7 Best Programing Language: सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए जरूरी है यह 7 कोर्स

जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

7 Best Programing Language- अगर आप किसी बड़ी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कुछ खास Programing Language की समझ होनी चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आप आसानी से किसी भी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर नौकरी प्राप्त कर सकते है।

BiharHelp App

सॉफ्टवेयर की समझ होना बहुत जरूरी होता है। अलग-अलग प्रकार के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ खास कंप्यूटर लैंग्वेज को सीखना होता है। हम आपको कुछ ऐसे ही कंप्यूटर लैंग्वेज के बारे में बताने जा रहे है। आमतौर पर यह कंप्यूटर लैंग्वेज काफी प्रचलित होते हैं मगर कुछ कंप्यूटर लैंग्वेज प्रचलित नहीं है मगर उनकी मांग बहुत ज्यादा है।

7 Best Programing Language

7 Best Programing Language – Overview

Name of Article7 Best Programing Language
Name of CoursePython, Ruby, JAVA, SWIFT, RUST,  KOTLIN, GO
EligibilityAnyone can join these course
Apply ProcessOnline
Year2023
BenefitsGet Different Job With Computer Course

Must Read

7 Best Programing Language

वर्तमान समय में दुनिया टेक्नोलॉजी की तरफ बड़ी तेजी से बढ़ रही है इस वजह से इंसानी भाषा के साथ-साथ कंप्यूटर के भाषा को सीखना भी आवश्यक हो गया है। कंप्यूटर के अलग-अलग लैंग्वेज का इस्तेमाल करके कुछ खास सॉफ्टवेयर और प्रोग्राम तैयार किया जाता है। एक Software Engineer के रूप में काम करने के लिए आपको कंप्यूटर के कुछ बेहतरीन भाषा का ज्ञान होना चाहिए – 



JAVA

जावा एक बहुत ही वर्सेटाइल लैंग्वेज है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार के कार्य के लिए किया जाता है। JAVA को सीखने के बाद आप कंप्यूटर लैंग्वेज को इतना बेहतरीन तरीके से समझ सकते हैं कि कोई भी कंप्यूटर लैंग्वेज आपके लिए आसान हो जाएगा।

यह एक बहुत पुराना कंप्यूटर लैंग्वेज है मगर इसके स्पीड के कारण आज भी इसका इस्तेमाल गेमिंग और वेबसाइट डेवलपमेंट जैसे कार्य में किया जाता है। इस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को चलाने के लिए किसी खास प्लेटफार्म की आवश्यकता नहीं होती है इसके अलावा इसे आप आसानी से टाइप कर सकते हैं।

Python

कुछ सबसे आसान कंप्यूटर लैंग्वेज के रूप में हम पाइथन को जानते है। इसका इस्तेमाल आज के समय में सबसे ज्यादा किया जाता है। पाइथन एक बहुत ही आसान लैंग्वेज है इसे डेली बात करने वाले लैंग्वेज के रूप में ही लिखा जाता है।

इस लैंग्वेज का प्रोग्राम आसानी से रीडिंग करके समझ सकते है। वर्तमान समय में पाइथन का इस्तेमाल लगभग सभी प्रकार के सॉफ्टवेयर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में किया जाता है। इसका सेंटेंस बहुत ही आसान होता है इस वजह से हर व्यक्ति पाइथन का इस्तेमाल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में कर रहा है। इस लैंग्वेज में प्रोग्रामिंग को आसान बनाने के लिए पहले से ही कुछ डायरेक्टरी रखा गया है।

Swift

यह एप्पल कंपनी के द्वारा बनाया गया उनका ऑफिशियल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। इसका इस्तेमाल iOS और Mac के लिए एप्लीकेशन या सॉफ्टवेयर बनाने के लिए किया जाता है। यह एक बहुत ही प्रचलित प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से एप्पल कंपनी में अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते है।

Apple के किसी भी डिवाइस के लिए अगर आप कोई सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन तैयार करना चाहते हैं तो आपको इस लैंग्वेज की समझ होना आवश्यक है। जो कंपनी एप्पल के टूल का इस्तेमाल करके सॉफ्टवेयर डिजाइन करती है उसे कंपनी में भी यह महत्वपूर्ण लैंग्वेज है जो सभी सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सीखना होता है।



Rust

यह एक नया और खास किस्म का कंप्यूटर लैंग्वेज है जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से किसी सॉफ्टवेयर को फास्ट और पूरी तरह से सिक्योर रखने के लिए किया जाता है। किसी भी सॉफ्टवेयर को अगर आप सुरक्षित रखना चाहते हैं उसमें किसी भी प्रकार की हैकिंग नहीं होने देना चाहते हैं तो इसके लिए इस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का इस्तेमाल किया जाता है।

इसके अलावा आज के समय में सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन की स्पीड बहुत ज्यादा मायने रखती है इस वजह से इसका इस्तेमाल खास किस्म के सॉफ्टवेयर को बनाने के लिए किया जाता है जहां आप सिक्योरिटी और स्पीड के साथ कोई भी कंप्रोमाइज नहीं कर सकते हैं।

KOTLIN

यह एंड्रॉयड का ऑफिशियल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। अगर आप एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए किसी सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन को डिजाइन करना चाहते हैं तो आपको कोटलिन कंप्यूटर लैंग्वेज की समझ होनी चाहिए। वर्तमान समय में एंड्रॉयड बहुत ही प्रचलित ऑपरेटिंग सिस्टम है इस वजह से यह लैंग्वेज भी बड़ी तेजी से लोगों के बीच प्रचलित होता जा रहा है।

Android में किसी भी प्रकार के सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन को सही तरीके से चलने के लिए इस कंप्यूटर लैंग्वेज का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करना चाहते हैं तो आपको इस लैंग्वेज को जरूर सीखना चाहिए।

GO (GOLANG)

यह एक खास किस्म का Computer Language है जो बहुत ही आसान होता है। इस कंप्यूटर लैंग्वेज को कोई भी सीख सकता है और इसका इस्तेमाल करके आसानी से आप एक सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन को बना सकते है।

वर्तमान समय में यह एक नया लैंग्वेज है मगर इसका इस्तेमाल बड़ी तेजी से बढ़ता जा रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि यह कंप्यूटर लैंग्वेज इतना आसान है कि इसका इस्तेमाल अगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ किया जाए तो आप तुरंत आसानी से किसी भी प्रकार के सॉफ्टवेयर को डिजाइन कर सकते है। इस वजह से आने वाले वक्त के हिसाब से आपको यह कंप्यूटर लैंग्वेज जरूर सीखना चाहिए।



SQL

यह एक पुराना Language है जिसका इस्तेमाल डाटाबेस तैयार करने के लिए किया जाता है। किसी भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए एक एफिशिएंट डाटाबेस तैयार करने के लिए इस लैंग्वेज का इस्तेमाल किया जाता है।

आप आसानी से इस लैंग्वेज का इस्तेमाल करके अपने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग को और भी बेहतर बना सकते है। एक अच्छा सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए यह लैंग्वेज बहुत ही जरूरी है और लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

निष्कर्ष

आज इस लेख में 7 Best Programing Language के बारे में जानकारी दी गई है जिसे पढ़कर आप आसानी से कुछ बेहतरीन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को समझ सकते हैं और आसानी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के डिपार्टमेंट में एक बेहतरीन कैरियर बना सकते है।

BiharHelp App :

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *