Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 Online Apply (Start) For 993 Posts – Dates & Selection Process

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026: अगर आप भी 12वीं करके बिहार पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहे हैं और Constable Operator (प्रचालक) के पद पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Central Selection Board of Constables (CSBC) बिहार ने आज यानि 23 फरवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Constable Operator की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है, इस अधिसूचना में बिहार पुलिस में Constable Operator (Sipahi Prachalak) के कुल 993 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए 12वीं पास युवा जिन्होंने Physics, Chemistry और Math में 12वीं पास की है उनको आमंत्रित किया है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं वे इन पदों के लिए CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर 01 मार्च 2026 से ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। और इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तक की है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी बताएंगे। जैसे पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, तिथियां आदि। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इस लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप सीधा अप्लाई कर सकेंगे।

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026: Overview

Details Information
Recruitment Name Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026
Organization Central Selection Board of Constables (CSBC), Bihar
Post Name Constable Operator (Sipahi Prachalak)
Total Posts 993
Advertisement Number 02/2026
Application Start Date 01 March 2026
Last Date to Apply 31 March 2026
Selection Process
  • Written Exam,
  • Physical Efficiency Test (PET),
  • Document Verification,
  • Medical Test
Application Mode Online
Official Website csbc.bihar.gov.in
How Can Apply All India (अन्य राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सामान्य वर्ग (UR) माना जाएगा।)

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 के इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि Central Selection Board of Constables (CSBC) ने आज ही अपनी वेबसाइट पर Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार पुलिस में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर जल्द ही यानि 01 मार्च 2026 से भर्ती शुरू हो जाएगी। यह भर्तियाँ अलग-अलग वर्गों के लिए हैं। जिसकी पूरी जानकारी आपको लेख में मिल जाएगी।

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 31 मार्च 2026 तक है। यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए एक बहुत अच्छा मौका है जो बिहार पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहे हैं और Constable Operator बनाना चाहते हैं। आधिकारिक अधिसूचना में इस भर्ती की सारी जानकारी दी गई है, जिसकी पूरी जानकारी हम आपको इस लेख में बताएंगे। इसलिए लेख को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें।

Officail Notitfication image of Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026

Events Dates
Notification Release Date 23 February 2026
Online Apply Start Date 01 March 2026
Online Apply Last Date 31 March 2026
Fee Payment Last Date 31 March 2026
Admit Card Before Exam
Written Exam Date To be notified
PET Date To be notified
Result Date After Selection Process

Bihar Police Constable Operator Vacancy Details

CSBC ने Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 के तहत कुल 993 पदों की घोषणा की है। इन पदों की जानकारी नीचे दी गई है:

Post Name Vacancies
Constable Operator (Sipahi Prachalak) 993

Bihar Police Constable Operator Vacancy Reservation details

आरक्षण कोटि पदों की संख्या बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण
गैर आरक्षित (UR) 408 143
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 99 35
अनुसूचित जाति (SC) 157 55
अनुसूचित जनजाति (ST) 10 04
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 175 61
पिछड़ा वर्ग (BC) 113 40
पिछड़े वर्गों की महिलाएं (BCW) 31 00
Total 993 338

Bihar Police Constable Operator Application Fee

Category Application Fee
All Categories ₹100
Payment Mode Online (Net Banking / Credit Card / Debit Card / UPI)

Bihar Police Constable Operator Eligibility Criteria 2026

इस भर्ती के लिए जरूरी योग्यताएं नीचे दी गई हैं। आवेदन करने वाले लोगों के पास नीचे बताई गई सभी शैक्षणिक और अन्य योग्यताएं होनी चाहिए:

Educational Qualification

  • उम्मीदवारों के पास इंटरमीडिएट (विज्ञान) (10+2) या समकक्ष परीक्षा भौतिकी, रसायन एवं गणित विषयों में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। SC/ST के लिए 45% अंक चाहिए।
  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होने चाहिए। पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर सभी आवेदन कर सकते हैं।

Age Limit

age limit 01 अगस्त 2026 के अनुसार पूरी होनी चाहिए:

Category Minimum Age Maximum Age
Unreserved 18 Years 25 Years
BC / EBC Male 18 Years 27 Years
BC / EBC Female 18 Years 28 Years
SC / ST (Male/Female) 18 Years 30 Years
Transgender 18 Years 30 Years

Age Relaxation (उम्र में छूट)

Category Relaxation
Government Servants (Higher Post Exam) Up to 5 Years

Bihar Police Constable Operator Selection Process 2026

बिहार पुलिस Constable Operator भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा (Written Exam): 100 अंकों का एक पेपर, 100 प्रश्न, 2 घंटे। विषय: सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दे (25), भौतिकी (25), रसायन (25), गणित (25)। न्यूनतम 30% अंक अनिवार्य। नेगेटिव मार्किंग नहीं हैं।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): लिखित में पास उम्मीदवारों की दौड़, ऊँची कूद और गोला फेंक। कोई अंक नहीं, सिर्फ क्वालीफाइंग।
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): PET में पास उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स चेक होंगे।
  • चिकित्सीय परीक्षा (Medical Examination): नियुक्ति से पहले मेडिकल टेस्ट होगा।

Written Exam Pattern

Exam Type Details
Mode OMR Based
Total Questions 100
Total Marks 100
Duration 2 Hours
Minimum Qualifying Marks 30%
Negative Marking No
Exam Nature Qualifying
PET Shortlisting 5x Candidates

Bihar Police Constable Operator Syllabus 2026

Subject Questions Syllabus Level
General Knowledge & Current Affairs 25 12th Level
Physics 25 12th Level
Chemistry 25 12th Level
Mathematics 25 12th Level

Detailed Syllabus

Subject Important Topics
General Knowledge Indian History, Geography, Polity, Economy, Current Affairs
Physics Motion, Light, Electricity, Waves, Heat
Chemistry Chemical Reactions, Periodic Table, Acids & Bases, Elements
Mathematics Algebra, Mensuration, Geometry, Trigonometry, Arithmetic

Bihar Police Constable Operator Physical Standard 2026

Category Height Chest (Unexpanded) Chest (Expanded)
UR / BC Male 165 cm 81 cm 86 cm
EBC Male 160 cm 81 cm 86 cm
SC / ST Male 160 cm 79 cm 84 cm
Female (All Category) 155 cm Not Applicable Not Applicable

Bihar Police Constable Operator PST Details 2026

Category दौड़ ऊँची कूद गोला फेंक
सभी पुरुष अभ्यर्थी 1.6 किमी (6 मिनट में) 3 फीट 6 इंच 16 पौंड – 15 फीट
सभी महिला अभ्यर्थी 1 किमी (6 मिनट में) 2 फीट 6 इंच 12 पौंड – 08 फीट

नोट:

  • सीना फूलाते सीने का माप में कम से कम 05 से.मी. का अंतर होना चाहिए।
  • सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों का वजन कम से कम 48 कि.ग्रा. होना चाहिए।
  • ट्रांसजेन्डर उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मापदण्ड महिलाओं जैसा ही चेक होगा |
  • हर स्पर्धा में 3 मौके मिलेंगे।

Documents Required for Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026

  • 10वीं मार्कशीट (जन्म तिथि प्रमाण)
  • इंटरमीडिएट (विज्ञान) मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित श्रेणियों के लिए)
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • नॉन-क्रिमी लेयर प्रमाण पत्र (BC/EBC के लिए)
  • EWS प्रमाण पत्र
  • स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड/वोटर आईडी

How to Apply Online for Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026?

जो भी उम्मीदवार Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CSBC की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 01 मार्च 2026 से शुरू होगी। फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले Central Selection Board of Constables की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।

CSBC website homepage for Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026

  • होमपेज पर ‘Bihar Police’ सेक्शन में ‘Apply Online for the Post of Constable (Operator) in Bihar Police. (Advt. No. 02/2026)’ लिंक पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप नोटिफिकेशन पर क्लिक करेंगे नया पेज ओपन होगा, फिर आपको ‘Apply Online’ पर क्लिक करना होगा। नेक्स्ट पेज में आपको महत्वपूर्ण निर्देश दिखेंगे। आप यहां सभी इंस्ट्रक्शन पढ़ सकते हैं।

Apply website for Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026

  • अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन किया है, तो लॉगिन पर क्लिक करें, नहीं तो आपको पहले Register करना होगा। जिसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।

Registration form image for Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026

  • जो भी आपको Registration ID मिला है उससे पोर्टल पर लॉगिन करें।

Login form image for  Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026

  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी जैसे नाम, शैक्षणिक योग्यता, पता, श्रेणी आदि चीजों को ध्यानपूर्वक भरें।
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से करें।
  • फॉर्म का एक प्रिंटआउट अपने पास जरूर रखें ताकि बाद में काम आए।

क्विक लिंक्स

Apply Online Click Here To Apply
Applicant Login Click Here To Login
Applicant *Home Page Click Here To Open Home Page
CSBC Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Notification Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 मार्च 2026 से शुरू होंगे और 31 मार्च 2026 तक चलेंगे। सभी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आरक्षण सिर्फ बिहार मूल निवासियों को मिलेगा।

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

इसमें कुल 993 पद हैं। UR 408, EWS 99, SC 157, ST 10, EBC 175, BC 113 और BCW 31 पद शामिल हैं। महिलाओं के लिए 338 क्षैतिज आरक्षण है।

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया क्या होगी?

चयन लिखित परीक्षा (100 अंक, 2 घंटे), शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़, ऊँची कूद, गोला फेंक), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट से होगा। लिखित में 30% से कम अंक वाले असफल माने जाएंगे।

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 में शैक्षणिक योग्यता क्या है?

इंटरमीडिएट (विज्ञान) में भौतिकी, रसायन और गणित के साथ कम से कम 50% अंक (SC/ST के लिए 45%)। उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 में फीस कितनी है?

सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। फीस सिर्फ ऑनलाइन मोड से जमा करनी होगी। कोई छूट नहीं मिलेगी।

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

1 Comment

Add a Comment
  1. Aanand Kumar Gupta

    Priyanka kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *