BRABU PG Admission 2024-26: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में पोस्टग्रेजुएट (पीजी) नामांकन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर अब तक 6,401 छात्रों ने सफलतापूर्वक अपना दाखिला सुनिश्चित किया है। कुल 10,885 छात्रों का चयन पहली सूची में किया गया था, जबकि विश्वविद्यालय में पीजी की कुल 11,000 सीटें उपलब्ध हैं। अब पीजी एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट 3 मार्च को आने की संभावना हैं, इस लेख में विस्तार पूर्वक सभी जानकारी बताई गई हैं, इसलिए लेख को ध्यान पूर्वक पढ़ें…..
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

BRABU PG Admission 2024-26 ~ Overall
Name Of The University | Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University, Muzaffarpur |
Name Of The Post | BRABU PG Admission 2024-26: पहली मेरिट लिस्ट में 6,401 छात्रों का दाखिला, दूसरी सूची 3 मार्च को जारी होगी @brabu.net |
Course Name | PG (Post Graduation) Like – M.A, M.Sc & M.Com |
Course Duration | 2 Year |
Course Session | 2024-28 |
2nd Merit List Out Date | 03 March – 2025 (High Expected) |
Official Website | http://brabu.net |
BRABU PG Admission 2024-26 ~ सम्पूर्ण जानकारी
इस बार पीजी में नामांकन के लिए 26,297 छात्रों ने आवेदन किया था। पहली मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों में से कई छात्रों ने दाखिले की प्रक्रिया को लेकर असमंजस भी व्यक्त किया, लेकिन कुलपति और परीक्षा नियंत्रक द्वारा समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किए गए, जिससे प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई।
अब दूसरी मेरिट लिस्ट 3 मार्च को जारी होने की संभावना हैं, इसकी पुष्टि के लिए आप नीचे दिए अखबार पेपर को पढ़े –
नामांकन की प्रक्रिया को समझे एवं आवश्यक दस्तावेज
बिहार बोर्ड PG नामांकन प्रक्रिया तथा महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स को समझने के लिए आप नीचे दिए गए फोटो के माध्यम से समझे –
ध्यान दे – ये नोटिस SRKG सीतामढ़ी, कॉलेज का हैं, आपका जिस कॉलेज में नाम आएगा उस कॉलेज के नामांकन की नोटिस को पढ़े। हालांकि डॉक्यूमेंट्स एक हो सकता हैं।
पीजी नामांकन का विवरण
विवरण | संख्या |
---|---|
कुल आवेदन प्राप्त | 26,297 |
पहली मेरिट लिस्ट में चयनित | 10,885 |
अब तक दाखिला लिए गए छात्र | 6,401 |
कुल पीजी सीटें | 11,000 |
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | 3 मार्च 2025 (संभावित) |
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद सुधार हेतु आवेदन शुरू
कुछ छात्रों ने मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी त्रुटियों की शिकायत की, जिसके चलते उन्हें सुधार प्रक्रिया का विकल्प दिया गया। कई छात्रों ने अपने अंक, जाति प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों में सुधार हेतु आवेदन किया, ताकि उन्हें सही तरीके से दाखिला मिल सके।
पीजी नामांकन हेतु महत्वपूर्ण तिथियां
घटना | तिथि |
---|---|
पहली मेरिट लिस्ट जारी | 13 फरवरी 2025 |
पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन | 28 फरवरी 2025 |
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी | 3 मार्च 2025 |
सुधार हेतु आवेदन की अंतिम तिथि | 10 मार्च 2025 |
सारांश
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। पहली मेरिट लिस्ट के तहत 6,401 छात्रों ने अपना दाखिला सुनिश्चित किया है, जबकि दूसरी मेरिट लिस्ट 3 मार्च 2025 को जारी होने की संभावना हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करें और नामांकन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें।
BiharHelp App :
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।