Bhai Dooj 2023 Date and Time: भाई दूज कब है और इसका आरंभ कैसे हुआ? तिलक का शुभ समय कब है

Bhai Dooj 2023 Date and Time: आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस बार साल 2023 में भाई दूज कब है। इसके अलावा हम आपको यह भी जानकारी देंगे कि इस त्यौहार की शुरुआत कैसे हुई थी और Bhai Dooj 2023 पर  तिलक करने का जो शुभ समय है वह कब है। अगर आप भी भाई दूज के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं तो हमारे आज के इस पोस्ट को सारा पढ़ें क्योंकि इसमें हम तिलक के साथ-साथ इससे जुड़ी हुई दूसरी सभी बातों की जानकारी देने वाले हैं।

BiharHelp App

आज के इस आर्टिकल मे हम आपको Bhai Dooj 2023 Date and Time के बारे मे पूरी जानकारी प्रदान करने वाले है हम आपको यह भी बतयएंगे की आखिर इस भाई दूज त्योहार को क्यूँ मनाया जाता है। और इसकी शुरुआत कब की गई। अगर आप इन सभी जानकारी को प्राप्त करना चाहते है तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पढे। इसमे आपको इस Bhai Dooj 2023 से संबधित सभी जानकारी मिलेगी।

Bhai Dooj 2023 Date and Time

Bhai Dooj 2023 Date and Time: Overview

Article Name Bhai Dooj 2023
Article Category Latest Update
Bhai Dooj 2023 Date and Time?  15 November 2023
Homepage Click Here
Telegram Channel Click Here

भाई दूज कब है और इसका आरंभ कैसे हुआ? तिलक का शुभ समय कब है-Bhai Dooj 2023

आज के इस आर्टिकल मे हम आप सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक स्वागत करते है। आज हम आपको इस आर्टिकल Bhai Dooj 2023 के जरिए आपको इस साल होने वाले भईया दूज के बारे मे पूरी जानकारी को सही सही और विस्तार से बताने वाले है। हम आपको बता दे की भाई दूज हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो भाई-बहन के प्रेम और स्नेह को का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-सौभाग्य की कामना करती हैं। और फिर भाई भी अपनी बहनों को उपहार और आशीर्वाद देते हैं।

Read More:

अगर आपको Bhai Dooj 2023 Date and Time को जानना है तो आप हमारे साथ अंत तक बने रहे। इसमे भाई दूज की तिथि और शुभ मुहूर्त को भी हम सही सही और पूरा बताएंगे इसलिए आप इस आर्टिकल तक बने रहे।



Bhai Dooj Kab 2023?

इन दिनों चारों तरफ दिवाली की धूम मची हुई है और इस त्यौहार का समापन Bhai Dooj 2023 के आने पर होता है। हम सभी जानते हैं कि भाई दूज एक ऐसा त्यौहार है जो भाई बहन के रिश्तों को मजबूती देता है। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक इस त्यौहार पर बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करती हैं और साथ ही इस बात की प्रार्थना करती हैं कि उनके भाई की उम्र लंबी हो। इसके बदले में भाई अपनी बहन को कोई भी सुंदर सा गिफ्ट देते हैं।

इस Bhai Dooj 2023 त्यौहार को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि के दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। पर इस बार भाई दूज की जो तिथि है उससे लोगों को बहुत ज्यादा कंफ्यूजन हो गई है। चलिए हम आपकी कंफ्यूजन को दूर करते हैं ताकि आप अपने भाई दूज के त्यौहार को आनंदपूर्वक मना सकें।

Bhai Dooj 2023 Date and Time

भाई दूज की तिथि और शुभ मुहूर्त कब है? 

जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक मास की शुक्ल द्वितीया दिनांक 14 नवंबर 2023 को शुरू होगी। 14 नवंबर को 2:36 बजे से इसकी शुरुआत होगी जो 15 नवंबर 2023 दोपहर को 1:47 बजे तक समाप्त होगी। इसके उदय होने की तिथि के अनुसार भैया दूज का त्यौहार 15 नवंबर को बुधवार के दिन Bhai Dooj 2023 सेलिब्रेट किया जाएगा।

वैसे इस दिन राहुकाल को छोड़कर बहनें अपने भाई को किसी भी समय तिलक लगा सकती हैं। पर सबसे ज्यादा शुभ समय सुबह 6:44 बजे से लेकर 9:24 बजे तक का है। भाई दूज के दिन जो राहुकाल का समय है वह दोपहर के वक्त 12:03 बजे से लेकर 1:24 बजे तक का होगा तो इस दौरान तिलक ना करें।

भाई दूज की तिथि और शुभ मुहूर्त कब है?

भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई?

भाई बहन के इस त्यौहार की शुरुआत की बात करें तो इसे यमुना जी ने शुरू किया था। यमुना और यमराज दोनों ही भगवान सूर्य की संताने हैं। दोनों ही बहन भाई एक दूसरे से बहुत प्रेम करते थे विशेषकर यमराज को अपनी बहन से काफी अधिक प्यार था। एक बार की बात है यमराज को अपनी बहन यमुना की बहुत ज्यादा याद सता रही थी क्योंकि उसे देखे हुए काफी समय हो गया था।

इसलिए वह अचानक से अपनी बहन के घर चले गए और जब यमुना ने अपने भाई को देखा तो वह भी बहुत अधिक खुश हो गई। फिर उन्होंने अपने भाई के लिए बहुत सारे पकवान बनाए। इसके अलावा उन्होंने यमराज को मिष्ठान भी खिलाया और उपहार के तौर पर उन्हें नारियल दिए। यमराज अपनी बहन का इतना प्यार देखकर बहुत खुश हुए और उन्होंने कहा कि वह उनसे कुछ भी मांग सकती है।



वरदान मांगने की बात सुनकर यमुना ने यमराज से कहा कि आपकी दया से मेरे पास हर चीज है मैं सिर्फ इतना चाहती हूं कि आप हर वर्ष एक बार मेरे घर जरूर पधारें।

अपनी बहन की बात सुनकर यमराज ने तथास्तु कहा और यह कहा कि मैं ही नहीं बल्कि आज के बाद हर भाई अपनी बहन के घर जाएगा। यमराज ने यह भी कहा कि इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाएंगीं और यमराज उस भाई को लंबी उम्र का आशीर्वाद देंगें और उसके जीवन की हर मुसीबतें भी दूर हो जाएंगी।‌ बस उसी दिन से भाई बहन का यह त्यौहार मनाया जाने लगा।

Bhai Dooj 2023

Bhai Dooj 2023 पर तिलक करते समय इन नियमों का पालन करें

Bhai Dooj 2023 पर तिलक करते वक्त कुछ नियमों का पालन करना होता है जो की निम्नलिखित इस तरह से हैं –

  • Bhai Dooj 2023 के दिन भाई और बहन को चाहिए कि वे सबसे पहले यमराज और यमुना की पूजा अर्चना करें और उसके बाद ही तिलक करें। पूजा करते वक्त बहनों को चाहिए कि वह अपने भाई की सभी परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें और उसकी लंबी आयु की भी प्रार्थना करें।
  • अपने भाई को तिलक करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उसका मुंह या तो उत्तर पश्चिम में होना चाहिए या फिर उत्तर दिशा में। वहीं बहन का मुंह या तो पूर्व दिशा में हो या फिर उत्तर पूर्व दिशा में।
  • बहन को चाहिए कि वह अपने भाई को तिलक करने से पहले व्रत करें। ऐसा करने से भगवान भी खुश होते हैं और भाई और बहन के बीच का रिश्ता भी मजबूत बनता है। जब बहन भाई को तिलक कर दे तो उसके बाद अपना व्रत खोल ले।
  • तिलक के बाद बहन अपने भाई को कोई भी मिष्ठान अवश्य खिलाएं। बहन को चाहिए कि वह अपने हाथ से अपने भाई को मिष्ठान खिलाए क्योंकि यह बहुत शुभ माना गया है।
  • भाई को चाहिए कि वह अपनी को अपनी हैसियत के अनुसार कोई ना कोई तोहफा जरूर दे। बहन अपने भाई के दिए गए उपहार का बिल्कुल भी अपमान ना करे।
  • इस दिन भाई और बहन को चाहिए कि वह आपस में कोई झगड़ा ना करें और अगर उनके बीच में पहले से कोई झगड़ा है तो इस दिन उसे सुलझा लें।
  • जब इस दिन कोई भाई अपनी बहन के घर तिलक के लिए जाता है तो बहन अपने भाई के लिए अच्छे-अच्छे पकवान पकवाए और उसका खूब आदर सत्कार करे। अगर किसी वजह से भाई अपनी बहन के घर ना आ सके तो ऐसे में बहन को चाहिए कि वह तिलक का सारा सामान और सूखे नारियल अपने भाई को भिजवा दे।
  • तिलक के समय भाई या फिर बहन में से किसी को भी काले कपड़े बिल्कुल नहीं पहनना चाहिए क्योंकि शुभ कार्य को करते वक्त काले कपड़े पहनना मना है।

Bhai Dooj 2023



भाई दूज पर बहन भाई को नारियल क्यों देती हैं?

Bhai Dooj 2023 के दिन बहनें जब अपने भाई के तिलक करती हैं तो उसके बाद उसे नारियल उपहार के रूप में देती हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि जब यमुना जी के घर यमराज पहली बार गए थे तो उन्होंने अपने भाई का खूब आदर सत्कार किया था। फिर जब यमराज वहां से वापस आने लगे थे तो बहन यमुना ने उन्हें नारियल का गोला दिया था। यही कारण है कि भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को नारियल भेंट करती हैं।

Bhai Dooj 2023

Govardhan and Bhai Dooj 2023

नीचे हम आपको गोवर्धन पूजा और भाई दूज के बारे मे पूरी जानकारी बताए हुए है। जिससे आपको इन दोनों पर्व के महत्व का पता चल जाएगा।

Govardhan Puja 2023

गोवर्धन पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र देव की आज्ञा का उल्लंघन कर इंद्र के प्रहार से गोकुल को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है और गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की जाती है।

2023 में गोवर्धन पूजा 14 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी।

Bhai Dooj 2023

भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए पूजा करती हैं और उन्हें तिलक लगाती हैं। इस दिन भाई बहनों के बीच प्रेम और स्नेह का बंधन मजबूत होता है।

2023 में भाई दूज 15 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी।

गोवर्धन पूजा और भाई दूज के महत्व

  • आपको पता होने चाहिए की गोवर्धन पूजा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है और गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की जाती है। इस दिन प्रकृति की महिमा का भी स्मरण किया जाता है।
  • वहीं भाई दूज हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण भाई-बहन का त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए पूजा करती हैं और उन्हें तिलक लगाती हैं। इस दिन भाई बहनों के बीच प्रेम और स्नेह का बंधन मजबूत होता है।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह था हमारा आज का Bhai Dooj 2023 आर्टिकल जिसमें हमने आपको बताया भाई दूज कब है और इसका आरंभ कैसे हुआ। इसके अलावा हमने आपको यह भी जानकारी दी कि इस दिन तिलक का शुभ समय कौन सा है। इसके अलावा भाई दूज को मनाने के पीछे जो कहानी है हमने उसके बारे में भी आपको बताया। हमें पूरी आशा है कि यह सारी जानकारी आपको जरूर अच्छी लगी होगी।

अगर आपको हमारा यह Bhai Dooj 2023 Date and Time पोस्ट पसंद आया हो तो इसे दूसरे लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें। यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई सवाल है तो कृपया कमेंट करें।

Important Link

Homepage Click Here
Telegram Channel Click Here

FAQ on Bhai Dooj 2023

भाई दूज की तिथि और शुभ मुहूर्त कब है?

जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक मास की शुक्ल द्वितीया दिनांक 14 नवंबर 2023 को शुरू होगी। 14 नवंबर को 2:36 बजे से इसकी शुरुआत होगी जो 15 नवंबर 2023 दोपहर को 1:47 बजे तक समाप्त होगी। इसके उदय होने की तिथि के अनुसार भैया दूज का त्यौहार 15 नवंबर को बुधवार के दिन सेलिब्रेट किया जाएगा।

भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई?

अपनी बहन की बात सुनकर यमराज ने तथास्तु कहा और यह कहा कि मैं ही नहीं बल्कि आज के बाद हर भाई अपनी बहन के घर जाएगा। यमराज ने यह भी कहा कि इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाएंगीं और यमराज उस भाई को लंबी उम्र का आशीर्वाद देंगें और उसके जीवन की हर मुसीबतें भी दूर हो जाएंगी।‌ बस उसी दिन से भाई बहन का यह त्यौहार मनाया जाने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *