IDBI Bank JAM Recruitment 2025:- आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है, जिसमें कुल 676 रिक्तियों की घोषणा की गई है। यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 मई 2025 है, जिसका मतलब हमारे जो भी इच्छुक भाई-बहन इस भर्ती के तहत आवेदन करना चाहते हैं उनको इससे पहले ही अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करना होगा।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

अगर हम भर्ती के तहत आवेदन शुल्क की बात करें सामान्य, ओबीसी और अन्य वर्गों के लिए ₹1050 रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए यह सिर्फ ₹250 है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और एक घोषणा पत्र स्कैन करके अपलोड करना होगा।
इसके साथ ही अगर आप इस भर्ती से जुड़ी हुई अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे जी भर्ती के लिए आवश्यक पात्रता, शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा या फिर आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानना चाहते हैं तो आपके लिए आज का हमारा यह लेख बहुत ही महत्त्वपूर्ण होने वाला है अतः आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य ही पढ़ें।
IDBI Bank Junior Assistant Manager Notification 2025 Overview:-
Name of Article | IDBI Bank JAM Recruitment 2025 |
Type of Article | All India Job Notification |
Organization Name | IDBI Bank |
Post Name | Junior Assistant Manager (JAM) |
Total Post | 676 |
Application Mode | Online |
Online Application Begins | 08 May 2025 |
Last Date for Registration | 20 May 2025 |
Official Website | www.idbibank.in |
IDBI Bank Junior Assistant Manager Vacancy 2025:-
आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2025 के लिए 676 रिक्त पदों की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 मई 2025 से शुरू हो जाएगी जो की आगे 20 मई 2025 तक जारी रहेगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की कम से कम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसके पास शैक्षणिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए।
जिसमें यदि उम्मीदवार सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग से है तो स्नातक में न्यूनतम 60% अंक ज़रूरी हैं, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए यह न्यूनतम 55% अंक तो होने ही चाहिए।
भर्ती कए तहत चयनित सभी उम्मीदवारों को पहले 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें ₹15,000 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा, उसके बाद 2 महीने की इंटर्नशिप कराई जाएगी जिसमें से ₹15,000 प्रति माह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। ट्रेनिंग और इंटर्नशिप पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड O) के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जहाँ उन्हें सालाना ₹6.14 लाख से ₹6.50 लाख तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।
कुल मिलाकर, यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए एक बेहतर अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में में अपना करियर बनाना चाहते हैं। हमारे सभी ऐसे उम्मीदवारों से निवेदन है की वह आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद जल्द से जल्द अपना ऑनलाइन आवेदन जरूर कर दें।
IDBI Bank JAM Vacancy 2025 Post Details:-
Post Name | Category | Total Post |
Junior Assistant Manager (JAM) | UR | 271 |
SC | 140 | |
ST | 74 | |
EWS | 67 | |
OBC | 124 | |
Total | 676 |
Eligibility Criteria:-
हमारे जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको IDBI Bank द्वारा निर्धारित की गई कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
Educational Qualification:-
- आवेदक ने किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की हो।
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार ने स्नातक (Graduation) में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किए हो।
- एससी, एसटी, PwBD वर्ग के उम्मीदवार ने स्नातक (Graduation) में न्यूनतम 55% अंक प्राप्त किए हो।
- आवेदक को कम्प्युटर के बेसिक जानकारी होनी चाहिए।
Age Limit:-
- Minimum Age: 20 Years
- Maximum Age: 25 Years
- Age Relaxation: As per the Government Rules.
Selection Process:-
1. Online Test:- सबसे पहले उम्मीदवारों की ऑनलाइन MCQ परीक्षा होगी। जिसमें Logical Reasoning, Data Analysis & Interpretation, English Language, Quantitative Aptitude, General / Economy / Banking / Awareness / Computer / IT जैसे विषयों से कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
2. Personal Interview:- ऑनलाइन परीक्षा को पास करने के बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जहां पर उनकी कम्युनिकेशन स्किल्स, बैंकिंग ज्ञान और पर्सनालिटी को परखा जाएगा। यह इंटरव्यू भी 100 अंको का होगा जिसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 50% अंक और SC/ST/OBC/PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को 45% अंक प्राप्त करने होंगे।
3. Final Merit List:- Online Test और Personal Interview पास का चुके उम्मीदवारों की एक फ़ाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी जिसमें 75% अंक Online Test के और 25% अंक Personal Interview होंगे। इस मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के अंक ज्यादा होंगे उन्हे प्राथमिकता दी जाएगी।
4. Document Verification:- फ़ाइनल मेरिट लिस्ट में जिन भी युवाओं का चयन होगा उन्हें Document Verification के लिए बुलाया जाएगा। जहां पर उन्हें अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को प्रस्तुत करना होगा।
5. Pre-Recruitment Medical Test:- चयन प्रक्रिया के सभी चरणों से गुजरने के बाद चयनित उम्मीदवारों को Pre-Recruitment Medical Test के लिए बुलाया जाएगा जहां पर नौकरी के लिए उनके शारीरिक और मानसिक फिटनेस को परखा जाएगा।
Exam Pattern:-
IDBI Bank Junior Assistant Manager (JAM) भर्ती 2025 की परीक्षा का पैटर्न बहुत ही आसान तरीके से तैयार किया गया है। यह परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट) होगी, जिसमें कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। कुल 200 अंक होंगे और उम्मीदवारों को यह परीक्षा हल करने के लिए 120 मिनट यानी 2 घंटे का समय मिलेगा।
इस परीक्षा को चार प्रमुख सेक्शन में बांटा गया है: पहला सेक्शन है लॉजिकल रीजनिंग, डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन का होगा जिसमें 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा सेक्शन English Language का होगा जिसमें 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। तीसरा सेक्शन Quantitative Aptitude का होगा जिसमें भी 40 प्रश्न पूछे जाएंगे और चौथा सेक्शन English Language, Quantitative Aptitude, General / Economy / Banking / Awareness / Computer / IT का होगा जिसमें 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सभी सेक्शन में पूछे गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक दिया जाएगा। इस परीक्षा का Exam Pattern कुछ इस प्रकार का होगा –
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय |
Logical Reasoning, Data Analysis & Interpretation | 60 | 60 | 40 मिनट |
English Language | 40 | 40 | 20 मिनट |
Quantitative Aptitude | 40 | 40 | 35 मिनट |
English Language, Quantitative Aptitude, General / Economy / Banking / Awareness / Computer / IT | 60 | 60 | 25 मिनट |
कुल | 200 | 200 | 120 मिनट |
How to Apply Online for the IDBI Bank JAM Recruitment 2025:-
हमारे जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं वह 8 मई 2025 से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए आपको हमारे द्वारा दिये Direct Link पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा।
- हालांकि अभी यहाँ पर Apply Online का ऑप्शन नहीं दिया है परंतु 8 मई के बाद यहाँ पर आपको Apply Online का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा आपको इसे ध्यान पूर्वक भरकर अपना रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद यहाँ पर आपको आपकी लॉगिन डिटेल्स मिल जाएंगी जिसकी मदद से आपको लॉगिन कर लेना है।
- अब आपके सामने आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा यहाँ पर आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज करना है।
- अभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है और आवश्यक आवेदन शुल का भुगतान करना है।
- अंत में आपको अपने आवेदन फॉर्म को जमा करके उसकी फ़ाइनल प्रिंटआउट प्राप्त कर लेनी है जो आपको भविष्य में काम आएगी।
Application Fee:-
Category | Application Fee |
SC/ST/PWD | Rs. 250/- |
Other Categories | Rs. 1050/- |
Important Dates:-
Events | Dates |
Official Notification Released | 07 May 2025 |
Application Begins | 08 May 2025 |
Last Date for Registration & Application Fee Payment | 20 May 2025 |
IDBI Bank Junior Assistant Manager Admit Card 2025 Release Date | June 2025 |
IDBI Bank Junior Assistant Manager Exam Date | 8 June 2025 |
Important Links:-
APPLY LINK | Click Here To Online Apply |
Official Notification | Download Now |
Official Website | https://www.idbibank.in/ |
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।