GSECL JE Recruitment 2025:- गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड (GSECL) द्वारा विद्युत सहायाक (जूनियर इंजीनियर) के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी की गई है। यह भर्ती इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की शाखा में कुल 135 पदों के लिए की जा रही है। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित शाखा में नियमित रूप से B.E./B.Tech की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें 7वें और 8वें सेमेस्टर में न्यूनतम 55% अंक और कोई भी बैक पेपर नहीं होना चाहिए।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

GSECL Junior Engineer 2025 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2025 से शुरू होगी और इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 24 जुलाई 2025 शाम 6:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट www.gsecl.in के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी अनारक्षित श्रेणी में अपना आवेदन कर सकते हैं, परंतु उनके लिए गुजराती भाषा का ज्ञान अनिवार्य है, क्योंकि परीक्षा में गुजराती भाषा और व्याकरण से संबंधित भाग शामिल होगा।
अगर आप भी इस भर्ती के लिए निर्धारित की गई सभी आवश्यक पात्रताओं को पूरा करते हैं तो आप बेशक ही इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परंतु अगर आपको भर्ती की आवेदन की जानकारी नहीं है तो आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य ही पढ़ें और इसमें बताई गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो करें। जिससे आप बिना किसी परेशानी इस भर्ती के तहत अपना आवेदन कर सकें।
GSECL JE Recruitment Notification 2025 – Overview
Name of Article | GSECL JE Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | Gujarat State Electricity Corporation Ltd. |
Post Name | Vidyut Sahayak (Junior Engineer) |
Total Post | 135 |
Application Mode | Online |
Who Can Apply | Eligible candidates from Gujarat State in All category & Other State Candidates in General/Unreserved Category |
Online Registration Begins | 04 July 2025 |
Last Date for Online Registration | 24 July 2025 (till 6:00 PM) |
Official Notification | GSECL Junior Engineer Notification 2025 |
Official Website | https://gsecl.in/ |
GSECL JE Recruitment Online Form 2025
गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड (GSECL) ने राज्य के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करते हुए विद्युत सहायाक (जूनियर इंजीनियर) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 135 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए कुल 55 पद, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 55 पद, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग के लिए 20 पद और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए 5 पद निर्धारित किए गए हैं।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पूर्णकालिक बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए, जिसमें अंतिम वर्ष (7वें और 8वें सेमेस्टर) में न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य हैं और कोई भी बैक पेपर नहीं होना चाहिए। इसके अलावा सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है वहीं आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS) के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इस भर्ती में उम्मीदवार को प्रारंभिक रूप से दो वर्ष के लिए विद्युत सहायाक के रूप में रखा जाएगा जिसके दौरान उन्हें पहले वर्ष में ₹48,100 और दूसरे वर्ष में ₹50,700 प्रतिमाह का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इन दो वर्षों की अवधि पूरी होने के बाद, यदि उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है तो उन्हें स्थायी जूनियर इंजीनियर पद पर भी नियुक्त किया जा सकता है जहां पर उन्हें ₹45,400 – ₹1,01,200 तक का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
GSECL Vidyut Sahayak (Junior Engineer) Notification 2025 Post Details
Post Name | Total Vacancies |
Vidyut Sahayak (Junior Engineer – Electrical) | 55 |
Vidyut Sahayak (Junior Engineer – Mechanical) | 55 |
Vidyut Sahayak (Junior Engineer – Instrumentation & Control) | 20 |
Vidyut Sahayak (Junior Engineer – Electronics & Communication) | 5 |
Total | 135 |
Important Dates for GSECL JE Vacancy 2025
Event | Date & Time |
Online Application Start Date | 04 July 2025 |
Last Date to Apply | 24 July 2025 (till 6:00 PM) |
Application Fee for GSECL JE Vacancy 2025
Category | Application Fees (Including GST) |
UR / SEBC / EWS | ₹500 |
SC / ST / PwD | ₹250 |
GSECL JE Recruitment Eligibility Criteria 2025
GSECL JE Vacancy 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले निर्धारित की गई आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
GSECL JE Bharti 2025 Educational Qualification:-
Post Name | Educational Qualification |
Junior Engineer (Electrical) | Full-time B.E./B.Tech in Electrical with 55% marks in 7th & 8th semesters, no ATKT |
Junior Engineer (Mechanical) | Full-time B.E./B.Tech in Mechanical with 55% marks in 7th & 8th semesters, no ATKT |
Junior Engineer (Instrumentation & Control) | Full-time B.E./B.Tech in Instrumentation & Control with 55% marks in 7th & 8th semesters, no ATKT |
Junior Engineer (Electronics & Communication) | Full-time B.E./B.Tech in ECE with 55% marks in 7th & 8th semesters, no ATKT |
GSECL JE Bharti 2025 Age Limit:-
Category | Maximum Age (as of 01.07.2025) |
UR (General) | 35 years |
Reserved/EWS | 40 years |
GSECL JE Bharti 2025 Age Relaxation:-
Category | Age Relaxation |
PwD | 10 years |
Female | 5 years |
Ex-Servicemen | 10 years |
Dependent of Retired GUVNL Employee | Up to 40 years |
GSECL JE Recruitment Selection Process 2025
GSECL विद्युत सहायाक (जूनियर इंजीनियर) भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया की परीक्षा को दो मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है। पहले चरण में सभी उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी, जिसमें रीजनिंग, गणितीय क्षमता, अंग्रेज़ी भाषा, कंप्यूटर ज्ञान और गुजराती भाषा एवं व्याकरण जैसे विषयों से कुल 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 50 अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 45 अंक प्राप्त करने होंगे, ताकि वे दूसरे चरण के लिए पात्र हो सकें।
चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण की परीक्षा भी कंप्यूटर आधारित होगी और यह पूरी तरह से तकनीकी विषयों पर आधारित होगी, जिसमें उम्मीदवार की संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच (Electrical/Mechanical/IC/EC) से जुड़े गहन विषयों की जानकारी का मूल्यांकन किया जाएगा। यह परीक्षा भी 100 अंकों की होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे।
इसके बाद जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे उनकी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी जिसमें उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अदस्तावेजों के स्त्यपन के बाद नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
Documents Required for GSECL Vidyut Sahayak (Junior Engineer) Vacancy 2025
हमारे जो भी इच्छुक उम्मीदवार GSECL Junior Engineer Recruitment 2025 के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपना आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जो इस प्रकार हैं –
- Passport Size Photo
- Signature
- B.E./B.Tech Degree with All Semester Marksheet
- Caste Certificate
- Ex-Servicemen certificate
- Affidavit of genuineness of documents (Annexure-I)
- Affidavit for retired employee dependents (Annexure-II)
- Death certificate (for widow) and declaration of not remarried
- No Objection Certificate (for Govt./PSU employees)
- Domicile certificate (for Gujarat resident quota)
- Valid ID Proof
- Address Proof
How to Apply for GSECL JE Recruitment 2025
हमारे देश के जो भी इच्छुक युवा उम्मीदवार GSECL विद्युत सहायक भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें, अपना आवेदन करने के लिए नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो इस प्रकार है –
- भर्ती के तहत आपको अपना आवेदन करने के लिए सबसे पहले हमारे द्वारा दिये गए डाइरैक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको विद्युत सहायक (जूनियर इंजीनियर) भर्ती के तहत आवेदन करने का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको To Register के सामने दिये गए Click here के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का ऑप्शन खुलकर आएगा आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म की मदद से पोर्टल पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लेना है और अपनी लॉगिन डिटेल्स को प्राप्त कर लेना है।
- लॉगिन डिटेल्स मिलने के बाद आपको पोर्टल पर इनकी मदद से लॉगिन कर लेना है।
- जिसके बाद आपके सामने भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी एंटर करनी है और साथ ही में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
- इसके बाद आपको अपने आवेदन के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और अंत में अपने इस एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करके उसकी फ़ाइनल प्रिंटआउट कॉपी को प्राप्त कर लेना है।
- इस तरह आपका GSECL Vidyut Sahayak (Junior Engineer) Bharti 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा।
Important Links
Online Application Form | Click Here to Apply Now (Direct Link) |
Official Notification | GSECL Junior Engineer Notification 2025 |
Official Website | https://gsecl.in/ |
GSECL JE Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
GSECL विद्युत सहायाक (जूनियर इंजीनियर) भर्ती 2025 के लिए कुल कितनी रिक्तियां घोषित की गई हैं?
GSECL विद्युत सहायाक (जूनियर इंजीनियर) भर्ती 2025 के लिए कुल 135 पदों पर रिक्तियां घोषित की गई हैं, जिनमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच शामिल हैं।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2025 शाम 6:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
भर्ती के तहत आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
भर्ती के तहत आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रांच में नियमित मोड से B.E./B.Tech की डिग्री होनी चाहिए और 7वें व 8वें सेमेस्टर में न्यूनतम 55% अंक होने चाहिए, साथ ही किसी भी सेमेस्टर में बैक पेपर नहीं होना चाहिए।
इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
इस भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष और आरक्षित वर्ग (SC/ST/SEBC/EWS) के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
क्या अन्य राज्य के उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हां, अन्य राज्य के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग (Unreserved Category) में आवेदन कर सकते हैं लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार के आरक्षण या आयु छूट का लाभ नहीं मिलेगा और उनके लिए गुजराती भाषा का ज्ञान आवश्यक होगा।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।