Bihar DElEd Spot Admission 2026: Private Colleges में बचे सीटों पर Spot Admission शुरू, जाने कैसे होगा नामांकन

Bihar DElEd Spot Admission 2026: अगर आपने भी बिहार D.El.Ed. प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम दिया था और आपको किसी भी मेरिट लिस्ट में सीट नहीं मिल पाई है तो आपके लिए एक खुशखबर है। Bihar School Examination Board (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए गैर सरकारी संस्थानों यानि प्राइवेट कॉलेज में जो सीटें रिक्त बची हैं, उनके लिए अब स्पॉट नामांकन के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 मार्च 2026 से शुरू होने वाली है।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्पॉट एडमिशन के लिए आप सभी उम्मीदवार संस्थानों में जाकर 14 मार्च से 15 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले जिन छात्रों ने पहले ₹3000 जमा करके admission ली थी और बाद में पूरी फीस जमा नहीं करवाई उनका एडमिशन cancel करके 13 मार्च अपडेट कर दिया जाएगा और 14 मार्च को बची हुई सीटों की लिस्ट अपलोड की जाएगी। मेरिट लिस्ट के बाद नामांकन 18 से 20 मार्च 2026 तक होगा। आवेदन की पूरी प्रक्रिया आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको Bihar DElEd Spot Admission 2026 से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी देंगे जैसे आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, पात्रता और जरुरी तिथियां आदि। अगर आप इस स्पॉट एडमिशन से Bihar DElEd कोर्स में Admission लेना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। लेख के अंत में हम आपको पोर्टल का डायरेक्ट लिंक भी देंगे। जिससे आप पूरी जानकारी लेकर आवेदन कर पाएंगे।

Bihar DElEd Spot Admission 2026: Overview

Particulars Details
Conducting Body Bihar School Examination Board (BSEB)
Course Name Diploma in Elementary Education (D.El.Ed)
Session 2025-27
Total Seats Vacant seats in Private Colleges (after 3 rounds)
Application Start Date 14 March 2026
Last Date to Apply 15 March 2026
Mode of Application At Institute Level (after downloading CAF)
Official Website www.bsebdeled.com
Who Can Apply Eligible CAF holders who appeared in D.El.Ed Entrance 2025 (Bihar candidates only)

Bihar DElEd Spot Admission 2026: Details

अगर आप भी Bihar DElEd Spot Admission 2026 के जरिए प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं और इस स्पॉट एडमिशन की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि BSEB ने D.El.Ed. कोर्स 2025-27 के लिए गैर सरकारी संस्थानों में बची रिक्त सीटों पर स्पॉट नामांकन के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इससे पहले तीन चरणों में नामांकन हो चुका है पर अब भी कई प्राइवेट कॉलेज में सीटें खाली हैं। अगर आप भी एडमिशन लेना चाहते हैं तो यह आप छात्रों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। यह आवेदन 14 मार्च 2026 से शुरू होने वाले हैं।

जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं वे 15 मार्च तक संस्थान में जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद 16 मार्च को औपबंधिक मेधा सूची (provisional merit list) जारी की जाएगी। अगर आपको कोई गलती नजर आए तो 16 मार्च को आपत्ति दे सकते हैं। 17 मार्च को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। और इस मेरिट लिस्ट के आधार पर 18 से 20 मार्च तक नामांकन होगा। यह स्पॉट एडमिशन उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने CAF भरा था लेकिन नामांकन नहीं हुआ था। सभी संस्थानों की रिक्त सीटों की पूरी लिस्ट पोर्टल पर 14 मार्च को अपलोड होगी।

Notice of Bihar DElEd Spot Admission 2026

Also Read…

Important Dates of Bihar DElEd Spot Admission 2026

Events Dates
Notification Release Date 10 March 2026
Security Fee Payment Last Date (if applicable) 12 March 2026
Vacant Seats List on Portal 14 March 2026
Application at Institute 14 March to 15 March 2026
Provisional Merit List Release 16 March 2026
Objection Submission 16 March 2026
Final Merit List Release 17 March 2026
Spot Admission Dates 18 March to 20 March 2026
Waiting List Admission 23 March to 24 March 2026
Portal Updation 25 March 2026

Bihar DElEd Spot Admission 2026 Dates image

Bihar DElEd Spot Admission 2026 Vacancy Details

Bihar DElEd Spot Admission 2026 के तहत जो भी रिक्त सीटें प्राइवेट कॉलेजों में बची हैं उन पर ही एडमिशन होगा। एडमिशन के लिए बची सीटों की संख्या संस्थानों के हिसाब से अलग-अलग है। इसकी पूरी लिस्ट आपको 14 मार्च 2026 को BSEB पोर्टल पर पर मिल जाएगी या फिर आप निचे डायरेक्ट लिंक्स से भी लिस्ट देख सकते हैं। पहले तीन चरणों के बाद बची सीटें ही स्पॉट एडमिशन में भरी जाएंगी।

Bihar DElEd Spot Admission Application Fee

Category Application Fee
All Categories No New Fee (Only Previous CAF Fee)
नोट: स्पॉट नामांकन में कोई नई फीस नहीं लगेगी।

Bihar DElEd Spot Admission Eligibility Criteria 2026

इस स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी:

  • उम्मीदवार ने D.El.Ed. जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2025 पास किया हो।
  • CAF भरा हो और शुल्क जमा हो, लेकिन नामांकन न हुआ हो।
  • पहले तीन चरणों में सीट मिली लेकिन नामांकन न लिया हो या शुल्क न जमा करने से रद्द हुआ हो।
  • पहले से किसी संस्थान में नामांकित उम्मीदवार पात्र नहीं।
  • उम्र और अन्य पात्रता BSEB नियम के अनुसार ही है।

Bihar DElEd Spot Admission Document Requirements

  • 10वीं का प्रमाण पत्र + मार्कशीट
  • 12वीं का प्रमाण पत्र + मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • CAF की कॉपी और स्कोर कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

How to Apply Online for Bihar DElEd Spot Admission 2026 Step By Step?

Bihar DElEd Spot Admission 2026 के लिए आपको संस्थान स्तर पर आवेदन करना होगा। स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।

BSBDELED website homepage for Bihar DElEd Spot Admission 2026

  • होमपेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
  • ‘Log In’ पर क्लिक करें।
  • अपना बारकोड या Reference Number डालकर CAF डाउनलोड करें।
  • रिक्त सीटें देखें और जिस प्राइवेट कॉलेज में सीट चाहिए वहां जाएं।
  • सभी दस्तावेजों की स्वअभिप्रमाणित कॉपी के साथ आवेदन जमा करें।
  • संस्थान आपको प्राप्ति संख्या देगा।
  • मेरिट लिस्ट का इंतजार करें और नामांकन की तारीख पर कॉलेज में पहुंचें।

Important Links

Check Merit List Official Website
Notification Link Link 1 || Link 2 || Link 3
Cuttoff Private Institutes Download Now
Telegram Channel Visit Channel
Homepage BiharHelp

FAQs – Bihar DElEd Spot Admission 2026

Bihar DElEd Spot Admission 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होगा?

Bihar DElEd Spot Admission 2026 के लिए प्राइवेट कॉलेजों में आवेदन 14 मार्च 2026 से शुरू होकर 15 मार्च 2026 तक चलेगा। पात्र उम्मीदवार पहले CAF भर चुके हों तो ही आवेदन कर सकते हैं और रिक्त सीटें पोर्टल पर देख सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

स्पॉट नामांकन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च 2026 है। उसके बाद कोई आवेदन नहीं लिया जाएगा और संस्थान औपबंधिक मेरिट लिस्ट जारी कर देंगे।

इस एडमिशन में कुल कितनी सीटें हैं?

कुल रिक्त सीटें प्राइवेट संस्थानों में बची हुई हैं। तीन चरणों के बाद जो सीटें खाली रह गई हैं उनकी पूरी लिस्ट 14 मार्च 2026 को पोर्टल पर आएगी। पहले कुल सीटें लगभग 30,000 थीं।

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

स्पॉट एडमिशन में आवेदन जमा करने के बाद संस्थान रैंक के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाएगा। आपत्ति निराकरण के बाद फाइनल मेरिट जारी होगी और फिर नामांकन होगा। आरक्षण नियम लागू रहेंगे।

आवेदन शुल्क कितना है?

स्पॉट नामांकन में कोई नया शुल्क नहीं लगेगा। सिर्फ पहले CAF की फीस जमा होनी चाहिए। अगर पहले शुल्क की बकाया राशि है तो उसे 12 मार्च तक जमा कर दें।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *