If You Fail: जाने बार-बार फेल होने का कारण

If You Fail – हम अपने जीवन में अलग-अलग प्रकार का कार्य करते है, और हर कार्य में असफल होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए हमें अपना सारा काम एक Proper Planing के साथ करना चाहिए। लेकिन केवल प्लानिंग का यह मतलब नहीं होता है कि आप अपने जीवन में Fail नहीं होंगे। हम विभिन्न कर्म के कारण अपने कार्य में असफल रह जाते है, अपने कार्य में सफलता प्राप्त करने हेतु आपको मालूम होना चाहिए की असफल होने के क्या मुख्य कारण होते हैं।

BiharHelp App

हम आपको कुछ ऐसे कर्म के बारे में बताएंगे जिन्हें ध्यान देने पर आप तुरंत अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करने लगेंगे। Fail होने के कारण को समझने से पहले आपको यह भी जानना चाहिए कि हर व्यक्ति हर तरह के काम में सफल नहीं हो सकता है। इसका मतलब ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आपने जिस कार्य को चुना है उसमें आप केवल असफल ही होंगे। सच तो यह भी है की मेहनत कभी खाली नहीं जाती, इस वाक्य को सार्थक साबित करने के लिए कुछ असफलता के कारणों को नीचे सूचीबद्ध किया गया है।

If You Fail

If You Fail – Overview

Name of Post  If You Fail
Reason for failure  असफल होने के कर्म को बताया गया है
How to change result  नीचे बताए गए निर्देशों को पढ़ें 
Benefits  आपके जीवन में असफल होने की संभावना कम हो जाएगी
Year 2023

Must Read

If You Fail: असफल होने के कारण को समझें

सफलता और असफलता एक ही सिक्के के दो पहलू होते है। जीवन में कभी-कभी आप सफल होते हैं तो कभी-कभी आप असफल भी होते है। जब आप सफल होते हैं तब खुद पर काबू रखना जरूरी है और जब आप Fail होते हैं तो कारणों को समझना जरूरी है। किसी काम में बार-बार फेल होने के कई कारण हो सकते है, मुख्य रूप से कारण ऐसे होते हैं जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार काबू कर सकते है। इसलिए आपको असफलता के कुछ मुख्य कर्म के बारे में बताने का प्रयास किया है – 

पढ़ाई लिखाई में मन ना लगा

पढ़ाई लिखाई में अगर आपका मन नहीं लगता है तो यह एक बहुत बड़ा कारण है जिस वजह से आप असफल हो रहे है।



बात यहां केवल पढ़ाई लिखाई कि नहीं है बाद उस रास्ते की है जहां से चलकर आप सफल होंगे। किसी भी क्षेत्र में सफलता एक अंतिम छोर है जहां तक पहुंचाने के लिए एक निश्चित रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। अगर आपको उसे रास्ते पर चलने में आनंद नहीं आ रहा है तो आप कभी भी उस अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पाएंगे।

ऐसी भी बहुत सारे लोग हैं जो मेहनत करके मन मार कर इस रास्ते पर चलते हैं और अंतिम छोर तक पहुंच जाते है। इस परिस्थिति में बहुत भयानक मेहनत करना पड़ता है। लेकिन अगर आप आनंद में तरीके से धीरे-धीरे मेहनत करते हुए अपने कार्य में सफल होना चाहते हैं तो इसके लिए बेहद जरूरी है की सफलता के राह पर आपको आनंद आए।

मानसिक परेशानी आपको असफल बनती है

हम अपने रोजमर्रा के जीवन में हमेशा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते है। लेकिन मानसिक स्वास्थ्य को बहुत ज्यादा नजरअंदाज किया जाता है। अगर आप अपने विचारों पर काबू रखना सीखें तो आप अपने दिमाग को मानसिक रूप से मजबूत बना पाएंगे जो सफलता प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाता है।

आपको अपने मानसिक विचारों पर भी ध्यान देना चाहिए। हमारे साथ कई बार ऐसा होता है जब हम अच्छा महसूस नहीं करते हैं और ऐसी स्थिति में हमारे असफल होने की संभावना बढ़ जाती है। इसका केवल एक समाधान हो सकता है आपको अपने मन मस्तिष्क और शरीर पर लगातार काम करना चाहिए। अर्थात दिमाग को तेज बनाने के लिए अलग-अलग प्रकार की चीजों को पढ़ना चाहिए शरीर को ताकतवर बनाने के लिए लगातार एक्सरसाइज करना चाहिए और भावनाओं और विचारों को भी काबू करने का प्रयास करना चाहिए।

कम तैयारी में खुद को महान समझना

अगर आप बहुत कम तैयारी करते हैं और इतने में खुद को महान समझने लगते हैं तब फिर आपका असफल होना तय है। किसी भी क्षेत्र में सफल होने का रास्ता बहुत लंबा होता है उसे धीरे-धीरे पूरा किया जाता है। अगर आप पूरे रास्ते का कोई छोटा सा हिस्सा बहुत ही बेहतरीन तरीके से पूरा करते हैं और उसके आधार पर खुद को बहुत महान समझते हैं तो जल्द ही आपका असफल होना निश्चित हो जाता है।



अपने लक्ष्य के ऊपर बहुत ज्यादा निर्भर हो जाना

अगर हम अपने लक्ष्य को बहुत अधिक चाहने लगते हैं तब प्रोक्रेस्टिनेशन की संभावना बढ़ जाती है। सरल शब्दों में जब हम अपने लक्ष्य से बहुत ज्यादा प्यार करने लगते हैं तो हम उस स्थिति के घटित होने से पहले इसकी परिकल्पना करने लगते है।

हम जितनी कल्पना करेंगे हम उतना अधिक कम से पीछे हटते जाएंगे और एक समय आएगा जब केवल कल्पना में बैठे हुए हम अपने लक्ष्य के ऊपर तरह से निर्भर हो जाएंगे। और कल्पना के कारण हमारा काम अच्छे से नहीं हो पाएगा जिसका नतीजा असफलता होगा और हमारा दिल टूट जाएगा। इसलिए लक्ष्य को लक्ष्य समझे वह अंत नहीं है वह एक स्थान है जहां तक पहुंचना जरूरी है। इसके लिए उस स्थान से होकर जाने वाले रास्ते से प्यार करें और लगातार कम करें।

निष्कर्ष

इस लेख में If You Fail से जुड़ी कुछ जानकारी दी गई है जिसे पढ़कर आप समझ सकते हैं कि हम जीवन में असफल क्यों होते हैं और मुख्य रूप से सफलता को पाने के कौन से कारण हो सकते है। किस तरह किसी भी परेशानी को तुरंत हल किया जाता है और किस तरह बड़ी आसानी से आप सफलता के नए आयाम को देख सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *