SECL Apprentice Recruitment 2026: Apply Online for 100 Fresher Apprentice Posts, 10th/11th Pass Eligibility, ₹8,200 Stipend, Merit-Based Selection & Full Details

SECL Apprentice Recruitment 2026: अगर आपने भी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 11वीं पास की है और अब सरकारी कोल कंपनी में एक साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि South Eastern Coalfields Limited (SECL) ने हालही में 17 मार्च 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी की है, जिसमें Fresher Apprentice के कुल 100 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह अप्रेंटिस ट्रेनिंग Office Assistant, General Duty Assistant, Assistant Mine Surveyor और Security Guard जैसे ट्रेड्स के लिए होने जा रही है। अगर आप भी 10वीं या 11वीं पास हैं, तो आप इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च 2026 से ही शुरू हो गई है और जो भी इच्छुक या योग्य उम्मीदवार हैं, वे 31 मार्च 2026 तक RDAT/NAPS Portal की वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

SECL Apprentice Recruitment 2026

इस लेख में हम आपको SECL Apprentice Recruitment 2026 की सारी जरूरी जानकारी बताएंगे। जैसे Vacancy Details, Eligibility Criteria, Selection Process, Apply Process, Stipend और Documents की जानकारी आदि। और साथ ही आवेदन की पूरी प्रक्रिया भी बताएंगे। तो लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। लेख के अंत में हम आपको RDAT/NAPS Portal का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप आसानी से अप्लाई कर सकेंगें।

SECL Apprentice Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization South Eastern Coalfields Limited (SECL)
Post Name Fresher Apprentice (Optional Trade)
Advertisement No. SECL/BSP/HRD/NAPS/Apprentice 26-27/1394
Total Posts 100
Apprenticeship Duration 1 Year (FY 2026-27)
Apply Start Date 17 March 2026
Last Date to Apply 31 March 2026 (12:00 Midnight)
Stipend ₹8,200 per month
Selection Process Merit Based (10th/11th Marks)
Application Mode Online
Official Website apprenticeshipindia.gov.in
Who Can Apply All Over India

SECL Apprentice Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी SECL Apprentice Recruitment 2026 के अप्रेंटिस पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। SECL ने हाल ही में 10वीं और 11वीं कक्षा पास उम्मीदवारों के लिए Fresher Apprentice भर्ती की नोटिफिकेशन जारी की है। नोटिफिकेशन में SECL ने कुल 100 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती Apprentices Act, 1961 के तहत होने वाली है। और इसके लिए 17 मार्च से आवेदन शुरू हो गए हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार यह ट्रेनिंग 1 साल की होने वाली है। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, आपका सिलेक्शन सिर्फ मेरिट बेस्ड होगा। आप इस भर्ती के लिए 31 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी, तो लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Notification image of SECL Apprentice Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of SECL Apprentice Recruitment 2026

Events Dates
Notification Release Date 17 March 2026
Application Start Date 17 March 2026
Last Date to Apply Online 31 March 2026 (12:00 Midnight)
Provisional Selection List To be uploaded on SECL website
Document Verification To be intimated later
Medical Examination To be intimated later

SECL Apprentice Recruitment 2026 Vacancy Details

नीचे दी गई टेबल में पदों की पूरी डिटेल है:

Trade TOTAL SEATS
Office Assistant 25
General Duty Assistant 20
Assistant Mine Surveyor 25
Security Guard 30
Grand Total 100
नोट: वैकेंसी टेंटेटिव हैं। आरक्षण सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगा।

SECL Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

Category Fee Amount
All Categories Nil

SECL Apprentice Recruitment 2026 Eligibility Criteria

आवेदन के लिए सभी उम्मीदवार पहले चेक कर लें कि आप इस भर्ती के लिए एलिजिबल हैं या नहीं।

Educational Qualification

Trade Name Educational Qualification
Office Assistant 10th / 11th Pass from a recognized board
General Duty Assistant 10th / 11th Pass from a recognized board
Assistant Mine Surveyor 10th / 11th Pass from a recognized board
Security Guard 10th / 11th Pass from a recognized board

Note: उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड (राज्य बोर्ड / केंद्रीय बोर्ड) से 10वीं या 11वीं कक्षा में पास होने चाहिए और उम्मीदवारों ने पहले अपरेंटिस ट्रेनिंग नहीं की हो।

Age Limit

Particulars Details
Minimum Age 18 years (as on 31.03.2026)
Upper Age Limit No upper age limit

SECL Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का सिलेक्शन सिर्फ मेरिट पर बेस्ड होगा।

  • Merit List: 10वीं/11वीं के नम्बरों के प्रतिशत के आधार पर शॉर्टलिस्ट बनाई जाएगी।
  • Tie-breaker: अगर उम्मीदवारों के नंबर बराबर हों तो जिसकी उम्र बड़ी होगी, उस उम्मीदवार को सेलेक्ट किया जाएगा।
  • Document Verification: शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • Medical Examination: लास्ट सिलेक्शन से पहले मेडिकल जांच हो सकती है।

SECL Apprentice Recruitment 2026 Stipend

Particulars Details
Stipend Amount ₹8,200 per month
Payment Type Monthly Stipend
Training Duration 1 Year Apprenticeship

Required Documents

  • 10th / 11th Marksheet and Certificate
  • Caste Certificate (for reserved categories, if applicable – OBC certificate after 01.04.2025)
  • Notarized Affidavit (on ₹10 stamp paper)
  • Medical Fitness Certificate (issued by authorized government medical officer)
  • Aadhaar Card
  • Aadhaar Linked Bank Account Details
  • Passport Size Photograph
  • Candidate Signature

How to Apply Online for SECL Apprentice Recruitment 2026?

अगर आप भी SECL Apprentice Recruitment 2026 के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Register on Apprenticeship Portal:

  • सबसे पहले NAPS की आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाएँ।

NAPS website homepage for SECL Apprentice Recruitment 2026

  • होमपेज पर “Login/Register” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा, जिसमें से आप Register as a candidate के ऑप्शन का चयन कर लेंगे।
  • उसके बाद पंजीकरण के लिए अपना मोबाइल नंबर और ईमेल ID दर्ज करें।
  • मांगे गये जानकारी को दर्ज करने के बाद आप Register ऑप्शन का क्लिक करें।

NAPS candidate registration form for SECL Apprentice Recruitment 2026

  • आपको बता दे की इस पोर्टल पर नए उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन तभी पूरा माना जाएगा, जब वह अपना आधार नंबर दर्ज कर और e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लेगा। रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद अपनी “Registered Email id और password” से NAPS पोर्टल में आपनी प्रोफाइल को ओपन करें।
  • और जो भी जानकारी बची है उसे भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

NAPS candidate login page for SECL Apprentice Recruitment 2026

  • रजिस्ट्रेशन पूरा करके, फिर से लॉगिन करने और Establishment Search पर क्लिक करें।
  • और “South Eastern Coalfields Limited” सर्च करें।
  • सर्च करते ही South Eastern Coalfields Limited की डिटेल आ जाएगी, उसके सामने ही आपको ‘Apply’ का लिंक दिखेगा।
  • फिर उस लिंक पर क्लिक करें और अप्लाई कर दें।

Important Links

Direct Apply Link For Apprenticeship Portal Click Here
Download Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – SECL Apprentice Recruitment 2026

SECL Apprentice Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

SECL Apprentice Recruitment 2026 में कुल 100 पदों की भर्ती निकली है। इनमें Office Assistant के 25, General Duty Assistant के 20, Assistant Mine Surveyor के 25 और Security Guard के 30 पद शामिल हैं।

SECL Apprentice पदों के लिए क्या योग्यता है?

10वीं या 11वीं पास होना जरूरी है। न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए। उम्मीदवार ने पहले किसी अन्य जगह उसी ट्रेड में अप्रेंटिसशिप नहीं की होनी चाहिए। सभी कैटेगरी के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

SECL Apprentice भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन मेरिट के आधार पर होगा। 10वीं/11वीं के अंकों के प्रतिशत को देखा जाएगा। अगर अंक बराबर हों तो उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होगी।

SECL Apprentice आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवार बिना किसी फीस के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 है।

SECL Apprentice की अवधि और स्टाइपेंड कितना है?

अप्रेंटिसशिप की अवधि 1 वर्ष की होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को ₹8,200 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद SECL में कोई नौकरी का दावा नहीं किया जा सकता।

BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *