Bihar Land Survey Online Apply 2024- Bihar Jamin Survey Application Form, Required Documents

Bihar Land Survey Online Apply 2024: बिहार सरकार ने भूमि रिकॉर्डों को डिजिटल रूप से संरक्षित करने और भूमि विवादों को कम करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बिहार भूमि सर्वेक्षण कराई जा रही है। इसके लिए बिहार के सभी लोग ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से Jamin Survey के लिए आवेदन कर सकते है। इस प्रक्रिया के माध्यम से, भूमि मालिक अपनी भूमि का सर्वेक्षण करवा सकते हैं और अपने भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन देख सकते हैं।

BiharHelp App

आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी लोगों को Bihar Land Survey Online Apply 2024 के बारे में सभी जानकारी को बताएंगे। यदि आप भी बिहार के रहने वाले है तो आपके लिए आज के यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए आप इसे अंत तक पढ़ें।

Bihar Land Survey Online Apply 2024

Bihar Land Survey Online Apply 2024: Overview

Department Name Department of Revenue and Land Reforms
Survey Type Land Survey
Article Name Bihar Land Survey Online Apply 2024
Article Type Latest Update
Survey Start Date 20 August, 2024
Land Survey Mode Online/Offline
Official Website dlrs.bihar.gov.in




Bihar Jamin Survey Online Apply

आज के इस आर्टिकल में हम बिहार के सभी लोगों को बहुत बहुत हार्दिक स्वागत करते है। आज हम आप सभी को इस लेख के माध्यम से Bihar Jamin Survey Online Apply के बारे में सभी आवश्यक जानकारी को सही सही और विस्तार से बताएंगे। आप सभी को बता दे की आप बिहार में हो रहे जमीन सर्वे के लिए राजस्व अधिकारी द्वारा ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से सर्वे के लिए आवेदन कर सकते है।

Read Also…

यदि आप भी अपना जमीन सर्वे करना चाहते है तो आप इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें क्योंकि इस लेख के हम Bihar Bhumi Survey 2024 Online Apply करने के पूरी प्रक्रिया को विस्तार से बताए है इसलिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार द्वारा बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त में रैयतों के लिए कुछ सामान्य अनुदेश

बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त में रैयतों के लिए क्या है आवश्यक?

भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार द्वारा बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त में रैयतों के लिए कुछ सामान्य अनुदेश जारी किए है जो निम्न है-

  • स्वघोषणा का प्रपत्र -2 रैयत या रैयत के वंशज द्वारा धारित भूमि को भर कर अपने अंचल के शिविर में जमा करें या भू-अभिलेख एवं परिमाप की वेबसाइट dirs.bihar.gov.in पर अपलोड करें।
  • खतियानी रैयत / जमाबन्दी रैयत के वंशज स्वयं प्रपत्र-3 (i) में वंशावली तैयार कर अपने अंचल के शिविर में जमा करें या निदेशालय की वेबसाइट dirs.bihar.gov.in पर अपलोड करें।
  • राजस्व रसीद की छायाप्रति स्वघोषणा के साथ संलग्न करें।
  • यदि क्रय/बदलैन / दान की भूमि हो तो दस्तावेज की छायाप्रति ।
  • यदि सक्षम न्यायालय का आदेश हो तो आदेश की छायाप्रति ।
  •  बन्दोबस्त भूमि/भू-दान प्रमाण पत्र/वासगीत पर्चा की छायाप्रति ।
  • जमाबन्दी रैयत जीवित हैं तो केवल स्वघोषणा (प्रपत्र-2) देंगे, वंशावली नहीं।

बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त में रैयतों के लिए क्या आवश्यक नहीं है?

  • प्रपत्र-3 (i) में वंशावली पर कार्यपालक दण्डाधिकारी / नोटरी पब्लिक के समक्ष शपथ करने की आवश्यकता नहीं है।
  • 2. प्रपत्र-3 (i) में वंशावली पर संबंधित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि से हस्ताक्षरित कराना आवश्यक नहीं है।
  • खतियान के सच्ची प्रतिलिपि की आवश्यकता नहीं है।
  • 4. किस्तवार प्रक्रम में अपने भू-खण्ड पर आपकी उपस्थिति अनिवार्य नहीं है। अगर आप स्वयं या आपका कोई विश्वस्त प्रतिनिधि जमीन पर उपस्थित रहता है तो सर्वे कर्मियों को पहचान में सुविधा होगी।
  • राजस्व रसीद की अद्यतन / ऑनलाइन प्रति आवश्यक नहीं है।




Required Documents for Bihar Bhumi Survey 2024

Bihar Bhumi Survey 2024 में भाग लेने के लिए सभी आवेदकों को कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी। बिहार भूमि सर्वे 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित है:

  • खतौनी: भूमि का मालिकाना हक दर्शाने वाला दस्तावेज।
  • भूमि का नक्शा या प्लॉट प्लान।
  • यदि भूमि सरकारी या सार्वजनिक है तो अनुमति पत्र आवश्यक हो सकता है।
  • आवेदक का आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र: आवेदक का निवास प्रमाण पत्र।
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज़ का फोटो।
  • प्रपत्र-2 और वंशावली प्रपत्र- 3 (1)

How to Apply Online for Bihar Land Survey 2024?

यदि आप भी Bihar Land Survey Online Apply 2024 करना चाहते है तो आप नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसके लिए आवेदन कर सकते है। Land Survey Online Apply Link नीचे के टेबल मे दिए हुए है।

  • Bihar Jamin Survey Online Apply करने के लिए आपको सबसे पहले इसके Bihar DLRS के ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।

How to Apply Online for Bihar Land Survey 2024?

  • ऑफिसियल वेबसाइट पर आने के बाद आप “बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित सेवाएं” के लिंक पर क्लिक कर देंगे।
  • उसके बाद आपके सामने “बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित ऑनलाइन सेवाएं” प्रदर्शित होगा।

Bihar Land Survey Online Apply 2024

  • अब आप इसमे से “रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र” पर क्लिक कर देंगे।
  • क्लिक करने के बाद आप “(रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा/वंशावली हेतु प्रपत्र)
    2 & 3(1)” आयेगा।

Bihar Jamin Survey Online Apply

  • अब आप इसमे मांगे गए सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक सही सही और विस्तार से भरेंगे।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आप “स्व-घोषणा/वंशावली हेतु प्रपत्र) 2 & 3(1)” के स्कैन कॉपी को अपलोड कर देंगे।
  • उसके बाद आप Submit के बटन पर क्लिक करके आवेदन को सफल कर लेंगे।
  • आवेदन करने के बाद अब आपके अंचल के राजस्व अधिकारी द्वारा आपके भूमि का सर्वेक्षण किया जाएगा।

बिहार भूमि सर्वे ऑफलाइन कैसे कराएं?

यदि आप ऑफलाइन के माध्यम से अपना भूमि का सर्वे कराना चाहते है तो आप निम्न स्टेप्स का पालन करके अपना जमीन सर्वे करा सकते है-

  • सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के राजस्व कार्यालय या कानूनगो कार्यालय में संपर्क करना होगा। वहां आपको भूमि सर्वे के लिए आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी।
  • उसके बाद आपको एक आवेदन पत्र भरना होगा जिसमें आपकी भूमि के बारे में सभी आवश्यक जानकारी होगी। इस पत्र में आपकी भूमि का विवरण, आपके नाम, पता और अन्य आवश्यक जानकारी शामिल होगी।
  • अब आप आवेदन पत्र के साथ आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज भी जमा करने होंगे। इन दस्तावेजों में आपकी भूमि का खतौनी, नक्शा और अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल होने चाहिए।
  • एक बार जब आप सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर देते हैं तो सर्वे का कार्य शुरू हो जाएगा। सर्वे करने के लिए एक सर्वेयर आपके खेत में आएगा और आपकी भूमि का सर्वे करेगा।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को Bihar Land Survey 2024 के बारे में सभी जानकारी को सही सही और विस्तार से आप सभी अभ्यार्थी के साथ में साझा किए है।आप सभी को बता दे की बिहार भूमि सर्वेक्षण ऑनलाइन आवेदन एक उपयोगी सुविधा है जो भूमि मालिकों के लिए कई लाभ प्रदान करती है। इस प्रक्रिया का पालन करके, आप अपनी भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन आसानी से एक्सेस कर सकते हैं और भूमि विवादों से बच सकते हैं।

यदि आपको आज के यह लेख पसंद आया है तो आप इसे अपने परिजनों और दोस्तों के साथ में साझा करें ताकि वह भी अपना भूमि सर्वेक्षण ऑनलाइन के माध्यम से कर सके। इस पोस्ट से संबधित कोई प्रश्न हो तो आप हमें नीचे के कॉमेंट सेक्शन में अपना कॉमेंट करके पूछ सकते है।

Important Link




Bihar Land Survey Online Apply Link Click Here
अपने ग्राम/शहर में सर्वे की स्तिथि देखें  Click Here
स्व-घोषणा- 2 डाउनलोड  Click Here
वंशावली हेतु प्रपत्र- 3 (1) डाउनलोड  Click Here
Survey Related Videos playlist Click Here
Official Website Click Here
Homepage Click Here

BiharHelp App :

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *