How To Make Birth Certificate Online 2022 – किसी भी उम्र का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाएं

How To Make Birth Certificate Online:-

Birth Certificate को हिंदी में जन्म प्रमाण पत्र भी कहते हैं यह बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जो जीवन भर आपके काम में आता है।

BiharHelp App

आप किसी स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं, पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं या आपको Age Proof दिखाना पड़ता है तो उस समय आपसे जन्म प्रमाण पत्र मांगा जाता है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको How To Make Birth Certificate के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे इस पोस्ट में आप जन्म प्रमाण पत्र बनाने के साथ-साथ इसके संबंध में अन्य जानकारी भी प्राप्त करेंगे।

जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है(What Is Birth Certificate)

जन्म प्रमाण पत्र एक तरीके से आधिकारिक दस्तावेज होता है जो संबंधित राज्य के स्थानीय प्रशासन के द्वारा जारी किया जाता है।

अगर कोई बच्चा किसी अस्पताल में जन्म लेता है तो संबंधित अस्पताल के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाता है इस प्रमाण पत्र में बच्चे की जन्म तिथि, जन्म का समय, जन्म का स्थान आदि जानकारी दर्ज होती है।

How To Make Birth Certificate Online

जन्म प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर आपका बच्चा किसी अस्पताल में जन्म लेता है तो आपको ज्यादा दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होती है लेकिन अगर आप बाद में अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाते हैं तो आपको नीचे दिए गए Documents की आवश्यकता पड़ती है।

  • आधार कार्ड या फिर वोटर आईडी कार्ड,
  • Age Declaration Form,
  • Birth Registration Form,
  • अगर बच्चा अस्पताल में पैदा हुआ है तो अस्पताल प्रमाण पत्र यह आपको अस्पताल से ही मिल जाता है।
  • किसी भी एमबीबीएस डॉक्टर या ग्राम प्रधान से बनवाया हुआ प्रमाण पत्र।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के फायदे

  • स्कूल में दाखिला लेते समय जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
  • आपके उम्र प्रमाण पत्र के रूप में जन्म प्रमाण पत्र जिंदगी भर काम करता है।
  • जन्म प्रमाण पत्र से आपकी राष्ट्रीयता और नागरिकता निर्धारित होती है।
  • National Population Register में Birth Certificate इस्तेमाल किया जाता है।
  • जब आप पासपोर्ट बनवाने के लिए जाते हैं तब जन्म प्रमाण पत्र की डिमांड की जाती है।
  • अगर आप कोर्ट मैरिज कर रहे हैं तो उम्र निर्धारित करने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट की Need होती है।
  • कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र बहुत जरूरी हो जाता है।

भारत में किसी भी स्टेट का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें !

Birth Certificate Online 2023: अब घर बैठे बनवाएं किसी भी आयु का जन्म प्रमाण पत्र

UP में कैसे बनाए | Make Birth Certificate Online

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया बहुत आसान है इसके बारे में हमने आपको नीचे विस्तार से बताया है।

जो Step हम आपको यहां पर बता रहे हैं आप बिल्कुल इसी तरीके से इन्हें फॉलो कर कर आसानी से अपना या अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको Citizen Service वेबसाइट पर जाना होगा आप जिस भी राज्य में रहते हैं उस राज्य के सिटीजन वेबसाइट पर जाएंगे जैसे Up Citizen Service।
  • आप सबसे पहले Up Citizen Service लिख कर गूगल में सर्च करेंगे अगर आप किसी अन्य राज्य में रहते हैं तो आप पहले राज्य का नाम दर्ज करेंगे।
  • यहां पर हम उत्तर प्रदेश राज्य का उदाहरण लेकर आपको समझा रहे हैं वेबसाइट में पहुंचने के बाद आप नीचे दिया गया इंटरफ़ेस देखेंगे।

Birth Certificate

  • यहां पर आप लाल बॉक्स में दर्शाए गए विकल्प पर क्लिक करेंगे यह विकल्प सिटीजन लॉगिन (ई – साथी) के नाम से दिखाई देगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करके आप नए पेज में पहुंचेंगे जहां पर आप नवीन उपभोक्ता पंजीकरण वाले बटन पर क्लिक करेंगे।
  • अगर आपका पहले से इस साइट पर खाता बना हुआ है तब आप यूजर का नाम, पासवर्ड और सुरक्षा कोड डालकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • जब आप पहले वाले विकल्प का चुनाव करते हैं तो आपके सामने नया पेज ओपन होता है जिसमें आप सही जानकारी दर्ज करने के बाद अपना खाता बनाएंगे।
  • इसके बाद आपको जन्म प्रमाण पत्र वाली विकल्प का चुनाव करना है अब आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉर्म भरेंगे और सही-सही जानकारी दर्ज करेंगे।
  • यहां पर आपको अपना नाम, एड्रेस, जन्म स्थान, दस्तावेजों की स्कैन कॉपी, से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी पड़ती है|

Birth Certificate

  • अब आप सभी जानकारियों को सही तरीके से वेरीफाई करेंगे फिर आप आवेदन संख्या को नोट करेंगे।
  • दोस्तों अब आपको जन्म प्रमाण पत्र के शुल्क का भुगतान करना है इसके लिए आप सेवा शुल्क भुगतान वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे और Cards या फिर इंटरनेट बैंकिंग की मदद से भुगतान कर देंगे।
  • अब आपको वापस से पिछले पेज पर वापस आना है Mega Menu में आप आवेदन प्रिंट करें का विकल्प देखेंगे।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है अब आप यहां पर अपने जन्म प्रमाण पत्र का स्टेटस पता कर सकते हैं और जारी होने पर उसे प्रिंट भी कर सकते हैं।

अगर आप अपने जन्म प्रमाण पत्र को प्रिंट नहीं करना चाहते तो सभी जानकारी वेरीफाई होने के कुछ दिनों के बाद आपका बर्थ सर्टिफिकेट आपके पते पर पहुंचा दिया जाता है।

Apply Link Website

सारांश

इस पोस्ट के द्वारा हमने आपको बताया है कि आप किस तरीके से अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बना सकते हैं आप जन्म प्रमाण पत्र के साथ-साथ मृत्यु प्रमाण पत्र और दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी इसी तरह प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।

How To Make Birth Certificate Online की पोस्ट से अगर आपको अच्छी जानकारी मिली है तो आप इसे अधिक से अधिक शेयर करें ताकि लोग आसानी से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बना सकें।

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Ajit Kumar

अजीत कुमार
Digital Creator | Blogger | YouTuber
Founder & CEO: BiharHelp.in

मैं बिहार का रहने वाला एक डिजिटल क्रिएटर, ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ। मैंने BiharHelp.in की स्थापना की, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं, शिक्षा, नौकरियों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सटीक और उपयोगी जानकारी मिल सके। मेरा लक्ष्य हर व्यक्ति तक डिजिटल संसाधनों की पहुँच बनाना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और आगे बढ़ सकें।

मुझे खुशी है कि मैं अपने काम के जरिए बिहार और देश के विकास में योगदान दे पा रहा हूँ।

धन्यवाद! 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *