Chandigarh Teacher Recruitment 2026: Short Notice Out for 582 NTT, JBT, TGT & PGT Posts, Eligibility, Salary, Selection Process & Full Details

Chandigarh Teacher Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी स्कूलों में टीचर बनने की तैयारी कर रहे हैं और चंडीगढ़ में टीचर के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग (Department of Education, Chandigarh Administration) ने हालही में एक शार्ट नोटिफिकेशन जारी की है। जिसमें चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की आने वाली शिक्षक भर्ती की जानकारी दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार जल्द ही चंडीगढ़ प्रशासन NTT, JBT, TGT और PGT के लगभग 582 पदों पर भर्ती शुरू करने वाला है।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में होने जा रही है। Chandigarh Administration 31 जुलाई 2026 तक इस भर्ती के लिए Detailed Notification जारी करेगा। और इस भर्ती के लिए चंडीगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्यों के उम्मीदवारों भी आवेदन कर पाएंगे। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे जुलाई 2026 के बाद चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

Chandigarh Teacher Recruitment 2026

आज इस लेख में हम आपको Chandigarh Teacher Recruitment 2026 की सारी जरूरी जानकारी और अन्य अपडेटेड बताएंगे। जैसे पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, सैलरी और अन्य चीजें आदि। यह सभी जानकारियाँ अभी शार्ट नोटिस से ली गई है, जल्द ही फुल डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होगी, तब इस आर्टिकल के डाटा को अपडेट कर दिया जाएगा। तो इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Chandigarh Teacher Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Recruitment By Chandigarh Administration, Department of Education
Organization Education Department, Chandigarh
Post Name NTT, JBT, TGT, PGT
Total Posts Approximately 582 (Expected)
Who Can Apply All Over India (अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी पात्र)
Notification Release Date By 31 July 2026 (Expected)
Application Start Date August 2026 (Expected)
Selection Process Written Exam / Interview (To be notified in detailed advertisement)
Application Mode Online
Job Location Chandigarh
Official Website chdeducation.gov.in

Chandigarh Teacher Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी Chandigarh Teacher Recruitment 2026 के इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के कड़े आदेशों के अनुपालन में 31 जुलाई 2026 तक Teacher Recruitment 2026 के पदों के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी करने की घोषणा की है। इसके लिए अभी तक एक शार्ट नोटिस जारी किया गया है।

इस शार्ट नोटिस के अनुसार इस भर्ती में Nursery Teacher Training (NTT), Junior Basic Teacher (JBT), Trained Graduate Teacher (TGT) और Post Graduate Teacher (PGT) के लगभग 582 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों के लिए होने जा रही है। और सभी पात्र राज्यों के उम्मीदवारों इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Short notice image of Chandigarh Teacher Recruitment 2026

Also Read…

Chandigarh Teacher Recruitment 2026: Important Dates

Events Dates
Public Notice Release Date 28 May 2026
Detailed Notification Release Date By 31 July 2026 (Expected)
Online Apply Start Date August 2026 (Expected)
Online Apply Last Date To be notified
Exam Date December 2026 (Expected)

नोट: यह सभी तिथियाँ Expected हैं। जिन्हें फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा।

Chandigarh Teacher Recruitment 2026: Vacancy Details

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा इस भर्ती में लगभग 582 पदों को भरा जाना है। पदों का श्रेणीवार विवरण अभी जारी नहीं किया गया है, पर पदों की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

Post Category Expected Post Name
NTT Nursery Teacher Training (NTT)
JBT Junior Basic Teacher (JBT) / Primary Teacher (PRT)
TGT Trained Graduate Teacher (Various Subjects)
PGT Post Graduate Teacher (Various Subjects)

नोट: पोस्ट-वाइज और सब्जेक्ट-वाइज रिक्तियों की डिटेल जानकारी फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दी जाएगी।

Chandigarh Teacher Recruitment 2026: Eligibility Criteria (Expected)

अप्लाई करने से पहले चेक करें कि आप इन पदों के लिए योग्य हैं या नहीं। सभी जरूरी योग्यताएं नीचे टेबल में दी गई हैं, लेकिन यह पिछली भर्तियों और सामान्य मानकों पर आधारित अपेक्षित जानकारी है।

Educational Qualification (Expected)

Post Expected Essential Qualification
NTT 12वीं पास और NTT/Nursery Teacher Training डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स।
JBT 12वीं पास और JBT/D.Ed./D.El.Ed. (Diploma in Elementary Education) में 2 साल का डिप्लोमा। CTET Paper-I पास होना अनिवार्य।
TGT संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) और B.Ed. डिग्री। CTET Paper-II पास होना अनिवार्य।
PGT संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation) और B.Ed. डिग्री।

Age Limit (Expected)

Post Category Minimum Age (Expected) Maximum Age (Expected)
NTT, JBT, TGT, PGT 18 Years 37 Years (General)

Age Relaxation (Expected)

सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST/OBC/PwD और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

नोट: ऊपर दी गई एजुकेशन और आयु की जानकारी अभी संभावित है, जिसकी पूरी डिटेल जानकारी फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दी जाएगी।

Chandigarh Teacher Recruitment 2026: Selection Process (Expected)

चंडीगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किए जाने की उम्मीद है। ध्यान रखें, यह पिछली भर्तियों के आधार पर अनुमानित प्रक्रिया है:

  1. Written Examination: सबसे पहले एक लिखित परीक्षा (CBT/OMR आधारित) आयोजित होने की संभावना है, जो सभी पदों के लिए अलग-अलग हो सकती है।

  2. Skill Test/Interview: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट (यदि लागू हो) या इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।

  3. Document Verification: चयनित उम्मीदवारों के सभी मूल दस्तावेजों की जाँच की जाएगी।

  4. Final Merit List: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू/स्किल टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

नोट: यह जानकारी पुरानी भर्तियों से संभावित तौर पर लिखी है, जिसकी पूरी डिटेल जानकारी फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दी जाएगी।

Chandigarh Teacher Recruitment 2026: Salary (Expected)

चंडीगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने नीचे दी गई सैलरी दिए जाने की उम्मीद है। यह 7वें वेतन आयोग और चंडीगढ़ प्रशासन के नियमों पर आधारित अपेक्षित वेतनमान है।

Post Category Expected Pay Scale (7th CPC)
NTT Level-3 / Level-4 (₹21,700 – ₹81,100)
JBT Level-6 (₹35,400 – ₹1,12,400)
TGT Level-7 (₹44,900 – ₹1,42,400)
PGT Level-8 (₹47,600 – ₹1,51,100)

नोट: यह जानकारी पुरानी भर्तियों से संभावित तौर पर लिखी है, जिसकी पूरी डिटेल जानकारी फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दी जाएगी।

Documents Required for Chandigarh Teacher Recruitment 2026 (Expected)

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान आपको सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी और मूल प्रतियाँ ले जानी होंगी। अपेक्षित लिस्ट में शामिल हैं:

  • हाई स्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) की मार्कशीट व सर्टिफिकेट।

  • सभी शैक्षणिक योग्यता के सर्टिफिकेट और हर सेमेस्टर/ईयर की मार्कशीट (ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, B.Ed., D.El.Ed., NTT आदि)।

  • CTET पास सर्टिफिकेट (JBT और TGT पदों के लिए)।

  • अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate, यदि लागू हो)।

  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate, यदि आरक्षित श्रेणी से हैं)।

  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate, यदि लागू हो)।

  • पासपोर्ट साइज फोटो और सरकारी आईडी प्रूफ (आधार/वोटर आईडी/पैन कार्ड)।

  • आवेदन पत्र का प्रिंटेड व सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी।

How to Apply Online for Chandigarh Teacher Recruitment 2026?

चंडीगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। Full Notification 31 जुलाई 2026 तक chdeducation.gov.in पर जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। अपेक्षित प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है:

  • सबसे पहले आपको चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाना होगा।

Department of Education Chandigarh Administration website homepage of Chandigarh Teacher Recruitment 2026

  • होम पेज पर आपको इस भर्ती से संबंधित “Chandigarh Teacher Recruitment 2026” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

Recruitment page of Chandigarh Teacher Recruitment 2026

  • फिर आपको ‘New Registration’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और अपनी ईमेल ID और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।

  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और अनुभव संबंधी सभी डिटेल्स बहुत ध्यान से भरें।

  • इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट (फोटो, सिग्नेचर, सर्टिफिकेट) स्कैन करके अपलोड करें।

  • फिर ऑनलाइन आवेदन शुल्क (Application Fee) का भुगतान करें, जो विस्तृत अधिसूचना में बताया जाएगा।

  • सारी जानकारी को एक बार अच्छे से चेक कर लें, क्योंकि बाद में किसी भी स्तर पर गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

  • अब फाइनल सबमिट कर दें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें, जो डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय काम आएगा।

नोट: आवेदन के समय Apply Process अगर चेंज होती है, तो इस प्रोसेस को अपडेट कर दिया जाएगा।

क्विक लिंक्स

Apply Online Click Here (Apply Start Soon)
Official Website Click Here
Short Notice Download Link Download Now
Notification Download Link Download Now (Out Soon)
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – Chandigarh Teacher Recruitment 2026

Chandigarh Teacher Recruitment 2026 के लिए विस्तृत अधिसूचना कब जारी होगी?

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा 31 जुलाई 2026 तक विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी जाएगी, जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगस्त 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।

Chandigarh Teacher Recruitment 2026 में कुल कितने पदों पर भर्ती होगी और कौन से पद शामिल हैं?

सार्वजनिक सूचना के अनुसार इस भर्ती में NTT, JBT, TGT और PGT के लगभग 582 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें सभी राज्यों के पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

क्या Chandigarh Teacher Recruitment 2026 के लिए CTET पास होना जरूरी है?

पिछली भर्तियों को देखते हुए JBT और TGT पदों के लिए CTET पास सर्टिफिकेट अनिवार्य होने की उम्मीद है, लेकिन इसकी पुष्टि विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद ही हो पाएगी।

Chandigarh Teacher Recruitment 2026 में चयन प्रक्रिया क्या होगी?

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट या इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होने की उम्मीद है, जिसकी पूरी जानकारी विस्तृत अधिसूचना में दी जाएगी।

Chandigarh Teacher Recruitment 2026 के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे?

आवेदन के समय शैक्षणिक प्रमाण पत्र, CTET सर्टिफिकेट, B.Ed./D.El.Ed. डिग्री, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज तैयार रखें, पूरी लिस्ट अधिसूचना में दी जाएगी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *