AAICLAS Security Screener Recruitment 2026: Apply Online for 158 Fresher Vacancies, Check Eligibility, Salary, Selection Process, Training Details, Documents & Full Apply Process

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी कंपनी में नौकरी पाना चाहते हैं और एयरपोर्ट पर Security Screening के पदों पर काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि AAI Cargo Logistics & Allied Services Company Ltd. (AAICLAS), जो की Airports Authority of India (AAI) की सहायक कंपनी है, ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में Security Screener (Fresher) के कुल 158 पदों पर फिक्स्ड टर्म एंगेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट के लिए आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती देश के अलग-अलग Airporats जैसे देहरादून, कोलकाता, पटना, त्रिची, कालीकट और उदयपुर के लिए निकली गई है। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो इनके लिए आज यानि 18 मई 2026 से शुरू हो गए हैं। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे 8 जून 2026 तक AAICLAS की आधिकारिक वेबसाइट www.aaiclas.aero पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी आपको आगे इस लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026

इस लेख में हम आपको AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 की सारी जरूरी जानकारी देंगे, जैसे वैकेंसी डिटेल्स, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, अप्लाई प्रोसेस और फीस आदि। तो आप इस लेख को ध्यान से अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप आसानी से आवेदन कर पाएंगे।

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization AAI Cargo Logistics & Allied Services Company Ltd. (AAICLAS)
Post Name Security Screener (Fresher)
Advertisement No. 01/2026
Total Posts 158
Application Start Date 18 May 2026
Last Date to Apply 08 June 2026
Application Mode Online
Who Can Apply All Over India (Indian Citizens)
Selection Process
  • Shortlisting,
  • Interview/Interaction,
  • Medical Examination
Official Website www.aaiclas.aero

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि AAICLAS ने हालही में 13 मई 2026 को विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत देश के 6 प्रमुख हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच अधिकारी (फ्रेशर) के 158 पदों पर भर्ती निकाली है। और यह भर्ती 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होने जा रही है।

नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। और इसके लिए कल यानि 18 मई 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों का चयन उनके स्नातक के अंकों और ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।जो भी उम्मीदवार सेलेक्ट होंगे उन्हें पहले ₹15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा और जरुरी ट्रेनिंग पास करने के बाद वेतन बढ़कर ₹30,000 से ₹34,000 प्रति माह तक हो जाएगा। भर्ती की पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Official Notification for AAICLAS Security Screener Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of AAICLAS Security Screener Recruitment 2026

Events Dates
Notification Release Date 13 May 2026
Online Application Start Date 18 May 2026
Online Application Last Date 08 June 2026
Interview/Interaction Date To be notified via Email

AAICLAS Security Screener Vacancy Details 2026

AAICLAS ने अलग-अलग एयरपोर्ट के लिए Security Screener (Fresher) के कुल 158 पदों पर भर्ती निकाली है। इसकी जानकारी नीचे दी गई है:

Airport / Place of Posting No. of Vacancies
Dehradun 17
Kolkata 25
Patna 37
Trichy 28
Calicut 17
Udaipur 34
Total 158

नोट: जरूरत के अनुसार पदों की संख्या कम या ज्यादा की जा सकती है। उम्मीदवारों की पोस्टिंग भारत में कहीं भी की जा सकती है। इसलिए वही उम्मीदवार आवेदन करें जो देश में किसी भी जगह काम करने के लिए तैयार हों।

AAICLAS Security Screener Application Fee 2026

Category Application Fee
General / OBC ₹750/- (Excluding Bank Charges)
SC / ST / EWS / Women ₹100/- (Excluding Bank Charges)
Payment Mode Online (Net Banking / Debit Card / Credit Card / UPI / Wallet)

नोट: ऑनलाइन फीस जमा करते समय बैंक चार्ज और टैक्स अलग से देना होगा। एक बार जमा की गई फीस वापस नहीं की जाएगी।

AAICLAS Security Screener Eligibility Criteria 2026

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 01 मई 2026 तक नीचे दी गई योग्यताएं पूरी करनी होंगी।

Educational Qualification

Qualification Details
Minimum Qualification किसी मान्यता प्राप्त Board / University / Institution से Graduation
Minimum Marks (General / OBC / EWS) 60% अंक
Minimum Marks (SC / ST) 55% अंक
Language Skills English, Hindi और स्थानीय (Local) भाषा पढ़ने और बोलने आनी चाहिए।

Age Limit (as on 01.05.2026)

Minimum Age Maximum Age
Not Mentioned 27 Years
Note: उम्मीदवार की आयु 01 मई 2026 के अनुसार 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Age Relaxation

Criteria Age Limit
Maximum Age (UR/EWS) 27 Years
Age Relaxation for OBC (NCL) 3 Years
Age Relaxation for SC/ST 5 Years
Age Relaxation for Ex-Servicemen 5 Years

AAICLAS Security Screener Selection Process 2026

AAICLAS Security Screener भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन नीचे दी गई प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

  • शॉर्टलिस्टिंग: सबसे पहले उम्मीदवारों को उनके स्नातक (Graduation) में प्राप्त प्रतिशत अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिनके अंक अधिक होंगे, उन्हें पहले चरण में ऑनलाइन इंटरैक्शन के लिए बुलाया जाएगा।

  • इंटरव्यू / इंटरैक्शन: शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू की तारीख और समय की जानकारी उम्मीदवारों को उनकी Registered Email ID पर भेजी जाएगी।

  • मेरिट लिस्ट: उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा।

  • मेडिकल एग्जामिनेशन: चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग से पहले Medical Fitness Certificate देना होगा। इसमें आंखों की जांच, सुनने की क्षमता और शारीरिक फिटनेस की जांच शामिल होगी।

AAICLAS Security Screener Salary and Stipend 2026

Particulars Details
Stipend (During Training) ₹15,000 per month
First Year (After Certification) ₹30,000 per month
Second Year ₹32,000 per month
Third Year ₹34,000 per month

अन्य लाभ:

  • PF Contribution: EPF नियमों के अनुसार योगदान दिया जाएगा।
  • Medical Insurance: स्वयं और परिवार के लिए Medical Insurance पर प्रति वर्ष अधिकतम ₹10,000 तक की प्रतिपूर्ति दी जाएगी।
  • Gratuity: Gratuity Act के अनुसार सुविधा दी जाएगी।
  • Leaves: 18 Privilege Leave, 12 Half Pay Leave (Sick Leave), 9 Casual Leave और 2 Restricted Holiday मिलेंगी।

AAICLAS Security Screener Training Details

Security Screener (Fresher) के रूप में चयन होने के बाद उम्मीदवारों को नीचे दिए गए जरूरी प्रशिक्षण पूरे करने होंगे:

  1. AVSEC इंडक्शन कोर्स: 5 दिन।

  2. ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT): एयरपोर्ट पर 3 महीने।

  3. AVSEC बेसिक कोर्स: 14 दिन।

  4. एडवांस्ड OJT: सुरक्षा उपकरणों पर 1 महीना।

  5. स्क्रीनर प्री-सर्टिफिकेशन कोर्स: 3 दिन।

  6. स्क्रीनर टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन: 2 दिन।

नोट:

  • सभी जरूरी ट्रेनिंग और परीक्षा पास करने के बाद ही ₹15,000 का स्टाइपेंड पूरा मासिक वेतन में बदला जाएगा।
  • यदि उम्मीदवार पहले प्रयास में परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं, तो उनका स्टाइपेंड ₹15,000 से घटाकर ₹10,000 प्रति माह कर दिया जाएगा।
  • अगर उम्मीदवार दूसरे प्रयास में भी परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं, तो उनका कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया जाएगा।

Documents Required for AAICLAS Security Screener Recruitment 2026

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को नीचे दिए गए Documents की scanned copy upload करनी होगी:

  • Matriculation / Higher Secondary Certificate
  • Graduation Degree / Provisional Degree Certificate
  • Graduation Marksheet
  • Caste / Category Certificate (यदि लागू हो)
  • Aadhaar Card Copy
  • Recent Passport Size Colored Photograph (Maximum 20KB Size)
  • Scanned Signature (Maximum 20KB Size)
  • Application Fee Payment Receipt

Documents Required at the Time of Joining

चयनित उम्मीदवारों को Joining के समय नीचे दिए गए Original Documents साथ लाने होंगे:

  • सभी Original Certificates और उनकी Self-Attested Photocopy
  • Aadhaar Card
  • PAN Card
  • Police Clearance Certificate (PCC)
  • Category Certificate (यदि लागू हो)
  • अन्य जरूरी Documents (यदि मांगे जाएं)

How to Apply Online for AAICLAS Security Screener Recruitment 2026?

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 के लिए आपको केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

  • सबसे पहले उम्मीदवार को AAICLAS की Official Website www.aaiclas.aero पर जाना होगा।

AAICLAS website homepage for AAICLAS Security Screener Recruitment 2026

  • इसके बाद Homepage पर Navbar में दी ‘Career’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘Advertisement No.1 of 2026 for Security Screener (Fresher)’ भर्ती के सामने दिए गए “Apply Now” लिंक पर क्लिक करना होगा।

Apply option for AAICLAS Security Screener Recruitment 2026

  • जैसे ही क्लिक करेंगे, नया ‘Login Form’ ओपन होगा, उसके निचे ‘New User Register Here’ पर क्लिक करें।

Login and Registration option for AAICLAS Security Screener Recruitment 2026

  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी Personal Details, Email और नया Password क्रिएट करें। और आधार उपलोड करें।

Registration form image for AAICLAS Security Screener Recruitment 2026

  • फिर लॉगिन फॉर्म में अपनी ईमेल और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा, इसमें अपनी पर्सनल डिटेल, एजुकेशन डिटेल, जिसमें Graduation Marks केवल Percentage में भरें जैसे 60, 70, 80 आदि, CGPA या Grade Format में नहीं भरें जाएंगे।
  • इसके बाद Photo, Signature, Graduation Marksheet, Category Certificate और अन्य जरूरी Documents की scanned copy upload करें।
  • अब अपनी Category के अनुसार Application Fee का Online Payment करें। Payment Net Banking, Debit Card, Credit Card, UPI या Wallet के माध्यम से किया जा सकता है।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद Application Form को Final Submit कर दें और उसका Printout भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

नोट:

  • एक उम्मीदवार केवल एक ही Location के लिए आवेदन कर सकता है।
  • उम्मीदवार की Registered Email ID पूरी भर्ती प्रक्रिया के दौरान चालू रहनी चाहिए, क्योंकि सभी जानकारी Email के माध्यम से भेजी जाएगी।

क्विक लिंक्स

Direct Apply Click Here (Apply Start)
AAICLAS Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Notification Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – AAICLAS Security Screener Recruitment 2026

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है और कुल कितनी रिक्तियाँ हैं?

कोई भी भारतीय नागरिक जिसके पास न्यूनतम 60% (या SC/ST के लिए 55%) अंकों के साथ स्नातक डिग्री है और जिसकी उम्र 1 मई 2026 को 27 वर्ष से अधिक न हो, आवेदन कर सकता है। इस भर्ती में कुल 158 पद हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है और अंतिम तिथि क्या है?

सामान्य/OBC उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹750 है और SC/ST/EWS/महिला उम्मीदवारों के लिए यह मामूली ₹100 है। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जून 2026 है।

क्या इसमें चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा होगी और चयन कैसे होगा?

नहीं, इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं है। उम्मीदवारों का चयन पहले स्नातक के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और फिर ऑनलाइन इंटरव्यू/इंटरैक्शन में प्रदर्शन के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा।

चयनित होने के बाद सैलरी कितनी मिलेगी और अनुबंध कितने साल का है?

शुरुआती प्रशिक्षण के दौरान ₹15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। प्रमाणित होने के बाद पहले साल ₹30,000, दूसरे साल ₹32,000 और तीसरे साल ₹34,000 प्रति माह वेतन मिलेगा। यह 3 साल का फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट है।

क्या नियुक्ति के बाद पोस्टिंग सिर्फ चुने हुए स्टेशन पर ही रहेगी?

नहीं, AAICLAS एक अखिल भारतीय कंपनी है। ऑपरेशनल जरूरत के हिसाब से आपकी पोस्टिंग देश के किसी भी स्टेशन पर बदली जा सकती है, इसलिए केवल वही आवेदन करें जो कहीं भी सेवा देने को तैयार हों।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *