Indian Army JAG Entry 124th Course 2026 Notification – Apply Online, Eligibility, Salary & Selection Process

Indian Army JAG Entry 124th Course 2026 Notification: भारतीय सेना ने जज एडवोकेट जनरल (JAG) एंट्री 124वें कोर्स के तहत लॉ ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती अक्टूबर 2026 बैच के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह Indian Army JAG Entry 124th Course 2026 उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं और साथ ही एक सम्मानजनक कानूनी करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती के अंतर्गत शॉर्ट सर्विस कमीशन के माध्यम से उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

BiharHelp App

जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जारी अधिसूचना के अंतर्गत की जा रही है। इस एंट्री के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला लॉ ग्रेजुएट उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को Indian Army JAG Entry 124th Course 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस लेख में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतन, प्रशिक्षण और आवेदन प्रक्रिया आदि का विस्तार से विवरण दिया गया है। इसके अलावा, आर्टिकल के अंत में डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे उम्मीदवार समय पर JAG Entry 124th Course 2026 Online Apply कर सकें।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

Indian Army JAG Entry 124th Course 2026

Indian Army JAG Entry 124th Course 2026 Notification: Overview

Detail
Information
Recruitment Name
JAG Entry Scheme 124th Course (Oct 2026)
Organization
Indian Army – Judge Advocate General Branch
Post Name
Short Service Commission (NT) Officer
Total Vacancy
08 Posts (Combined for Men & Women)
Last Date
27/02/2026 @ 1500 Hrs
Official Website Click here

Indian Army JAG Entry 124th Course 2026

भारतीय सेना ने JAG एंट्री 124वें कोर्स (अक्टूबर 2026) के तहत लॉ ग्रेजुएट्स के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती जज एडवोकेट जनरल (JAG) ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशन के माध्यम से की जाएगी। इस भर्ती के तहत कुल 08 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 27 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यदि आप Indian Army JAG Entry 124th Course 2026 के लिए इच्छुक हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर है। आप इस लेख में नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करके अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर joinindianarmy.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन करना होगा।

Indian Army JAG Entry 124th Course 2026

Indian Army JAG Entry 124th Course 2026: Important Dates

Event
Date/Period
Indian Army JAG 2026 Notification Date
27 January 2026
Indian Army JAG Online Form 2026 Start Date
27/01/2026 @ 1500 Hrs
Last Date to Apply for Indian Army JAG Jobs 2026
27/02/2026 @ 1500 Hrs
SSB Shortlisting (based on CLAT PG Score)
Second Week of March 2026
SSB Centre & Date Selection Opens
May 2026 (Two weeks option)
SSB Interview Duration Upto 5 days in May/June 2026

Indian Army Law Officer Recruitment 2026: Vacancy Details

Details
Information
Post Name
Short Service Commission Officer (JAG Branch)
Total Vacancy
08 (Combined for Men & Women)
Open For
Unmarried Male & Unmarried Female Law Graduates
Primary Service
Judge Advocate General (JAG) Branch
Commission Type
Short Service Commission (NT)
Initial Tenure
10 Years
Extended Tenure Additional
4 Years (Total 14 Years)
PC Option After 10 Years (if eligible and suitable)

Indian Army Law Officer Recruitment 2026: Eligibility Criteria

Indian Army JAG Entry 124th Course 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नीचे दिए गए पात्रता नियम ध्यानपूर्वक पढ़ने चाहिए:

1. राष्ट्रीयता (Nationality)

उम्मीदवार होना चाहिए:

  • भारत का नागरिक, या
  • नेपाल का नागरिक, या
  • भारतीय मूल का व्यक्ति जो पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका और पूर्वी अफ्रीकी देशों (केन्या, युगांडा, तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया, वियतनाम) से भारत में स्थायी रूप से बसने के लिए आया हो

महत्वपूर्ण नोट:

  • श्रेणी (2) और (3) के उम्मीदवारों के लिए भारत सरकार का पात्रता प्रमाण पत्र अनिवार्य है
  • नेपाल के गोरखा उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

LLB डिग्री

  • ग्रेजुएशन के बाद 3 वर्षीय LLB, या
  • 10+2 के बाद 5 वर्षीय LLB
  • न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य
  • डिग्री BCI से मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए

CLAT PG 2025 स्कोर

  • सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य
  • CLAT PG 2025 में शामिल होना जरूरी
  • LLB/LLM सभी पर लागू

Bar Council Registration

  • बार काउंसिल ऑफ इंडिया/राज्य बार काउंसिल में पंजीकरण के योग्य होना चाहिए

महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions)

  • केवल LLB डिग्री और मार्कशीट वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं
  • SSB से पहले CLAT PG 2025 का सत्यापन अनिवार्य
  • सत्यापन न होने पर आवेदन रद्द
  • ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे

3. आयु सीमा (Age Limit)

मापदंड
विवरण
आयु सीमा
21 से 27 वर्ष
गणना तिथि
01 जुलाई 2026
जन्म तिथि
02 जुलाई 1999 से 01 जुलाई 2005 के बीच

Age Proof Rules

  • केवल मैट्रिक/सेकेंडरी सर्टिफिकेट मान्य
  • दर्ज जन्मतिथि अंतिम मानी जाएगी
  • कोई आयु छूट नहीं

4. वैवाहिक स्थिति (Marital Status)

  • पुरुष: केवल अविवाहित
  • महिला: केवल अविवाहित

Marriage Rules

  • प्रशिक्षण के दौरान विवाह पूरी तरह प्रतिबंधित
  • आवेदन के बाद विवाह करने पर फॉर्म रद्द
  • प्रशिक्षण के दौरान विवाह = सेवा से बर्खास्तगी + खर्च वसूली

Indian Army Law Officer Recruitment 2026: Salary Details

1. प्रशिक्षण के दौरान सैलरी (OTA चेन्नई – 49 सप्ताह)

  • मासिक स्टाइपेंड: ₹56,100/- प्रति माह
  • बीमा कवर (AGIF): ₹1.25 करोड़
  • AGIF सब्सक्रिप्शन: ₹12,500/- प्रति माह (अग्रिम)
  • प्रशिक्षण अवधि को कमीशंड सेवा में शामिल नहीं किया जाता
  • कमीशन के बाद भत्तों का एरियर दिया जाता है

2. कमीशन के बाद वेतन (लेफ्टिनेंट से मेजर जनरल तक)

  1. लेफ्टिनेंट (लेवल 10): ₹56,100 – ₹1,77,500
  2. कैप्टन (लेवल 10B): ₹61,300 – ₹1,93,900
  3. मेजर (लेवल 11): ₹69,400 – ₹2,07,200
  4. लेफ्टिनेंट कर्नल (लेवल 12A): ₹1,21,200 – ₹2,12,400
  5. कर्नल (TS) (लेवल 13): ₹1,30,600 – ₹2,15,900
  6. ब्रिगेडियर (लेवल 13A): ₹1,39,600 – ₹2,17,600
  7. मेजर जनरल (लेवल 14): ₹1,44,200 – ₹2,18,200

3. प्रारंभिक वेतन

  1. कमीशन मिलने पर शुरुआती वेतन: ₹56,100/- (लेवल 10 का पहला सेल)
  2. अनुमानित CTC: ₹17–18 लाख प्रति वर्ष

4. फिक्स्ड भत्ते

  1. मिलिट्री सर्विस पे (MSP): ₹15,500/- प्रति माह
  2. महंगाई भत्ता (DA): सरकारी नियमों के अनुसार
  3. ट्रांसपोर्ट अलाउंस (बड़े शहर): ₹7,200 + DA
  4. ट्रांसपोर्ट अलाउंस (अन्य स्थान): ₹3,600 + DA
  5. ड्रेस अलाउंस: ₹20,000/- प्रति वर्ष
  6. बच्चों की शिक्षा भत्ता: ₹2,250/- प्रति माह (2 बच्चों तक)
  7. हॉस्टल सब्सिडी: ₹6,750/- प्रति माह (2 बच्चों तक)

5. विशेष भत्ते (पोस्टिंग के अनुसार)

  1. पैरा अलाउंस: ₹10,500/-
  2. पैरा रिजर्व अलाउंस: ₹2,625/-
  3. पैरा जंप इंस्ट्रक्टर अलाउंस: ₹10,500/-
  4. स्पेशल फोर्स अलाउंस: ₹25,000/-
  5. तकनीकी भत्ता (टियर-I): ₹3,000/- प्रति माह
  6. तकनीकी भत्ता (टियर-II): ₹4,500/- प्रति माह
  7. प्रोजेक्ट अलाउंस: ₹3,400/-

6. फील्ड एरिया भत्ते

  1. अधिकतम फील्ड भत्ता: ₹42,500/-
  2. सियाचिन भत्ता: लागू होने पर
  3. कठिन क्षेत्र भत्ता: ₹1,200 से ₹25,000 तक
  4. हाई एल्टीट्यूड, HAFA, फ्लाइंग, सबमरीन भत्ता: पोस्टिंग के अनुसार

7. अन्य सुविधाएं

  1. शांति व फील्ड क्षेत्रों में राशन सुविधा
  2. स्वयं व परिवार के लिए मुफ्त मेडिकल सुविधा
  3. लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC)
  4. आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस: ₹1.25 करोड़
  5. मद्रास यूनिवर्सिटी से PG डिप्लोमा
  6. 10 साल बाद स्थायी कमीशन का विकल्प

8. महत्वपूर्ण नोट

  1. वेतन व भत्तों में समय-समय पर बदलाव हो सकता है
  2. DA में 50% बढ़ोतरी होने पर भत्तों में 25% स्वतः वृद्धि होती है

Indian Army Law Officer Recruitment 2026: Selection Process

भारतीय सेना JAG भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी:

चरण 1: ऑनलाइन आवेदन

  • आवेदन अवधि:
    27 जनवरी 2026 (1500 बजे) से 27 फरवरी 2026 (1500 बजे) तक
  • महत्वपूर्ण:
    27 फरवरी 2026 को 1500 बजे के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। समय से पहले आवेदन करें।

चरण 2: SSB के लिए शॉर्टलिस्टिंग

संभावित समय: मार्च 2026 का दूसरा सप्ताह

शॉर्टलिस्टिंग के आधार:

  • CLAT PG 2025 स्कोर
  • वैकेंसी और कॉल-अप रेशियो
  • MoD (Army) को बिना कारण बताए शॉर्टलिस्ट करने का अधिकार

CLAT PG 2025 सत्यापन:

  • SSB से पहले चयन केंद्र पर अनिवार्य
  • सत्यापन न होने पर आवेदन रद्द
  • कोई अपील स्वीकार नहीं होगी

चरण 3: SSB सेंटर व तिथि चयन

समय अवधि: मई 2026 में दो सप्ताह

प्रक्रिया:

  • शॉर्टलिस्ट होने के बाद वेबसाइट पर लॉगिन करें
  • SSB सेंटर और तारीख चुनें
  • पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चयन
  • एक बार चयन के बाद बदलाव संभव नहीं
  • बदलाव के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं होगा

SSB सेंटर:

  • प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
  • भोपाल (मध्य प्रदेश)
  • बेंगलुरु (कर्नाटक)
  • जालंधर (पंजाब)

चरण 4: SSB इंटरव्यू

अवधि: मई/जून 2026               समय: अधिकतम 5 दिन

कॉल लेटर: ईमेल और SMS द्वारा भेजा जाएगा

SSB प्रक्रिया
दिन 1 – स्टेज I (स्क्रीनिंग)

  • OIR टेस्ट
  • PP&DT (पिक्चर परसेप्शन व डिस्क्रिप्शन टेस्ट)
  • रिजल्ट उसी दिन
  • क्वालिफाई: स्टेज II में प्रवेश
  • फेल: उसी दिन वापसी

दिन 2 से 5 – स्टेज II

  • साइकोलॉजिकल टेस्ट
  • GTO टास्क
  • पर्सनल इंटरव्यू
  • कॉन्फ्रेंस
  • रिजल्ट: Recommended / Not Recommended

SSB में आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट (साइन व फोटो सहित)
  • 10वीं प्रमाण पत्र व मार्कशीट (DOB प्रमाण)
  • 12वीं प्रमाण पत्र व मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन डिग्री / प्रोविजनल
  • LLB डिग्री / प्रोविजनल
  • सभी सेमेस्टर की मार्कशीट
  • बार काउंसिल रजिस्ट्रेशन / कॉलेज प्रमाण पत्र
  • CGPA कन्वर्जन सर्टिफिकेट
  • CLAT PG 2025 स्कोर कार्ड (अनिवार्य)
  • सभी मूल दस्तावेज

नोट:
DIGILOCKER सर्टिफिकेट मान्य नहीं हैं। केवल ओरिजिनल या प्रमाणित कलर प्रिंट मान्य होंगे।

चरण 5: मेडिकल परीक्षण

  • किसके लिए: केवल SSB द्वारा अनुशंसित उम्मीदवार
  • वैधता: 270 दिन (SSB से जॉइनिंग तक)
  • मानक: joinindianarmy.nic.in के अनुसार

री-मेडिकल:

  • यदि 270 दिन के अंदर पहले Med FIT घोषित हो चुके हैं, तो दोबारा जरूरी नहीं
  • वैधता 01 अक्टूबर 2026 तक

नोट: मेडिकल बोर्ड की प्रक्रिया गोपनीय होती है।

चरण 6: मेरिट लिस्ट

तैयारी का आधार:

  • मुख्य आधार: SSB मार्क्स
  • टाई-ब्रेकर 1: अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता
  • टाई-ब्रेकर 2: अधिक प्रतिशत वाले को वरीयता

नोट: उच्च डिग्री या पिछला प्रदर्शन मेरिट में शामिल नहीं होता।

चरण 7: जॉइनिंग लेटर

जारी किया जाएगा:

  • मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को
  • वैकेंसी के अंदर आने पर
  • मेडिकल फिट होने पर
  • सभी पात्रता पूरी करने पर

रिपोर्टिंग:

  • निर्धारित तिथि से 7 दिन के अंदर
  • देर से रिपोर्ट करने पर आवेदन रद्द
  • अगले उम्मीदवार को मौका दिया जाएगा

How to apply for Indian Army Law Officer Recruitment 2026

Indian Army JAG Entry 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:

स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन (यदि पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं)

  • www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं

How to apply for Indian Army Law Officer Recruitment 2026

  • “Officer Entry Appln/Login” पर क्लिक करें

Indian Army JAG Entry 124th Course 2026

  • “Registration” पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म ध्यान से भरें

Indian Army JAG Entry 124th Course 2026

  • फॉर्म सबमिट करें और लॉगिन डिटेल्स सुरक्षित रखें

स्टेप 2: लॉगिन करें

  • रजिस्ट्रेशन के समय मिली आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
  • डैशबोर्ड में “Apply Online” पर क्लिक करें

स्टेप 3: कोर्स का चयन करें

  • “Officers Selection – Eligibility” पेज खुलेगा
  • “Short Service Commission JAG Entry Course” के सामने “Apply” पर क्लिक करें

स्टेप 4: आवेदन फॉर्म भरें

  • सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें
  • “Continue” पर क्लिक करें

निम्न सेक्शन भरें:

  • व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)
  • संपर्क विवरण (Communication Details)
  • शैक्षणिक विवरण (Education Details)
  • पिछला SSB विवरण (यदि लागू हो)

स्टेप 5: सेव और कंटिन्यू करें

  • हर सेक्शन के बाद “Save & Continue” पर क्लिक करें
  • कोई भी सेक्शन खाली न छोड़ें

स्टेप 6: रिव्यू और सबमिट करें

  • “Summary of your Information” को ध्यान से जांचें
  • सभी एंट्री वेरीफाई करें
  • गलती होने पर एडिट करें
  • सही होने पर ही “Submit” पर क्लिक करें
  • एडिट करने के बाद भी दोबारा “Submit” करना जरूरी है

स्टेप 7: प्रिंटआउट निकालें

  • रोल नंबर के साथ 2 कॉपी डाउनलोड करें
  • एक कॉपी SSB के लिए रखें
  • दूसरी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें

Indian Army Law Officer Recruitment 2026: Important Links

Apply Link
Click Here
Download Official Notification
Click Here
Official Website
Click Here
Biharhelp Official Website Link
Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

Indian Army JAG Entry 124th Course 2026 – FAQs

Q1. Indian Army JAG Entry 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: वे सभी अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास LLB डिग्री (कम से कम 55% अंकों के साथ) और CLAT PG 2025 स्कोर हो।

Q2. JAG Entry 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर: उम्मीदवार की आयु 01 जुलाई 2026 को 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Q3. क्या CLAT PG अनिवार्य है?

उत्तर: हां, JAG Entry 2026 के लिए CLAT PG 2025 पास करना अनिवार्य है।

Q4. क्या विवाहित उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: नहीं, केवल अविवाहित उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं।

Q5. कुल कितनी वैकेंसी निकली हैं?

उत्तर: JAG Entry 124th Course 2026 के लिए कुल 08 पद उपलब्ध हैं।

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Mayank kumar

मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) से जुड़ी जानकारी देने वाला लेखक हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों और युवाओं तक सरकारी भर्तियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, योजनाओं और शिक्षा से जुड़ी सही, सरल और अपडेटेड जानकारी पहुँचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *