Bihar Board 12th Scrutiny 2026 – Apply Online, Dates (Out), Fee & Full Details

Bihar Board 12th Scrutiny 2026: Bihar School Examination Board (BSEB) ने कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का रिजल्ट 23 मार्च 2026 को दोपहर 01 बजकर 30 मिनट पर जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होते हैं। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड स्क्रूटनी (Scrutiny / Re-evaluation) का विकल्प प्रदान करता है, जिससे वे अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवा सकते हैं।

BiharHelp App

यदि आप भी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में शामिल हुए थे, और आप इस परीक्षा के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है, तो आप 25 मार्च 2026 से लेकर 02 अप्रैल 2026 तक स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन करके अपना कॉपी Recheck करवा सकते है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको Bihar Board 12th Scrutiny 2026 से जुड़ी पूरी और सही जानकारी देंगे, जिसमें आपको इस स्क्रूटनी के लिए आवेदन की तिथि, आवेदन प्रक्रिया, फीस, जरूरी दस्तावेज, कंपार्टमेंट परीक्षा आदि के बारे में पूरा जानकारी प्राप्त हो पाएगा।

Bihar Board 12th Scrutiny 2026

Bihar Board 12th Scrutiny 2026: Overview

Board Name Bihar School Examination Board (BSEB)
Exam Name BSEB Class 12 (Intermediate) 2026
Result Date 23 March 2026
Scrutiny Apply Start Date 25 March 2026
Last Date 2 April 2026
Mode of Application Online
Scrutiny Fee ₹120 per subject
Compartment Apply Dates 25 March – 2 April 2026
Compartment Result Expected By 31 May 2026
Official Website biharboardonline.com

BSEB Inter Scrutiny Online Apply 2026- बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी के लिए 25 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू

आज के इस आर्टिकल में हम उन सभी छात्रों का हार्दिक स्वागत करते हैं, जिन्होंने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 दी है और अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं। यदि आपको लगता है कि आपके अंक आपकी मेहनत के अनुसार नहीं आए हैं, तो आपके लिए BSEB Inter Scrutiny Online Apply 2026 एक महत्वपूर्ण मौका है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी कर दिया है, और इसके तुरंत बाद स्क्रूटनी प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा भी कर दी गई है। छात्र 25 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Read Also…

इस लेख में हम आपको BSEB 12th Scrutiny 2026 Apply Online से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे, जैसे: आवेदन तिथि, पात्रता, फीस, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। यदि आप भी स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आपके लिए आज के यह पोस्ट बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए आप इसे पूरे ध्यान से अंत तक पढ़ें।

Important Dates of Bihar Board Inter Exam 2026

Event Date
BSEB Class 12 Exam Conducted February 2026
Result Declaration Date 23 March 2026
Scrutiny Application Start Date 25 March 2026
Scrutiny Application Last Date 2 April 2026
Compartment / Special Exam Application 25 March – 2 April 2026
Compartment Exam (Expected) April – May 2026
Compartment Result (Expected) May 2026

स्क्रूटनी (Scrutiny) क्या होता है?

स्क्रूटनी एक ऐसी प्रक्रिया होती है जिसमें परीक्षा की उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) की दोबारा जांच की जाती है। यह सुविधा उन छात्रों के लिए दी जाती है जिन्हें लगता है कि उनके प्राप्त अंक उनकी मेहनत के अनुसार नहीं आए हैं या कॉपी चेकिंग में कोई गलती हुई है।

स्क्रूटनी के दौरान परीक्षक यह जांच करते हैं कि छात्र के सभी उत्तरों को ठीक से चेक किया गया है या नहीं। कई बार ऐसा होता है कि किसी प्रश्न का उत्तर जांचने से छूट जाता है, जिससे अंक कम मिल जाते हैं। इस स्थिति में स्क्रूटनी के माध्यम से उस गलती को सुधारा जाता है।

इसके अलावा इस प्रक्रिया में अंकों का टोटल (Totaling) भी दोबारा जांचा जाता है। यदि कहीं जोड़ में गलती हुई है या अंक गलत तरीके से दर्ज किए गए हैं, तो उसे सही किया जाता है।

स्क्रूटनी में यह भी देखा जाता है कि जिस उत्तर के लिए अंक दिए गए हैं, वह सही है या नहीं और कोई वैध अंक छूट तो नहीं गया है। आपको बता दे कि स्क्रूटनी में केवल जांच की जाती है, दोबारा कॉपी नहीं लिखवाई जाती और न ही पूरे पेपर का नया मूल्यांकन किया जाता है।

अगर स्क्रूटनी के दौरान कोई गलती पाई जाती है, तो छात्र के अंक बढ़ सकते हैं। लेकिन यदि कोई गलती नहीं मिलती है, तो अंक पहले जैसे ही रहते हैं। अंत में स्क्रूटनी के बाद जो परिणाम जारी होता है, वही अंतिम (Final) माना जाता है और उसमें फिर कोई बदलाव नहीं किया जाता।

स्क्रूटनी में क्या-क्या चेक किया जाता है?

स्क्रूटनी के दौरान बोर्ड निम्न बातों की जांच करता है:

  • सभी प्रश्नों की जांच हुई है या नहीं
  • किसी उत्तर को बिना जांचे छोड़ा तो नहीं गया
  • अंकों का जोड़ (Total) सही किया गया है या नहीं
  • हर उत्तर के सही अंक दिए गए हैं या नहीं

क्या स्क्रूटनी में नंबर बढ़ते हैं?

हाँ, अगर कॉपी में कोई गलती मिलती है तो:

  • आपके अंक बढ़ सकते हैं
  • अगर कोई गलती नहीं मिली तो अंक जैसे के तैसे रहेंगे
  • आमतौर पर स्क्रूटनी में अंक कम नहीं किए जाते।

स्क्रूटनी किसके लिए जरूरी है?

  • जिन छात्रों के अंक उम्मीद से कम आए हों
  • जिन्हें लगता है कि पेपर अच्छा गया था
  • किसी विषय में शक हो कि सही जांच नहीं हुई

Bihar Board 12th Scrutiny Date 2026

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम 23 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड ने उन छात्रों के लिए स्क्रूटनी (उत्तर पुस्तिका पुनः जांच) का अवसर प्रदान किया है, जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी और निर्धारित तिथियों के भीतर ही आवेदन करना अनिवार्य है।

बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, Bihar Board 12th Scrutiny 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस दौरान छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

  • स्क्रूटनी आवेदन शुरू: 25 मार्च 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 2 अप्रैल 2026

बिहार बोर्ड इंटर स्क्रूटनी के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

बिहार बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट 12वीं स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की सुविधा सभी छात्रों को दी जाती है। यदि किसी छात्र को अपने प्राप्त अंकों पर संदेह है या वह अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है।

  • वे छात्र जो अपने अंकों से असंतुष्ट हैं
  • वे छात्र जिन्हें लगता है कि उनके पेपर के अनुसार कम अंक मिले हैं
  • पास हुए छात्र भी स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • फेल हुए छात्र भी आवेदन कर सकते हैं
  • किसी एक या एक से अधिक विषयों में स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया जा सकता है

Bihar Board Class 12th Scrutiny Fee

बिहार बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट 12वीं स्क्रूटनी के लिए छात्रों को निर्धारित शुल्क देना होता है। यह शुल्क प्रत्येक विषय के हिसाब से लिया जाता है, यानी जितने विषयों की स्क्रूटनी करानी है, उतनी बार फीस देनी होगी। स्क्रूटनी फीस की जानकारी निम्नलिखित है:

  • Scrutiny Fee: ₹120 प्रति विषय
  • Mode of Payment: Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI)
  • यह फीस नॉन-रिफंडेबल (Non-refundable) होती है।

Documents Required for Bihar Board Class 12th Scrutiny

बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी के लिए आवेदन करते समय छात्रों को कुछ जरूरी दस्तावेज और जानकारी तैयार रखनी होती है। बिना सही जानकारी के आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती, इसलिए पहले से सभी विवरण तैयार रखना बेहद जरूरी है।

स्क्रूटनी आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होता है, इसलिए आपको फॉर्म भरते समय अपनी परीक्षा से जुड़ी जानकारी सही-सही दर्ज करनी होती है, जो की कुछ इस प्रकार हो सकते है:

  • Roll Code
  • Roll Number
  • Admit Card
  • Registration Number
  • Date of Birth
  • Active Mobile Number
  • Valid Email ID
  • Address Details

How To Apply Online for Bihar Board 12th Scrutiny 2026?

जो भी उम्मीदवार बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना चाहते है, वह निम्न सभी स्टेप्स को फॉलो करके इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  • Bihar Board 12th Scrutiny Online Apply करने के लिए आपको सबसे पहले BSEB के आधिकारिक वेबसाईट पर आना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाईट के होमपेज पर आने के बाद आप Latest Updates के सेक्शन में से Allocation Application for Bihar Board 12th Scrutiny 2026 के लिंक पर क्लिक करेंगे।
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा, जिसमें आपको अपना Roll Number, Roll Code और Mobile Number को भरकर आगे के पेज पर चले आना है।
  • अगला पेज पर आने के बाद आपके सामने Scrutiny Form आएगा, जिसमें आपको इस फॉर्म में मांगे गये सभी महत्वपूर्ण जानकारी को सही-सही और पूरे विस्तार में भर लेना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आप स्क्रूटिनी के लिए चुने गये विषय के अनुसार स्क्रूटिनी शुल्क का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से कर लेंगे।
  • शुल्क का भुगतान करने के बाद आप Submit के बटन पर क्लिक करके अपना स्क्रूटिनी फॉर्म को पूरा कर लेंगे।
  • उसके बाद प्राप्त आवेदन फॉर्म पावती का प्रिन्ट आउट लेकर रख लेंगे।

स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के बाद क्या होगा?

स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के बाद बिहार बोर्ड आपकी उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) की दोबारा जांच करता है। यह प्रक्रिया कुछ समय लेती है और पूरी तरह बोर्ड के नियमों के अनुसार की जाती है।

स्क्रूटनी के दौरान सबसे पहले यह देखा जाता है कि आपके सभी प्रश्नों को सही तरीके से जांचा गया है या नहीं। यदि कोई उत्तर चेक होने से छूट गया है, तो उसे दोबारा जांचकर अंक दिए जाते हैं।

इसके बाद अंकों का टोटल (Totaling) चेक किया जाता है। अगर जोड़ में कोई गलती होती है, तो उसे सही किया जाता है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि सभी दिए गए अंक सही तरीके से दर्ज किए गए हैं।

यदि जांच के दौरान कोई गलती पाई जाती है, तो आपके अंक बढ़ सकते हैं और नया रिजल्ट अपडेट कर दिया जाता है। लेकिन अगर कोई गलती नहीं मिलती है, तो आपके अंक पहले जैसे ही बने रहते हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं होता।

आपके जानकारी के लिए बता दे कि स्क्रूटनी में आमतौर पर अंक कम नहीं किए जाते, लेकिन अंतिम निर्णय बोर्ड का होता है। अंत में, स्क्रूटनी के बाद जो रिजल्ट जारी किया जाता है, वही अंतिम (Final) माना जाता है और उसके बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाता।

इसलिए स्क्रूटनी के लिए आवेदन सोच-समझकर करें और केवल उन्हीं विषयों में आवेदन करें जिनमें आपको वास्तव में संदेह हो।

Bihar Board 12th Compartment Exam 2026 (Second Chance)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) उन छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा (Compartment Exam) आयोजित करती है जो इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 में एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए हैं। यह परीक्षा छात्रों को उसी वर्ष दोबारा मौका देती है, ताकि वे अपना साल खराब होने से बचा सकें और आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।

कंपार्टमेंट परीक्षा को अक्सर Second Chance कहा जाता है क्योंकि इसमें छात्र अपने फेल हुए विषयों को पास कर सकते हैं और उसी साल अपना रिजल्ट सुधार सकते हैं।

Board Name Bihar School Examination Board (BSEB)
Exam Name Inter (12th) Compartment Exam 2026
Apply Start Date 25 March 2026
Last Date 2 April 2026
Exam Date (Expected) April – May 2026
Result Date (Expected) May 2026
Apply Mode Offline via School/ College

कौन दे सकता है कंपार्टमेंट परीक्षा?

बिहार बोर्ड इंटर (12वीं) कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो मुख्य परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं। यह परीक्षा उन्हें दूसरा मौका (Second Chance) देती है ताकि वे उसी वर्ष अपने फेल हुए विषयों को पास कर सकें।

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्रता

  • वे छात्र जो 1 या 2 विषयों में फेल हुए हैं
  • केवल उन्हीं विषयों की परीक्षा दे सकते हैं जिनमें फेल हुए हैं
  • वे छात्र जो अपना साल बचाना चाहते हैं

कौन आवेदन नहीं कर सकता?

  • जो छात्र 2 से अधिक विषयों में फेल हैं
  • ऐसे छात्रों को अगली वर्ष परीक्षा देनी होगी

Note: यदि आप बिहार बोर्ड 12वीं में 1 या 2 विषयों में फेल हुए हैं, तो आप कंपार्टमेंट परीक्षा देकर उसी साल पास होने का मौका पा सकते हैं।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने आप सभी विद्यार्थियों को Bihar Board 12th Scrutiny 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को सरल और विस्तार से समझाने का प्रयास किया है। इस लेख में हमने स्क्रूटनी प्रक्रिया को विस्तार से बताया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा यह सुविधा उन छात्रों के लिए दी जाती है जो अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं।

वे सभी छात्र जो BSEB Inter Scrutiny 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 25 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना बेहद जरूरी है, ताकि फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

यदि आपको लगता है कि आपके अंक आपकी मेहनत के अनुसार नहीं आए हैं, तो स्क्रूटनी आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। इसलिए समय रहते आवेदन जरूर करें और सभी जानकारी सही-सही भरें।

अगर आपको यह आर्टिकल उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और अन्य छात्रों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि उन्हें भी Bihar Board 12th Scrutiny 2026 की सही और पूरी जानकारी मिल सके। यदि आपके मन में कोई सवाल है, तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Important Links

Link to Apply Online for Inter Scrutiny Click Here to Apply Online (Soon)
Result Download Link
Official Website biharboardonline.com
Our Telegram Channel Join Telegram Channel
Our Homepage BiharHelp

FAQs’ – Bihar Board Inter Scrutiny 2026

Bihar Board 12th Scrutiny क्या है और इसका उद्देश्य क्या होता है?

बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवा सकते हैं। यह सुविधा उन छात्रों के लिए होती है जिन्हें लगता है कि उनके अंक सही तरीके से नहीं दिए गए हैं या कॉपी जांच में कोई गलती हुई है। स्क्रूटनी का मुख्य उद्देश्य मूल्यांकन में हुई संभावित त्रुटियों को सुधारना है ताकि छात्रों को उनका सही परिणाम मिल सके।

Bihar Board Inter Scrutiny 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होगा?

बिहार बोर्ड इंटर स्क्रूटनी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से शुरू हो रही है। सभी छात्र इस तिथि से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और अपने विषयों की पुनः जांच के लिए फॉर्म भर सकते हैं। समय पर आवेदन करना जरूरी है ताकि कोई अवसर न छूटे।

BSEB 12th Scrutiny 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इस तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Bihar Board 12th Scrutiny 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने हेतु छात्रों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। इसके बाद उन्हें अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा और इच्छित विषयों का चयन करके फीस जमा करनी होगी। अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना चाहिए।

Bihar Board 12th Scrutiny 2026 की फीस कितनी है?

बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी के लिए ₹120 प्रति विषय शुल्क निर्धारित किया गया है। छात्र जितने विषयों की स्क्रूटनी करवाना चाहते हैं, उन्हें उतनी बार शुल्क देना होगा। यह फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जाती है और नॉन-रिफंडेबल होती है।

क्या सभी छात्र स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, स्क्रूटनी के लिए सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं चाहे वे पास हों या फेल। यदि किसी छात्र को अपने अंकों पर संदेह है या वह अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है।

स्क्रूटनी में क्या-क्या जांच किया जाता है?

स्क्रूटनी के दौरान उत्तर पुस्तिका में सभी प्रश्नों की जांच, अंकों का टोटल, और अंक दर्ज करने की प्रक्रिया को दोबारा चेक किया जाता है। यह भी देखा जाता है कि कोई उत्तर बिना जांचे छूट तो नहीं गया है और सभी सही अंक दिए गए हैं या नहीं।

क्या स्क्रूटनी के बाद अंक बढ़ सकते हैं?

हाँ, यदि स्क्रूटनी के दौरान किसी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो छात्र के अंक बढ़ सकते हैं। जैसे कि कोई उत्तर चेक होने से छूट गया हो या टोटलिंग में गलती हुई हो, तो उसे सही कर दिया जाता है।

क्या स्क्रूटनी के बाद अंक कम हो सकते हैं?

आमतौर पर स्क्रूटनी के बाद अंक कम नहीं किए जाते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय बोर्ड का होता है। यदि कोई त्रुटि नहीं मिलती है, तो अंक पहले जैसे ही बने रहते हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं होता।

Bihar Board 12th Scrutiny Result 2026 कब आएगा?

स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम कुछ सप्ताह के भीतर जारी किया जाता है। हालांकि बोर्ड द्वारा सटीक तिथि घोषित नहीं की जाती, लेकिन आमतौर पर यह रिजल्ट जल्द ही अपडेट कर दिया जाता है।

स्क्रूटनी के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?

स्क्रूटनी आवेदन के लिए रोल कोड, रोल नंबर, एडमिट कार्ड, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी जरूरी होती है। इन सभी विवरणों को सही-सही भरना आवश्यक है।

क्या एक से अधिक विषयों के लिए स्क्रूटनी कर सकते हैं?

हाँ, छात्र एक या एक से अधिक विषयों के लिए स्क्रूटनी आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा और सभी विषयों का चयन आवेदन के समय करना होता है।

स्क्रूटनी के लिए आवेदन का माध्यम क्या है?

बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है। ऑफलाइन आवेदन की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसलिए छात्रों को वेबसाइट के माध्यम से ही फॉर्म भरना होगा।

क्या स्क्रूटनी के बाद रिजल्ट अंतिम होता है?

हाँ, स्क्रूटनी के बाद जो परिणाम जारी किया जाता है, वही अंतिम माना जाता है। इसके बाद उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाता है और वही रिजल्ट मान्य होता है।

स्क्रूटनी के लिए कौन-कौन आवेदन करना चाहिए?

वे छात्र जिनके अंक उम्मीद से कम आए हैं या जिन्हें लगता है कि उनकी कॉपी सही तरीके से जांची नहीं गई है, उन्हें स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना चाहिए। यह उनके लिए अंक सुधारने का अच्छा मौका होता है।

Bihar Board 12th Compartment Exam 2026 क्या है?

कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं। यह परीक्षा उन्हें उसी वर्ष पास होने का मौका देती है ताकि उनका एक साल बर्बाद न हो।

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कब होगा?

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन 25 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक किया जा सकता है। यह प्रक्रिया भी स्क्रूटनी के साथ ही चलती है और छात्रों को समय पर आवेदन करना चाहिए।

कौन छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं?

वे छात्र जो 1 या 2 विषयों में फेल हुए हैं, कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र होते हैं। उन्हें केवल उन्हीं विषयों की परीक्षा देनी होती है जिनमें वे फेल हुए हैं।

क्या 2 से अधिक विषयों में फेल छात्र कंपार्टमेंट दे सकते हैं?

नहीं, यदि कोई छात्र 2 से अधिक विषयों में फेल है, तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र नहीं होता। ऐसे छात्रों को अगली वर्ष पुनः परीक्षा देनी होगी।

स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट में क्या अंतर है?

स्क्रूटनी एक प्रक्रिया है जिसमें उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच की जाती है, जबकि कंपार्टमेंट परीक्षा फेल छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा देने का अवसर होता है। दोनों का उद्देश्य अलग-अलग है लेकिन दोनों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण विकल्प हैं।

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses. @iankitaman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *