Bihar Board 10th Social Science Syllabus 2025-26: नमस्कार दोस्तों, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना ने कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान का पाठ्यक्रम (Syllabus) जारी किया हैं। विद्यार्थियों से अनुरोध हैं, कृपया करके लेख को ध्यान पूर्वक पढ़ें एवं ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें। क्योंकि इस लेख में आप Bihar Board 10th Social Science Syllabus 2026 तथा Bihar Board 10th Social Science Exam Patter 2026 को विस्तार पूर्वक बताया गया हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

Bihar Board 10th Social Science Syllabus 2025-26 ~ OverAll
Post Category | Syllabus |
Name Of The Board | Bihar School Examination Board, Patna |
Name Of The Artical | Bihar Board 10th Social Science Syllabus 2025-26, Pdf Download @biharboardonline.com |
Name Of The Class | Matric (10th) |
Subject Name | Social Science (सामाजिक विज्ञान) |
Full Mark’s |
• Total Mark’s = 100 |
Official Website | http://biharboardonline.com |
Bihar Board 10th Social Science Syllabus 2025-26 ~ बिहार बोर्ड 10वीं सामाजिक विज्ञान सिलेबस 2026
बिहार बोर्ड 10वीं सामाजिक विज्ञान की पाठ्यक्रम के अनुसार छात्र/छात्रा को सामाजिक विज्ञान के कुल 5 विषय को पढ़ने होते हैं, ये विषय निम्न हैं –
- इतिहास
- भूगोल
- राजनीतिक शास्त्र
- अर्थशास्त्र
- आपदा प्रबंधन
आईए अब विस्तार पूर्वक समझते हैं, इन विषय के अंतर्गत आने वाले सभी चैप्टर का नाम।
Bihar Board 10th History All Chapters Name |
1. यूरोप में राष्ट्रवाद |
2. समाजवाद एवं साम्यवाद |
3. हिंद -चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन |
4. भारत में राष्ट्रवादी |
5. अर्थव्यवस्था और आजीविका |
6. शहरीकरण एवं शहरी जीवन |
7. व्यापार और भूमंडलीकरण |
8. प्रेस एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद |
Bihar Board 10th Geography All Chapters Name |
1 भारत : संशाधन एवं उपयोग |
1.(A) प्राकृतिक संशाधन |
1.(B) जल संशाधन |
1.(C) वन एवं वन्य प्राणी संशाधन |
1.(D) खनिज संशाधन |
1.(E) शक्ति (ऊर्जा ) संशाधन |
2. कृषि |
3. निर्माण उद्योग |
4 परिवहन , संचार एवं व्यापार |
5 बिहार : कृषि एवं वन संसाधन |
5.(A) बिहार : खनिज एवं ऊर्जा संसाधन |
5.(B) बिहार : उद्योग एवं परिवहन |
5.(C) बिहार : जनसंख्या एवं नगरीकरण |
मानचित्र अध्ययन |
Bihar Board 10th Civics (Pol. Science) All Chapters Name |
1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी |
2 सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली |
3 लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष |
4 लोकतंत्र की उपलब्धियाँ |
5 लोकतंत्र की चुनतियाँ |
Bihar Board 10th Economics All Chapters Name |
1 अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास |
2. राज्य एवं राष्ट्र की आय |
3 मुद्रा , बचत एवं साख |
4 हमारी वित्तीय संस्थाएँ |
5 रोज़गार एवं सेवाएँ |
6 वैश्वीकरण |
7 उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण |
Bihar Board 10th Disaster Management All Chapters Name |
1. प्राकृतिक आपदा : एक परिचय |
2. प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन : बाढ़ और सुखाड़ |
3. प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन : भूकंप एवं सुनामी |
4. जीवन रक्षक आकस्मिक प्रबंधन |
5. आपदा काल में वैकल्पिक संचार व्यवस्था |
6. आपदा और सह-अस्तित्व |
Bihar Board 10th Social Science Syllabus 2025-26 ~ Marking Scheme
Subject Name | Total Mark’s |
History | 25 |
Geography | 25 |
Political Science | 25 |
Economics | 19 |
Disaster management | 06 |
Total Marks = | 100 Mark’s |
Bihar Board 10th Social Science Exam Pattern 2026
नमस्कार दोस्तों, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के द्वारा वर्ष 2021 में कक्ष 10वीं के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया था। इस बदलाव के अंतर्गत प्रश्नों के संख्य दुगुने कर दिए गए थे, जिसमें से छात्रों को केवल 50% प्रश्नों के उत्तर ही लिखनी होती हैं ।
आईए अब विस्तार पूर्वक एक – एक करके परीक्षा पैटर्न को समझते हैं।
ध्यान दे – छात्रों से परीक्षा में कुल दो भाग (Section) में प्रश्न पूछा जाता हैं –
- Section A – (MCQ)
- Section B – (Subjective)
खंड अ (Section A) Exam Pattern
दोस्तों, खंड अ में छात्रों से कुल सामाजिक विज्ञान (Social Science) के 80 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें से छात्रों को किन्हीं 40 प्रश्नों के उत्तर OMR Copy Sheet में लिखनी होती हैं।
खंड ब (Section B) Exam Pattern
History (इतिहास)
- 6 लघु उत्तरीय प्रश्नों में से 3 बनाने होते हैं। 3×2 = 6
- 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से 1 बनाने होते हैं। 1×4 = 4
Political Science (राजनीतिक विज्ञान)
- 4 लघु उत्तरीय प्रश्नों में से 2 बनाने होते हैं। 2×2 = 04
- दो दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से 1 बनाने होते हैं। 1×4 = 04
Economics (अर्थशास्त्र)
- 4 लघु उत्तरीय प्रश्नों में से 2 बनाने होते हैं। 2×2 = 04
- दो दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से 1 बनाने होते हैं। 1×4 = 04
Geography (भूगोल)
- 6 लघु उत्तरीय प्रश्नों में से 3 बनाने होते हैं। 3×2 = 6
- 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से 1 बनाने होते हैं। 1×4 = 4
Disaster Management (आपदा प्रबंधन)
- 4 लघु उत्तरीय प्रश्नों में से 2 बनाने होते हैं। 2×2 = 04
इस परीक्षा पैटर्न को और भी आसान तरीके से समझने के लिए नीचे एक परीक्षा पैटर्न की टेबल दी जा रहा हैं –
Types Of Questions | Number Of Questions | Number Of Questions To Be Attempted | Total Mark’s |
Objective | 80 MCQ | 40 MCQ | 40 Mark’s |
Subjective | • 24 Shorts Questions
• 8 Long Questions |
• 12 Shorts Questions
• 04 Long Questions |
40 Mark’s |
Total Mark’s = |
80 Mark’s |
ध्यान दे – कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान बोर्ड (सैद्धांतिक) परीक्षा होने से पूर्व गृह विद्यालय में 20 मार्क्स का प्रायोगिक परीक्षा होती हैं। एवं इसका रिजल्ट बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में जोड़कर दिया जाता हैं।
दोस्तों, नीचे एक क्वेश्चन पेपर भी साल 2025 का दिया जा रहा हैं, जिसे डाउनलोड करके आप परीक्षा पैटर्न को समझ सकते हैं –
Download Class 10th Simple Paper |
Social Science PYQ 2025 |
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान की तैयारी कहां से करें ?
दोस्तों, समाजिक विज्ञान की तैयारी बहुत ही अच्छे से करने होंगे। क्योंकि इसमें हमें कुल 5 विषय पढ़ने होते हैं। यदि किसी भी विषय की तैयारी में थोड़ा सा भी चुक हुआ तो निश्चित ही आपका बोर्ड परीक्षा बेकार चला जाएगा। इसलिए इस विषय की तैयारी करने के लिए सबसे पहले आप एक बेहतर टीचर की तलाश करें फिर अपनी तैयारी को आगे बढ़ावे।
तैयारी करते समय कोशिश करें NCERT Book पढ़ने का, यदि NCERT Book न हो तो आप बिहार बोर्ड के द्वारा चलाए जाने वाले BTC Book को पढ़े।
यदि तैयारी को और थोड़ा आसान करना हैं, तो आप मार्केट के सबसे बेस्ट बुक पर्चेज कीजिए जैसे – भारती भवन, ब्रिलिएंट, ओसवाल आदि।
परीक्षा कैसे पास कर सकते हैं?
दोस्तों प्रश्नों की संख्या दोगुने होने के कारण यदि आप केवल ऑब्जेक्टिव प्रश्नों को अच्छे से पढ़ लेंगे तो आप परीक्षा पास कर सकते हैं। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की तैयारी के लिए आप मार्केट से बुक लीजिए चैप्टर वाइस वाला फिर एक एक चैप्टर के सभी ऑब्जेक्टिव को याद कीजिए।
यदि थोड़ा और ज्यादा मार्क्स लाकर परीक्षा पास करना हैं तो आप पिछले 8 साल का Question Bank पढ़िए। क्यूंकि परीक्षा में यहां से बहुत सारे प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके अलावा आपको परीक्षा पैटर्न की अच्छी समझ हो जाएगी।
ये भी पढ़ें –
- Bihar Board 10th Hindi Syllabus 2025-26, Pdf Download @biharboardonline.com
- Bihar Board Sanskrit Exam Syllabus, Exam pattern Pdf Download @biharboardonline.com
- Bihar Board 12th Topper List 2025 Pdf Download (Soon): बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं Topper PDF जारी हुआ, देखें सभी Topper का नाम @biharboardonline.com
सारांश
अतः इस लेख के माध्यम से मैंने आप सभी को बिहार बोर्ड 10वीं सामाजिक विज्ञान (Social Science) के पाठयक्रम (Syllabus) तथा परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) को विस्तार पूर्वक बताया हूं। उम्मीद करते हैं, आपको यह लेख पसंद आया होगा। शुक्रियां।
ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करें।
BiharHelp App :
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।