Birth Certificate Online Apply 2025: मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र ऐसे करें घर बैठे ऑनलाइन आवेदन पूरी प्रक्रिया जाने

Birth Certificate Online Apply 2025: आज के समय में हर कोई चाहता है कि सरकारी कामकाज जल्दी और आसानी से पूरे हो जाएं। अब वही समय बीत चुका है जब जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र को भी ऑनलाइन करने की सुविधा शुरू कर दी है। अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा आपके जीवन को आसान बनाती है और समय की बचत करती है।

जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

BiharHelp App

इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि Birth Certificate Online Apply 2025 कैसे करना है। साथ ही यह भी जानेंगे कि जन्म प्रमाण पत्र क्यों जरूरी होता है, कितने दिन में बनता है और इसे डाउनलोड कैसे करें।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

Birth Certificate Online Apply 2025

Birth Certificate Online Apply 2025 Overview

विषय विवरण
प्रमाण पत्र का नाम जन्म प्रमाण पत्र
नया पोर्टल का नाम सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम CRS
लेख का प्रकार ऑनलाइन फॉर्म
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट dc.crsorgi.gov.in

जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है?

जन्म प्रमाण पत्र एक कानूनी दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख, स्थान और माता पिता के नाम की पुष्टि करता है। यह दस्तावेज सरकारी रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है और जीवनभर कई कामों में उपयोग होता है।

जन्म प्रमाण पत्र क्यों जरूरी है?

  • यह व्यक्ति की पहचान का प्रमाण है।

  • नागरिकता साबित करने के लिए जरूरी है।

  • शैक्षिक संस्थानों में दाखिला लेने के लिए आवश्यक है।

  • पासपोर्ट और वीजा बनाने में जरूरी है।

  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए काम आता है।

  • आधार कार्ड, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अन्य दस्तावेज बनाने के लिए जरूरी है।

 ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र आवेदन करने के लाभ

  • घर बैठे आवेदन करने की सुविधा।

  • समय और मेहनत दोनों की बचत।

  • लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं।

  • आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

  • डिजिटल दस्तावेज की वैधता पूरे देश में मान्य है।

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने की पात्रता

  • जन्म भारत में होना चाहिए।

  • नवजात का जन्म अस्पताल या घर में हुआ हो और सूचना स्थानीय निकाय को दी गई हो।

  • 21 दिनों के भीतर आवेदन निशुल्क किया जा सकता है।

  • 21 दिनों से अधिक विलंब पर विलंब शुल्क और अतिरिक्त दस्तावेज लगते हैं।

  • माता पिता के पास वैध पहचान पत्र होना आवश्यक है।

  • पते का प्रमाण जैसे राशन कार्ड, बिजली बिल आदि जरूरी है।

  • अस्पताल से जन्म रिपोर्ट या डिस्चार्ज स्लिप होना चाहिए।

  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना आवश्यक है।

जन्म प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है

प्रकार समय
ऑनलाइन आवेदन 7 से 15 दिन
सुधार के बाद 10 से 20 दिन
ऑफलाइन आवेदन 10 से 30 दिन

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पता प्रमाण जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड।

  • जन्म रिपोर्ट या अस्पताल का डिस्चार्ज प्रमाणपत्र।

  • 21 दिन के बाद आवेदन करने पर मजिस्ट्रेट का आदेश पत्र।

  • माता और शिशु सुरक्षा कार्ड।

Birth Certificate Online Apply 2025 – ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले dc.crsorgi.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

Birth Certificate Online Apply 2025

  • होमपेज पर लॉगिन में General Public का विकल्प चुनें।

Birth Certificate Online Apply 2025

  • Sign Up पर क्लिक करके पंजीकरण फॉर्म भरें।

  • मांगी गई जानकारी सही से भरकर रजिस्टर पर क्लिक करें।

  • मोबाइल और ईमेल पर मिले यूजर आईडी और पासवर्ड को सुरक्षित रखें।

  • अब लॉगिन करके Report Birth विकल्प चुनें।

  • बच्चे की जानकारी, माता पिता का नाम और पता भरें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • विलंब होने पर शुल्क का भुगतान करें।

  • आवेदन सबमिट करने के बाद रसीद डाउनलोड करें।

ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र आवेदन प्रक्रिया

  • अपने क्षेत्र की नगर पंचायत, ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में जाएं।

  • जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण शाखा से आवेदन पत्र लें।

  • आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।

  • दस्तावेज जमा करने के बाद रसीद प्राप्त करें।

  • सत्यापन के बाद जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।

जन्म प्रमाण पत्र आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

  • dc.crsorgi.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

Birth Certificate Online Apply 2025

 

  • General Public पर क्लिक करें।

  • लॉगिन विवरण भरकर पोर्टल में लॉगिन करें।

  • डैशबोर्ड में Self Reported Application विकल्प पर क्लिक करें।

  • वहां आपका आवेदन स्टेटस दिख जाएगा।

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • dc.crsorgi.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • General Public पर क्लिक करके लॉगिन करें।

  • डैशबोर्ड में Self Reported Application पर क्लिक करें।

  • यदि जन्म प्रमाण पत्र तैयार है तो Download विकल्प मिलेगा।

  • डाउनलोड करके आप पीडीएफ फॉर्मेट में इसे सेव कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको विस्तार से Birth Certificate Online Apply 2025 करने की पूरी जानकारी दी है। अब आप आसानी से अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के कुछ दिनों बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र बनकर पीडीएफ के रूप में आपके ईमेल पर आ जाएगा।

Important Link

Birth Certificate Online Apply Link Click Here to Apply 
Birth Report Form Link Download Form
Official Website Visit Official Website
Telegram Channel Join Channel

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनता है?

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम CRS पोर्टल dc.crsorgi.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना होता है। सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के बाद कुछ दिनों में आपका जन्म प्रमाण पत्र बनकर ईमेल पर भेज दिया जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए पता प्रमाण जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या राशन कार्ड, अस्पताल से मिला जन्म रिपोर्ट या डिस्चार्ज स्लिप और माता पिता का पहचान पत्र जरूरी होता है।

जन्म प्रमाण पत्र कितने दिन में बन जाता है?

यदि आप ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो सामान्य तौर पर 7 से 15 दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र तैयार हो जाता है।

क्या जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन निशुल्क है?

हां, यदि बच्चा 21 दिनों के भीतर पंजीकृत किया जाता है तो जन्म प्रमाण पत्र पूरी तरह निशुल्क बनता है। 21 दिनों से अधिक देर होने पर विलंब शुल्क देना पड़ता है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

ygsurya

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Surya Gupta है और मैं पिछले 4 सालो से ऑनलाइन काम कर रहा हूं। और मैं इस blog से आपको एक सटीक और जरूरी information share करूंगा। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *