IB ACIO Recruitment 2025:- अभी हाल ही में भारत के गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली इकाई इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने ACIO ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव पदों बम्पर भर्ती करने के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया है। IB द्वारा जारी किया गया यह भर्ती नोटिफ़िकेशन देश भर के उन सभी युवा उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो भारत के लिए खुफिया सेवाओं में अपना योगदान प्रदान करना चाहते हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

इस भर्ती के तहत के तहत ACIO ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव पद के लिए कुल 3717 रिक्तियों की घोषणा की गई है, जो एक बहुत बड़ी संख्या है। भर्ती के तहत इन सभी पदों की नियुक्तियाँ गृह मंत्रालय के अधीन की जाएंगी जिनका मुख्य उद्देश्य देश की सुरक्षा और आंतरिक खुफिया नेटवर्क को मज़बूत करना है।
अगर आप भी भारत देश की आंतरिक्त सुरक्षा बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहते हैं और भर्ती के लिए निर्धारित की गई सभी आवश्यक पात्रताओं को पूरा करते हैं तो आप इस भर्ती के तहत 19 जुलाई 2025 के बाद 10 अगस्त 2025 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परंतु अगर आपको भर्ती के तहत आवेदन कैसे करना है इसकी जानकारी नहीं है और आप अपना आवेदन करना चाहते हैं तो मेरा आपसे निवेदन है की आप आज के हमारे इस लेख अंत तक अवश्य ही पढ़ें और इसमें बताई गई स्टेप बाई स्टेप आवेदन प्रक्रिया को अवश्य ही फॉलो करें। जिससे आप बिना किसी समस्या के भर्ती के तहत अपना आवेदन कर सके।
IB ACIO Recruitment Notification 2025 Overview
| Name of Article | IB ACIO Recruitment 2025 |
| Article Type | Latest Job Notification |
| Organization Name | Intelligence Bureau (IB) |
| Ministry Name | Ministry of Home Affairs (MHA) |
| Exam Name | IB ACIO Grade-II/ Executive Examination 2025 |
| Post Name | ACIO Grade II/ Executive |
| Total Post | 3717 |
| Application Mode | Online |
| Who Can Apply | All Eligible Candidates |
| Online Registration Begins | 19 July 2025 |
| Last Date for Online Registration | 10 August 2025 |
| Official Notification | IB ACIO Grade-II/ Executive Exam Notification 2025 |
| Official Website | https://www.mha.gov.in/en |
IB ACIO Vacancy 2025
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने ACIO ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव (ACIO-II/Exe) पदों के लिए भर्ती की घोषणा कर दी है। यह भर्ती भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत की जा रही है। इसमें कुल 3717 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए भारत के सभी योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 27 साल के बीच है और जो देश की सुरक्षा में अपना योगदान देना चाहते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी जिसकी शुरुआत 19 जुलाई 2025 से होगी, जो आगे 10 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी। अतः भर्ती के तहत इच्छुक उम्मीदवार इस समयांतराल के भीतर आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए और उनके पास खुफिया या सुरक्षा सेवाओं में काम करने का कम से कम दो वर्षों का अनुभव होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को कंप्यूटर चलाने का बेसिक ज्ञान भी होना चाहिए। वहीं पर अगर हम भर्ती के लिए निर्धारित की गई आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों के न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में अतिरिक्त छूट भी प्रदान की गई है।
इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Tier 1) होगी, जिसमें 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इसके बाद दूसरे चरण में वर्णनात्मक परीक्षा (Tier 2) होगी, जिसमें उम्मीदवारों से निबंध लेखन और इंग्लिश प्रीसिस लेखन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया के तीसरे और अंतिम चरण में इंटरव्यू (Tier 3) होगा, जिसमें उम्मीदवारों की सोच, समझ और बातचीत करने के तरीके का मूल्यांकन किया जाएगा।
इसके बाद जो भी उम्मीदवार तीनों चरणों में सफल होंगे उन्हें चयनित किया जाएगा और ACIO-II/Executive पद पर नियुक्त किया जाएगा। जहां पर उन्हें शुरू में ₹44,900 से लेकर ₹1,42,400 तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
IB ACIO Grade-II/ Executive Notification 2025 Post Details
| Post Name | Category | Vacancies |
| Assistant Central Intelligence Officer-II/Executive |
UR | 1537 |
| SC | 556 | |
| ST | 226 | |
| OBC | 946 | |
| EWS | 442 | |
| Total | 3717 |
Important Dates for IB ACIO Grade-II Exam 2025
| Event | Date |
| Official Notification | 14 July 2025 |
| Online Registration Begins | 19 July 2025 |
| Last Date for Online Registration | 10 August 2025 |
| Last Date to Pay Application Fee | 10 August 2025 |
Application Fee for IB ACIO Grade-II Exam 2025
| Category | Recruitment Fee | Application Fee | Total Fee |
| Gen/EWS/OBC (Male) | ₹450 | ₹100 | ₹550 |
| All Other Candidates | ₹450 | NIL | ₹450 |
IB ACIO Eligibility Criteria
IB ACIO Grade II/ Executive Vacancy 2025 के तहत हमारे देश के जो भी इच्छुक युवा नागरिक अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपना आवेदन करने के लिए निर्धारित की गई आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो निम्नलिखित हैं –
IB ACIO Grade-II Executive Bharti 2025 Educational Qualification:-
- Graduation
IB ACIO Grade-II Executive Bharti 2025 Age Limit:-
- Minimum Age: 18 Years
- Maximum Age: 27 Years
IB ACIO Grade-II Executive Bharti 2025 Age Relaxation:-
| Category | Age Relaxation |
| OBC | 3 years |
| SC/ST | 5 years |
| Departmental candidates (3 years of service) | Up to 40 years |
| Meritorious Sportspersons | 5 years |
| Widows, Divorced & Judicially separated women | UR up to 35 years, SC/ST up to 40 years |
IB ACIO Selection Process
IB ACIO भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया तीन मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी की जाएगी जो की Tier I, Tier II और Tier III में विभाजित होगी। भर्ती के तहत सबसे पहले उम्मीदवारों को Tier I की परीक्षा देनी होगी, जो कि बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। इस परीक्षा में करंट अफेयर्स, सामान्य अध्ययन, गणितीय अभिरुचि, तर्कशक्ति और अंग्रेज़ी भाषा से संबंधित कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा यानि उम्मीदवारों को परीक्षा के तहत प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक प्रदान किया जाएगा।
वहीं पर यदि उम्मीदवार इस परीक्षा के तहत प्रश्नों का गलत उत्तर देते हैं तो उनके प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंकों की कटौती की जाएगी। इस परीक्षा को हल करने के लिए कुल 1 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
Tier I की परीक्षा की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को Tier II की लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसमें निबंध लेखन (Essay Writing) और अंग्रेज़ी प्रीसिस राइटिंग तथा कॉम्प्रिहेंशन के प्रश्न शामिल होंगे। यह लिखित परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी जिसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 1 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
इन दोनों चरणों की परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके Tier III यानि की पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जहां पर उम्मीदवारों की सोच, समझ और बातचीत करने के तरीके का मूल्यांकन किया जाएगा।
इसके बाद तीनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारो को दस्तावेजों के सत्यापन के बाद भर्ती में विभिन्न पदों के लिए शामिल किया जाएगा।
IB ACIO Exam Pattern
| IB ACIO Tier-1 Exam Pattern | |||
| Subjects | No. of Questions | Total Marks | Time Duration |
| Current Affairs | 20 | 20 | |
| General Studies | 20 | 20 | |
| Numerical Aptitude | 20 | 20 | |
| Reasoning and Logical Aptitude | 20 | 20 | 1 hour |
| English Language | 20 | 20 | |
| Total | 100 | 100 | 1 hour |
| IB ACIO Tier-2 Exam Pattern | ||
| Subjects | Marks | Duration |
| Essay Writing | 30 | 1 hour |
| English Comprehension & Précis Writing | 20 | |
| Total | 50 | 1 hour |
Documents Required for Intelligence Bureau Assistant Central Intelligence Officer-II/Executive Vacancy 2025
इंटेलिजेंस ब्यूरो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड – II भर्ती 2025 के तहत इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जो इस प्रकार हैं –
- Passport Size Photo
- Signature
- Valid ID Proof
- Age Proof
- 10th & 12th Marksheets
- Graduation degree
- Experience certificate (if applicable)
- Caste Certificates
- Domicile certificate
- Valid driving license (for Motor Transport posts)
- Disability certificate (if applicable)
How to Apply Online for IB ACIO Recruitment 2025
हमारे देश के जो भी इच्छुक युवा उम्मीदवार IB ACIO Bharti 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपना आवेदन करने के लिए अभी फिलहाल 19 जुलाई 2025 तक का इंतजार करना होगा। क्योंकि भर्ती के तहत 19 जुलाई 2025 के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती के तहत जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी हम उसकी जानकारी आपको अपने इस लेख के माध्यम से अवश्य ही प्रदान करेंगे।
Important Links
| Online Application Form | Click Here to Apply Now (Link Will Active In A While) |
| Official Notification | IB ACIO Grade-II/ Executive Exam Notification 2025 |
| Official Website | https://www.mha.gov.in/en |
IB ACIO Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) :-
IB ACIO भर्ती 2025 किस पद के लिए है?
यह भर्ती सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव (ACIO-II/Exe) पद के लिए की जा रही है।
इस भर्ती के तहत कुल कितने पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी ?
इस भर्ती के तहत कुल 3717 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी।
IB ACIO भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
IB ACIO भर्ती के लिए आवेदन 19 जुलाई 2025 से शुरू होंगे।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि क्या है ?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए और दो वर्षों का सुरक्षा या खुफिया क्षेत्र में काम करने का अनुभव होना चाहिए।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा क्या है ?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से अधिकतम 27 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।
