BRLPS programmer and App Developer Recruitment 2026: Apply Online for 4 Posts, Eligibility, Salary, Selection Process & Full Details

BRLPS programmer and App Developer Recruitment 2026: अगर आप भी बिहार में अच्छी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और JEEVIKA BRLPS के तहत Programmer और App Developer के पदों पर काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Bihar Rural Livelihoods Promotion Society (BRLPS) ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी की है। जिसमें Programmer और App Developer के कुल 04 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती BRLPS (JEEVIKA) के तहत होने जा रही है। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए अभी 10 अप्रैल 2026 से आवेदन शुरू होंगे।और जो भी इच्छुक व योग्य उम्मीदवार हैं, वे 22 अप्रैल 2026 तक BRLPS (JEEVIKA) की आधिकारिक वेबसाइट https://brlps.in/Career पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको BRLPS Programmer and App Developer Recruitment 2026 की सारी जानकारी बताएंगे। जिससे आप आसानी से इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे। आगे लेख में आपको वैकेंसी, तारीखें, योग्यता, उम्र, चयन कैसे होगा, सैलरी, दस्तावेज और अप्लाई करने का तरीका आदि की पूरी जानकारी मिलेगी। तो आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और साथ ही लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप आसानी से फॉर्म भर सकेंगें।

BRLPS programmer and App Developer Recruitment 2026

BRLPS Programmer and App Developer Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization Bihar Rural Livelihoods Promotion Society (BRLPS) – JEEVIKA
Post Name
  • Programmer
  • App Developer
Total Posts 04
Advertisement No. As per Notification
Application Start Date 10 April 2026 (Online)
Last Date to Apply 22 April 2026
Application Mode Online
Application Fee Rs.1,000/- (All Categories)
Selection Process
  • Shortlisting
  • Document Verification
  • Group Discussion
  • PPT Presentation
  • Computer Proficiency Test
  • Personal Interview
Who Can Apply All India (Bihar Domicile for Reservation)
Official Website brlps.in

BRLPS Programmer and App Developer Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी BRLPS Programmer and App Developer Recruitment 2026 के इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि Bihar Rural Livelihoods Promotion Society (BRLPS) ने JEEVIKA के तहत Programmer के 03 और App Developer के 01 पदों पर यानि कुल 04 रिक्तियों के लिए भर्ती निकाली है।

इस भर्ती में उम्मीदवारों का मुख्य काम JEEVIKA की मोबाइल ऐप्स और वेब-बेस्ड एप्लिकेशन्स बनाना, पुरानी ऐप्स को सुधारना, पूरे संगठन में डिजिटल काम को आसान बनाना, डेटाबेस से रिपोर्ट तैयार करना, MIS और मोबाइल ऐप्स में डेटा अपडेट रखना, HR, Admin, Finance और Procurement से जुड़े ERP को चलाना और CBOs के लिए ERP बनाना होगा। BRLPS, JEEVIKA का काम ग्रामीण गरीबी को दूर करना और स्व-सहायता समूहों को मजबूत करने का है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है जो Programming, App Development, Software Development और Rural Development क्षेत्र में अनुभव रखते हैं।

BRLPS programmer and App Developer Recruitment 2026 Notice

Also Read…

Important Dates of BRLPS Programmer and App Developer Recruitment 2026

Events Dates
Notification Release Date 04 April 2026
Online Application Start Date 10 April 2026
Last Date to Apply Online 22 April 2026
Shortlisting & Further Stages To be notified later
Result Declaration After Selection Process

BRLPS Programmer and App Developer Recruitment 2026 Vacancy Details

Post Name No. of Posts
Programmer 03 Position, (UR-2, EBC-1)
App Developer 01 Position, (EBC-1)
Grand Total 04

BRLPS Programmer and App Developer Recruitment 2026 Application Fee

Category Application Fee
All Categories Rs.1,000/-

नोट: फीस ऑनलाइन ही जमा करनी होगी। फीस वापस नहीं होगी।

BRLPS Programmer and App Developer Recruitment 2026 Eligibility Criteria

अप्लाई करने से पहले चेक करें कि आप इन पदों के लिए योग्य हैं या नहीं। सारी क्वालिफिकेशन आवेदन की आखिरी तारीख तक पूरी होनी चाहिए।

Educational Qualification & Experience

Post Name Educational Qualification Experience
Programmer B.Tech (CS/IT)/MCA या समकक्ष न्यूनतम 07 वर्ष पोस्ट क्वालिफिकेशन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का अनुभव। Android/iOS ऐप्स, Web based applications (Dot net/PHP/Dev-ops आदि) का अनुभव जरूरी। ERP (HRMIS/Finance/e-POS आदि) का अनुभव हो तो प्राथमिकता। सर्टिफिकेशन हो तो अतिरिक्त लाभ।
App Developer B.Tech (CS/IT) या MCA या CS/IT में PG डिग्री MS Office में प्रवीणता जरूरी। न्यूनतम अनुभव की जानकारी नोटिफिकेशन के अनुसार। केवल EBC कैटेगरी वाले ही आवेदन करें।

नोट: BRLPS के मौजूदा कर्मचारी अगर PG या Graduate हैं तो किसी भी पद के लिए आवेदन कर सकते हैं, भले ही योग्यता अलग हो।

Age Limit

Category Maximum Age
General Candidates 55 Years
Government/PSU/Bank Retired 60 Years

नोट: उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार होगी।

BRLPS Programmer and App Developer Recruitment 2026 Selection Process

नोटिफिकेशन के अनुसार चयन प्रक्रिया 3 चरणों में होगी।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता (35% वेटेज) और अतिरिक्त अनुभव (हर अतिरिक्त साल के लिए 2 अंक, अधिकतम 10) के आधार पर 1:10 अनुपात में शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
  • शॉर्टलिस्टेड टॉप 10 उम्मीदवारों का Document Verification होगा।
  • अंत में Group Discussion (GD), Computer Proficiency Test (MS Office), PPT Presentation और Personal Interview होगा।

Stage 1 – Shortlisting (1:10 Ratio)

सबसे पहले उम्मीदवारों को 1:10 अनुपात में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जो निम्न आधार पर होगा:

  • शैक्षणिक योग्यता – 35% वेटेज
  • अतिरिक्त अनुभव –
    • हर अतिरिक्त वर्ष = 2 अंक
    • अधिकतम = 10 अंक

Stage 2 – Document Verification

  • Stage 1 से चयनित Top 10 उम्मीदवारों का Document Verification होगा
  • यदि कोई अनुपस्थित/अयोग्य होता है, तो नीचे के रैंक वाले को मौका दिया जाएगा
  • लेकिन Stage 3 में अधिकतम 10 ही उम्मीदवार जाएंगे

Stage 3 – Final Selection Round

इस चरण में निम्न टेस्ट शामिल होंगे:

  • Group Discussion (GD)
  • MS Office Proficiency Test (Computer Test)
  • PPT Presentation
  • Personal Interview

Final Merit List

Component Marks
MS Office Proficiency 10
Group Discussion 10
PPT Presentation 10
Personal Interview 35
Total 65

Qualifying Marks

Category Minimum Percentage
UR 60%
EBC 55%

हर स्टेज पर अलग-अलग क्वालिफाइंग मार्क्स क्लियर करने होंगे। PPT के लिए खुद का लैपटॉप ले जाना होगा।

BRLPS Programmer and App Developer Recruitment 2026 Salary

Post Name Honorarium (Per Month)
Programmer ₹59,394/- CTS*
App Developer ₹59,394/- CTS*

नोट: CTS में Basic Pay, HRA, Project Allowance और PF शामिल है। अन्य लाभ जैसे चाइल्ड एजुकेशन अलाउंस, इंक्रीमेंट, परफॉर्मेंस इनसेंटिव, मेडिकल इंश्योरेंस आदि BRLPS पॉलिसी के अनुसार अलग से मिलेंगे।

Documents Required for BRLPS Programmer and App Developer Recruitment 2026

  • 10वीं/12वीं/ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री
  • अनुभव प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड, PAN
  • जाति प्रमाणपत्र (EBC के लिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (कम से कम 01 कॉपी रंगीन)
  • रिज्यूमे की 05 कॉपी
  • सभी मूल प्रमाणपत्र सत्यापन के समय दिखाने होंगे।

How to Apply Online for BRLPS Programmer and App Developer Recruitment 2026?

BRLPS Programmer and App Developer Recruitment 2026 के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको Bihar Jeevika की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर आना होगा।

BRLPS programmer and App Developer Recruitment 2026 Site

  • होमपेज पर “Career” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर https://brlps.in/Career पर जाकर “Applications are invited for the post of Programmer and App Developer” वाली लिंक पर क्लिक करें।

BRLPS programmer and App Developer Recruitment 2026 Career

  • लिंक 10 अप्रैल 2026 से एक्टिव हो जाएगा।
  • फॉर्म में अपनी सही जानकारी (नाम, मोबाइल, ईमेल, योग्यता, अनुभव) भरें।

BRLPS programmer and App Developer Recruitment 2026

  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • Rs.1,000/- फीस ऑनलाइन जमा करें।
  • सब कुछ चेक करें और सबमिट करें।
  • फॉर्म की प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

क्विक लिंक्स

Direct Link to Apply Online Click Here
Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Advertisement Download Now
Bihar Help Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQ’s for BRLPS Programmer and App Developer Recruitment 2026

BRLPS Programmer and App Developer Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

BRLPS Programmer and App Developer Recruitment 2026 में कुल 04 पद हैं। इनमें Programmer के 03 पद (UR-2, EBC-1) और App Developer का 01 पद (EBC-01) शामिल है।

BRLPS Programmer and App Developer के लिए योग्यता क्या है?

Programmer के लिए B.Tech (CS/IT)/MCA या समकक्ष डिग्री के साथ न्यूनतम 07 साल का पोस्ट क्वालिफिकेशन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट अनुभव चाहिए। Android/iOS ऐप्स, वेब एप्लिकेशन (Dot net/PHP/Dev-ops आदि) का अनुभव जरूरी है। App Developer के लिए B.Tech (CS/IT) या MCA या CS/IT में PG डिग्री + MS Office में अच्छी जानकारी होनी चाहिए। केवल EBC कैटेगरी वाले ही App Developer पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

BRLPS Programmer and App Developer भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया 3 स्टेज में होगी। पहले योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग (1:10 रेशियो) होगी। फिर शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। अंत में Group Discussion, Computer Proficiency Test (MS Office), PPT Presentation और Personal Interview होगा। कुल 65 अंक का होगा। UR को 60% और EBC को 55% क्वालिफाइंग मार्क्स लाने होंगे।

BRLPS Programmer and App Developer आवेदन फीस कितनी है?

सभी कैटेगरी के लिए ₹1,000/- (एक हजार रुपये) फीस लगेगी। फीस सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी। फीस वापस नहीं होगी। बैंक चार्जेस अलग से लग सकते हैं।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *