(रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022: आवेदन, लाभ व पात्रता सूची, इन लोगो को मिलेगा का लाभ

जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

आज हम इस आर्टिकल की सहायता से जानेंगे की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 क्या है हम इस योजना के बारेमे जानकारी हासिल करेंगे। हम यह भी जानेंगे की कैसे आप इस योजना में आवेदन कर सकते हो। कैसे आप इस मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 का लाभ ले सकते हो। आपको आवेदन करने में किन किन दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। आवेदन करने के लिए आवेदक की क्या पात्रता होनी चाहिए उसके बारेमे भी हम जानकारी हासिल करेंगे। इसके अलावा और भी जरुरी जानकारी हम इस आर्टिकल की सहायता से हासिल करेंगे।

BiharHelp App

➡ बालकों को प्रदेश सरकार द्वारा सहायता रखने का प्रावधान इस योजना की सहायता से रखा गया है। जिन बालकों के माता अथवा पिता या फिर दोनों ही अब कोरोना वायरस की वजह से मृत हो गए हैं उन सभी बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना से संबंधित जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पुरा अंत तक पढे।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से उन सभी बच्चों की मदद की जाएगी जिनके माता पिता की मृत्यु कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हो गई है। इस योजना को 30 मई 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा आरंभ किया गया है।



 ➡ इस मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 के माध्यम से ना केवल बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी बल्कि उनकी पढ़ाई से लेकर उनके विवाह तक का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 के अंतर्गत बच्चों की पालन पोषण के लिए बच्चे को या फिर उसके अभिभावक को ₹4000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022

इसके अलावा इस मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 के माध्यम से लड़कियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान किए जाएंगे। यदि बच्चे की आयु 10 वर्ष से कम है और उनका कोई अभिभावक नहीं है उनको राजकीय बाल गृह में आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी। लड़कियों को भी अलग से आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी एवं वह सभी बच्चे जो स्कूल और कॉलेज में पढ़ रहे हैं उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा। तो चलिए और भी जानकारी इस योजना के बारेमे  प्राप्त करते है।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 Basic Info

योजना का नाम मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022
योजना की शुरूआत किसने की उतरप्रदेश सरकार ने
योजना का लाभ आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना
योजना का उदेश्यो अनाथ बच्चों को आर्थिक रूप से मदद उपलब्ध करवाना
Application Mode Offiline
राज्यो उतर प्रदेश



मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 का उदेश्यो

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य है उन सभी बच्चों को सहायता प्रदान करना जिनके माता-पिता की मृत्यु कोरोना के कारण हुई है। ऐसे बच्चों के हित के लिए यह योजना राज्य भर में लागू की गयी है। राज्य में कई ऐसे बच्चे है जिन्होंने कोविड-19 के समय में अपने माता-पिता को खोया है और उनकी देखभाल करने के लिए उनका किसी तरह का कोई सहारा नहीं है। अनाथ हुए सभी बच्चो को योगी सरकार की इस योजना के अंतर्गत सभी प्रकार की मदद प्रदान की जाएगी। जैसे -शिक्षा के लिए मदद ,पालन पोषण के लिए मदद और बालिकाओं के विवाह हेतु सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

प्रत्येक माह के अनुसार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 के माध्यम से लाभार्थी बच्चों को 4 हजार रुपये की वित्तीय सहायता राशि डीबीटी के अंतर्गत बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। योजना को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से उन सभी अनाथ बच्चों को भी योजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया है जिनके माता-पिता की मृत्यु अन्य कारणों से हुई है।

इसे भी पढ़े;

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 की पात्रता

अगर आप भी इस मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हो तो आपको इस योजना की पात्रता के बारेमे जान लेना चाहिए।

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • वह बच्चे जिन्होंने कोविड-19 के कारण अपने दोनों माता-पिता को खो दिया हो।
  • अपने लीगल गार्डियन को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण खोने वाले बच्चे इस योजना के अंतर्गत पात्र हैं।
  • वह बच्चे जिन्होंने अपने आय अर्जित करने वाले अभिभावक को कोविड-19 के कारण खो दिया हो।
  • वह बच्चे जिनके माता-पिता में से कोई एक ही जीवित था और उनकी मृत्यु कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हो गई हो।
  • बच्चे की आयु 18 वर्ष या फिर 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • एक परिवार के सभी बच्चे (जैविक एवं कानूनी रूप से गोद लिए गए) इस योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
  • वर्तमान में जीवित माता या पिता की आए ₹200000 या फिर ₹200000 से कम होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 में आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • 2019 से मृत्यु का प्रमाण
  • बच्चे एवं अभिभावक की फोटोग्राफ
  • आय प्रमाण पत्र
  • शिक्षण संस्थान में रजिस्ट्रेशन से संबंधी प्रमाण
  • माता-पिता या फिर वेज सरंक्षक का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • विवाह सहायता राशि लेने हेतु विवाह का कार्ड
  • परिवार रजिस्टर की नकल



मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 के लाभ

  • मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 30 मई 2021 को आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से उन सभी बच्चों की मदद की जाएगी जिनके माता पिता की मृत्यु कोरोनावायरस संक्रमण के कारण हो गई है।
  • इस योजना के अंतर्गत न केवल बच्चों की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी बल्कि उनको पढ़ाई से लेकर उनके विवाह तक का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
  • सभी पात्र बच्चों के पालन पोषण के लिए प्रतिमाह उनको ₹4000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह आर्थिक सहायता बच्चे के वयस्क होने तक प्रदान की जाएगी।
  • इसके अलावा इस योजना के माध्यम से लड़कियों की शादी के लिए ₹101000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत आने वाले बच्चे की आयु यदि 10 वर्ष से कम है और उसका कोई अभिभावक नहीं है तो इस स्थिति में बच्चे को आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
  • यह सुविधा राजकीय बाल गृह के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 के माध्यम से सभी पढ़ाई कर रहे बच्चों को लैपटॉप या टेबलेट भी प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ उन बच्चों को भी प्रदान किया जाएगा जिन्होंने अपने लीगल गार्डियन या फिर आय अर्जित करने वाले अभिभावक को कोरोना संक्रमण के कारण खो दिया है।
  • सभी अवयस्क लड़कियों को भारत सरकार द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित राजकीय बाल गृह एवं अटल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा एवं आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 के निर्देश

  1. इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  2. इसके अलावा बच्चों की 18 वर्ष की आयु होने तक 2.5 हजार रुपए की मासिक आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
  3. यह राशि प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बच्चों का बचत खाता खुलवाने का निर्णय लिया गया है।
  4. इसके अलावा बाल सेवा संस्थान में रहने वाले बच्चों के रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट खोले जाएंगे।
  5. जिसमें 18 वर्ष की आयु होने तक 1500 रुपए जमा किए जाएंगे।
  6. इसके अलावा इन बच्चों से अन्य खर्चों के लिए सरकार द्वारा ₹12000 की वार्षिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
  7. बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी बाल विद्यालय में निशुल्क स्कूली शिक्षा भी प्रदान की जाएगी।
  8. इसके अलावा बालिकाओं के खाते में ₹51000 की राशि जमा की जाएगी तथा विवाह के समय ब्याज सहित शगुन भी प्रदान किया जाएगा।
  9. इस योजना के सभी लाभार्थी बच्चों का आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा।
  10. 18 वर्ष की आयु होने तक बीमा के प्रीमियम की राशि का भुगतान सरकार द्वारा पीएम केयर्स के माध्यम से किया जाएगा।
  11. इसके अलावा 18 वर्ष की आयु से अगले 5 वर्षों तक उच्च शिक्षा की अवधि के दौरान मासिक वित्तीय सहायता तथा 23 वर्ष की आयु पूरी होने पर बच्चों को व्यक्ति और व्यवसायिक उपयोग के लिए पीएम केयर्स की ओर से 10 लाख रुपए कोष से एकमुश्त राशि भी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 में आवेदन करने की प्रक्रिया

अगर आप भी इस मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 के आवेदन करना चाहते हो  हम आपको इस योजना में आवेदन की जानकारी के बारेमे अच्छे से स्टेप बाय स्टेप जानकारी देते है तो चलिए जानते है।

Step 1

अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हो  इस योजनाका  का आवेदन ऑनलाइन नहीं कर पाओगे इसके लिए आपको आवेदन ऑफलाइन माध्यम से ही करना होगा। आपको  ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो आपको ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी या विकासखंड या जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में जाना होगा और यदि आप शहरी क्षेत्र में रहता है कि आपको लेखपाल, तहसील या जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालय में जाना होगा।

Step 2

आपको कार्यालय से इस योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। अब आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करनी होगी।

Step 3

इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।अब आपको यह आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करना होगा।

Step 4

इस प्रकार आप यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति द्वारा पात्र बच्चों को चिन्हित करने के बाद 15 दिन के अंदर आने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत माता पिता की मृत्यु के 2 वर्ष के भीतर आवेदन किया जा सकता है। अप्रूवल प्राप्त होने की तिथि से ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

तो दोस्तो इस तरह से आप मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 के लिए आवेदन कर सकते हो।



Important Links

Video Click Here
Telegram Group Click Here
Our Article Click Here

FAQs

उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत बाल सेवा योजना कब शुरू की गयी?

बाल सेवा योजना उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से 30 मई 2021 को शुरू की गयी।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरुआत किसके लिए की गयी है?

कोरोना के समय में अपने अभिभावक को खोने वाले अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की गयी है।

अनाथ बच्चों को UP Mukhyamantri Bal Seva Yojana के अंतर्गत क्या लाभ प्राप्त होंगे?

UP Mukhyamantri Bal Seva Yojana के अंतर्गत अनाथ बच्चों को विभिन्न तरह के लाभ प्राप्त होंगे। बच्चों के लालन पोषण हेतु सरकार के माध्यम से वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही शिक्षा एवं विवाह हेतु भी सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

प्रतिमाह के आधार पर लाभार्थी बच्चों को बाल सेवा योजना के अंतर्गत कितनी सहायता राशि प्रदान की जाएगी?

लाभार्थी बच्चो के भरण पोषण हेतु बाल सेवा योजना के अंतर्गत प्रतिमाह के रूप में 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Conclusion

आज हमने इस आर्टिकल की सहायता से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 के बारेमे जानकारी हासिल की। हमने इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया को भी जाना। आपको इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए उसके बारेमे भी हमने जानकारी हासिल की। इसके अलावा और भी जरुरी जानकारी हमने इस आर्टिकल की सहायता से प्राप्त की।

अगर आपको हमारे जरिए दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इस मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 के article को अपने दोस्तो और परिवार के लोगो के साथ भी शेयर कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *