SVANidhi Yojana 2022: स्वनिधि योजना, आवेदन, लाभ, पात्रता और जाने पूरी जानकारी

आज हम इस आर्टिकल की सहायता से SVANidhi Yojana 2022 के बारेमे जानकारी प्राप्त करेंगे। इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या प्रक्रिया है आप कैसे इस योजना में आवेदन कर सकते हो उसके बारेमे भी जानेंगे। इसके साथ ही आवेदन करने के लिए आवेदक की क्या पात्रता होनी चाहिए और आवेदक के पास आवेदन के जरूरी दस्तावेज कोनसे होने चाहिए उसके बारेमे भी जानेंगे। इसके अलावा इस SVANidhi Yojana 2022 से आवेदक को क्या लाभ होंगे उसके बारेमे भी इस आर्टिकल की सहायता से जानेंगे।

BiharHelp App

हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 जून 2020 को केंद्रीय केबिनेट की बैठक में स्वनिधि योजना को शुरू करने का फैसला लिया है। इस योजना के अंतर्गत देश के रेहड़ी और पटरी वालों (छोटे सड़क विक्रेताओं) को अपना खुद का काम नए सिरे से शुरू करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 10000 रूपये तक का लोन मुहैया कराया जायेगा। इस स्वनिधि SVANidhi Yojana 2022 को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि के नाम से भी जाना जाता है।

इस योजना का लाभ देश के सभी छोटे सड़क विक्रेताओं को उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना से संबंधित और भी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पुरा अंत तक पढे।



SVANidhi Yojana 2022

SVANidhi Yojana 2022 Basic info

योजना का नाम SVANidhi Yojana 2022
योजना की शुरुआत कब हुई 2020
योजना की शुरुआत किसने की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
योजना का उद्देश्यों पीएम स्वनिधि योजना 2022 के अंतर्गत रेहड़ी, पटरी, विभिन्न क्षेत्रों में वेंडर, मोची, नाई, धोबी आदि छोटे-मोटे काम करने वाले लोगो को अपना रोजगार शुरू करने के लिए सरकार द्वारा 10 हजार रूपये का लोन दिया जायेगा। भारत में इस योजना का लाभ 50 लाख से अधिक लोगो को प्राप्त होगा।
लाभ लोन प्रदान करना
लाभार्थी भारत के नागरिक
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
राज्यो भारत के सभी राज्यो के लिए यह योजना है।
साल 2022



SVANidhi Yojana 2022

देश में ग्रामीण और शहरी सड़को के किनारे स्‍ट्रीट वेंडर जो फल, सब्जियाँ बेचते हैं या रेहड़ी पर छोटी-मोटी दुकान लगाते हैं वे इस SVANidhi Yojana के तहत सरकार द्वारा 10000 रूपये का लोन प्राप्त कर सकते है सरकार द्वारा लिया गया यह ऋण रेहड़ी पटरी वाले लोगो को एक साल के भीतर किस्त में लौटना होगा।

इस लोन को समय पर चुकाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को सात फीसद का वार्षिक ब्याज सब्सिडी के तौर पर उनके अकाउंट में सरकार की ओर से ट्रांसफर किया जाएगा। देश के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो उन्हें इस योजना के तहत आवेदन करना होगा। स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में वेंडर, हॉकर, ठेले वाले, रेहड़ी वाले, ठेली फलवाले आदि सहित 50 लाख से अधिक लोगों को इस योजना से लाभ प्रदान किया जायेगा।

SVANidhi Yojana 2022 का उद्देश्यों

जैसे की आप सभी लोग जानते है कि पूरे देश में कोरोना वायरस महामारी का सक्रमण चल रहा है इस संक्रमण से लोगो को बचाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में 30 जून तक लॉक डाउन कर दिया है। इसी वजह से देश के रेहड़ी-पटरी वालों ,और ठेले पर सामान बेचने वाले अपना जीवन यापन करने के लिए काम नहीं कर पा रहे है।

जिसकी वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है इस समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस योजना को शुरू करने की घोषणा की है। स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के अंतर्गत रेहड़ी पटरी वालो को अपना काम दोबारा से शुरू करने के लिए सरकार द्वारा लोन मुहैया कराना। इस योजना के ज़रिये रेहड़ी पटरी वालो को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना और गरीब लोगो की स्थिति में सुधार करना।

SVANidhi Yojana 2022 पात्रता

  • वह स्ट्रीट बेंडर इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं जिनके पास वेंडिंग का सर्टिफिकेट या फिर आईडेंटिटी कार्ड है।
  • वह विक्रेता जिनकी सर्वेक्षण में पहचान की गई है लेकिन उन्हें वेंडिंग या फिर पहचान का प्रमाण जारी नहीं किया गया है।
  • ऐसे सभी विक्रेताओं के लिए एक आईडी आधारित प्लेटफार्म के माध्यम से अंतिम वेंडिंग प्रमाण पत्र तैयार किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा यूएलबी को भी प्रोत्साहित किया जाता है कि वह ऐसे विक्रेताओं को एक महीने की अवधि के भीतर तत्काल और सकारात्मक रूप से वेंडिंग और पहचान पत्र का स्थाई प्रमाण पत्र जारी करें।
  • वह स्ट्रीट बेंडर जो यूएलबी पहचान सर्वेक्षण से बाहर हो गए हैं या उन्होंने सर्वेक्षण पूरा होने के बाद वेंडिंग आरंभ की है और यूएलबी या टाउन वेंडिंग कमेटी द्वारा इस आशय का सिफारिश पत्र जारी किया गया है।
  • वह विक्रेता जो शहरी स्थानीय निकाय की भौगोलिक सीमाओं में बिक्री करते हैं। और उनको यूएलबी या फिर टीवीसी द्वारा इस आशय का सिफारिश पत्र जारी किया गया है।

SVANidhi Yojana 2022 दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

SVANidhi Yojana 2022 के लाभार्थी

  • नाई की दुकानें
  • जूता गांठने वाले (मोची)
  • पान की दूकानें (पनवाड़ी)
  • कपड़े धोने की दूकानें (धोबी)
  • सब्जियां बेचने वाले
  • फल बेचने वाले
  • रेडी-टू-ईट स्ट्रीट फूड
  • चाय का ठेला या खोखा लगाने वाले
  • ब्रेड, पकौड़े व अंडे बेचने वाले
  • फेरीवाले जो वस्त्र बेचते हैं
  • किताबें/स्टेशनरी लगाने वाले
  • कारीगर उत्पाद

SVANidhi Yojana 2022 का लाभ

  • स्वनिधि योजना के अंतर्गत शहरी / ग्रामीण क्षेत्रों के आस-पास सड़क पर माल बेचने वाले विक्रेताओं को इसमें लाभार्थी बनाया गया है।
  • देश के स्ट्रीट वेंडर सीधा 10,000 रुपये तक की कार्यशील पूंजी ऋण का लाभ उठा सकते हैं। जिसे वे एक वर्ष में मासिक किस्तों में चुका सकते हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत 50 लाख से अधिक लोगो को लाभ पहुंचाया जायेगा।
  • इस लोन को समय पर चुकाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को सात फीसद का वार्षिक ब्याज सब्सिडी के तौर पर उनके अकाउंट में सरकार की ओर से ट्रांसफर किया जाएगा।
  • SVANidhi Yojana के तहत जुर्माने का कोई प्रावधान नहीं है।
  • यह प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए लोगों की क्षमता को बढ़ाने और कोरोना संकट के समय कारोबार को नए सिरे से खड़ा कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने का काम करेगी।



SVANidhi Yojana 2022 आवेदन करने की प्रक्रिया

अगर आप भी एक मजदूर है, और इस SVANidhi Yojana 2022 के तहत लोन प्रदान करना चाहते है। और अपने खुद कारेहड़ी पटरी का काम फिरसे शूरू करना चाहते हो तो यह योजना आपके लिए ही है। इस योजना में आप आसानी से आवेदन कर सकते हो। तो चलिए जानते है। इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया। इस SVANidhi Yojana 2022 की प्रक्रिया को हमने स्टेप बाय स्टेप बताया है।

Step 1

सबसे पहले आपको इस योजना की official website पर जाना होगा जिसकी लिंक निचे लिंक सेक्शन में दी हुई है। इस पर क्लीक कर दीजिए। उसके बाद आप इस योजना के official website के होम पेज पर पहोंच जाओगे।

SVANidhi Yojana 2022

Step 2

इस होम पेज पर आपको Planning to Apply for Loan का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसके बाद Planning to Apply for Loan के सेक्शन सभी 3 स्टेप्स को ध्यान से पढ़ कर आगे बढ़ना है और View More के बटन पर क्लिक करना होगा।

Step 3

SVANidhi Yojana 2022

इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको View / Download Form के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके सामने स्वनिधि योजना के फॉर्म की पीडीएफ खुल जायेगा।

SVANidhi Yojana 2022

Step 4

आप इस योजना की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते है। एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद आपको एप्लीकेशन के साथ अपने सभी जरुरी दस्तावेज़ों को अटैच करना होगा।

Step 5

इसके बाद आपके एप्लीकेशन फॉर्म को नीचे बताये गए संस्थानों में जाकर जमा करना होगा। नीचे संस्थानों की सूची दिखाई गयी है।

SVANidhi Yojana 2022 login process

अगर आपने इस योजना में आवेदन कर दीय है, तो आप इसमें लॉगिन भी कर सकते हो। तो चलिए लॉगिन की प्रक्रिया को जानते है।

Step 1

सबसे पहले आपको इस योजना की official website पर जाना होगा।

Step 2

SVANidhi Yojana 2022

आपको होम पेज पर ही लॉगिन लॉगिन का ऑप्शन मिल जाएगा। उस पर क्लीक कर दीजिए। तो आपको और भी जानकारी देखने को मिलेगी। जो इस प्रकार होगी।

  • एप्लीकेंट
  •  लेंडर
  • मिनिस्ट्री/स्टेटस/यूएलबी
  • सीएससी कनेक्ट
  • सिटी नोडल ऑफिसर

उसमे से आपको लैंडर पर क्लीक कर देना है।

Step 3

SVANidhi Yojana 2022

उसके बाद आपके सामने लॉगिन का पेज खुल जाएगा। उसमे अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके login के botton पर क्लिक कर दीजिए।

इसे भी पढ़ें: 

  1. PMEGP Loan Yojana 2022 – रोजगार शुरू करने के लिए 25 लाख तक का लोन, ऐसे करें आवेदन

SVANidhi Yojana 2022 Application status चेक करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आपको स्वनिधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  3. इसके पश्चात आपको नो योर एप्लीकेशन स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  4. अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
  5. इस पेज पर आपका एप्लीकेशन नंबर, मोबाइल नंबर तथा ओटीपी दर्ज करना होगा।
  6. इसके पश्चात आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  7. आपका एप्लीकेशन स्टेटस आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।

SVANidhi Yojana 2022 loan देने वाले संस्थानों की लिस्ट कैसे देखे?

  1. सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। इस होम पेज पर आपको नीचे View More के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  2. ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको Lenders List का विकल्प दिखाई देगा।
  3. आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगले पेज पर आपके सामने बैंक की सूची खुल जाएगी।
  4. इस सूची को देखने के बाद आप जिसमे चाहे वहाँ जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते है।

Important links



Online Apply Click Here
Official website Click Here
Download Form Click Here
Login Click Here
Join Our Telegram Group Click Here

FAQs

SVANidhi Yojana 2022 क्या है?

केंद्र सरकार द्वारा 1 जून 2020 को PM Svanidhi Yojana शुरू की गयी थी। यह योजना आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा रेहड़ी व पटरी (स्ट्रीट वेंडर्स) वालों को वित्तीय सहायता उपलब्ध उपलब्ध कराने से संबधित है। इस योजना को दूसरा नाम प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि दिया गया है।

पीएम स्वनिधि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

पीएम स्वनिधि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट- http://pmsvanidhi.mohua.gov.in है। वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

इस योजना का उद्देश्य क्या है ?

इस योजना का उद्देश्य गरीब लोगो को छोटे-मोटे रोजगार के लिए 10 हजार रूपये का लोन दिया जायेगा जिसके माध्यम से उम्मीदवार फिर से अपना रोजगार जमा सके।

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत अधिकतम और न्यूनतम कितना लोन मिल सकता है ?

इस योजना के तहत अधिकतम लोन ₹10000 तक का और न्यूनतम लोन ₹2000 तक का मिल सकता है।

SVANidhi Yojana का लाभ कैसे उठाएं?

SVANidhi Yojana को हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 जून 2020 को आरंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से रेहड़ी और पटरी विक्रेताओं को ₹10000 का ऋण मुहैया करवाया जाता है। इस योजना का लाभ देश के सभी पात्र लाभार्थी उठा रहे हैं।

Conclusion

हमने इस आर्टिकल की सहायता से जाना की कैसे हम SVANidhi Yojana 2022 के लिए आवेदन कर सकते हो। इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए। इस योजना में कोन आवेदन कर सकता है। इस योजना में आवेदन करने की पात्रता क्या होनी चाहिए इसके बारेमे भी हमने इस आर्टिकल की सहायता से जाना। इसके अलावा हमने यह भी जाना की कैसे आवेदक को इस योजना से लाभ हो सकता है इसके बारेमे भी हमने इस आर्टिकल की सहायता से जाना। इसके अलावा हमने और भी बहुत सारी जानकारी इस आर्टिकल की सहायता से हासिल की।

अगर आपको हमारे जरिए दी गई जानकारी अच्छी लगती हो तो आप इस योजना के आर्टिकल को अपने दोस्तो और परिवार के लोगो के साथ भी शेयर कर सकते हो। अगर आपको इस योजना से संबंधित को भी सवाल है तो आप हमे comment में पुछ सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *