BSSC Inter Level Cut Off Last 5 Years: Lowest से Highest तक पूरा डेटा (2025 तैयारी के लिए जरूरी)

BSSC Inter Level Cut Off 2025 – बिहार BSSC के इंटर लेवल की नौकरी के लिए आवेदन इस बार बहुत अधिक किया गया है। इस इंटर लेवल की नौकरी में 12वीं पास युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो विभिन्न विभागों में क्लर्क पंचायत सचिव राजस्व कर्मचारी की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इस नौकरी में आपकी तनख्वाह 20000 से 63000 के बीच होती है और यह एक बहुत ही सुरक्षित और आरामदायक नौकरी मानी जाती है। इस नौकरी में आपको एक स्टेबल कैरियर मिलता है इसके अलावा आपके पास एक अच्छी सैलरी होती है और सरकार की तरफ से विभिन्न प्रकार के भत्ते मिलते हैं। इसमें अलग-अलग विभाग में नौकरी मिलती है जैसे पंचायत, विभाग, ब्लॉक, बिजली विभाग, जल विभाग, आदि इसका करियर ग्रोथ भी काफी अच्छा माना जाता है जिसमें आपको प्रमोशन काफी जल्दी-जल्दी मिलता है और रिटायरमेंट तक आप एक अच्छे पद पर अच्छे तनख्वाह के साथ रहते हैं।

BiharHelp App

BSSC Inter Level Cut Off Last 5 Years

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

BSSC Inter Level Cut Off – Overview

जानकारी विवरण
भर्ती बोर्ड बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)
परीक्षा का नाम BSSC Inter Level परीक्षा
योग्यता इंटरमीडिएट (10+2)
पद का प्रकार विभिन्न Group-C पद
नौकरी का प्रकार राज्य सरकारी
चयन प्रक्रिया प्रारंभिक → मुख्य → दस्तावेज़ सत्यापन
परीक्षा स्तर राज्य स्तरीय
कटऑफ जारी करता है BSSC
आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in

Also Read

BSSC Inter Level Job Profile 2025

अगर हम आपको बिहार BSSC Inter Level Job के जॉब प्रोफाइल की बात करें तो वर्तमान समय में डाटा एंट्री फाइल मैनेजमेंट कलर और ऑफिस वर्क के पद के लिए भर्ती निकालगई है। इसके अलावा आपका काम भूमि रिकॉर्ड्स का रखरखाव राजस्व संबंधित कार्य या ग्राम पंचायत स्तर पर योजना की कार्यवाही को देखना होता है। मुख्य रूप से क्लर्क सचिव और फॉरेस्ट गार्ड स्टेनोग्राफर जैसे पद को इस नौकरी में शामिल किया जाता है।

BSSC Inter Level Cut Off 2025 (Safe Score Zone)

साल 2025 मे इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको कितने अंक की जरूरत है उसकी एक सूची नीचे दी गई है और उसके बारे मे एक टेबल के जरिये बताया गया है –

Category Safe Score (Marks)
General (UR) 360+
BC 345+
MBC 310+
SC 265+
ST 215+
Women (BC) 270+

BSSC Inter Level Cut Off 2023 (Expected)

आपको बता दें की Final category-wise cut off PDF public domain मे अभी साझा नहीं किया गया है, लेकिन यह जानकारी केवल recent competition level के हिसाब से एक अनुमान है। आपको नीचे दिये टेबल के अनुसार जानकारी लेनी चाहिए –

Category Expected Cut Off Marks
General (UR) 350 – 360
BC 335 – 345
MBC 300 – 310
SC 250 – 260
ST 200 – 210
Women (BC) 255 – 265

BSSC Inter Level Cut Off 2020 (Estimated)

इसकी जानकारी भी Official PDF publicly available नहीं है, लेकिन इस समय मे आपको कितने कट ऑफ की जरूरत थी उसके बारे मे एक टेबल के जरिये बताया गया है। आप इस समय के सवाल को देख कर अंदाज़ा लगा सकते है की किस तरह के सवाल मे कैसा कट ऑफ जाता है –

Category Cut Off Marks
General (UR) 340 – 350
BC 325 – 335
MBC 285 – 295
SC 235 – 245
ST 185 – 195
Women (BC) 240 – 250

BSSC Inter Level Cut Off 2019 (Actual)

साल 2019 का कट ऑफ आपको मिल जाएगा, यह एक अनुमान नहीं है, बल्कि इस समय आपको इतने ही कट ऑफ की जरूरत थी इस फील्ड मे नौकरी पाने के लिए –

Category Cut Off Marks
General (UR) 341
BC 327
MBC 285
SC 237
ST 189
Women (BC) 240

BSSC Inter Level का Cut Off कैसे तय होता है?

BSSC Inter Level Cut Off कितना होगा यह इस बात पर निर्भर करता है की कितने ज्यादा लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है और वर्तमान वैकेंसी कितनी है। कट ऑफ अलग-अलग वर्ग के उम्मीदवार के लिए अलग-अलग होता है इस वजह से कैटेगरी रिजर्वेशन भी मायने रखता है। पिछली इंटर लेवल भर्ती के कट ऑफ पैटर्न को ध्यान में रखते हुए आपको इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहिए जो हर साल अलग-अलग हो सकती है। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको BSSC Inter Level Cut Off के बारे में विस्तार से बताया है और यह समझाने का प्रयास किया है की कट ऑफ निकालने के लिए आपको कौन-कौन सी स्ट्रेटजी का पालन करना चाहिए। इसके अलावा पिछली भर्ती का एनालिसिस और टारगेट बनाने का सही समय क्या होता है। आप दिए गए cut off से कुछ अंक अधिक टारगेट करेंगे तब यह परीक्षा आपसे निकल सकती है इसमें आपको एक्यूरेसी और स्पीड पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो नौकरी के लिए निर्णायक भूमिका निभाता है।

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *