GSSSB Recruitment 2025:- आज के हमारे इस लेख में उन सभी युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो गुजरात सरकार के अधीन लाइब्रेरियन और सर्वेयर जैसे सरकारी पदों पर नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं। अगर आप भी उन्हीं उम्मीदवारों में से एक हैं तो आपके लिए आज का हमारा यह लेख बहुत ही महत्त्वपूर्ण साबित हो सकता है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

अभी हाल ही में गुजरात सरकार के Gujarat Subordinate Service Selection Board (GSSSB) ने विज्ञापन क्रमांक 324/2025-26 के तहत लाइब्रेरियन के 12 पदों और विज्ञापन क्रमांक 325/2025-26 के तहत सर्वेयर के कुल 60 रिक्त पदों पर भर्ती करने की घोषणा की है। अगर आप भी इन पदों के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप लाइब्रेरियन के लिए 21 जुलाई 2025 से 04 अगस्त 2025 और सर्वेयर के लिए 14 जुलाई 2025 से 28 जुलाई 2025 के बीच OJAS पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।
परंतु अगर आपको भर्ती के तहत आवेदन कैसे करना है इसकी जानकारी नहीं है तो आप आज के हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य ही पढ़ें क्योंकि इसमें हमने आपको भर्ती से जुड़ी हुई प्रत्येक जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की हुई है।
GSSSB Recruitment Notification 2025 -Overview
| Name of Article | GSSSB Surveyor Recruitment 2025 |
| Article Type | Latest Job Notification |
| Organization Name | Gujarat Subordinate Service Selection Board (GSSSB) |
| Post Name | Librarian, Surveyor |
| Total Post | 72 |
| Application Mode | Online |
| Who Can Apply | All Eligible Candidates |
| Official Notification | GSSSB Librarian Notification 2025 || GSSSB Surveyor Notification 2025 |
| Official Website | https://gsssb.gujarat.gov.in/Index |
GSSSB Vacancy 2025
Gujarat Subordinate Service Selection Board (GSSSB) ने अभी हाल ही में Librarian, Class-3 और Surveyor, Class-3 के रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया है। इस नोटिफ़िकेशन के तहत GSSSB ने कुल 72 रिक्त पदों की घोषणा की है जिसमें Librarian के लिए कुल 12 रिक्त पद और Surveyor के लिए 60 रिक्त पद निर्धारित किए हैं।
इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों के पास लाइब्रेरियन के पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और सर्वेयर के पदों पर आवेदन करने के लिए या तो सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या सरकार से मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से सर्वेयर कोर्स किया हुआ होना चाहिए। इसके अलावा भर्ती के तहत दोनों ही पदों के लिए उम्मीदवारों के पास कम्प्युटर चलाने का बेसिक ज्ञान एवं गुजराती और हिन्दी भाषा को लिखने पढ़ने का ज्ञान होना चाहिए।
इसके अलावा भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो यह पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है जिसमें लाइब्रेरियन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष और सर्वेयर के पदों के लिए 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि भर्ती के तहत आयु सीमा का यह नियम केवल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों पर ही लागू होगी और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु में अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी।
GSSSB Vacancy 2025 Post Details
| Post Name | Department | Total Posts |
| Librarian, Class-3 | Sports, Youth and Cultural Activities Department | 12 |
| Surveyor, Class-3 | Industries and Mines Department (Commissionerate of Geology and Mining) | 60 |
Important Dates for GSSSB Librarian Vacancy Online Form 2025
| Event | Librarian | Surveyor |
| Online Application Start | 21/07/2025 (14:00 hrs) | 14/07/2025 (14:00 hrs) |
| Last Date to Apply | 04/08/2025 (23:59 hrs) | 28/07/2025 (23:59 hrs) |
Application Fee for GSSSB Surveyor Vacancy Online Form 2025
| Category | Application Fee |
| General (UR) | ₹100 + ₹12 (Postal Charges) |
| Reserved / PwD / Ex-SM | Exempted |
GSSSB Recruitment Eligibility Criteria 2025
हमारे जो भी इच्छुक युवा उम्मीदवार नागरिक इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
GSSSB Bharti 2025 Educational Qualification:-
| Post Name | Educational Qualification |
| Librarian | 1. Bachelor’s Degree in Library and Information Science / Library Science from a recognized university 2. Basic Computer Knowledge (as per Gujarat Civil Services Rules) 3. Knowledge of Gujarati or Hindi or both |
| Surveyor | 1. Diploma in Civil Engineering from Technical Examination Board / recognized university OR Certificate in Surveyor Course from ITI 2. Basic Computer Knowledge 3. Knowledge of Gujarati or Hindi or both |
GSSSB Bharti 2025 Age Limit:-
| Post Name | Minimum Age | Maximum Age |
| Librarian | 18 Years | 35 Years |
| Surveyor | 18 Years | 33 Years |
GSSSB Bharti 2025 Age Relaxation:-
| Category | Age Relaxation |
| General Female | 5 years |
| Reserved Category (Male) | 5 years |
| Reserved Category (Female) | 10 years |
| PwD (General Male) | 10 years |
| PwD (General Female) | 15 years |
| PwD (Reserved Male) | 15 years |
| PwD (Reserved Female) | 20 years |
| Ex-Servicemen | Length of service + 3 years |
GSSSB Librarian Recruitment Selection Process 2025
GSSSB के द्वारा Librarian और Surveyor के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। भर्ती के तहत उम्मीदवारों के चयन के लिए सबसे पहले बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से विषय संबंधी जानकारी, तर्कशक्ति, गणितीय क्षमता, सामान्य ज्ञान तथा कंप्यूटर ज्ञान से संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे।
लिखित परीक्षा के सम्पन्न होने के बाद GSSSB के द्वारा सभी उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी जिसमें उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अंतिम रूप से नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
GSSSB Librarian Recruitment Exam Pattern 2025
| Subject/Section | Number of Questions | Marks | Duration |
| General Knowledge | 30 | 30 | 90 mins |
| Gujarati Grammar & Language | 20 | 20 | |
| English Grammar | 10 | 10 | |
| Technical Subject (Library/Civil) | 40 | 40 | |
| Computer Knowledge | 10 | 10 | |
| Total | 110 | 110 |
Documents Required for GSSSB Recruitment 2025
जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के GSSSB सर्वेयर भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जो इस प्रकार हैं –
- Passport Size Photo
- Signature
- 10th Marksheet
- Educational Degree/ Certificates
- Caste Certificate
- Disability certificate
- Ex-serviceman certificate
- Basic Computer knowledge certificate
- Valid ID Proof
- Sports certificate
- Widow certificate
How to Apply Online for GSSSB Surveyor Recruitment 2025
हमारे जो भी इच्छुक उम्मीदवार GSSSB लाइब्रेरियन और सर्वेयर भर्ती 2025 के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं वह आवेदन करने के लिए नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –
- भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वैबसाइट ojas.gujarat.gov.inपर जाना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको मेन मेनू में दिये गए Registration और फिर Apply के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको I Agree के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करें के लिए एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा आपको इस एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- दस्तावेजों को अपलोड करके के बाद आपको भर्ती के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।

- अंत में आपको अपने एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करना है और सबमिट करके के बाद फ़ाइनल प्रिंटआउट कॉपी को प्राप्त कर लेना है।
- इस तरह आपका GSSSB लाइब्रेरियन और सर्वेयर भर्ती 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
Important Links
| Online Application Form | Click Here to Apply Now |
| Official Notification | GSSSB Librarian Notification 2025 || GSSSB Surveyor Notification 2025 |
| Official Website | https://gsssb.gujarat.gov.in/Index |
GSSSB Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
GSSSB लाइब्रेरियन और सर्वेयर भर्ती 2025 के तहत कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
GSSSB लाइब्रेरियन और सर्वेयर भर्ती 2025 के तहत लाइब्रेरियन के कुल 12 पद और सर्वेयर के कुल 60 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
भर्ती के तहत लाइब्रेरियन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
भर्ती के तहत लाइब्रेरियन पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी और इन्फॉर्मेशन साइंस या लाइब्रेरी साइंस में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर और गुजराती या हिंदी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
भर्ती के तहत सर्वेयर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गई है?
भर्ती के तहत सर्वेयर पद के लिए उम्मीदवार के पास या तो सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त आईटीआई से सर्वेयर कोर्स का प्रमाणपत्र होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर और भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।
भर्ती के तहत आवेदन करने एक लिए आयु सीमा क्या है ?
भर्ती के तहत लाइब्रेरियन पद के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष और सर्वेयर पद के लिए 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि क्या है?
भर्ती के तहत लाइब्रेरियन पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 04 अगस्त 2025 है और सर्वेयर पद के लिए अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।
