Bihar District Court Vacancy 2026 Munger: Offline Form for 10 Attender Posts, Eligibility, Documents & Selection Details

Bihar District Court Vacancy 2026: अगर आप भी बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे हैं और बिहार जिला कोर्ट में नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Principal District and Sessions Judge, Munger ने हाल ही में जिला नियोजनालय, मुंगेर के माध्यम से एक नोटिफिकेशन जारी की है। इस नोटिफिकेशन में Attender (अटेंडेंट) के कुल 10 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

यह भर्ती पूरी तरह से अस्थायी (non-contractual) और गैर-संविदा (Purely Temporary) के आधार पर 1 साल के लिए होने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन पदों पर जो भी उम्मीदवार सेलेक्ट होंगे, उन्हें न्यूनतम मजदूरी (Minimum Wages) के अनुसार भुगतान किया जाएगा। इस भर्ती के लिए जिला नियोजनालय, मुंगेर द्वारा कुल 10 पदों के लिए 100 योग्य आवेदनों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय को भेजा जाएगा, जहाँ से इंटरव्यू के बाद 10 उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया जाएगा।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

Bihar District Court Vacancy 2026

जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे इन पदों के लिए 04 जून 2026 तक जिला नियोजनालय, मुंगेर के कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक या खुद जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया आपको आगे लेख में मिल जाएगी। इस लेख में हम आपको Bihar District Court Vacancy 2026 से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी देंगे जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया आदि। और साथ ही लेख के अंत में हम आपको आवेदन फॉर्म का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप सीधे फॉर्म डाउनलोड करके भर सकेंगे।

Bihar District Court Vacancy 2026: Overview

Particulars Details
Recruitment Name Bihar District Court Vacancy 2026
Organization Office of the Principal District and Sessions Judge, Munger (Through District Employment Office, Munger)
Post Name Attender (अटेंडेंट)
Total Posts 10
Advertisement Number 01/2026
Application Start Date May 2026 (Notification Release Date)
Last Date to Apply 04 June 2026
Who Can Apply Bihar (मूल निवासी)
Selection Process Shortlisting (by Employment Office), Interview, Merit List
Application Mode Offline (Registered Post or Physical Submission)
Official Website munger.dcourts.gov.in

Bihar District Court Notification 2026: Details

अगर आप भी Bihar District Court Vacancy 2026 के Attender के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुंगेर के कार्यालय की तरफ से हालही में जिला नियोजनालय, मुंगेर के लिए Attender के कुल 10 पदों के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। यह भर्ती के लिए यह रिक्तियाँ Non-Contractual और Purely Temporary बेस पर भरी जा रही हैं। जिसमें उम्मीदवारों की नियुक्ति 1 साल के लिए की जाएगी।

आपको बता दें कि पहले नियोजनालय 100 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करेगा और फिर उनकी लिस्ट कोर्ट को भेजेगा। उसके बाद कोर्ट इन 100 लोगों का इंटरव्यू लेकर 10 उम्मीदवारों का चयन करेगा। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है जो बिहार में नौकरी चाहते हैं। आधिकारिक अधिसूचना में सभी जरूरी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। जिसे हम आपको इस लेख में बताएंगे, तो आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ना।

Official Notificaiton image of Bihar District Court Vacancy 2026

Also Read…

Important Dates of Bihar District Court Vacancy 2026

Events Dates
Notification Release Date 18 May 2026
Application Start Date 18 May 2026
Application Last Date 04 June 2026
Shortlist Release Date (Top 100) To be notified by Employment Office
Interview Date To be notified by District Court, Munger

Bihar District Court Vacancy 2026

बिहार जिला कोर्ट, मुंगेर भर्ती 2026 के तहत Attender के कुल 10 पदों की घोषणा की गई है। 

Post Name Total Vacancies
Attender (अटेंडेंट) 10
Total 10

Bihar District Court Application Fee

Category Application Fee
All Categories (General, OBC, SC, ST, EWS, Female, etc.) No Fee (कोई फीस नहीं है)

नोट: आवेदन बिल्कुल मुफ्त है। इसे रजिस्टर्ड डाक से या सीधे ऑफिस में जमा करना है।

Bihar District Court Eligibility Criteria 2026

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी:

Educational Qualification

Post Name Educational Qualification
Attender (अटेंडेंट) दसवीं (10th) पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से।

Age Limit (as on 01.05.2026)

Category Maximum Age Cut-off Date of Birth
General / EWS (Male) 37 Years Not Earlier Than 01.05.1989
General / EWS (Female) 40 Years Not Earlier Than 01.05.1986
BC / EBC (Male & Female) 40 Years Not Earlier Than 01.05.1986
SC / ST (Male & Female) 42 Years Not Earlier Than 01.05.1984

नोट:

  • न्यूनतम आयु 01.05.2026 को 18 वर्ष होनी चाहिए। (जन्म तिथि 01.05.2008 के बाद की नहीं होनी चाहिए।)

  • आरक्षण का लाभ बिहार सरकार के नियमानुसार केवल बिहार राज्य के मूल निवासियों को ही दिया जाएगा।

Bihar District Court Selection Process 2026

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया थोड़ी अलग है, क्योंकि इसमें जिला नियोजनालय की भूमिका शामिल है। पूरी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होगी:

  1. Shortlisting by Employment Office: जिला नियोजनालय, मुंगेर सभी प्राप्त आवेदनों में से मात्र 100 आवेदकों का चयन करेगा। यह चयन NCS (National Career Service) ID या जिला नियोजनालय की निबंधन संख्या की वरीयता (Seniority) के अनुसार होगा।

  2. Interview by District Court: शॉर्टलिस्ट किए गए 100 आवेदकों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुंगेर के कार्यालय द्वारा इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

  3. Final Merit List: इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम रूप से 10 योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा और एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

Bihar District Court Salary 2026

Post Name Salary Details
Attender (अटेंडेंट) As per Minimum Wages Act (बिहार सरकार के न्यूनतम मजदूरी दर के अनुसार)

Documents Required for Bihar District Court Vacancy 2026

आवेदन प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी हैं:

  • NCS ID (National Career Service Number) / जिला नियोजनालय का निबंधन संख्या।

  • दसवीं पास मार्कशीट और प्रमाण-पत्र (10th Pass Certificate/Marksheet)।

  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate, अगर आरक्षित श्रेणी से हैं)।

  • आवासीय प्रमाण पत्र (Residential/Domicile Certificate, बिहार का)।

  • चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate, जनप्रतिनिधि/थाना/अंचल से जारी)।

  • चिकित्सा प्रमाण पत्र (Medical Certificate)।

  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (नवीनतम, फॉर्म पर चिपकाने के लिए)।

How to Apply for Bihar District Court Vacancy 2026?

जो भी उम्मीदवार Bihar District Court Vacancy 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनको ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करके ही आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको नीचे दिए ‘क्विक लिंक्स’ सेक्शन से नोटिफिकेशन को डाउनलोड करना होगा।
  • नोटिफिकेशन में 2-3 पेज को A4 पेज पर प्रिंट करना होगा।
  • फिर फॉर्म पर अपना नाम, पिता/पति का नाम, पत्राचार का पता, शैक्षणिक योग्यता, नियोजनालय की निबंधन संख्या और अन्य जरूरी जानकारी साफ-साफ भरें।
  • फॉर्म पर अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएँ।
  • उसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों (10वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र, NCS/Niyojanalaya Registration) की सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • फिर सभी दस्तावेजों और फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर सील कर दें। लिफाफे पर सही पता लिखें:

जिला नियोजनालय, मुंगेर,

संयुक्त श्रम भवन, राजकीय आई0टी0आई0 परिसर, सीताकुण्ड रोड,

बेनीगीर, मुंगेर,

पिन कोड – 811201

  • अब इसे 04 जून 2026 तक रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से या फिर खुद जाकर कार्यालय में जमा कर दें।
  • समय सीमा के बाद प्राप्त कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए जल्द से जल्द अपना आवेदन जमा करें।

क्विक लिंक्स

Direct Link to Download Form Click Here
Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Advertisement Download Now
Bihar Help Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – Bihar District Court Vacancy 2026

Bihar District Court Vacancy 2026 के लिए आवेदन कब तक कर सकते हैं?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आप 04 जून 2026 तक रजिस्टर्ड डाक से या सीधे जिला नियोजनालय, मुंगेर के कार्यालय में जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती में कुल कितने पद हैं और नियुक्ति किस आधार पर है?

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुंगेर के कार्यालय में Attender के कुल 10 पदों पर भर्ती होगी, जो पूर्णतः अस्थायी और गैर-संविदा आधार पर एक साल के लिए है।

चयन प्रक्रिया क्या होगी और इसमें जिला नियोजनालय की क्या भूमिका है?

जिला नियोजनालय, मुंगेर पहले आवेदकों में से 100 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा, फिर कोर्ट द्वारा इनका इंटरव्यू लिया जाएगा और प्रदर्शन के आधार पर 10 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन होगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है। आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।

Bihar District Court Vacancy 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

कोई भी उम्मीदवार जो बिहार का मूल निवासी है और जिसने दसवीं कक्षा पास की है, आवेदन कर सकता है। साथ ही जिला नियोजनालय या NCS पोर्टल पर आपका रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *