Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026: Apply Offline for 76 Worker and Helper Posts, Check Eligibility, Salary and Application Process

Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026: वे सभी महिलाएँ जो बिहार के सीवान जिले में रहती हैं, अगर आप भी आंगनवाड़ी केंद्रों में काम करना चाहती हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि सीवान जिला के Integrated Child Development Services (ICDS) के पदाधिकारी द्वारा 23 जून 2026 में एक नोटिफिकेशन जारी की है। इसमें जिले के अलग-अलग आंगनवाड़ी-सह-क्रेच केंद्रों के लिए Creche Worker और सहायक Creche Worker (Helper) के कुल 76 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सभी पद सीवान जिले के अलग-अलग आंगनवाड़ी केंद्रों में Contractual बेस पर भरे जाने वाले हैं और इसके लिए सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो उसी वार्ड के निवासी हैं। इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। जो भी इच्छुक और योग्य महिला हैं, वे 15 दिनों के अंदर एप्लीकेशन फॉर्म भरकर अपना आवेदन रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से संबंधित Child Development Project Officer (CDPO) के कार्यालय में भेज सकती हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया आपको आगे इस लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026 की सारी जानकारी बताएंगे। जैसे पदों की संख्या, वार्ड वार रिक्तियां, योग्यता, उम्र, मानदेय, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का तरीका आदि। तो आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और लेख के अंत में हम आपको फॉर्म डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक देंगे, आसानी से फॉर्म भर कर भेज सकें।

Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026

Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026: Overview

Particulars Details
Organization Integrated Child Development Services (ICDS), Siwan, Bihar
Post Name Creche Worker & Assistant Creche Worker (सहायक क्रेच वर्कर)
Advertisement No. 01/2026
Total Posts 76 (प्रत्येक वार्ड में 1 क्रेच वर्कर + 1 सहायक)
Application Start Date 23 June 2026
Last Date to Apply 15 days from publication (लगभग 08 July 2026)
Selection Process Merit List (Educational Qualification Marks) + Document Verification
Application Mode Offline (Registered Post)
Job Location Siwan, Bihar
Who Can Apply Only Female Residents of Respective Ward, Siwan District
Official Website siwan.nic.in

Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026: Notification Details

अगर आप भी बिहार के सीवान जिले में क्रेच वर्कर या सहायक क्रेच वर्कर के पद पर नौकरी पाना चाहती हैं, और इस भर्ती की जानकारी लेकर आवेदन करना चाहती हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि बिहार सरकार के सीवान जिले के हर प्रखंड में 2-2 आंगनवाड़ी-सह-क्रेच केंद्र खोले जाने हैं और हर केंद्र में एक क्रेच वर्कर और एक सहायक क्रेच वर्कर की नियुक्ति होनी है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS, सीवान ने इसके लिए 23 जून 2026 को क्रेच वर्कर और सहायक क्रेच वर्कर के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की है।

नोटिफिकेशन के अनुसार यह पद पूरी तरह से संविदा (Contract) बेस पर भरे जाने वाले हैं और इनके लिए आप आप 23 जुलाई 2026 से लेकर 08 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगा, कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। जो भी आवेदिका आवेदन करना चाहती है, वो उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए। पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Official notification image of Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026

Also Read…

Important Dates of Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026

Events Dates
Notification Release Date June 2026
Application Start Date 23 June 2026
Last Date to Apply 15 days from publication (लगभग 08 July 2026)
Document Submission Last Date 15 days from publication (Registered Post से)
Merit List Date To be notified later

Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026: Post Details

इस भर्ती में हर आंगनवाड़ी-सह-क्रेच केंद्र के लिए दो पद स्वीकृत हैं:

Post Name Total Posts (Approx.)
Creche Worker (क्रेच वर्कर) 38
Assistant Creche Worker (सहायक क्रेच वर्कर) 38
Grand Total 76

नीचे दी गई टेबल में प्रखंड और वार्ड के अनुसार पदों का पूरा विवरण दिया गया है:

Ward-wise Vacancy Details

आँगनबाड़ी-सह क्रेच का नाम वार्ड सं. पदों की विवरणी
जयजोर पश्चिम पार्ट 16 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
जमालपुर 02 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
मिश्रवलिया हरिजन टोला 09 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
साघर नोनिया टोला 06 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
पकवालिया 02 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
मीर सुरहिया 01 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
हरायपुर अपना भवन 03 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
हरियामा हरिजन टोला 15 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
अमरपुर नोनिया टोला 05 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
दोन खुर्द 14 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
डहकनी 11 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
राम्सापुर बीच ग्राम 10 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
मोहम्म्दपुर 03 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
मलाही टोला चैनपुर 17 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
सेलौर दक्षिण 11 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
खिलौरी 05 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
उसरी बुर्जुग 08 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
हरिजन टोली 12 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
फाजिलपुर 11 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
खोदाई बाड़ी 02 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
आंगनबाड़ी भवन पडौली 06 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
आंगनबाड़ी भवन लकड़ी 02 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
शाहगंज 03 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
बलऊ लेरुआ 02 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
उपाध्याय छापड़ 12 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
अटवा पूर्वी 13 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
कुरमौटा 03 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
रहीमपुर 07 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
सदिपुर 03 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
मल्लुपुर लोहार टोला 11 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
रघुनाथपुर 06 01 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
राजपुर 03 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
आई.सी.डी.एस. भवन सौरौत 10 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
आई.सी.डी.एस. भवन घुरघाट 07 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
बिसानी टोली, धुनिया टोली 34 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
गरीबनाथ मंदिर के पास 28 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
तितरा दुबे टोला 05 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01
बड़हुलिया 3 02 क्रेच वर्कर-01, सहायक क्रेच वर्कर – 01

Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026: Application Fee

Post Name Application Fee
All Posts NIL (कोई फीस नहीं)

Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026: Eligibility Criteria

अप्लाई करने से पहले चेक करें कि आप योग्य हैं या नहीं। ये पद सिर्फ सीवान जिले के संबंधित वार्ड की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए हैं।

Educational Qualification

Post Name Minimum Qualification
Creche Worker इंटरमीडिएट (12वीं पास) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से
Assistant Creche Worker मैट्रिक (10वीं पास) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से

Residence (निवास)

Criteria Details
निवास संबंधित वार्ड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन के साथ सक्षम प्राधिकारी से निर्गत स्थायी आवासीय प्रमाण पत्र लगाना होगा।
अन्य शर्त बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित पंचायत/नगर निकाय चुनाव के लिए निर्धारित वार्ड की आरक्षित कोटि के अंतर्गत आने वाली महिला अभ्यर्थी ही चयन के लिए योग्य होंगी।

Age Limit (विज्ञापन प्रकाशन की तिथि को)

Criteria Age
Minimum Age 18 Years
Maximum Age 35 Years

नोट: आरक्षित वर्ग की महिलाओं को बिहार सरकार के नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026: Salary (मानदेय)

Post Name Salary (Per Month)
Creche Worker ₹5,500/-
Assistant Creche Worker ₹3,000/-

नोट: यह मानदेय भारत सरकार के निर्देशानुसार निर्धारित है। नियोजित कर्मियों को सिर्फ यही समेकित पारिश्रमिक देय होगा, इसके अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार के लाभ व सुविधा के वे हकदार नहीं होंगे।

Selection Process for Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026

इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

  • चयन का मुख्य आधार सर्वोच्च शैक्षणिक योग्यता (Highest Educational Qualification) होगी।

  • पदवार अलग-अलग आवेदनों में सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा।

  • अगर दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता समान होती है, तो अधिक मेधा अंक (Higher Marks) वाली अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • अगर शैक्षणिक योग्यता और अंक दोनों समान हैं, तो अधिक उम्र वाली अभ्यर्थी का चयन होगा।

  • किसी भी न्यायालय से दंडित या अनियमितता में चयनमुक्त की गई अभ्यर्थी इसके लिए योग्य नहीं होंगी।

Documents Required

  • विहित प्रपत्र में भरा हुआ आवेदन पत्र

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं आदि) और अंक पत्र की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति

  • सक्षम प्राधिकारी से निर्गत स्थायी आवासीय प्रमाण पत्र (Residence Certificate)

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित वर्ग में आवेदन कर रही हैं)

  • आधार कार्ड की कॉपी

  • पासपोर्ट साइज फोटो (स्व-अभिप्रमाणित)

  • मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी

How to Apply for Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026?

Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026 के इन पदों के लिए आपको सिर्फ ऑफलाइन (Registered Post) माध्यम से ही आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको सीवान जिले की आधिकारिक वेबसाइट siwan.nic.in पर जाना होगा।

Siwan website homepage for Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026

  • होमपेज पर आने के बाद, navbar में Notice पर क्लिक करें, फिर Recruitment पर क्लिक करें।
  • नया पेज ओपन होगा यहाँ, Recruitment सेक्शन से ‘Notice regarding contractual appointment to vacant positions in Anganwadi-cum-Creche centers.’ के सामने view पर क्लिक करके नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड कर लें।

Pdf download link for Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026

  • नोटिफिक्शन को ओपन करके पेज नंबर 4 से Application Form का प्रिंट निकाल लें।
  • अब इस फॉर्म को ध्यान से भरें। इसमें अपना नाम, जन्म तिथि, पिता/पति का नाम, आधार कार्ड नंबर, वार्ड संख्या, पूरा पता, शैक्षणिक योग्यता का विवरण आदि सारी जानकारी सही-सही भरें।

Form image of Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026

  • फॉर्म पर अपनी एक हाल की पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएँ और सेल्फ-अटेस्ट करें।

  • सभी जरूरी दस्तावेजों (शैक्षिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि) की स्व-अभिप्रमाणित (Self-Attested) फॉर्म के साथ अटैच करें।

  • लिफाफे के ऊपर साफ-साफ लिखें: “आवेदन का पद: क्रेच वर्कर / सहायक क्रेच वर्कर”

  • अब इस पूरे फॉर्म और दस्तावेजों को एक लिफाफे में रखकर रजिस्टर्ड डाक (Registered Post) के माध्यम से अपने संबंधित सचिव-सह-बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) के कार्यालय में भेज दें।

  • ध्यान रखें कि आपका आवेदन विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के अंदर-अंदर संबंधित कार्यालय में पहुँच जाना चाहिए। समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन सीधे रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।

क्विक लिंक्स

Form Download Link Download now
Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Notification Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026

Bihar Anganwadi Creche Worker Vacancy 2026 में कुल कितने पद निकाले गए हैं और इनका मानदेय कितना है?

इस भर्ती में सीवान जिले के 38 वार्डों में क्रेच वर्कर और सहायक क्रेच वर्कर के कुल 76 पद निकाले गए हैं, जिसमें क्रेच वर्कर को ₹5,500 और सहायक क्रेच वर्कर को ₹3,000 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।

इन पदों के लिए कौन आवेदन कर सकता है और शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

इस भर्ती में सिर्फ सीवान जिले के संबंधित वार्ड की स्थायी निवासी महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं, जिसमें क्रेच वर्कर के लिए इंटरमीडिएट (12वीं) और सहायक के लिए मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है।

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया क्या है और क्या कोई परीक्षा होगी?

चयन पूरी तरह से सर्वोच्च शैक्षणिक योग्यता और अंकों की मेरिट के आधार पर होगा, इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा, और समान अंक होने पर अधिक उम्र वाली को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन कैसे करना है और आखिरी तारीख क्या है?

आवेदन सिर्फ ऑफलाइन रजिस्टर्ड डाक के जरिए ही स्वीकार होंगे, इसके लिए siwan.nic.in से फॉर्म डाउनलोड करें और 15 दिनों के अंदर भरकर संबंधित CDPO कार्यालय में भेजना अनिवार्य है।

क्या इस भर्ती में किसी प्रकार की आवेदन फीस लगेगी?

नहीं, इस भर्ती में किसी भी वर्ग की महिला अभ्यर्थी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है, यह पूरी प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त है, बस रजिस्टर्ड डाक का खर्च खुद वहन करना होगा।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *