Study Tips: रात में पढ़ने से होते हैं हैरान कर देने वाले फायदे

Study Tips – हर बच्चा अपनी परीक्षा में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करना चाहता है। मगर ज्यादा देर तक पढ़ाई करना और ध्यान को एकाग्र करके चीजों को याद करना काफी मुश्किल हो जाता है। बच्चे पढ़ने के लिए उचित समय नहीं निकाल पाते हैं और अक्सर अपना रूटीन बनाते हैं जिसमें कभी दिन में पढ़ने का शेड्यूल होता है तो कभी रात में पढ़ने का शेड्यूल होता है और वह कभी भी पूरा नहीं हो पता है।

BiharHelp App

अगर आप भी पढ़ाई करने का समय सुबह से दोपहर दोपहर से रात और रात से फिर सुबह की ओर डालते जा रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे स्टडी टिप्स बताने वाले हैं जिनके फायदे से आपका दिल दहल जाएगा। हम आपको बताने जा रहे हैं पढ़ाई करने से कितने फायदे होते हैं और आपको कब से कब तक रात में पढ़ना चाहिए।

Study Tips

Study Tips for All Students – Overview

Name of Post Study Tips for All Students
Benefits Get good focus and best study time
Eligibility For All Student
Study Time Night Time
Year 2023

Must Read

Study Tips – रात में पढ़ने के होते हैं 5 फायदे

हम अक्सर पढ़ाई करने बैठते हैं मगर हमारा ध्यान कभी फोन की तरफ चला जाता है तो कभी घर के चिल्लम चिल्ली में। इस चक्कर में बच्चों को काफी नुकसान होता है और वह सही तरीके से पढ़ाई (Education) नहीं कर पाते है। इसलिए अगर आपको ध्यान से और एकाग्र होकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताए गए टिप्स को ध्यान से समझना चाहिए – 



रात में ध्यान अधिक लगता है

रात में अगर आप थकान की वजह से नहीं सोते हैं तो आप पाएंगे कि किसी काम को करते वक्त आपका ध्यान बहुत एकाग्र हो जाता है। रात में शोर शराबा कम होता है इस वजह से जब आप किसी चीज पर हल्का सा ध्यान लगाते हैं तो आप उसमें पूरी तरह डूब जाते हैं।

रात में सभी लोग सो रहे होते हैं इस वजह से माहौल में एक शांति होती है। इस शांत माहौल में आप अच्छे से ध्यान लगाकर पढ़ाई कर सकते है और आपका मन पढ़ाई में आसान से लगने लगेगा। 

रात में दिमाग ज्यादा अलर्ट हो जाता है

एक रिसर्च से यह पता चला है कि ज्यादातर लोगों का दिमाग रात में अलर्ट होता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि आपका दिमाग भी रात में बहुत अलर्ट रहता हो मगर अधिकांश नवयुवकों का दिमाग रात में काफी तेज काम करता है।

इस वजह से कुछ विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई करने का सबसे बेहतरीन समय रात होता है। रात में आप किसी भी चीज को शांति से हल करने की कोशिश करते हैं तो आपका दिमाग तेजी से काम करता है और उसे तुरंत हल कर देता है। किस वजह से आपको गणित की पढ़ाई रात में करनी चाहिए इसके अलावा आप अपने याद करने वाले विषय को भी रात में याद कर सकते हैं।



दिन के मुकाबले रात में डिस्ट्रक्शन कम होते हैं

अगर आप ध्यान पूर्वक देखें तो पाएंगे कि दिन के मुकाबले रात में डिस्ट्रक्शन की संभावना काफी कम होती है। दिन में कभी आपके दोस्त का फोन आ जाता है कभी कुछ खाने का मन करता है तो कभी टीवी कभी खेलना।

रात में इन सभी विकल्प पर ताला लग जाता है। रात में आपके किसी दोस्त का आम तौर पर फोन नहीं आता है खेलने का समय भी खत्म हो चुका होता है और खाना खाने का भी वक्त नहीं होता है। डिस्ट्रक्शन के रूप में आपके पास केवल इंस्टाग्राम जैसी चीज होती है जिसे आप एक बार साइड करके रख दें और अपना ध्यान थोड़ा सा पढ़ाई में लगे तो बहुत जल्दी फॉक्स आ जाता है।

इसके अलावा रात में रचनात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इस वजह से आप अक्सर पाएंगे कि बड़े-बड़े लेखक रात में खूबसूरत शायरी और कविता लिख पाते हैं। रात की शांति इंसान के अंदर की रचनात्मक ऊर्जा को एक अलग लेवल पर उठाती है जो आपके जीवन को और बेहतर बना देता है।

रात में याद जल्दी होता है

जैसा कि हमने आपको बताया रात में रचनात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। ऐसा होने पर दिमाग में एनर्जी का संचालन दिन के मुकाबले अधिक होता है इस वजह से जब आप हिंदी इंग्लिश या इस तरह के किसी भी रचनात्मक विषय को पढ़ने और याद करने की कोशिश करते हैं तो काफी जल्दी याद हो जाता है।

इस वजह से आपको रात में याद करना चाहिए। रात में नींद भी आने का डर होता है इस वजह से आपको बोल बोल कर पढ़ना चाहिए (Study) और बैठकर याद करने के बजाय चल-चलकर याद करना चाहिए। आप जितना ज्यादा चल चल कर याद करेंगे आपका दिमाग उतना ही मजबूत बनेगा और आप उतने ही जल्दी याद कर पाएंगे।



रात का तापमान कम होता है इसलिए पढ़ने में मन लगता है

दिन के मुकाबले रात का तापमान कम होता है इसलिए पढ़ने में भी मन लगता है। आपको बता दे की रात में तापमान कम होने के कारण नींद भी काफी जल्दी आती है इस वजह से आपको चलते हुए पढ़ना चाहिए या फिर नींद ना लगने के लिए पानी का या कॉफी का सहारा लेना चाहिए।

खाना खाने के कुछ देर तक आपको नींद आता है अगर आप एक या डेढ़ घंटे तक नींद से खुद को बचा पाते हैं तब आप पढ़ाई में ध्यान से मन लगा सकते है। रात में काफी सुकून होता है एक शांति होती है और तापमान बहुत कम होता है जिस वजह से हमारे मन में बेचैनी नहीं आती है और हम अपने पढ़ाई में अधिक मन लगा पाते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख के जरिए हम विद्यार्थियों को कुछ Study Tips के बारे में बताना चाहते हैं ताकि अपने जीवन में सफलता की राह पर वह चल सके और आसानी से अपने पढ़ाई को बेहतर बना सकें। अगर बताए गए तरीकों को पढ़कर आप आसानी से अपने जीवन को बेहतर बन पा रहे हैं और आगे बढ़ पा रहे हैं तो आपको पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और अपने जीवन में सफलता की राह पर चलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *