Bihar Vidhan Parishad Driver and Office Attendant Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार विधान परिषद सचिवालय ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में Driver और Office Attendant के रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए यह अधिसूचना 25 सितंबर 2025 को जारी की गई है, और इस भर्ती के लिए कुल 24 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएँगी। जिसमे से 9 रिक्तियाँ Driver के पद और 15 Office Attendant के पद पर होने जा रही है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 29 सितंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं और आप इन पदों के लिए बिहार विधान परिषद की अधिकारी वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माद्यम से 20 अक्टूबर 2025 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया आपको आगे लेख में मिल जाएगी।
इस लेख में हम आपको Bihar Vidhan Parishad Driver and Office Attendant Recruitment 2025 से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी देंगे जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया आदि। साथ ही लेख के अंत में हम आपको डायरेक्ट लिंक भी देंगे जिससे आप सीधे इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Bihar Vidhan Parishad Recruitment 2025: Overview
|
Details |
Information |
|---|---|
|
Recruitment Name |
Bihar Vidhan Parishad Driver and Office Attendant Recruitment 2025 |
|
Organization |
Bihar Vidhan Parishad Secretariat |
|
Post Name |
Driver, Office Attendant |
|
Total Posts |
24 (Driver: 9, Office Attendant: 15) |
|
Advertisement Number |
01/2025 |
|
Application Start Date |
29 September 2025 (05:00 PM) |
|
Last Date to Apply |
20 October 2025 (11:59 PM) |
|
Last Date for Fee Payment |
22 October 2025 (11:59 PM) |
|
Selection Process |
Written Exam, Driving Skill Test & Trade Test (for Driver), Merit List |
|
Application Mode |
Online |
|
Official Website |
Bihar Vidhan Parishad Notification 2025: Details
बिहार विधान परिषद सचिवालय (Bihar Legislative Council Secretariat) ने Driver और Office Attendant के कुल 24 पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस नोटिफिकेशन विज्ञापन संख्या 01/2025 के अनुसार आप इन पदों के लिए 29 सितंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं। और अगर आप सेलेक्ट होते हैं तो आपको 18000 से लेकर 63200 तक का वेतन मिला सकता है।
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है जो बिहार में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। आधिकारिक अधिसूचना में सभी जरूरी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। जिसे हमने आपको सरल हिंदी में आगे लेख में बताया है ताकि आप अच्छे से इसकी जानकारी लेकर जल्दी से आवेदन कर सकें।

Also Read…
- Bihar Police Constable Result 2025 Out: Check CSBC Written Exam Merit List, Download PDF Link – PET Exam Details
- RRB NTPC Recruitment 2025 (Short Notice Out): 8875 Graduate & Under Graduate Posts Apply Soon – Eligibility, Vacancies & Selection Process
- Bihar Police SI Recruitment 2025 Online Apply (Start) For 1,799 Sub Inspector Post, Eligibility Criteria, Fees & Exam Pattern
- SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 (Apply Start): 552 AWO/TPO Posts (Male & Female) – Eligibility, Vacancies & Selection Process
Important Dates of Bihar Vidhan Parishad Recruitment 2025
|
Events |
Dates |
|---|---|
|
Notification Release Date |
25 September 2025 |
|
Online Apply Start Date |
29 September 2025 (05:00 PM) |
|
Online Apply Last Date |
20 October 2025 (11:59 PM) |
|
Last Date for Fee Payment |
22 October 2025 (11:59 PM) |
|
Written Exam Date |
To be notified |
|
Result Date |
After Selection Process |
Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025
बिहार विधान परिषद भर्ती 2025 के तहत कुल 24 पदों की घोषणा की गई है। इनमें चालक के लिए 9 और कार्यालय परिचारी के लिए 15 पद शामिल हैं।
| Post Name | Total Vacancies |
|---|---|
| Driver | 9 |
| Office Attendant | 15 |
| Total | 24 |
नोट:
-
महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण लागू है।
-
पदों की संख्या को आवश्यकता के अनुसार बाद में बदला जा सकता है।
Bihar Vidhan Parishad Application Fee
|
Category |
Application Fee |
|---|---|
|
All Categories (General, OBC, SC, ST, EWS, Female, etc.) |
₹100 |
|
Payment Mode |
Online (Credit/Debit Card/UPI) |
नोट: परीक्षा फीस के साथ बैंक के जो चार्जेज होंगे वो भी फीस के साथ देंगे होंगे।
Bihar Vidhan Parishad Eligibility Criteria 2025
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताएँ पूरी करनी होंगी:
Educational Qualification
|
Post Name |
Educational Qualification |
Additional Requirements |
|---|---|---|
|
Driver |
Matriculation (10th Pass) or equivalent from a recognized board |
Working knowledge of Hindi and English language, Valid Driving License (LMV/HMV), Ability to ride a cycle |
|
Office Attendant |
Matriculation (10th Pass) or equivalent from a recognized board |
Working knowledge of Hindi and English language, Ability to ride a cycle |
Age Limit
| Category | Age Limit (as on 01 Jan 2025) |
|---|---|
| Minimum Age | 18 years |
| Maximum Age – Unreserved (Male) | 37 years |
| Maximum Age – Unreserved (Female) / BC / EBC (Male & Female) | 40 years |
| Maximum Age – SC / ST (Male & Female) | 42 years |
Age Relaxation
| Category | Relaxation |
|---|---|
| Government Employees (with 3 years of continuous service) | +5 years |
| Ex-Servicemen | 3 years + service period (up to max. 53 years) |
| Divyang Candidates | As per government norms (official notification) |
Bihar Vidhan Parishad Selection Process 2025
For Driver
चालक पद के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
-
Written Exam:
-
OMR आधारित MCQ (वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय) परीक्षा।
-
कुल 100 प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 4 अंक, गलत उत्तर के लिए 1 अंक कटेगा)।
-
विषय: सामान्य अंकगणित (30 प्रश्न), सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और यातायात नियम (40 प्रश्न), सामान्य हिंदी (30 प्रश्न)।
-
अवधि: 2 घंटे।
-
न्यूनतम अर्हता अंक (minimum selection number):
-
General: 40%
-
BC: 36.5%
-
EBC: 34%
-
SC/ST/Female/Divyang: 32%
-
-
-
Driving Skill Test: लिखित परीक्षा में अगर आप पास होते हैं तो आपका ड्राइविंग स्किल टेस्ट होगा।
-
Trade Test (Practical): 50 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा।
-
Merit List: लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
For Office Attendant
कार्यालय परिचारी पद के लिए चयन प्रक्रिया में केवल निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
-
Written Exam:
-
OMR आधारित MCQ (वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय) परीक्षा।
-
कुल 100 प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 4 अंक, गलत उत्तर के लिए 1 अंक कटेगा)।
-
विषय: सामान्य अंकगणित (30 प्रश्न), सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान (40 प्रश्न), सामान्य हिंदी (30 प्रश्न)।
-
अवधि: 2 घंटे।
-
न्यूनतम अर्हता अंक (minimum selection number):
-
General: 40%
-
BC: 36.5%
-
EBC: 34%
-
SC/ST/Female/Divyang: 32%
-
-
-
Merit List: लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर मेधा सूची तैयार की जाएगी।
Bihar Vidhan Parishad Salary 2025
| Post Name | Salary (Pay Level) |
|---|---|
| Driver | Level-02 (₹19,900 – 63,200) |
| Office Attendant | Level-01 (₹18,000 – 56,900) |
Documents Required for Bihar Vidhan Parishad Recruitment 2025
आवेदन प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट verification के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ जरूरी हैं:
-
10वीं/मैट्रिक प्रमाणपत्र (जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में)
-
शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
-
वैध ड्राइविंग लाइसेंस (केवल चालक पद के लिए)
-
जाति प्रमाणपत्र (आरक्षित श्रेणियों के लिए, OBC के लिए 6 महीने से पुराना नहीं)
-
स्थायी निवास प्रमाणपत्र (बिहार के मूल निवासियों के लिए)
-
क्रीमीलेयर रहित प्रमाणपत्र (OBC/EBC के लिए)
-
EWS प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
-
दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
-
स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती/नातिनी का प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
-
हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (5 अतिरिक्त प्रतियाँ)
-
हस्ताक्षर
-
आधार कार्ड/वोटर आईडी/पासपोर्ट
-
मोबाइल नंबर और ईमेल ID
How to Apply Online for Bihar Vidhan Parishad Recruitment 2025?
जो भी उम्मीदवार Bihar Vidhan Parishad Recruitment 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बिहार विधान परिषद की वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in
पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन 29 सितम्बर 2025 से सुरु होंगे। नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
- सबसे पहले Bihar Vidhan Parishad की आधिकारिक वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाना होगा।

- होमपेज पर आपको navbar में ‘Recruitment’ की ऑप्शन दिखगी ऊपर पर क्लिक करें। drop down में ‘Notice Board’ पर क्लिक करें। यहाँ आपको “Click here to apply online for Advertisement No. 01/2025” लिंक पर क्लिक करना होगा।

- या फिर आप vidhanparishad.bihar.gov.in वेबसाइट के होम पेज पर थोड़ा सा निचे स्क्रॉल करेगे, तो ‘Recruitment’ सेक्शन में “Click here to apply online for Advertisement No. 01/2025” लिंक मिल जायगा। उस पर क्लिक करें।

- नया पेज ओपन होगा, जहाँ “Important Instructions Before Filling Applications” होगी उनको आप पढ़ सकते हैं।
- अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो “Register” पर क्लिक करें। रेजिस्टशन फॉर्म को ध्यान से भरे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद आपको एक यूज़रनेम और पासवर्ड मिलेगा।
- जी आपको यूज़रनेम और पासवर्ड मिला है उससे पोर्टल पर लॉगिन करें।
- फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे नाम, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरें।
- उसके बाद अपनी फोटो, हस्ताक्षर, जन्मतिथि का प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) तो उनको स्कैन करके अपलोड करें।
- फिर ₹100 की फीस को ऑनलाइन (Credit/Debit Card/UPI/Net Banking) के माध्यम से जमा करें।
- भरे हुए आवेदन फॉर्म की सभी जानकारी को एक बार अच्छी तरह से चेक कर लें और फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
Conclusion
बिहार विधान परिषद सचिवालय के द्वारा चालक और कार्यालय परिचारी यानि Driver और Office Attendant के पदों पर भर्ती जल्द ही शुरू होने वाली है। सरकारी नौकरी पाने का यह एक अच्छा मौका हो सकता है। इस लेख में हमने आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, सैलरी और चयन प्रक्रिया के बारे में डिटेल में बताया है।
अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करना और कुछ और जानकारी चाहिए तो comment जरूर करें। अगर कोई अन्य समस्या हो तो आप अधिकारी हेल्पलाइन नंबर 08407875820 (सोमवार से शुक्रवार, सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) या ईमेल blcsrecruitment@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
क्विक लिंक्स
| Direct Apply | Click Here |
| SCPS Official Website | Click Here |
| Direct Link To Download Official Advertisement of Bihar Vidhan Parishad Recruitment 2025 | Download Now |
| Biharhelp Official Website Link | Visit Now |
| Join Our Telegram Channel | Join Now |
FAQs – Bihar Vidhan Parishad Recruitment 2025
Bihar Vidhan Parishad Recruitment 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 से शुरू होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
20 अक्टूबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)।
इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
कुल 24 पद (चालक: 9, कार्यालय परिचारी: 15)।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चालक के लिए: लिखित परीक्षा, ड्राइविंग स्किल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट। & कार्यालय परिचारी के लिए: लिखित परीक्षा।
आवेदन शुल्क कितना है?
सभी श्रेणियों के लिए ₹100।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।
