East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026: Apply Offline for 5 Sports Quota Posts – Eligibility, Age Limit, Selection Process & Notification

East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026: अगर आप भी एक खिलाड़ी हैं और रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर आ गई है। आपको बता दें कि East Coast Railway (ECoR) की तरफ से 10 जनवरी 2026 को एक अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना में ECoR ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कुल 5 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्ती अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों के लिए निकली गई है।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन 09 जनवरी 2026 से शुरू हो गए हैं। और जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं वे इन पदों के लिए 09 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। और अगर आप अंडमान, निकोबार या लक्षद्वीप से हैं, तो आपके लिए अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 तक की है। यह उन खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका है जो रेलवे जैसे क्षेत्र में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे थे। यह भर्तियां Level 2/3 और Level 1 के लिए हैं, जिसमें Athletics, Weight Lifting और Archery जैसे खेल शामिल हैं।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026

आज के इस लेख में हम आपको East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026 से जुड़ी सारी जानकारी विस्तार से बताएंगे। आप इन पदों के लिए 09 फरवरी 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो इस लेख में दी गई जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यान से अंत तक जरूर पढ़ें।

East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization East Coast Railway (ECoR)
Post Name Sports Quota Posts in Level 2/3 and 1
Advertisement No. ECoR /Pers/SPQ(OA)/2025-26
Total Posts 5
Application Start Date 10 January 2026
Last Date to Apply 09 February 2026 (18:00 Hrs)
Selection Process Trial, Interview and Assessment
Application Mode Offline
Work Location Divisions & HQ of ECoR
Official Website rrcbbs.org.in/
How Can Apply All India

East Coast Railway Sports Quota Notification 2026: Details

अगर आप भी East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026 के इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इससे जुड़ी सारी जानकारी जानना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। यह भर्ती अलग-अलग खेलों जैसे athletics, weight lifting, archery आदि के लिए है। अधिसूचना में सभी खेलों, पदों की संख्या, आवेदन की तारीख और योग्यता के बारे में बताया है। जिसकी पूरी जानकरी आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

अगर आप भी Sports Quota से हैं और रेलवे में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। तो RRC ने इन 5 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से शुरू कर दी है। और इच्छुक खिलाडी 09 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना में भर्ती से संबंधित सभी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, खेल, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया को हमने आगे लेख में बताया है, तो अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

Official notification of East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026

Events Dates
Notification Release Date 10 January 2026
Online Apply Start Date 10 January 2026
Online Apply Last Date 09 February 2026 (18:00 Hrs)
Trial Dates To be notified on website
Result Date After Selection

East Coast Railway Sports Quota Vacancy Details

नीचे सभी रिक्तियों की जानकारी Level Wise दी गई है, अलग-अलग लेवल और उनके Grade Pay के साथ पोस्ट्स की संख्या, Gender और position का टेबल दिए गए हैं:

Level 2 or 3 (GP Rs. 2000/1900)

Events/Discipline No. of Posts Men/Women Position
Athletics 1 Men 100 mtr run
Weight Lifting 1 Men 65 KG
Weight Lifting 1 Women 53 KG

Level 1 (GP Rs. 1800)

Events/Discipline No. of Posts Men/Women Position
Archery 1 Men Compound
Weight Lifting 1 Women 48 KG
Grand Total: 5 Posts

East Coast Railway Sports Quota Application Fee

Category Application Fee
General / OBC / EWS ₹500/-
SC / ST / Ex-Servicemen / Women / Minority / EBC ₹250/-
Payment Mode Demand Draft / IPO (favour of “Principal Financial Adviser, East Coast Railway, payable at Bhubaneswar”)
Note:
  • जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए ट्रायल में शामिल होंगे उनका आवेदन में लगी फीस को रिफंड होगी, पर बैंक चार्जेस काट कर।
  • Minority के उम्मीदवार जैसे मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी और जैन को शामिल होने के लिए सेल्फ-डिक्लेरेशन (Annexure-A) फॉर्म भर कर देना होगा। जो आपको नोटिफिकेशन के एंड में मिल जाएगा।
  • और EBC (Economically Backward Class) के लिए परिवार की सालाना आय ₹50,000 से कम होनी चाहिए, और जिसके लिए आपको इनकम सर्टिफिकेट (Annexure-B) देना होगा। जो आपको नोटिफिकेशन के एंड में मिल जाएगा।

East Coast Railway Sports Quota Eligibility Criteria 2026

ECoR की तरफ से आई नोटिफिकेशन के अनुसार Eligibility Criteria की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Educational Qualification

ECoR Sports Quota Recruitment 2026 के लिए अलग-अलग लेवल के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। आपके पास सिर्फ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से ही पढ़ाई का सर्टिफिकेट होना चाहिए:

Pay Level Minimum Prescribed Educational Qualification
Levels 2 or 3 (GP Rs.2000 / 1900)
  • 12th (+2 stage) or its equivalent examination.(OR)
  • A pass in Matriculation or its equivalent from a recognized Board and having ITI Certificate may also apply to be posted as Tech-III/Level-2 GP Rs. 1900/- . (OR)
  • A pass in Matriculation or its equivalent from a recognized Board may also apply to be posted as Tech-III/Level-2 GP Rs. 1900/- subject to completion of prescribed training as per Railway Board’s guidelines.
Level 1 (GP Rs.1800)
  • 10th Pass or ITI or equivalent (OR)
  • National Apprenticeship Certificate (NAC) granted by NCVT.

Age Limit

इन पदों के लिए age limit 01 जुलाई 2026 के अनुसार होनी चाहिए।

Post Level Age Limit
All Levels (1 to 2/3) 18 – 25 years

Sports Norms for East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026

खिलाड़ियों की खेल में achievements जो किसी भी मान्यता प्राप्त Championships/Event में हुई हो, वो भी 01 अप्रैल 2023 के बाद की होनी चाहिए। सबसे कम sports norms को आपको चाहिए वो इस प्रकार हैं:

Pay Level Minimum Sports Norms for Recruitment
Level – 2 / 3 (GP Rs.2000 / 1900)
  • At least 3rd position in any of the Category-C Championships / Events OR
  • 3rd position in Senior / Youth / Junior National Championships OR
  • 3rd position in National Games OR
  • 1st position in Federation Cup Championships (Senior Category).
Level – 1 (GP Rs.1800)
  • Represented the Country in any of the Category–C Championships/events OR
  • At least 3rd position in Federation Cup Championships (Senior Category) OR
  • Represented a state with at least 8th position in Senior National Championships only.
Note: इसके अलावा हर Championships और गेम्स के Events को अलग-अलग Categories के हिसाब से बांटा गया है जिसके लिए आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करनी होगी।

East Coast Railway Sports Quota Selection Process 2026

चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  1. ट्रायल:

    • खेल प्रदर्शन, फिटनेस और कोच की राय पर 40 अंक।

    • न्यूनतम 25 अंक पाने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण (इंटरव्यू) के लिए योग्य होंगे।

  2. इंटरव्यू और आकलन:

    • खेल उपलब्धियां: 50 अंक।

    • शैक्षणिक योग्यता: 10 अंक (न्यूनतम योग्यता के लिए 6 अंक, उच्च योग्यता के लिए ज्यादा)।

    • कुल: 60 अंक।

  3. कुल अंक: ट्रायल (40) + इंटरव्यू (60) = 100 अंक।

  4. न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स:

Pay Level / Grade Pay Minimum Qualifying Marks
Level-2/3 (GP Rs.2000/1900) 65 Marks
Level-1 (GP Rs.1800) 60 Marks
  • मेरिट लिस्ट: मेरिट लिस्ट कुल अंकों के आधार पर बनेगी। अगर नंबर बराबर होंगे तो छोटी उम्र वाले उम्मीदवार को सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • मेडिकल टेस्ट: जो भी उम्मीदवार चुने जाएंगे उनका मेडिकल टेस्ट होगा।
  • पोस्टिंग: पोस्टिंग ECoR के डिवीजनों में होगी जैसे कटक, भुवनेश्वर या मुख्य हेडक्वार्टर में होगी।

What documents are required during the trial?

  • ट्रायल के समय उम्मीदवार के चार फोटो अलग से होने चाहिए और मांगे गए सभी दस्तावेज होने चाहिए।
  • अगर डॉक्यूमेंट हिंदी/अंग्रेजी में नहीं है तो, उनके साथ एक translated copy जरूर लाएं।
  • उम्मीदवारों को ट्रायल के दिन कोई भी खर्चा या TA/DA और रुकने का इंतजाम नहीं होगा, वो खुद करना होगा।
  • अपने खेल में उपयोग होने वाली किट और 2-3 दिन के रहने की व्यवस्था खुद करनी होगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो (3.5×4.5 cm, 30-70 KB, JPG/JPEG, 100 DPI)।
  • हस्ताक्षर (3.5×2.5 cm, 20-50 KB, JPG/JPEG, 100 DPI)।
  • शैक्षणिक सर्टिफिकेट।
  • खेल उपलब्धि सर्टिफिकेट (01.04.2023 के बाद)।
  • जन्म प्रमाण पत्र (HS/मैट्रिकुलेशन)।
  • SC/ST/OBC/EWS सर्टिफिकेट (Annexure-C/D/E, जहां लागू)।
  • EBC के लिए इनकम सर्टिफिकेट (Annexure-B)।
  • माइनॉरिटी के लिए सेल्फ-डिक्लेरेशन (Annexure-A)।
  • सरकारी नौकरी वालों के लिए NOC।

How to Apply Online for East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026?

East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले RRC East Coast Railway की आधिकारिक वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाएं।

RRC East Coast Railway for East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026

  • होम पेज पर ही आपको थोड़ा सा नीचे स्क्रॉल करने पर ‘What’s new’ सेक्शन में आपको ‘APPLICATION FORM FOR RECRUITMENT OF SPORTS PERSON AGAINST SPORTS QUOTA (OPEN ADVERTISEMENT) IN EAST COAT RAILWAY FOR THE YEAR-2025-26’ का लिंक मिलेगा, इस ऑप्शन पर क्लिक करें।

Form link for East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026

  • क्लिक करते ही East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026 के लिए आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। इस फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।

form image for East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026

  • फिर इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे नाम, शैक्षणिक योग्यता, खेल उपलब्धियां, व्यक्तिगत जानकारी को नीले या काले बॉलपॉइंट पेन से ठीक से भरें। और फॉर्म को सिर्फ अंग्रेजी या हिंदी में ही भरें।
  • फॉर्म में अपना पासपोर्ट साइज का फ़ोन लगाए। और बाएं अंगूठे के दो निशान भी लगाए।
  • फॉर्म के साथ मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट का प्रिंट निकल कर फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
  • आवेदन शुल्क (₹500 या ₹250) डिमांड ड्राफ्ट/IPO से जमा करें। यह DD (favour of “Principal Financial Adviser, East Coast Railway, payable at Bhubaneswar”) के लिए बनाना होगा।
  • फिर फॉर्म और सभी डॉक्यूमेंट को एक एनवलप में डाल कर उसके ऊपर ‘Application against Sports Quota (Open Advertisement) recruitment for the year 2025-26’ लिखें।
  • फिर इस Envelope को Ordinary या Speed Post से निचे दिए एड्रेस पर भेजे:

The Dy. Chief Personnel Officer(Rectt.),

2nd Floor, South Block, Rail Sadan,

PO-Mancheswar, Chandrasekharpur,

Bhubaneswar, Odisha – 751017

  • और जो उम्मीदवार खुद फॉर्म जमा करना चाहते हैं वे ‘Principal Chief Personnel Officer, 2nd Floor, South Block, Rail Sadan, PO-Mancheswar, Chandrasekharpur, Bhubaneswar, Odisha – 751017‘ ऑफिस में जाकर जमा कर सकते हैं।

क्विक लिंक्स

Direct Form Download Link Click Here
Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Notification Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026

East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026 में कितनी वैकेंसी हैं?

इस साल ECoR ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत लेवल 2/3 और 1 में कुल 5 पदों के लिए भर्ती निकाली है। ये पद athletics, weight lifting और archery के लिए हैं। इसमें सभी कैटेगरी के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 09 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक है। अंडमान, निकोबार के निवासियों के लिए 24 फरवरी तक है।

East Coast Railway Sports Quota Recruitment 2026 में चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

चयन ट्रायल (40 अंक) और इंटरव्यू (60 अंक) के आधार पर होगा। कुल 100 अंकों में न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स लेवल के अनुसार 60 से 65 हैं। मेडिकल टेस्ट भी होगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

जनरल/OBC/EWS के लिए ₹500 और SC/ST/महिला/माइनॉरिटी/EBC के लिए ₹250। ट्रायल में शामिल होने पर रिफंड होगी लेकिन बैंक चार्जेस काट कर।

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *