Bihar Police SAP Vacancy 2026 Notification Out for 15,821 Posts – Rally Dates, Eligibility, Salary, Selection Process & Full Details

Bihar Police SAP Vacancy 2026: अगर आप भी भारतीय सेना या अर्धसैनिक बलों से रिटायर हो चुके हैं और अब बिहार पुलिस में कोंट्राक्टुअल बेस पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि बिहार पुलिस मुख्यालय ने Special Auxiliary Police (SAP), Bihar में JCOs, SAP Jawans और रसोईया के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 15,821 पदों पर भर्ती की जाएगी।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती केवल भारतीय सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) से retired ex-servicemen के लिए होने जा रही है। इसमें Walk-in Interview के माध्यम से सीधी भर्ती होगी। जो भी इच्छुक और योग्य भूतपूर्व सैनिक हैं, वे 01 जून 2026 से 06 जून 2026 तक रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट में आयोजित होने वाली रैली में शामिल हो सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Police SAP Vacancy 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी बताएंगे, जैसे पदों का विवरण, रैली की तारीखें, पात्रता, मानदेय, चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज आदि। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Bihar Police SAP Vacancy 2026

Bihar Police SAP Vacancy 2026: Overview

Particulars Details
Recruitment Name Bihar Police SAP (Special Auxiliary Police) Vacancy 2026
Organization Bihar Police Headquarters, Patna
Post Name JCO, SAP Jawan, Cook (Rasoiya)
Total Posts 15,821
Advertisement Date 09 May 2026 (Newspaper)
Who Can Apply Ex-Servicemen of Indian Army / Ex-Paramilitary (CAPF) – Permanent Residents of Bihar
Selection Process Walk-in Interview, Document Verification, Medical Examination
Application Mode Offline (Rally)
Rally Venue Regional Office AWPO, Danapur Cantt, Bihar
Official Website To be notified (Helpline: STF Bihar – 0612 2294172, AWPO – 06115-222251)

Bihar Police SAP Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी Bihar Police SAP Recruitment 2026 के तहत नौकरी पाना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा Special Auxiliary Police (SAP) में पूर्व सैनिकों एवं अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवानों की भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार पुलिस में SAP जवान, JCO, रसोईया के कुल 15,821 पदों पर भर्ती की जाएगी।

नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती AWPO, दानापुर कैंट के माध्यम से रैली एवं Walk-in Interview के जरिए आयोजित होगी। इस भर्ती के लिए कोई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नहीं रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को AWPO Registration सत्यापित करवाकर निर्धारित तिथि पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ रैली में शामिल होना होगा। आधिकारिक विज्ञापन में भर्ती से जुड़ी पात्रता, रैली तिथि, चयन प्रक्रिया, मानदेय और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी दी गई है, जिसकी पूरी जानकारी हम आपको इस लेख में बताएंगे। इसलिए लेख को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें।

Bihar Police SAP Vacancy 2026 notice image

Also Read…

Important Dates of Bihar Police SAP Rally 2026

Events Dates
Advertisement Release Date 09 May 2026
Rally Start Date (Division-wise) 01 June 2026
Rally End Date 06 June 2026
Walk-in Interview Timings Daily 09:30 AM to 04:00 PM

Bihar Police SAP Division-wise Rally Schedule 2026

Division Districts Covered Rally Date
Purnia, Bhagalpur, Darbhanga Purnia, Katihar, Araria, Kishanganj, Bhagalpur, Navgachia, Banka, Darbhanga, Madhubani, Samastipur 01 June 2026
Koshi, Munger, Saran Saharsa, Madhepura, Supaul, Munger, Begusarai, Khagaria, Lakhisarai, Sheikhpura, Jamui, Saran, Siwan, Gopalganj 02 June 2026
Tirhut Muzaffarpur, Motihari, Bettiah, Bagaha, Sitamarhi, Vaishali, Sheohar 03 June 2026
Magadh Gaya, Jehanabad, Arwal, Aurangabad, Nawada 04 June 2026
Patna Patna, Nalanda 05 June 2026
Bhojpur, Rohtas Bhojpur, Bhabhua, Rohtas, Buxar 06 June 2026

समय: सुबह 09:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक।

नोट: ऊपर दी गई तिथियों के अलावा, वित्तीय वर्ष 2026-27 तक हर महीने के पहले सप्ताह में Walk-in Interview आयोजित किया जाएगा।

Rally table image of Bihar Police SAP Vacancy 2026

Bihar Police SAP Vacancy Details 2026

SAP, बिहार पुलिस में वर्तमान रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है:

Post Name Total Vacancies
JCO (Junior Commissioned Officer) 148
SAP Jawan 15,135
Cook (Rasoiya) 538
Grand Total 15,821

Bihar Police SAP Category-Wise Vacancy Reservation Details

Category Number of Posts
Extremely Backward Class (EBC) 2,936
Scheduled Caste (SC) 2,688
Backward Class (BC) 1,525
Backward Class Women (BCW) 510
Scheduled Tribe (ST) 163
Economically Weaker Section (EWS) 1,582
Unreserved (UR) 6,417 (Total minus Reserved Categories)
Total 15,821
  • स्वतंत्रता सेनानी के पोते/पोती/नाती/नतिनी को क्षैतिज आरक्षण के रूप में 316 पद आरक्षित हैं।

  • दिव्यांगजन को 4% क्षैतिज आरक्षण (लगभग 633 पद) का प्रावधान है।

Vacancy table of Bihar Police SAP Vacancy 2026

Bihar Police SAP Eligibility Criteria 2026

इस भर्ती के लिए जरूरी पात्रता शर्तें नीचे दी गई हैं। आवेदन करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आप सभी शर्तें पूरी करते हैं।

  • सेवानिवृत्ति स्थिति: उम्मीदवार भारतीय सेना या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) जैसे CRPF, BSF आदि से सेवानिवृत्त भूतपूर्व सैनिक/अर्द्धसैनिक होना चाहिए।

  • मूल निवास: उम्मीदवार बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसके पास अंचलाधिकारी द्वारा जारी आवासीय प्रमाण-पत्र (01 जनवरी 2026 के बाद का) होना चाहिए।

  • आचरण: सेवानिवृत्ति के समय आचरण कम से कम “Good” या इससे उच्च (Exemplary, Very Good) श्रेणी का होना चाहिए।

  • चिकित्सा श्रेणी: सेवानिवृत्ति के समय मेडिकल कैटेगरी S1, H3, A3, P3, E3 होनी चाहिए, जबकि SHAPE-1 उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • पूर्व अनुबंध: जो भूतपूर्व सैनिक पहले SAP, ERSS या Homeguard में अनुबंध पर थे और उनका अनुबंध समाप्त किया जा चुका है, वे इस भर्ती के पात्र नहीं होंगे।

  • हथियार ज्ञान: छोटे आधुनिक एवं स्वचालित हथियारों के इस्तेमाल का पूरा ज्ञान आवश्यक है।

  • अतिरिक्त कौशल: आपदा प्रबंधन, बम डिटेक्शन/डिस्पोजल, ड्राइविंग, तैराकी, गोताखोरी और मोटरबोट चलाने का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Age Limit (as on 01 June 2026)

Post Maximum Age Limit
SAP Jawan 47 Years
JCO (Junior Commissioned Officer) 52 Years

Bihar Police SAP Salary / Manadey (Per Month)

Post Name Monthly Remuneration
JCO (Junior Commissioned Officer) ₹35,000/-
SAP Jawan ₹30,000/-
Cook (Rasoiya) ₹25,000/-

अन्य लाभ:

  • बिहार पुलिस के समतुल्य वार्षिक वर्दी भत्ता (धुलाई सहित)।

  • सरकारी यात्रा पर नियमानुसार यात्रा भत्ता/विराम भत्ता।

  • नियमानुसार EPF की कटौती।

  • ड्यूटी के दौरान उग्रवादी/आतंकवादी घटना में मृत्यु पर ₹10 लाख Ex-Gratia अनुदान।

  • प्रतिवर्ष अधिकतम 40 दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश।

Bihar Police SAP Selection Process 2026

बिहार पुलिस SAP भर्ती की चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगा:

  1. Walk-in Interview: उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित प्रमंडल/जिला तिथि पर रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट में आयोजित रैली एवं Walk-in Interview में शामिल होना होगा।

  2. Document Verification: भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के आवेदन पत्र एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

  3. Medical Examination: उम्मीदवारों की मेडिकल जांच आर्मी, ECHS या पुलिस द्वारा प्रतिनियुक्त मेडिकल टीम से कराई जाएगी। भर्ती में कोई Physical Test (PET/PST) नहीं लिया जाएगा।

  4. Final Selection: चिकित्सा जाँच में फिट पाए जाने पर एक वर्ष के अनुबंध पर नियुक्ति दी जाएगी, जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है।

Documents Required for Bihar Police SAP Rally 2026

रैली में शामिल होने से पहले निम्नलिखित सभी दस्तावेजों की स्वयं-अभिप्रमाणित छायाप्रति और मूल प्रति साथ लाएँ:

  • Discharge Book (सेवानिवृत्ति प्रमाण पुस्तिका)

  • PPO (Pension Payment Order)

  • पहचान पत्र (सेवानिवृत्ति से संबंधित)

  • बैंक पासबुक (जिसमें पेंशन का ब्योरा हो)

  • आवासीय प्रमाण-पत्र (01 जनवरी 2026 के बाद अंचलाधिकारी से निर्गत)

  • जाति प्रमाण पत्र (ऑनलाइन, यदि आरक्षण का लाभ लेना है)

  • AWPO पंजीकरण संख्या (पहले से सत्यापित)

  • पति-पत्नी का 04 संयुक्त पासपोर्ट साइज फोटो

  • ECHS सदस्यता प्रमाण (अनिवार्य)

How to Apply for Bihar Police SAP Vacancy 2026?

Bihar Police SAP भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की कोई प्रक्रिया नहीं है। आपको सीधे रैली में शामिल होना होगा। नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बिना AWPO रजिस्ट्रेशन के आप रैली में शामिल नहीं हो सकते।
  • उम्मीदवार आवेदन फॉर्म रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट से ले सकते हैं। आवेदन फॉर्म AWPO कार्यालय या रैली स्थल से मिल जाएगा। उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ AWPO कार्यालय में जमा करवायें।
  • अपनी डिवीजन/जिले की निर्धारित तिथि पर सुबह 09:30 बजे से 04:00 बजे के बीच AWPO, दानापुर कैंट पहुँचें।
  • रैली स्थल पर आपके दस्तावेजों की जाँच की जाएगी और उसके बाद Walk-in Interview लिया जाएगा।
  • इंटरव्यू के बाद, आपको मेडिकल जाँच के लिए भेजा जाएगा।
  • पूरी तरह फिट पाए जाने पर आपको एक वर्ष के अनुबंध पर नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।

Bihar Police SAP Helpline Number

किसी भी जानकारी के लिए आप निम्न हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं:

  • पुलिस अधीक्षक, STF, बिहार पटना: 0612 – 2294172

  • रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट: 06115 – 222251 (समय: प्रातः 08:00 से दोपहर 02:00 बजे तक)

क्विक लिंक्स

Bihar Police  Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Notification Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – Bihar Police SAP Vacancy 2026

Bihar Police SAP भर्ती 2026 किनके लिए है और इसमें कुल कितने पद हैं?

यह भर्ती सिर्फ भारतीय सेना और CAPF से सेवानिवृत्त बिहार के मूल निवासी पूर्व सैनिकों के लिए है, जिनके लिए जे.सी.ओ., सैप जवान और रसोईया के कुल 15,821 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

Bihar Police SAP की रैली कब और कहाँ आयोजित होगी?

रैली 01 जून से 06 जून 2026 तक रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट, पटना में आयोजित की जाएगी, जिसमें अलग-अलग प्रमंडलों/जिलों के लिए निर्धारित तिथि के अनुसार उम्मीदवारों को सुबह 09:30 से शाम 04:00 बजे तक आना है।

क्या इस भर्ती में कोई शारीरिक दक्षता परीक्षा या लिखित परीक्षा होगी?

नहीं, इस भर्ती के लिए न तो कोई लिखित परीक्षा है और न ही दौड़-कूद जैसी कोई शारीरिक परीक्षा, केवल साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और अनिवार्य मेडिकल जाँच के आधार पर चयन होगा।

SAP में चयनित जवान का मासिक मानदेय और अनुबंध अवधि कितनी है?

सैप जवान को ₹30,000, जे.सी.ओ. को ₹35,000 और रसोइये को ₹25,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। शुरुआती नियुक्ति एक वर्ष के अनुबंध पर होगी जिसे जरूरत पड़ने पर आगे बढ़ाया भी जा सकता है।

क्या AWPO रजिस्ट्रेशन के बिना इस रैली में शामिल हो सकते हैं?

बिल्कुल नहीं, AWPO रजिस्ट्रेशन का सत्यापन पहले से करवाना अनिवार्य है। बिना सत्यापित AWPO पंजीकरण संख्या के आप रैली में भाग नहीं ले सकते, इसलिए समय रहते AWPO दानापुर कार्यालय से इसे अवश्य सत्यापित करवा लें।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *