SSC GD 2027 Notification Out Soon: Apply Online, Exam Date, Eligibility, Vacancy, Syllabus, Salary & Full Details

SSC GD 2027: Staff Selection Commission (SSC) द्वारा वर्ष 2027 के लिए General Duty (GD) Constable भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 30 सितंबर 2026 को जारी किए जाने की संभावना है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जिन्होंने भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है और BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, Assam Rifles, SSF तथा NCB जैसी अर्धसैनिक बलों में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं। SSC GD परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर (All India Level) की प्रमुख भर्ती परीक्षा है, जिसमें हर साल लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं और केंद्रीय सुरक्षा बलों में सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा करने का प्रयास करते हैं।

BiharHelp App

SSC Exam Calendar के अनुसार SSC GD Constable Vacancy 2027 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 30 सितंबर 2026 को जारी की जा सकती है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होगी और उम्मीदवार अक्टूबर 2026 के अंत तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) का आयोजन संभावित रूप से जनवरी से मार्च 2027 के बीच किया जा सकता है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

SSC GD 2027 Notification Out Soon

जो उम्मीदवार SSC GD Constable Recruitment 2027 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए, ताकि वे इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठा सकें।

SSC GD 2027: Overview

Conducting Body Staff Selection Commission (SSC)
Exam Name SSC GD Constable 2027
Full Form General Duty Constable in CAPFs, SSF, Assam Rifles & NCB
Posts Constable (GD), Rifleman (GD), Sepoy
Forces BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, Assam Rifles (AR), SSF, NCB
Exam Level National Level (All India)
Notification Date 30 September 2026 (Expected as per SSC Calendar)
Application Start Date 30 September 2026
Last Date to Apply 31 October 2026
Mode of Application Online
Exam Mode Computer-Based Test (CBT)
Exam Date January to March 2027 (Tentative)
Selection Process CBT → PET → PST → Medical → Document Verification
Educational Qualification 10th Pass (Matriculation)
Age Limit 18 to 23 Years (Age Relaxation)
Application Fee ₹100 (General/OBC Male), Others Free
Salary Pay Level-3 (₹21,700 – ₹69,100)
Job Location Across India
Official Website sss.gov.in

SSC GD Constable New Vacancy 2027

आज के इस आर्टिकल में हम उन सभी उम्मीदवारों का हार्दिक स्वागत करते हैं जो SSC GD Constable Recruitment 2027 में शामिल होना चाहते हैं। इस लेख में हम आपको SSC GD New Vacancy 2027 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगे। इसके माध्यम से आप इस भर्ती प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और समय पर आवेदन कर सकेंगे।

Read Also…

यदि आप SSC GD Constable Vacancy 2027 Apply Online करना चाहते हैं, तो आपको यह लेख ध्यानपूर्वक और अंत तक अवश्य पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती से संबंधित vacancy details, eligibility, selection process, exam pattern और important dates जैसी सभी जरूरी जानकारी को विस्तार से बताने वाले हैं, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकें और अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकें।

SSC GD 2026-27 Important Dates

Event Date
Notification Release 30 September 2026
Apply Online Start 30 September 2026
Last Date to Apply 31 October 2026
Last Date Fee Payment 1 November 2026
Exam Date January – March 2027
Admit Card Before Exam

SSC GD 2027 Notification

SSC GD 2027 Notification को Staff Selection Commission द्वारा 30 सितंबर 2026 को आधिकारिक रूप से जारी किए जाने की संभावना है। यह नोटिफिकेशन SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर PDF के रूप में उपलब्ध होगा, जिसमें भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे: पदों का विवरण, आवेदन तिथियाँ, पात्रता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस शामिल होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नोटिफिकेशन जारी होते ही उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।

SSC GD Constable Notification 2027 के जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 से आवेदन कर सकेंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस नोटिफिकेशन में कुल रिक्तियों (Vacancies) की जानकारी भी दी जाएगी, जो विभिन्न अर्धसैनिक बलों जैसे BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, Assam Rifles, SSF और NCB के लिए अलग-अलग जारी की जाएगी। वैकेंसी का वितरण category-wise और force-wise होता है, जिससे उम्मीदवार अपने अनुसार विकल्प चुन सकते हैं।

SSC GD 2027 Notification में पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) का भी विस्तार से उल्लेख किया जाएगा। इसके अलावा, नोटिफिकेशन में चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने के बाद ही उम्मीदवार का अंतिम चयन किया जाता है।

SSC GD 2027 Notification में परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) और सिलेबस भी स्पष्ट रूप से बताया जाएगा। और इस नोटिफिकेशन में Physical Test (PET/PST) के मानदंड भी दिए जाते हैं, जिसमें उम्मीदवारों की दौड़, ऊंचाई, छाती (केवल पुरुषों के लिए) और अन्य शारीरिक मापदंडों की जांच की जाती है। यह चरण बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसमें असफल होने पर उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाते।

इसलिए सभी इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार SSC GD 2027 Notification जारी होने के बाद सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और समय पर आवेदन करें, ताकि वे इस भर्ती प्रक्रिया में सफलतापूर्वक भाग ले सकें और अपने सरकारी नौकरी के सपने को साकार कर सकें।

SSC GD 2027 Application Fee

SSC GD 2027 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक होता है, जो कि Staff Selection Commission द्वारा निर्धारित किया जाता है। हालांकि, सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क समान नहीं होता है। सामान्य (General) और OBC वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होता है, जबकि महिला उम्मीदवारों, SC/ST और Ex-Servicemen उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी जाती है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम जैसे debit card, credit card या net banking के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

Category Fee
General / OBC Male ₹100
Female / SC / ST/ Free
Mode of Payment Online (Through Debit Card, Credit Card, UPI & Net Banking)

SSC GD 2027 Eligibility Criteria

SSC GD 2027 परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को अच्छे से समझना बेहद जरूरी है। Staff Selection Commission द्वारा निर्धारित यह मानदंड मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, राष्ट्रीयता और अन्य आवश्यक शर्तों पर आधारित होते हैं। केवल वही उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं जो सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, अन्यथा उनका आवेदन रद्द किया जा सकता है।

Educational Qualification

  • उम्मीदवार का 10वीं पास (Matriculation) होना अनिवार्य है
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से पास होना चाहिए
  • आवेदन की अंतिम तिथि तक योग्यता पूरी होनी चाहिए

Age Limit

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 23 वर्ष

Age Relaxation

  • OBC: 3 वर्ष
  • SC/ST: 5 वर्ष
  • Ex-Servicemen: सेवा अवधि के अनुसार छूट
  • अन्य विशेष श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी

Nationality

  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए
  • राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार डोमिसाइल प्रमाण पत्र देना आवश्यक हो सकता है

Physical Eligibility

  • उम्मीदवार को Physical Efficiency Test (PET) और Physical Standard Test (PST) पास करना होगा
  • निर्धारित ऊंचाई, छाती (केवल पुरुषों के लिए) और वजन मानकों को पूरा करना आवश्यक है

Medical Standards

  • उम्मीदवार शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए
  • आंखों की दृष्टि निर्धारित मानकों के अनुसार होनी चाहिए
  • किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी या शारीरिक दोष नहीं होना चाहिए

नोट: सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को अच्छी तरह जांच लें, ताकि बाद में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

SSC GD Constable Salary & Career Growth

SSC GD Constable के पद पर चयनित उम्मीदवारों को Staff Selection Commission के तहत Pay Level-3 (₹21,700 – ₹69,100) के अनुसार वेतन दिया जाता है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को कई सरकारी भत्ते (Allowances) और सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे कुल सैलरी काफी आकर्षक हो जाती है। यह नौकरी न केवल आर्थिक रूप से स्थिरता प्रदान करती है, बल्कि लंबे समय तक सुरक्षित करियर का भी अवसर देती है।

Component Details
Pay Level Level-3
Basic Pay ₹21,700
Grade Pay ₹2,000
Pay Scale ₹21,700 – ₹69,100
In-Hand Salary ₹25,000 – ₹35,000 (Approx)

Allowances & Benefits

SSC GD Constable को बेसिक सैलरी के अलावा कई भत्ते मिलते हैं:

  • Dearness Allowance (DA)
  • House Rent Allowance (HRA)
  • Transport Allowance (TA)
  • Medical Facilities
  • Pension Benefits
  • Uniform Allowance
  • Risk & Hardship Allowance (फोर्स के अनुसार)

इन सभी भत्तों के कारण कुल सैलरी और सुविधाएं काफी बेहतर हो जाती हैं।

SSC GD Career Growth (Promotion)

SSC GD Constable में समय के साथ पदोन्नति (Promotion) के अच्छे अवसर मिलते हैं:

  • Constable (GD)
    Senior Constable
  • Head Constable
  • Assistant Sub Inspector (ASI)
  • Sub Inspector (SI)
  • Inspector

अनुभव, प्रदर्शन और विभागीय परीक्षाओं के आधार पर प्रमोशन दिया जाता है।

कुल मिलाकर, SSC GD Constable एक शानदार करियर विकल्प है, खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जो कम योग्यता (10वीं पास) में सरकारी नौकरी और देश सेवा दोनों करना चाहते हैं।

SSC GD 2027 Selection Process

SSC GD Constable में चयन प्रक्रिया Staff Selection Commission द्वारा निर्धारित चरणों के अनुसार पूरी की जाती है। इस भर्ती में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होता है, जिसमें लिखित परीक्षा से लेकर शारीरिक और मेडिकल परीक्षण तक शामिल होते हैं। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों का ही अंतिम चयन किया जाता है।

नीचे SSC GD 2027 की पूरी चयन प्रक्रिया को स्टेप-बाय-स्टेप बताए गये है:

  1. CBT (Computer Based Test)
  2. PET (Physical Efficiency Test) & PST (Physical Standard Test)
  3. Medical Test + Document Verification

Final Selection

  • अंतिम मेरिट CBT के अंकों के आधार पर बनाई जाती है
  • PET/PST और मेडिकल केवल क्वालिफाइंग होते हैं
  • सभी चरण पास करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति (Appointment) दी जाती है

इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट की भी तैयारी अच्छे से करें, ताकि वे सभी चरणों में सफल होकर चयन सुनिश्चित कर सकें।

SSC GD 2027 Exam Pattern (CBT)

SSC GD Constable 2027 की चयन प्रक्रिया में सबसे पहला चरण Computer Based Test (CBT) होता है, जिसे Staff Selection Commission द्वारा आयोजित किया जाता है। यह एक ऑनलाइन (Objective Type) परीक्षा होती है, जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में उम्मीदवार की बुनियादी समझ, गणितीय क्षमता, सामान्य ज्ञान और भाषा कौशल का परीक्षण किया जाता है।

CBT परीक्षा में कुल 80 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 160 अंकों के होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होती है और सभी प्रश्न समान अंक के होते हैं।

  • Mode of Exam: Online (CBT Mode)
  • Total Duration: 60 minutes
  • Type of Questions: Objective (MCQs)
  • Each Correct Answer: +2 marks
  • Each Incorrect Answer: -0.25 marks
  • Unattempted Questions: No negative marking
Subject No. of Questions Marks
General Intelligence & Reasoning 20 40
General Knowledge & General Awareness 20 40
Elementary Mathematics 20 40
English / Hindi 20 40
Total 80 160

SSC GD Minimum Qualifying Marks

SSC GD Constable 2027 परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को Staff Selection Commission द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक (Minimum Qualifying Marks) प्राप्त करना आवश्यक होता है। यह अंक केवल CBT (Computer Based Test) के लिए निर्धारित किए जाते हैं और इन्हें पास करना अगले चरण (PET/PST) में जाने के लिए जरूरी होता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि केवल न्यूनतम अंक प्राप्त करना ही चयन की गारंटी नहीं देता है, बल्कि अंतिम चयन मेरिट (Cut-Off) के आधार पर किया जाता है, जो आमतौर पर न्यूनतम अंक से अधिक होता है।

Category Minimum Qualifying Marks
UR (General) 30%
OBC / EWS 25%
SC / ST & Others 20%

SSC GD NCC Bonus Marks

SSC GD Constable Exam में NCC (National Cadet Corps) Certificate रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त बोनस अंक (Bonus Marks) का लाभ दिया जाता है। यह सुविधा SSC द्वारा प्रदान की जाती है, जिससे उम्मीदवारों के चयन की संभावना बढ़ जाती है। ये बोनस अंक CBT (Computer Based Test) के अंतिम स्कोर में जोड़े जाते हैं।

NCC Certificate Bonus Marks
NCC ‘C’ Certificate +5 Marks (5%)
NCC ‘B’ Certificate +3 Marks (3%)
NCC ‘A’ Certificate +2 Marks (2%)

नोट:

  • बोनस अंक केवल CBT के अंतिम स्कोर में जोड़े जाते हैं
  • उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म भरते समय NCC Certificate का चयन करना अनिवार्य होता है
  • यदि फॉर्म में NCC का विकल्प नहीं चुना गया, तो बाद में इसका लाभ नहीं मिलेगा
  • Document Verification (DV) के समय NCC का ओरिजिनल सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी होता है
  • NCC सर्टिफिकेट निर्धारित तिथि से पहले जारी होना चाहिए (जैसा नोटिफिकेशन में दिया जाएगा)
  • Ex-Servicemen उम्मीदवारों को NCC बोनस का लाभ नहीं मिलता

इसलिए यदि आपके पास NCC Certificate है, तो आवेदन करते समय इसकी जानकारी अवश्य भरें, ताकि आपको अतिरिक्त अंक का लाभ मिल सके और चयन की संभावना बढ़े।

SSC GD Physical Test Details 2027

SSC GD Constable 2027 भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट (Physical Test) एक बेहद महत्वपूर्ण चरण होता है, जिसे Staff Selection Commission द्वारा आयोजित किया जाता है। इस चरण में उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता और फिटनेस का परीक्षण किया जाता है। फिजिकल टेस्ट मुख्य रूप से दो भागों Physical Efficiency Test (PET) और Physical Standard Test (PST) में होता है। यह चरण क्वालिफाइंग होता है, यानी इसमें प्राप्त अंक मेरिट में नहीं जुड़ते, लेकिन पास होना अनिवार्य होता है।

Physical Efficiency Test (PET)

इस टेस्ट में उम्मीदवार की दौड़ (Running) के माध्यम से शारीरिक क्षमता को परखा जाता है।

Category Distance Time Limit
Male (General Area) 5 Km 24 Minutes
Female (General Area) 1.6 Km 8.5 Minutes
Male (Ladakh Region) 1.6 Km 7 Minutes
Female (Ladakh Region) 800 meters 5 Minutes

जो उम्मीदवार निर्धारित समय में दौड़ पूरी नहीं करते, वे इस चरण में असफल माने जाते हैं।

Physical Standard Test (PST)

इस टेस्ट में उम्मीदवार की शारीरिक माप (Height, Chest, Weight) की जांच की जाती है।

Height Requirement

Category Male Female
General / SC / OBC 170 cm 157 cm
ST Candidates 162.5 cm 150 cm

Chest Requirement (Only for Male)

Category Chest (Unexpanded) Expansion
General / OBC / SC 80 cm 5 cm
ST Candidates 76 cm 5 cm

Weight

उम्मीदवार का वजन ऊंचाई और आयु के अनुसार संतुलित होना चाहिए, जिसकी जानकारी आप इस भर्ती के ऑफिसियल नोटिफिकेशन में देख सकते है।

Medical & Vision Standards

  • Better Eye: 6/6
  • Worse Eye: 6/9
  • Color Vision: CP-2
  • चश्मा (Glasses) की अनुमति नहीं होती

नोट:

  • PET और PST दोनों qualifying nature के होते हैं
  • इसमें प्राप्त अंक फाइनल मेरिट में शामिल नहीं होते
  • किसी भी चरण में असफल होने पर उम्मीदवार को बाहर कर दिया जाता है
  • उम्मीदवार को फिजिकल टेस्ट के लिए पहले से तैयारी करनी चाहिए

इसलिए इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ अपनी physical fitness (running, stamina, strength) पर भी विशेष ध्यान दें, ताकि वे इस महत्वपूर्ण चरण को आसानी से पास कर सकें।

Documents Required for SSC GD New Vacancy Online Apply

SSC GD Constable 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होते हैं। Staff Selection Commission के आवेदन फॉर्म को सही तरीके से भरने के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। यदि दस्तावेज सही और निर्धारित फॉर्मेट में नहीं होंगे, तो आवेदन अस्वीकार (Reject) भी किया जा सकता है। इसलिए आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना बेहद महत्वपूर्ण है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 में आवेदन करने के लिए लगने वाले सभी दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित है:

  • 10th Marksheet & Certificate
  • Recent Passport-sized Photograph
  • Signature
  • Aadhaar Card
  • Caste Certificate (If applicable)
  • EWS Certificate (If applicable)
  • Domicile Certificate
  • Ex-Servicemen Certificate (If applicable)
  • Disability Certificate (PwD) (If applicable)
  • Mobile Number & Email ID

How To Apply Online for SSC GD Vacancy 2027?

अगर आप SSC GD Constable Vacancy 2027 Apply Online करना चाहते हैं, तो आप नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप सभी की सुविधा के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उपलब्ध होगा।

Step 1: New User Registration

  • SSC GD Recruitment 2027 Apply Online करने के लिए सबसे पहले Staff Selection Commission की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

SSC GD Constable Vacancy 2027 Apply Online

  • वेबसाइट के होमपेज पर जाकर Quick Links सेक्शन में “Apply” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज में “Constable (GD) Examination 2027” के लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो “New User? Register Now” पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Registration Form खुलेगा जिसमें नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि जानकारी भरें।

SSC GD 2027

  • इस रेजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगे गये सभी जानकारी सही भरने के बाद Register बटन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपको Registration Number और Password मिलेगा, जिसे सुरक्षित रखें।

Step 2: Login and Apply Online

  • आपका रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अब आप SSC पोर्टल के लॉगिन पेज पर जाएं।

How To Apply Online for SSC GD Vacancy 2027?

  • उसके बाद यहाँ रेजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त अपना Registration Number और Password डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद SSC GD Application Form 2027 आपके सामने खुल जाएगा।
  • फिर इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, कैटेगरी आदि भरें।
  • इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI) से करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट (Acknowledgement Slip) निकालकर सुरक्षित रख लें।

इस प्रकार आप उपरोक्त सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से SSC GD Constable Vacancy 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Conclusion

हमने आप सभी को इस लेख में SSC GD Constable Vacancy 2027 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को सही और विस्तारपूर्वक साझा करने का प्रयास किया है। यदि आप एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकते हैं।

इसके अलावा SSC GD 2027 से संबंधित अधिक और सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमेशा Staff Selection Commission द्वारा जारी किए जाने वाले जीडी कांस्टेबल भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य देखें और समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अपडेट चेक करते रहें।

यदि आपको आज का यह लेख उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने उन सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही इस पोस्ट से संबंधित यदि आपके मन में कोई भी सवाल है, तो आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Important Links

SSC Exam Calendar 2026-27 Download Now
Apply Online Direct Link Apply Link Active Soon
Applicant Login Click Here To Login
Official Notification Notification Release Soon
Official Website Open Official Website
Telegram Channel Join Channel
Homepage BiharHelp

FAQs’ – SSC GD 2026-27

SSC GD Constable 2027 Notification कब जारी होगा?

SSC GD Constable 2027 का आधिकारिक नोटिफिकेशन Staff Selection Commission द्वारा 30 सितंबर 2026 को जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार इसे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे। नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे eligibility, exam pattern, syllabus और selection process दी जाएगी।

SSC GD Constable Recruitment 2027 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

SSC GD 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से ही होगी और अंतिम तिथि तक फॉर्म भरना जरूरी होगा।

SSC GD 2027 Apply Online की अंतिम तिथि क्या है?

SSC GD Constable 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें। समय रहते आवेदन करने से सर्वर समस्या और अन्य तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सकता है।

SSC GD Constable 2027 Exam Date क्या है?

SSC GD 2027 की CBT परीक्षा जनवरी से मार्च 2027 के बीच आयोजित होने की संभावना है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा की सटीक तिथि एडमिट कार्ड के माध्यम से पता चलेगी।

SSC GD Constable Vacancy 2027 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

SSC GD Constable भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास (Matriculation) होना अनिवार्य है। यह योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार के पास यह योग्यता होना जरूरी है।

SSC GD Constable 2027 के लिए आयु सीमा क्या है?

SSC GD 2027 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाती है। आयु की गणना नोटिफिकेशन में दी गई तिथि के अनुसार की जाती है।

SSC GD Constable 2027 Application Fee कितनी है?

General और OBC वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। जबकि महिला, SC, ST और Ex-Servicemen उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है।

SSC GD Constable 2027 Selection Process क्या है?

SSC GD भर्ती में चयन प्रक्रिया CBT, PET, PST, Medical Test और Document Verification के माध्यम से पूरी होती है। उम्मीदवार को सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करना होता है। अंतिम चयन CBT के अंकों के आधार पर किया जाता है।

SSC GD CBT Exam Pattern 2027 कैसा होता है?

SSC GD CBT परीक्षा में कुल 80 प्रश्न होते हैं जो 160 अंकों के होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होती है। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होती है और इसमें चार विषय शामिल होते हैं।

SSC GD Constable 2027 में Negative Marking कितनी है?

SSC GD CBT परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। यदि कोई प्रश्न छोड़ दिया जाता है तो उस पर कोई कटौती नहीं होती। इसलिए उम्मीदवारों को सोच-समझकर प्रश्न हल करना चाहिए।

SSC GD Minimum Qualifying Marks कितने होते हैं?

SSC GD में General वर्ग के लिए 30%, OBC/EWS के लिए 25% और SC/ST के लिए 20% न्यूनतम अंक निर्धारित होते हैं। ये केवल qualifying marks होते हैं। अंतिम चयन कटऑफ के आधार पर होता है।

SSC GD Constable Physical Test (PET) क्या होता है?

PET में उम्मीदवार की दौड़ के माध्यम से शारीरिक क्षमता की जांच की जाती है। पुरुष उम्मीदवारों को 5 Km दौड़ 24 मिनट में और महिला उम्मीदवारों को 1.6 Km दौड़ 8.5 मिनट में पूरी करनी होती है। यह चरण क्वालिफाइंग होता है।

SSC GD PST (Physical Standard Test) में क्या जांच होती है?

PST में उम्मीदवार की height, chest और weight की जांच की जाती है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए छाती माप (expansion सहित) आवश्यक होता है। निर्धारित मानकों को पूरा करना अनिवार्य है।

SSC GD Constable Salary 2027 कितनी होती है?

SSC GD Constable की सैलरी Pay Level-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 तक होती है। इसके अलावा DA, HRA, TA और अन्य भत्ते भी मिलते हैं। इन सभी को मिलाकर इन-हैंड सैलरी लगभग ₹25,000 से ₹35,000 होती है।

SSC GD में NCC Bonus Marks कैसे मिलते हैं?

NCC Certificate रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। NCC ‘C’ पर 5 अंक, ‘B’ पर 3 अंक और ‘A’ पर 2 अंक मिलते हैं। ये अंक CBT के अंतिम स्कोर में जोड़े जाते हैं।

SSC GD Constable Job क्या Permanent होती है?

हाँ, SSC GD Constable एक स्थायी (Permanent) केंद्रीय सरकारी नौकरी होती है। इसमें नौकरी की सुरक्षा, पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाएं मिलती हैं। यह एक सम्मानजनक और सुरक्षित करियर विकल्प है।

SSC GD Constable में कौन-कौन सी फोर्स शामिल होती हैं?

इस भर्ती के माध्यम से BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, Assam Rifles, SSF और NCB जैसी अर्धसैनिक बलों में भर्ती की जाती है। उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार फोर्स चुन सकते हैं।

SSC GD Admit Card 2027 कब जारी होगा?

SSC GD Admit Card परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे SSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, समय और केंद्र की जानकारी होती है।

SSC GD Constable में कितनी वैकेंसी आती है?

SSC GD 2027 की वैकेंसी नोटिफिकेशन के साथ जारी होगी। पिछले वर्षों के अनुसार हजारों पदों पर भर्ती होती है। उम्मीदवारों को सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना चाहिए।

SSC GD 2027 के लिए तैयारी कैसे करें?

SSC GD की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को syllabus और exam pattern को समझना चाहिए। नियमित मॉक टेस्ट, पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र और daily practice से सफलता की संभावना बढ़ती है। साथ ही physical test की तैयारी भी जरूरी है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses. @iankitaman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *