CSIR ASO Recruitment 2026: Apply Online for 100 Assistant Section Officer Posts, Selection Based on UPSC CSE 2024 Marks

CSIR ASO Recruitment 2026: अगर आप भी ग्रेजुएशन पास हैं और अपने UPSC Civil Services Examination 2024 (CSE-2024) दिया था, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Council of Scientific & Industrial Research (CSIR) ने आज यानि 23 जून 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें UPSC CSE-2024 के नॉन-रिकमेंडेड उम्मीदवारों से Assistant Section Officer (ASO) के कुल 100 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप भी CSIR की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आज यानि 23 जून 2026 सुबह 10 बजे से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। और जो इच्छुक व योग्य उम्मीदवार हैं, वे 13 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक CSIR के आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.csir.res.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती का सिलेक्शन सिर्फ आपके UPSC CSE-2024 के मार्क्स और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) के आधार पर होगा। आवेदन की पूरी प्रोसेस की डिटेल आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

CSIR ASO Recruitment 2026

इस लेख में हम आपको CSIR ASO Recruitment 2026 की पूरी जानकारी बताएंगे, जैसे वैकेंसी, योग्यता, फीस, चयन प्रक्रिया और अप्लाई कैसे करें आदि। तो आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप सीधे इसके लिए आवेदन कर सकेगें।

CSIR ASO Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization Council of Scientific & Industrial Research (CSIR)
Post Name Assistant Section Officer (ASO)
Advertisement No. E-I/RC/2026/2
Total Posts 100
Post Classification Group B (Non-Gazetted), Pay Level-7 (₹44,900 – ₹1,42,400)
Application Start Date 23 June 2026 (10:00 AM)
Last Date to Apply 13 July 2026 (05:00 PM)
Application Mode Online Only
Application Fee ₹500 (UR/OBC/EWS); NIL (Women/SC/ST/PwBD/ESM)
Selection Process
  • Shortlisting (CSE-2024 Marks),
  • CPT (Qualifying)
Official Website csir.res.in / recruitment.csir.res.in
Who Can Apply Only Non-Recommended Candidates of UPSC CSE-2024 (All Over India)

CSIR ASO Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी CSIR ASO Recruitment 2026 के इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि CSIR ने इन पदों की भर्ती के लिए 23 जून 2026 यानि आज ही नोटिफिकेशन जिसका नंबर Advt. No. E-I/RC/2026/2 जारी की है। यह भर्ती सिर्फ UPSC CSE-2024 के उन उम्मीदवारों के लिए है, जो फाइनल रिकमेंडेशन लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए कुल 100 वैकेंसी निकली गई है जिसमें ASO (General), ASO (Finance & Accounts) और ASO (Stores & Purchase) के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। और इसके लिए आप आज 23 जून 2026 से लेकर 13 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आपके पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री है और आपने UPSC CSE-2024 दिया था, तो आप आवेदन कर सकते हैं।

Official Notification of CSIR ASO Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of CSIR ASO Recruitment 2026

Events Dates
Notification Release Date 23 June 2026
Online Application Start 23 June 2026 (10:00 AM)
Last Date to Apply Online 13 July 2026 (05:00 PM)
Fee Payment Last Date 13 July 2026 (05:00 PM)
CPT Date To be Notified
Result Declaration To be Notified

CSIR ASO Vacancy Details

CSIR ने ASO के तीन कैडर के लिए कुल 100 पद निकाले हैं। नीचे हर कैडर और कैटेगरी के अनुसार पदों की पूरी जानकारी दी गई है।

Name of the Post Total
Assistant Section Officer (General) 61
Assistant Section Officer (Finance & Accounts) 18
Assistant Section Officer (Stores & Purchase) 21
Total 100

*नोट: Finance & Accounts के ST के 2 में से 1 और OBC के 6 में से 2 बैकलॉग वैकेंसी हैं। इन 100 पदों में से 7 पद PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

CSIR ASO Application Fee

उम्मीदवारों को आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करें। SBI Collect के जरिए ही भुगतान करना होगा।

Category Application Fee
UR / OBC (NCL) / EWS ₹500/-
Women / SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen NIL (कोई फीस नहीं)

CSIR ASO Eligibility Criteria 2026

अप्लाई करने से पहले चेक कर लें कि आप इसके लिए एलिजिबल हैं या नहीं। यह भर्ती सिर्फ UPSC CSE-2024 देने वालों के लिए है।

Educational Qualification & Special Condition

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

Note: उम्मीदवार ने UPSC की Civil Services Examination 2024 (CSE-2024) दी हो और वह UPSC की Recommended List में शामिल न हुए हों। UPSC Pratibha Setu पोर्टल पर उपलब्ध लिस्ट के अनुसार ही पात्रता मानी जाएगी। जो उम्मीदवार यह शर्त पूरी नहीं करते, उन्हें आवेदन नहीं करना चाहिए।

Age Limit (as on closing date 13.07.2026)

Criteria Details
Maximum Age (UR) 33 Years

Age Relaxation

Category Age Relaxation
SC / ST +5 Years
OBC (NCL) +3 Years
PwBD (UR) +10 Years
PwBD (OBC) +13 Years
PwBD (SC/ST) +15 Years
Ex-Servicemen वास्तविक आयु (Real Age) में से की गई सैन्य सेवा की अवधि घटाने के बाद 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट
CSIR Departmental Candidates +5 Years

CSIR ASO Selection Process 2026

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन UPSC Civil Services Examination 2024 (CSE-2024) में प्राप्त अंकों और Computer Proficiency Test (CPT) के आधार पर किया जाएगा।

Stage 1 – Shortlisting (UPSC CSE-2024 Marks के आधार पर):

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनके UPSC CSE-2024 के टोटल मार्क्स (Mains + Personality Test) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

  • शॉर्टलिस्टिंग कम से कम 1:5 के रेश्यो में यानी हर पद के लिए 5 गुना उम्मीदवारों की होगी।

Stage 2 – Computer Proficiency Test (CPT) (Qualifying):

  • शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को CPT देना होगा, जो 100 मार्क्स का और 1 घंटे का होगा।

  • इसमें Word Processing, Spread Sheet, और Power Point Presentation जैसे ऑफिस वर्क से जुड़े टास्क होंगे।

  • CPT सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर का है, यानी पास होना जरूरी है लेकिन इसके मार्क्स मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।

  • CPT के लिए कैटेगरी-वार मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स नीचे दिए गए हैं:

Category Minimum Threshold % Minimum Threshold Marks (Out of 100)
UR 40% 40
EWS 37% 37
OBC 37% 37
SC 35% 35
ST 35% 35
All PwBD Categories 30% 30

Final Merit List: फाइनल मेरिट UPSC CSE-2024 के टोटल मार्क्स (Mains Examination + Personality Test) के आधार पर किया जाएगा। पर ही बनेगी। पर सभी उम्मीदवार को CPT को न्यूनतम मार्क्स प्राप्त करके क्वालीफाई करना होगा। CPT के अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।

CSIR ASO Salary 2026

चयन पर 7th CPC के अनुसार वेतन मिलेगा। DA, HRA, TA आदि भी सरकारी दरों पर मिलेंगे।

Post Name Pay Level Pay Scale
Assistant Section Officer (ASO) Pay Level-7, Cell-1 ₹44,900 – ₹1,42,400

Documents Required for CSIR ASO Recruitment 2026

  • पासपोर्ट साइज फोटो (JPG, 50 KB से कम)

  • सिग्नेचर (JPG, 50 KB से कम)

  • जन्मतिथि का प्रमाण (10वीं का सर्टिफिकेट)

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (10वीं से लेकर सबसे बड़ी डिग्री तक)

  • UPSC CSE-2024 की मार्कशीट (Preliminary Test और Mains + Personality Test दोनों की)

  • अनुभव प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)

  • जाति/समुदाय प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS, अगर लागू हो)

  • PwBD प्रमाण पत्र (40%+ दिव्यांगता, अगर लागू हो)

  • सभी डॉक्यूमेंट PDF में, हर फाइल 1 MB से कम

How to Apply Online for CSIR ASO Recruitment 2026?

सभी उम्मीदवारों को CSIR ASO Recruitment 2026 के लिए सिर्फ ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको CSIR के आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.csir.res.in पर जाना होगा।

CSIR Recuruitment portal website homepage of CSIR ASO Recruitment 2026

  • होमपेज पर आने के बाद ‘Recruitment of Assistant Section Officers’ के नीचे आपको ‘APPLY ONLINE’ लिंक पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे, नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर शुरू में ही ‘Apply Online [RECRUITMENT FOR THE POST OF ASSISTANT SECTION OFFICER (ASO) FROM THE NON-RECOMMENDED CANDIDATES OF UPSC’s CIVIL SERVICES EXAMINATION-2024]’ के लिंक पर क्लिक करें।

Applu option for CSIR ASO Recruitment 2026

  • ‘New Registration’ फॉर्म ओपन होगा, रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना UPSC Roll Number, ईमेल, मोबाइल नंबर भरें और रजिस्ट्रेशन कर लें। नया ‘User ID’ और ‘Password’ अपने मोबाइल नंबर और ईमेल पर आएगा।

Registration form for CSIR ASO Recruitment 2026

  • उसके बाद ‘Already Registered? Sign In’ पर क्लिक करें। और ‘User ID’ और ‘Password’ लॉगिन कर लें।

Login form image of CSIR ASO Recruitment 2026

  • लॉगिन फॉर्म में अपना प्रोफाइल पूरा भरें, जिसमें पर्सनल, एजुकेशनल, एक्सपीरियंस डिटेल्स सब अच्छे से डालें।
  • फोटो, सिग्नेचर, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें (JPG/PDF, साइज लिमिट चेक करें)।
  • फीस (अगर लागू हो) ऑनलाइन SBI Collect के जरिए ही जमा करें और ई-रसीद अपलोड करें।
  • सब कुछ चेक करें, प्रीव्यू देखें और सबमिट करें। प्रिंटआउट रख लें।

क्विक लिंक्स

Direct Apply Click Here
Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Advertisement Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – CSIR ASO Recruitment 2026

CSIR ASO Recruitment 2026 के लिए कौन-कौन से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

इस भर्ती के लिए सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2024 (CSE-2024) दी हो और वे फाइनल रिकमेंडेशन लिस्ट में जगह नहीं बना पाए हों।

CSIR ASO Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं और सैलरी कितनी है?

इस भर्ती में ASO के तीन कैडर (General, Finance & Accounts, Stores & Purchase) के लिए कुल 100 पद निकाले गए हैं और चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-7 के हिसाब से ₹44,900 से ₹1,42,400 तक की सैलरी मिलेगी।

आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है और फीस कितनी है?

ऑनलाइन आवेदन 23 जून 2026 से शुरू होकर 13 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे) तक ही चलेंगे, जिसमें UR/OBC/EWS उम्मीदवारों को ₹500 फीस देनी है और बाकी सभी वर्गों को कोई फीस नहीं देनी है।

चयन प्रक्रिया क्या है और क्या कोई लिखित परीक्षा होगी?

चयन प्रक्रिया में कोई अलग से लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि UPSC CSE-2024 के मेन्स और पर्सनैलिटी टेस्ट के टोटल मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के बाद एक क्वालीफाइंग कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) लिया जाएगा।

क्या CPT पास करना बहुत मुश्किल है और इसके मार्क्स मेरिट में जुड़ते हैं?

CPT का स्तर सामान्य ऑफिस वर्क जैसा होता है और पास करने के लिए UR वर्ग को सिर्फ 40% अंक लाने हैं, और ध्यान रखें कि CPT के मार्क्स फाइनल मेरिट में नहीं जोड़े जाते, यह सिर्फ क्वालीफाइंग है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *