Indian Air Force Agniveervayu Recruitment 2025:- भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर वायु (AGNIVEERVAYU) इंटेक 02/2026 के तहत देश के सभी युवा उम्मीदवारों को एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है, जिसमें देश के अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों को वायुसेना में चार वर्ष की सेवा देने का अवसर मिलेगा। इस योजना के माध्यम से युवा न केवल देश की सेवा कर सकते हैं बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, साहस और सैन्य जीवन के मूल्यों को भी प्राप्त कर सकते हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ की जा रही है जो आगे 31 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी। अगर आप भी देश के युवा उम्मीदवार नागरिक हैं और आप भी भर्ती के लिए निर्धारित की गई सभी आवश्यक पात्रताओं को पूरा करते हैं तो आप भी इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परंतु अगर आपको भर्ती के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं है तो आप आज के हमारे इस लेख को अंत तक पढ़कर स्टेप बाई स्टेप आवेदन प्रक्रिया को फॉलो करके बड़े ही आसानी से भर्ती के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।
Indian Air Force Agniveervayu Recruitment Notification 2025 – Overview
Name of Article | Indian Air Force Agniveervayu Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | Indian Air Force |
Post Name | Agniveervayu |
Scheme Name | Agnipath Scheme |
Job Duration | 4 Years |
Application Mode | Online |
Who Can Apply | All Eligible Candidates from PAN India |
Online Registration Begins | 11 July 2025 (11:00 AM) |
Last Date for Online Registration | 31 July 2025 (11:00 PM) |
Official Notification | Indian Air Force Agniveervayu Vacancy Notification 2025 PDF |
Official Website | https://agnipathvayu.cdac.in/AV/ |
Indian Air Force Agniveervayu Vacancy 2025
भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु भर्ती 02/2026 के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी कर दी है, जो कि भारत सरकार की ‘अग्निपथ योजना‘ के अंतर्गत की जा रही है। यह भर्ती भारत के सभी अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए खुली है, जिनकी उम्र 17.5 से 21 वर्ष के बीच है और जो भारतीय वायुसेना में चार वर्षों तक देश की सेवा करने के इच्छुक हैं।
भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ होकर 31 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी। भर्ती के तहत इच्छुक उम्मीदवार इस समयांतराल के भीतर आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in/ के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं जिसके लिए उन्हे ₹550 + GST का भुगतान आवेदन शुल्क के तौर पर करना होगा।
अगर भर्ती के तहत शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों का विज्ञान वर्ग में 10+2 में गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं गैर-विज्ञान वर्ग उम्मीदवारों के लिए किसी भी विषय में 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, डिप्लोमा और वोकेशनल कोर्स वाले उम्मीदवार भी आवेदन के लिए पात्र होंगे, बशर्ते उन्हें भर्ती के लिए निर्धारित की गई आवश्यक पात्रताएँ पूरी करनी होंगी।
इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा जिसमें ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल टेस्ट शामिल होगा। जो भी उम्मीदवार इन तीनों चरणों में सफल होंगे उन्हें इस भर्ती के तहत नियुक्त किया जाएगा। जहां पर उन्हे उनकी सेवा के दौरान ₹30,000 से ₹40,000 तक मासिक वेतन के साथ-साथ जोखिम भत्ता, यात्रा भत्ता, CSD सुविधा, फ्री मेडिकल सुविधा और अन्य कई महत्त्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा उन्हें सेवा समाप्ति के बाद उन्हें ₹10.04 लाख का सेवा निधि पैकेज भी प्रदान किया जाएगा।
इसके साथ ही इस भर्ती के तहत 25% सफल अग्निवीरों सेवा समाप्ति के बाद स्थायी भर्ती के लिए भी मौका प्रदान किया जाएगा।
Indian Air Force Agniveervayu Recruitment Eligibility Criteria 2025
हमारे देश के जो भी युवा उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करना कहहते हैं उन्हे भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो निम्नवैट हैं –
Educational Qualification:-
Category | Educational Qualification | Marks Required |
Science Subjects | 10+2 with Math, Physics & English from a recognized board OR 3-Year Diploma in Engineering (specified branches) OR 2-Year Vocational Course with non-vocational subjects (Math & Physics) | 50% aggregate & 50% in English |
Other than Science | 10+2 in any stream OR 2-Year Vocational Course | 50% aggregate & 50% in English |
Age Limit:-
- Date of Birth: 02 July 2005 to 02 Jan 2009
- Maximum Age: 21 Years
Physical Standards:-
Parameter | Male Candidates | Female Candidates |
Height | Minimum 152 cm |
|
Weight | Proportionate to height and age | Proportionate to height and age |
Chest | Minimum 77 cm with minimum 5 cm expansion | Well proportioned with minimum 5 cm expansion |
Hearing | Able to hear a forced whisper from 6 meters (each ear) | Same as male |
Dental | Healthy gums, good set of teeth, minimum 14 dental points | Same as male |
General Health | Fit for service, free from deformities, diseases, or chronic illness | Same as male |
Visual Standards |
|
Same as male |
Pregnancy (Females) | — | Should not be pregnant at the time of enrolment and during engagement period |
Indian Air Force Agniveervayu Recruitment Selection Process 2025
भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु (Agniveervayu) भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया को तीन प्रमुख चरणों में विभाजित किया गया है, जिससे उम्मीदवारों की योग्यता, शारीरिक क्षमता, शारीरिक और मानसिक फिटनेस का मूल्यांकन किया जा सके।
भर्ती के तहत सबसे पहले Phase-I में एक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें विज्ञान विषय वाले उम्मीदवारों के लिए भौतिकी, गणित और अंग्रेजी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए कुल 60 मिनट की अवधि प्रदान की जाएगी । वहीं, गैर-विज्ञान विषय वाले उम्मीदवारों को परीक्षा को हल करने के लिए कुल 45 मिनट की अवधि प्रदान की जाएगी जिसमें अंग्रेजी तथा रीजनिंग एवं सामान्य जागरूकता (RAGA) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
इसके अलावा दोनों श्रेणियों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की कुल अवधि 85 मिनट निर्धारित कई गई है। इस परीक्षा के तहत प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा यानि प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मीदवारों को 1 अंक प्रदान किया जाएगा वहीं उत्तर गलत होने पर 1/4 अंक की निगेटिव मर्किंग भी की जाएगी। इसके बाद जो उम्मीदवार इस परीक्षा के तहत सफल होंगे उन्हें Phase-II के लिए बुलाया जाएगा।
चयन प्रक्रिया के Phase-II में, उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), Compatibility Test- I एवं Compatibility Test- II के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में PFT के अंतर्गत पुरुषों को 1.6 किमी दौड़ 7 मिनट में और महिलाओं को 8 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके बाद पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स का परीक्षण लिया जाएगा। PFT में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दो चरणों के Compatibility Test से गुजरना होगा, जो भारतीय वायुसेना के वातावरण और सैन्य जीवन शैली के अनुरूप उनकी मानसिक योग्यता और व्यवहारिक अनुकूलता को परखने के लिए आयोजित किए जाते हैं।
इसके बाद उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के Phase-III में चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination) के लिए बुलाया जाता है, जिसमें विभिन्न प्रकार की शारीरिक, मानसिक और लैब जांच की जाती है। इस परीक्षा के दौरान जो भी उम्मीदवार निर्धारित किए गए चिकित्सा मानकों में फिट पाए जाते हैं उन्हे अंततः राज्यवार मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है और शॉर्टलिस्ट करने के बाद अंतिम रूप से नियुक्त किया जाता है।
Indian Air Force Agniveervayu Recruitment 2025 (Intake 02/2026) Exam Pattern
Exam Type | Subjects Included | Duration | Maximum Marks | Negative Marking |
Science Subjects | English, Physics, Mathematics (10+2 CBSE Syllabus) | 60 Minutes | As per syllabus | 0.25 marks for each wrong answer |
Other Than Science Subjects | English (10+2 CBSE Syllabus), Reasoning & General Awareness (RAGA) | 45 Minutes | As per syllabus | 0.25 marks for each wrong answer |
Both (Science + Other Than Science Subjects) | English, Physics, Mathematics, Reasoning & General Awareness (RAGA) | 85 Minutes | As per syllabus | 0.25 marks for each wrong answer |
Documents Required for Indian Air Force Agniveervayu Intake 2/2026 Vacancy 2025
हमारे जो भी उम्मीदवार Indian Air Force Agniveervayu Intake 2/2026 Bharti के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जो इस प्रकार हैं –
- Passport Size Photo
- Signature
- 10th Marksheet
- 10+2/Equivalent or Diploma/Vocational Certificate
- Domicile Certificate / COAFP Certificate
- NCC Certificate
- Parent’s/Guardian’s signature
- Phase-I Admit Card (with invigilator’s signature)
- Colour printout of Phase-II Admit Card
How to Fill Online Form for Indian Air Force Agniveervayu Recruitment 2025
हमारे देश के जो भी युवा उम्मीदवार Indian Air Force Agniveervayu Intake 2/2026 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अभी 11 जुलाई 2025 तक का इंतजार करना होगा जिसके बाद वह भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए नीचे हमारे द्वारा बताई गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –
- Indian Air Force Agniveervayu Intake 2/2026 Bharti 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in/AV/ पर जाना होगा।
- यहाँ पर आपको भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑप्शन देखने को मिलेगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने लॉगिन फोरम खुलकर आएगा यहाँ पर आपको पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपके सामने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा आपको इसे ध्यानपूर्वक भरकर अपना रजिस्ट्रेशन कर लेना है और लॉगिन डिटेल्स को प्राप्त कर लेना है।
- लॉगिन डिटेल्स प्राप्त करने के बाद आपको इनकी मदद से पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
- पोर्टल में लॉगिन करने के बाद आपको भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म देखने को मिल जाएगा।
- आपको इस एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है।
- एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
- अंत में आपको आवेदन के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना है, एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करना है और उसकी फ़ाइनल प्रिंटआउट कॉपी को प्राप्त कर लेना है।
- इस तरह आपका भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
Indian Air Force Agniveervayu Recruitment 2025 Application Fee
Type | Application Fee |
Examination Fee For All Category Applicants | ₹550 + GST |
Important Dates
Event | Date & Time |
Online Registration Begins | 11 July 2025 (11:00 AM) |
Last Date for Online Registration | 31 July 2025 (11:00 PM) |
Online Exam Start Date | From 25 September 2025 |
PSL Declaration | 15 May 2026 |
Final Enrolment List | 01 June 2026 |
Important Links
Online Application Form | Click Here to Apply Now (Link Is Active Now) |
Official Notification | Indian Air Force Agniveervayu Bharti Notification 2025 PDF |
Official Website | https://agnipathvayu.cdac.in/AV/ |
Indian Air Force Agniveervayu Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश (FAQs):-
अग्निवीर वायु भर्ती 2025 के तहत कितने वर्षों की सेवा अवधि होगी?
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को चार वर्षों की सेवा अवधि के लिए वायुसेना में शामिल किया जाएगा।
क्या पुरुष और महिला दोनों इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हां, यह भर्ती अविवाहित भारतीय पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए खुली है।
इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 रात 11:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या है?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की जन्म तिथि 02 जुलाई 2005 से 02 जनवरी 2009 के बीच होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से कम होनी चाहिए।
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है ?
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर विज्ञान वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 10+2 में गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में 50% अंक आवश्यक हैं। वहीं अन्य वर्गों के उम्मीदवारों के लिए किसी भी विषय में 50% अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा डिप्लोमा और वोकेशनल कोर्स वाले उम्मीदवारों को भी भर्ती के तहत मौका प्रदान किया जाएगा।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।