Bihar BTSC JE Recruitment 2025: अगर आप भी बिहार में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और सरकारी भर्तीयों की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। Bihar Technical Service Commission (BTSC) ने 4 अक्टूबर 2025 को शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इस नोटिफिकेशन में BTSC ने Junior Engineer (कनीय अभियंता) के अलग – अलग पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
आपको बता दें कि यह भर्तियाँ बिहार के अलग – अलग विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही है। यह बिहार के युवाओं के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। इस भर्ती में कुल 2747 Civil, Mechanical और Electrical ब्रांच के पदों को भरा जाएगा। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे 15 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और आवेदन की लास्ट तिथि 15 नवंबर 2025 तक की है।
पहले इन पदों के लिए आप 15 अक्टूबर से आवेदन कर सकते थे। पर 14 अक्टूबर 2025 को BTSC ने एक नोटिस जारी किया है। जिसके अनुसार Software की तकनीकी खराबी के कारण आवेदन प्रक्रिया कुछ दिनों बाद शुरू होगी। और नई तिथियों की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।
आप इन पदों के लिए BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको Bihar BTSC JE Recruitment 2025 की आवेदन प्रक्रिया के साथ-साथ अन्य इम्पोर्टेन्ट जानकारी भी देंगे। जैसे वैकेंसी, आवेदन कैसे करें, योग्यता, आयु, चयन प्रक्रिया और दस्तावेज आदि। और लेख के अंत में हम आपको डायरेक्ट लिंक भी देंगे जिससे आप आसानी से आवेदन कर सके।
Bihar BTSC JE Recruitment 2025: Overview
| Particulars | Details |
|---|---|
| Organization | Bihar Technical Service Commission (BTSC) |
| Post Name | Junior Engineer (Civil/Mechanical/Electrical) |
| Advertisement Nos. | 28/2025, 29/2025, 30/2025 |
| Total Posts | 2747 |
| Application Start Date | 15 October 2025 |
| Last Date to Apply | 15 November 2025 |
| Application Mode | Online |
| Application Fee | ₹100 (for all categories) |
| Selection Process |
|
| Official Website | btsc.bihar.gov.in |
Bihar BTSC JE Recruitment 2025: Notification Details
अगर आप भी बिहार में Junior Engineer के पदों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि BTSC ने 4 अक्टूबर 2025 को शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसमें Civil, Mechanical और Electrical ब्रांच के लिए 2747 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। इन पदों की पूरी नोटिफिकेशन 15 अक्टूबर 2025 को BTSC की वेबसाइट पर आएगी।
और इन पदों के लिए आवेदन भी 15 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे। ये भर्तियां बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों मेंहोने जा रही है। जिसमें SC/ST/OBC/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को आरक्षण भी दिया जाएगा। इन पदों की सारी जानकारी 15 अक्टूबर को अपडेट कर दी जाएगी। और अन्य जरुरी जानकरी आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Also Read…
- BTSC Hostel Manager Recruitment 2025 (Apply Start): Apply Online for 91 Vacancies — Check Eligibility, Salary, Exam Pattern, Reservation, and Selection Process Details
- BTSC Work Inspector Recruitment 2025 (Apply Start): Apply Online for 1114 Posts – Check Eligibility, Qualification, Salary, Age Limit & Selection Process at btsc.bihar.gov.in
- EMRS Exam Date 2025 Out: NESTS Confirms Schedule for 7267 Teaching & Non-Teaching Posts — Check Complete Exam Dates, Pattern & Admit Card Details
- Sainik Schools Admission 2026-27: Apply Online for AISSEE Entrance Exam — Check Eligibility, Age Limit, Fee, and Admission Process for Class 6 & 9 at exams.nta.nic.in
BTSC JE Recruitment 2025 Apply Data Change
| Event | Dates |
| Apply New Date | Announce Soon |
Important Dates of Bihar BTSC JE Recruitment 2025
| Events | Dates |
|---|---|
| Short Notification Release Date | 04 October 2025 |
| Official Notification Release Date | 15 October 2025 |
| Application Start Date | 15 October 2025 |
| Last Date to Apply | 15 November 2025 |
| Exam Date | To be notified later |
| Admit Card Release Date | To be notified later |
| Result Declaration | After Exam |
Bihar BTSC JE Vacancy Details
| Post Name | Advertisement No. | Total Vacancies |
|---|---|---|
| Junior Engineer (Civil) | 28/2025 | 2591 |
| Junior Engineer (Mechanical) | 29/2025 | 70 |
| Junior Engineer (Electrical) | 30/2025 | 86 |
| Grand Total | 2747 |
नोट: वैकेंसी की संख्या को बदल जा सकता है। जब पूरी नोटिफिकेशन जारी होगी। जिसमे आरक्षण की डिटेल्स भी होगी।
Bihar BTSC JE Recruitment 2025 Application Fee
सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100 देना होगा। इसका भुगतान ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI) के जरिए करना होगा।
|
Category |
Fee |
|---|---|
|
General/OBC/EWS/SC/ST/PwD |
₹100 |
|
Payment Mode |
Online |
Bihar BTSC JE Eligibility Criteria 2025 – Expected
आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता जरूर चेक करें। आधिकारिक नोटिफिकेशन 15 अक्टूबर 2025 को उपलब्ध होगी। सामान्य योग्यता इस प्रकार है:
Educational Qualifications (Post-wise)
| Post Name | Qualification |
|---|---|
| Junior Engineer (Civil) | 3 साल का डिप्लोमा या B.E./B.Tech (सिविल) |
| Junior Engineer (Mechanical) | 3 साल का डिप्लोमा या B.E./B.Tech (मैकेनिकल) |
| Junior Engineer (Electrical) | 3 साल का डिप्लोमा या B.E./B.Tech (इलेक्ट्रिकल) |
Age Limit (as on 01 August 2025)
age limit 01 अगस्त 2025 के अनुसार पूरी होनी चाहिए:
|
Category |
Minimum Age |
Maximum Age |
|---|---|---|
|
General (Male) |
18 Years |
37 Years |
|
OBC/Female |
18 Years |
40 Years |
|
SC/ST |
18 Years |
42 Years |
नोट: आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार होगी (PwD, Ex-Servicemen आदि के लिए अतिरिक्त छूट) हो सकती है।
Bihar BTSC JE Selection Process 2025 – Expected
BTSC भर्ती की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होगी:
चरण 1 – Written Exam / CBT
-
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा, जिसमें पद के अनुसार subjects होंगे।
-
प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप हो सकते हैं, और Minimum क्वालीफाइंग नंबर नोटिफिकेशन में बताए जाएंगे।
चरण 2 – Document Verification
-
Written Exam / CBT परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों के सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच होगी।
चरण 3 – Medical Examination
-
जो भी उम्मीदवार लास्ट में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सेलेक्ट होंगे, उनका मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा, जिसमें उम्मीदवार को शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी है।
Documents Required for Bihar BTSC JE Recruitment 2025
आवेदन और चयन प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी हैं:
-
10वीं/12वीं/डिप्लोमा/डिग्री सर्टिफिकेट और मार्कशीट
-
आधार कार्ड
-
जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS, यदि लागू हो)
-
बिहार का निवास प्रमाण पत्र
-
अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
हिंदी और अंग्रेजी में हस्ताक्षर
-
अन्य दस्तावेज (नोटिफिकेशन के अनुसार)
How to Apply Online for Bihar BTSC JE Recruitment 2025?
जो भी उम्मीदवार Bihar BTSC Recruitment 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BTSC की वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। Junior Engineer (Civil/Mechanical/Electrical) के इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर Menu सेक्शन में आपको ‘Recruitments’ की ऑप्शन मिलेगी उस पर क्लिक करें।
- नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर आपको ‘Advertisement for Regular Appointment to the post of Junior Engineer Civil, Mechanical, Electrical’ की पोस्ट दिखेगी, आपको जिस पोस्ट के लिए अप्लाई करना है। उसके सामने ‘Apply Online’ पर क्लिक करें।

- क्लिक करते ही नई वेबसाइट ओपन होगी, इसमें आपको ‘Online Application’ सेक्शन में ‘All Notifications/Advertisements या Candidate Registration’ दोनों में से किसी एक पर क्लिक करना होगा।

- नया पेज ओपन होगा, अब जिस पोस्ट के लिए अप्लाई करना है। उसके सामने ‘Apply’ पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही निचे पोस्ट की डिटेल दिख जाएगी। आप अप्लाई से पहले sample apply form भी देख सकते हैं। उसके बाद ‘Registration’ ऑप्शन पर क्लिक करे।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे नया पेज ओपन होगा इस भर्ती की डिटेल्स आपको दिखेगी, थोड़ा सा नीचे करने पर declaration पर टीक करें और ‘I Accept’ पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा, इसे अच्छे से भरें और मांगी गई जानकारी जैसे नाम, जन्म तारीख, और अन्य डिटेल्स को ध्यान से भरें।
- जरूरी दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, डॉक्यूमेंट) अपलोड करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद आपको नया ‘Registration No.’ मिल जाएगा।
- फिर ‘Fee Deposition/Reconciliation’ सेक्शन में आकर ₹100 आवेदन शुल्क ऑनलाइन (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI) से जमा करें।
- और लास्ट में ‘Submit Application Form’ सेक्शन में आकर आपने फॉर्म सब्मिट कर दें। ये सभी ऑप्शन आपको btsc.pariksha.nic.in की वेबसाइट के होमपेज पर मिल जाएगें।
-
फॉर्म सबमिट करें और Application Receipt प्रिंट करके सुरक्षित रखें।
Conclusion
इस लेख में हमने आपको Bihar BTSC JE Recruitment 2025 की पूरी जानकरी दी है। अभी तक Junior Engineer (Civil/Mechanical/Electrical) के पदों के लिए पूरी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है। जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होती है इस लेख को अपडेट कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि Junior Engineer के पदों पर यह भर्ती बिहार के तकनीकी विभाग द्वारा निकाली गई है। जिसमे कुल 2747 रिक्तियों को भरा जाने वाला है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो बिहार में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।
अगर आप भी बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, और आपने भी Civil/Mechanical/Electrical में BE/Btech या डिप्लोमा किया है, तो यह आपके लिए बिल्कुल सही अवसर हो सकता है एक अच्छी नौकरी लेने का। इच्छुक उम्मीदवार 15 नवम्बर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आपको यहाँ लेख पसंद आया हो तो इससे आपके दोस्तों के साथ जरूर शेयर करना।
क्विक लिंक्स
| Direct Apply | Click Here (Active on 15 Oct. 2025) |
| BTSC Official Website | Click Here |
| Direct Link To Download Official Notification | 28/2025, 29/2025, 30/2025 |
| Short Notification | 28/2025, 29/2025, 30/2025 |
| Biharhelp Official Website Link | Visit Now |
| Join Our Telegram Channel | Join Now |
FAQs – Bihar BTSC JE Recruitment 2025
Bihar BTSC JE Recruitment 2025 में कितने पद हैं?
कुल 2747 पद हैं - Civil (2591), Mechanical (70), Electrical (86)।
आवेदन कब शुरू होगा?
15 अक्टूबर 2025 से।
आवेदन शुल्क कितना है?
सभी के लिए ₹100, ऑनलाइन पेमेंट।
चयन कैसे होगा?
लिखित परीक्षा, दस्तावेज चेक और मेडिकल टेस्ट।
योग्यता क्या है?
3 साल का डिप्लोमा या B.E./B.Tech (अपने ब्रांच के अनुसार)।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

