पास करने वाले उम्मीदवारों को PFT के लिए बुलाया जाएगा। यह क्वालीफाइंग नेचर का है।

1.6 Km दौड़: 06 मिनट 30 सेकंड

Squats (उठक-बैठक): 20

Push-ups: 15

Bent Knee Sit-ups: 15

Test Requirement
1.6 Km Run 6 Min 30 Sec
Squats (Uthak Baithak) 20
Push-Ups 15
Bent Knee Sit-Ups 15

Stage-2: Written Examination
PFT पास करने वालों के लिए एक और लिखित परीक्षा होगी, जिसका पैटर्न INET जैसा ही होगा (100 प्रश्न, 1 घंटा, द्विभाषी)।

Stage-2: Recruitment Medical Examination
लिखित परीक्षा और PFT के बाद मेडिकल जांच होगी। मेडिकल में अनफिट पाए जाने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार Appeal Medical Board का अवसर दिया जा सकता है।

Provisional Select List:
स्टेज-2 की लिखित परीक्षा में प्रदर्शन, PFT और मेडिकल के आधार पर राज्यवार मेरिट लिस्ट बनेगी। अंतिम चयन INS Chilka में Pre-Enrolment Medical के बाद होगा।

Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026 Salary and Benefits

Year Customised Package (Monthly) In Hand (70%) Contribution to Agniveer Corpus Fund (30%)
1st Year ₹ 30,000 ₹ 21,000 ₹ 9,000
2nd Year ₹ 33,000 ₹ 23,100 ₹ 9,900
3rd Year ₹ 36,500 ₹ 25,550 ₹ 10,950
4th Year ₹ 40,000 ₹ 28,000 ₹ 12,000

अन्य लाभ:

Seva Nidhi: 4 साल की सेवा पूरी होने पर Agniveer Corpus Fund से लगभग ₹ 10.04 लाख (₹5.02 लाख स्वयं का + ₹5.02 लाख सरकार का योगदान)।

जीवन बीमा: ₹ 48 लाख का नॉन-कंट्रीब्यूटरी बीमा कवर।

मृत्यु मुआवजा: सेवा के दौरान मृत्यु पर बीमा के अतिरिक्त ₹ 44 लाख एकमुश्त अनुग्रह राशि।

दिव्यांगता मुआवजा: 100%/75%/50% दिव्यांगता पर क्रमशः ₹44/25/15 लाख।

छुट्टी: प्रति वर्ष 30 दिन की छुट्टी + बीमारी की छुट्टी।

जरूरी दस्तावेज

मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट और मार्कशीट (DOB और योग्यता प्रूफ)

AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 साल का डिप्लोमा सर्टिफिकेट और मार्कशीट

अधिवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)

NCC ‘C’ सर्टिफिकेट (यदि लागू)

स्पॉन्सरशिप सर्टिफिकेट (यदि लागू)

पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन की हुई, मई 2026 से पहले की न हो)

पहचान पत्र (आधार/वोटर ID आदि)

पुलिस वेरिफिकेशन फॉर्म (INS Chilka में जमा करने के लिए)

How to Apply Online for Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026?

Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026 के लिए आवेदन 05 जून 2026 से शुरू हो गए हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर आना होगा।

Join Indian Navy websitye home page for Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026

  • होमपेज पर आपको ‘Upcoming Events’ सेक्शन में ‘Online application window for AVR (Apprentice)’ की ऑप्शन दिखेगी, उस पर क्लिक करें।
  • फिर “Register” की ऑप्शन पर जाकर ‘AVR (Apprentice)’ के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Registration option for Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026

  • रजिस्ट्रेशन के बाद “Login” पर क्लिक करें और “AVR (Apprentice) → INET 2/26” के रूप में लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें। अपनी पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता और डिप्लोमा की जानकारी सही-सही भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो (10-50 KB साइज, लाइट बैकग्राउंड, बिना हेडगियर, और फोटो पर तारीख लिखी हो) स्कैन करके अपलोड करें। ध्यान रहे, आवेदन के दौरान एक लाइव फोटो भी वेबकैम से ली जाएगी।
  • INET परीक्षा केंद्र के लिए अपनी राज्य वरीयता (State Preference) चुनें।
  • ₹550/- + 18% GST परीक्षा शुल्क ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/कार्ड/UPI) से जमा करें।
  • सारी जानकारी चेक करें और ‘Submit’ पर क्लिक करें। सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल कर रख लें।

Note: आवेदन विंडो बंद होने के बाद एक बार करेक्शन का मौका (06 जुलाई) मिलेगा, लेकिन सही जानकारी भरना आपकी जिम्मेदारी है। गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है।

क्विक लिंक्स

Direct Apply Click Here (Active Now)
Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Notification
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026

Indian Navy Agniveer (Apprentice) Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे और लास्ट डेट क्या है?

आवेदन प्रक्रिया 05 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और 29 जून 2026 शाम 5 बजे तक चलेगी। आवेदन केवल joinindiannavy.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

इस भर्ती के लिए कितनी फीस लगती है और क्या NCC कैंडिडेट्स को छूट है?

Stage-1 INET परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को ₹550 + 18% GST फीस देनी होगी। Stage-II प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त है। NCC 'C' सर्टिफिकेट धारकों को सीधे Stage-II के लिए बुलाया जाएगा।

Indian Navy Agniveer (Apprentice) की चयन प्रक्रिया क्या है और क्या नेगेटिव मार्किंग होगी?

चयन Stage-1 (INET परीक्षा), Stage-2 (PFT, लिखित परीक्षा और मेडिकल) और Pre-Enrolment Medical पर आधारित होगा। INET में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

क्या Agniveer (Apprentice) की नौकरी परमानेंट होती है और 4 साल बाद क्या होगा?

नहीं, यह 4 साल की संविदा सेवा है। इसके बाद प्रदर्शन के आधार पर 25% तक Agniveers को स्थायी नौसेना में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। बाकी को ₹10.04 लाख की Seva Nidhi दी जाएगी।

Agniveer (Apprentice) बनने के लिए शारीरिक मानक (Physical Standards) क्या हैं?

पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किमी की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 20 उठक-बैठक, 15 पुश-अप्स और 15 बेंट नी सिट-अप्स करने होंगे। न्यूनतम ऊंचाई 157 सेमी है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *